Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Sapne bhi sach hote hain ….सपने भी सच होते हैं ………..

1 min read

                                                         सपने भी सच होते हैं ….

                                                                               लेखिका -मधु त्यागी   

हमेशा याद रखें सपने सच होते हैं, जी हाँ सपने ही सच होते हैं इसलिए सपने देखना ना छोड़ें, खुली आँखों से

          सपने देखें।स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, पॉज़िटिव सोचें, आपके सपने ज़रूर सच होंगे ।

                                 इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है, हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वह सब सोच सकते हैं, जो हमारे पास नहीं है, जिसे हम पाना चाहते हैं जिसके बारे में हमने आज तक सोचा ही नहीं है।  किसी ने सच ही कहा है अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात, उसे हमसे मिलाने में लग जाती है।

हम चाहें तो अपनी सोच, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमें अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियाँ हमारा भाग्य लिख देती हैं । भलाई इसी में है कि हम अपना भाग्य स्वयं लिखें।

                              ये ज़िंदगी एक साइकिल की तरह है और इसके हैंडल बार हमारे अपने ही पास हैं, अपनी साइकिल को हम किसी भी दिशा में ले जा सकते हैं, पर होता क्या है हम अपनी साइकिल खुद चलाना ही नहीं चाहते क्योंकि हममें आत्मविश्वास की कमी है या हम मेहनत नहीं करना चाहते, एक्सिडेंट से डरते हैं या एक्सिडेंट होने की रिस्पोंसीबीलिटी ही नहीं लेना चाहते और अपनी साइकिल के हैंडल बार किसी और को सौंप देते हैं। हैंडल बार किसी और को सौंपकर चाहते हैं कि साइकिल हमारी इच्छानुसार चले।

ज़िंदगी की साइकिल अपनी इच्छानुसार चलाने के लिए सबसे पहली ज़रूरत है आत्मविश्वास की।आत्मविश्वास कि मैं  सब कुछ करने में समर्थ हूँ ,जरूरत है एक पॉज़िटिव सोच की। जो चाहते हैं उसके सपने देखें ,लगातार उसके बारे में सोचें।अपने सपनों के बारे में लगातार सोचेंगे , सकारात्मक सोचेंगे तो आपके सपनों को यथार्थ के धरातल पर सच बनकर सामने आने से कोई नही रोक सकता ।

जिस चीज़ का सपना हम देख रहे  हैं,जिस चीज़ के बारे में हम सोच रहे हैं उसकी ओर कदम भी  ज़रूर बढ़ाएँ और उसे पाने के लिए , उसे सच करने के लिए पूरी शिद्दत से कोशिश भी जरुर करें । फिर ऐसा  कैसे हो सकता है कि हमारा वह सपना सच ना हो या वह चीज़ हमें ना मिले ।  

चाहते तो है हम ,पर उसके बारे में सोचने से ,उसके सपने देखने से डरते हैं क्योंकि कहीं न कहीं मन के किसी कोने में ये डर पाल रखा है कि सपना सच नहीं होगा या सच ना हुआ तो…चाह तो हम यह रहे हैं कि अमुक चीज़ हमें मिल जाए, हमारा अमुक सपना सच हो जाए पर लगातार सोच यह रहे हैं कि अगर वो सपना सच नहीं हुआ तो, वह चीज़ हमें न मिली तो, अगर हम नेगेटिव सोचेंगे तो रिज़ल्ट पॉज़िटिव कैसे आएगा ?

                                      अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, सपने देखें ,अपनी हैसियत से बड़े सपने देखें।नकारात्मक विचारों को अपने पास न फटकने दें।दुनिया में कोई ऐसी मंजिल,कोई ऐसा मुकाम नहीं है जो हम इंसानों की पहुँच से बाहर हो। अपने बारे में सोचिए ,अपने गुणों के बारे में सोचिए, अपने जीवन को सही दिशा दीजिए, सपने देखिए ,ये सोचकर सपने देखिए कि वे सच होंगे ही।

जो आप चाहते हैं वो आपको जरूर मिलेगा, बस जरूरत है एक दृढ़ सोच की, आत्म विश्वास की और समय के सदुपयोग की।जिंदगी में मौके बार-बार नहीं मिलते इसलिए हर मौके का फायदा उठाएँ,  सोचें कि सामने आया हुआ मौका ,आप के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।

जीवन जीना आसान नहीं होता बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता ।जब तक हथौड़े की चोट ना पड़े पत्थर भी भगवान नहीं होता। ज़िंदगी बदलने के लिए खुद से लड़ना पड़ता है और आसान करने के लिए इसे समझना पड़ता है। जीवन में सबसे बड़ी ख़ुशी उस काम को करने में मिलती है जिसे लोग कहते हैं कि आप कर नहीं सकते।खुद को सोने के सिक्के जैसा बनाइए, जो अगर नाली में भी गिर जाए ,तब भी उसकी क़ीमत कम नहीं होती।

                                कुछ अलग करना है तो भीड़ से हटकर चलें, भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छीन लेती है । अगर लोग आप पर पत्थर फेंकें तो आप उसी पत्थर को मील का पत्थर बना सकते हैं।अगर खुश रहना है तो ख़ुद से दोस्ती करना सीखिए, बीते हुए को बदला नही जा सकता लेकिन भविष्य आपके अपने हाथों में है।आप जो आज करते हैं वही आपका कल निर्धारित करता है,आप  अपने कदमों की कबिलियत पर विश्वास रखेंगे तो मंज़िल  पर पहुँचने  से आपको कोई नहीं रोक पाएगा ।

जो लोग अपनी ज़िंदगी का नियंत्रण अपने हाथों में नही लेते, उनकी ज़िंदगी का नियंत्रण समय के हाथों में चला जाता है।अपने लक्ष्य को निर्धारित करना,उसे हासिल करने का पहला कदम है।जितना कठिन संघर्ष होगा,जीत उतनी ही शानदार होगी ।

सपने हमेशा सच होते हैं, जिस चीज़ का सपना आप नहीं देख रहे, जिसके बारे में आप सोच ही नहीं रहे, वह आपको कैसे मिल सकती है ।जिस सपने को सच करने की, जिस चीज़ को पाने की कोशिश ही नही कर रहे आप ,वह सपना कैसे सच हो सकता है , वह चीज़ आपको कैसे मिल सकती है ?

एक बार अपनी ज़िंदगी पर नज़र डालिए,अतीत के बारे में सोचिए, क्या कोई एसी चीज़ आपके पास है जिसके बारे में अपने सोचा ही नहीं, जिसके सपने ही नहीं देखे और वह चीज़ आपको मिल गई है, नहीं एसी कोई चीज़ नही होगी आपके पास ,जिसके सपने आपने ना देखे हों।

कुछ सपनों को देखते हुए हम यह सोचते हैं कि सपना बहुत बड़ा है, यह चीज़ हमें नही मिल सकती, सपना तो हम देख रहे हैं पर साथ ही यह भी सोच रहे हैं कि यह सपना पूरा नही होगा इसलिए वह पूरा नही होगा, सिर्फ़ सपने देखना ही काफ़ी नहीं है,उनके बारे में पोज़िटिव सोचना भी बहुत ज़रूरी है। उस सपने को सच करने के लिए , उस चीज़ को पाने के लिए कोशिश करना , मेहनत करना भी ज़रूरी है ।

                                 हमेशा याद रखें सपने सच होते हैं, जी हाँ सपने ही सच होते हैं इसलिए सपने देखना ना छोड़ें, खुली आँखों से सपने देखें।स्वयं पर विश्वास बनाए रखें, पॉज़िटिव सोचें, आपके सपने ज़रूर सच होंगे ।

You May Like – बिखरते परिवार…. टूटते रिश्ते…..

विडीओ – क़हानी ‘पतंग’

 5,701 total views,  2 views today

12 thoughts on “Sapne bhi sach hote hain ….सपने भी सच होते हैं ………..

  1. Such an encouraging post. Loved reading it, ended with the hope that my and everyone’s else dreams get fulfilled.

    1. खुली आँखों से सपने देखो बेटा और स्वयं पर विश्वास रखो कि तुम्हारे सपने पूरे होंगे ही, उन्हें पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता।
      तुम्हारे उज्ज्वल,सुनहरे भविष्य के लिए शत -शत मंगलकामनाएँ।

  2. यक़ीनन, सपने सच होते हैं। आप स्वयं एक उदाहरण है।
    शक्ति व साहस से सपनों को यथार्थ में परिवर्तित ‌‌करने का‌ जीता – जागता उदाहरण ।
    More power to you!

    1. सच में नीतू , आज जहाँ हूँ वहाँ तक पहुँचना सपना ही था जिसे आज यथार्थ के धरातल पर जी रही हूँ । 😊💕 इसीलिए इस लेख के ज़रिए,सबको विश्वास दिलवाने का प्रयास कर रही हूँ कि खुली आँखों से देखें सपने हमेशा सच होते हैं।

  3. Very inspiring motivational article Madhu ma’am. Aap aise, hi likhte, rahiya hum sab ko motivate karte rahiye!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!