Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ – Smriti, Class 9, Sanchayan

1 min read
स्मृति

स्मृति

   

स्मृति
स्मृति

                                                     

लेखक की चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गई थीं। कुएँ में उतरकर चिट्ठियों को निकालाना साहस का काम था लेखक ने इस चुनौती को स्वीकार किया और उसने अपनी पाँच धोतियों को जोड़कर उनमें डंडा बाँधा और एक सिरे को कुएँ में डालकर, उसके दूसरे सिरे को डेंग के चारों ओर चक्कर देकर,उसमें गाँठ लगाकर छोटे भाई को पकड़ा दिया।

धोती के सहारे जब वह कुएँ में उतरा,जब वह कुएँ के धरातल से चार-पाँच गज ऊपर था तो उसने साँप को फन फैलाए देखा, वह कुछ हाथ ऊपर लटक रहा था और साँप के पास पैर लटकते थे।

वह आक्रमण करने की तैयारी में था। साँप को धोती से लटककर नहीं मारा जा सकता था, डंडा चलाने के लिए काफी जगह चाहिए थी इसलिए उसने डंडा चलाने का इरादा छोड़ दिया क्योंकि कुएँ का व्यास  इतना नहीं था कि उसमें डंडा चलाया जा सके।

पहले उसने थोड़ी मिट्टी लेकर साँप की ओर फेंक दी जिससे साँप उसी ओर लपका और लेखक ने डंडे से चिट्ठियों को सरकाया। उसके बाद उसने डंडे से साँप का ध्यान बँटाया, साँप का पिछला भाग लेखक के हाथों को छू गया और लेखक ने डंडे को एक और पटक दिया डंडा लेखक की ओर खिंच आने से, देवी कृपा से लेखक और साँप के आसान बदल गए और वह चिट्ठियाँ उठाने में कामयाब हो गया।

                                                               

विडीओ – स्मृति

ऑडीओ – स्मृति

प्रश्न 1पाठ के लेखक कौन हैं ?

(क) श्री राम शर्मा          

(ख) महादेवी वर्मा       

(ग) के विक्रम सिंह     

(घ) मधुकर उपाध्याय

 

प्रश्न 2 – लेखक को किस बात का डर था ?

(क) पिताजी की मार का    

(ख) माँ की डाँट का   

(ग) बड़े भाई की मार का    

(घ) चाचाजी की मार का

 

प्रश्न 3 – लेखक शाम के समय क्या कर रहा था?
(क) खेल रहा था
(ख) बेर तोड़ कर खा रहा था
(ग) पढ़ रहा था
(घ) आम तोड़ कर खा रहा था

 

प्रश्न 4 – लेखक को घर किसने बुलाया?
(क) बड़े भाई साहब ने
(ख) माँ ने
(ग) पिता ने
(घ) चाचा ने

 

प्रश्न 5 – लेखक ने आँगन में भाई साहब को क्या करते पाया?
(क) लेखक का इंतज़ार करते पाया
(ख) बेर खाते पाया
(ग) पत्र लिखते पाया
(घ) आम खाते पाया

 

प्रश्न 6 – लेखक और उसके भाई को बड़े भाई ने क्या काम दिया?
(क) पढ़ाई करने का
(ख) सफाई करने का
(ग) चिटठियाँ डालने का
(घ) आम लाने का

 

प्रश्न 7 – ठण्ड से बचने के लिए लेखक और उसके छोटे भाई ने क्या किया?
(क) कानों में धोती बाँध ली
(ख) ऊनी कपडे पहने
(ग) आग के पास बैठ गए
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 8 – रास्ते में खाने के लिए लेखक की माँ ने उन्हें क्या दिया?
(क) आम
(ख) बेर
(ग) चने
(घ) रोटी

 

प्रश्न 9 – कुआँ कैसा था?
(क) पानी वाला
(ख) सूखा
(ग) कीचड़ वाला
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 10 – गाँव के पास के कुएँ में क्या था ?

(क) पानी    

(ख) शेर   

(ग) नेव

You May Like –MCQ – Gillu, Class 9,Sanchyan

प्रश्न 11 – कुएँ के पाट पर बैठकर दोनो भाई क्यों रो रहे थे ?

(क) कुएँ में पानी नहीं था      

(ख) चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गई   

(ग) कपड़े पानी में गिर गए     

(घ) कुएँ में शेर था।

 

प्रश्न 12 – किन कारणों से लेखक ने कुएँ में उतरने का निश्चय किया ?

(क) मार के डर से       

(ख) मजाक के लिए        

(ग) शरारत के लिए        

(घ) भाई के लिए

 

प्रश्न 13 – कुएँ में उतरते ही लेखक का सामना किससे हुआ ?

(क) शेर से       

(ख) भयंकर काले साँप से         

(ग) किसी से नहीं      

(घ) गीदड़

 

प्रश्न 14 – लेखक के पास कौन-सा हथियार था ?

(क) पिस्तोल        

(ख) तलवार      

(ग) चाकू        

(घ) डंडा

 

प्रश्न 15 – लेखक कुएँ में किस प्रकार उतरा ?

(क) रस्सी से            

(ख) पेड़ की टहनी से    

(ग) धोती की रस्सी बनाकर    

(घ) छलाँग लगा कर

 

प्रश्न 16 – साँप को छेड़ने के लिए बच्चे क्या करते थे?
(क) आवाजें करते थे
(ख) बेर फेंकते थे
(ग) पत्थर फेंकते थे
(घ) आम फेंकते थे

 

प्रश्न 17 – लेखक ने चिट्ठियाँ कहाँ रखी थी?
(क) टोपी में
(ख) जेब में
(ग) धोती में
(घ) इनमें से कहीं नहीं

 

प्रश्न 18 – टोपी निकालते हुए क्या हुआ?
(क) टोपी गिर गई
(ख) चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गई
(ग) टोपी फट गई
(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 19 – चिट्ठियों के कुएँ में गिरने पर लेखक और उसके भाई ने

क्या किया?
(क) खेलने लग गए
(ख) बेर खाने लग गए
(ग) रोने लग गए
(घ) घर वापिस आ गए

 

प्रश्न 20 – चिट्ठियों के कुएँ में गिरने पर लेखक को किसकी याद आई?
(क) माँ की
(ख) भाई की
(ग) पिता की
(घ) मित्रों की

 

प्रश्न 21 – कुएँ में घुसकर चिट्ठियों को निकालने का निश्चय भयानक निर्णय क्यों था?
(क) वह बहुत गहरा था
(ख) उसमे बहुत पानी था
(ग) उसमे भयंकर काला साँप था
(घ) वह कीचड़ से भरा पड़ा था

 

प्रश्न 22 – लेखक के अनुसार कुएँ में क्या था?
(क) काला भयानक साँप
(ख) ठंडा पानी
(ग) नग्न व् सजीव मौत
(घ) चिट्ठियाँ

 

प्रश्न 23 – लेखक ने अपने छोटे भाई को क्या आश्वासन दिया?
(क) कुएँ में साँप को मारने का
(ख) कुएँ से चिट्ठियाँ निकाल लाने का
(ग) पेड़ से बेर तोड़ लेंने का
(घ) मार न पड़ने का

 

प्रश्न 24 – लेखक और उसके भाई ने रस्सी कैसे बनाई?
(क) धोतियों को बाँध कर
(ख) कुऍं की रस्सी से
(ग) पेड़ों की लताओं से
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 25 – चक्षुःश्रवा का क्या अर्थ है?
(क) आँखों से सुनना
(ख) आँखों का अँधा
(ग) कानों का बहरा
(घ) साँप

 

प्रश्न 26 – आकाश-कुसुम का क्या अर्थ है?
(क) आसमानी फूल
(ख) आकाश का फूल
(ग) असंभव काम
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 27 – लेखक के छोटे भाई के कोमल हृदय को धक्का क्यों लगा?
(क) उसे लगा लेखक को साँप ने काट लिया है
(ख) उसे लगा चिट्ठियाँ नहीं मिली
(ग) उसे लगा अब बड़े भाई साहब खूब मारेंगे
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 28 – चिट्ठियाँ हासिल करने के बाद लेखक ने कितनी ऊँची चढ़ाई चढ़ी?
(क) 46 फुट
(ख) 26 फुट
(ग) 15 फुट
(घ) 36 फुट

 

प्रश्न 29 – ‘फल तो किसी दूसरी शक्ति पर निर्भर है’ – पंक्ति में दूसरी शक्ति किसे कहा गया है ?

(क) ईश्वर को      

(ख) शेर को     

(ग) माँ को   

(घ) भाई को

 

प्रश्न 30 – लेखक ने यह घटना किसे सुनाई ?

(क) पिताजी को      

(ख) भाई को      

(ग) बहन को      

(घ) माँ को

प्रश्न 31 –स्मृति पाठ के पढ़ने से बच्चों के बारे में क्या पता चलता है?

(क) बच्चे नासमझ होते हैं        

(ख) बच्चे दुस्साहसी ही होते हैं

(ग) बच्चे शरारती होते हैं         

(घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है

 

 

समाधान

उत्तर  1 (क) श्री राम शर्मा          

उत्तर 2 (ग) बड़े भाई की मार का     

उत्तर 3 (ख) बेर तोड़ कर खा रहा था

उत्तर 4 (क) बड़े भाई साहब ने

उत्तर 5 (ग) पत्र लिखते पाया

उत्तर 6 (ग) चिटठियाँ डालने का

उत्तर 7 (क) कानों में धोती बाँध ली

उत्तर 8 (ग) चने

उत्तर  9 (ख) सूखा

उत्तर  10 (घ) साँप

उत्तर 11 (ख) चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गई   

उत्तर 12 (क) मार के डर से       

उत्तर 13 (ख) भयंकर काले साँप से         

उत्तर  14 (घ) डंडा

उत्तर  15 (ग) धोती की रस्सी बनाकर    

उत्तर  16 (ग) पत्थर फेंकते थे

उत्तर 17 (क) टोपी में

उत्तर 18 (ख) चिट्ठियाँ कुएँ में गिर गई

उत्तर 19 (ग) रोने लग गए

उत्तर  20 (क) माँ की

उत्तर 21 (ग) उसमे भयंकर काला साँप था

उत्तर 22 (ग) नग्न व् सजीव मौत

उत्तर 23 (ख) कुएँ से चिट्ठियाँ निकाल लाने का

उत्तर 24 (क) धोतियों को बाँध कर

उत्तर 25 (क) आँखों से सुनना

उत्तर 26 (ग) असंभव काम

उत्तर 27 (क) उसे लगा लेखक को साँप काट लिया है

उत्तर 28 (घ) 36 फुट

उत्तर  29 (क) ईश्वर को      

उत्तर  30 (घ) माँ को

उत्तर  31 (घ) उपर्युक्त सभी कथन सत्य है

 

 

 

 

 

         

 525 total views,  2 views today

1 thought on “MCQ – Smriti, Class 9, Sanchayan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!