Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ -Dharm Ki Aad

1 min read
धर्म की आड़

धर्म की आड़

धर्म की आड़
धर्म की आड़

 

विडीओ – धर्म की आड़

प्रश्न 1 – धर्म की आड़ पाठ के लेखक कौन हैं?

(क) यशपाल

(ख) बचेंद्री पाल

(ग) गणेश शंकर विद्यार्थी 

(घ) शरद जो

 

प्रश्न 2आज देश में हर तरफ किसकी धूम है।
(क) सच्चाई
(ख) खुराफ़ात
(ग) धर्म
(घ) ईमान

 

प्रश्न 3 – भलमनसाहत की कसौटी क्या होगी ?

(क) सत्मार्ग की बातें

(ख) आपका आचरण 

(ग) स्वार्थ-सिद्धि  

(घ) आपस में लड़ाना

 

प्रश्न 4लेखक के अनुसार किसके लिए इस देश में कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए?
((क) सच्चाई के लिए
(ख) खुराफ़ात के लिए
(ग) धर्म के लिए
(घ) दो भिन्न धर्मों के मानने वालों के टकरा जाने के लिए

 

प्रश्न 5 – लेखक के अनुसार हमारे देश में मासूम लोगों को किसके नाम पर गुमराह किया जाता है?

(क) नौकरी के नाम पर

(ख) राजनीति के नाम पर

(ग) सभ्यता के नाम पर

(घ) धर्म के नाम पर

You May Like – विडीयो एम सी क्यू – धर्म की आड़ 

प्रश्न 6 – साधारण आदमी किसके लिए प्राण तक दे देना सही समझता है?
(क) अपनी रक्षा के लिए
(ख) सच्चाई की रक्षा के लिए
(ग) धर्म और ईमान की रक्षा के लिए

(घ) ईमान की रक्षा के लिए

 

प्रश्न 7 – साधारण लोगों की किस बात का चालाक लोग बहुत गलत फ़ायदा उठा रहे हैं?
(क) साधारण लोग धर्म के तत्वों को नही जानते
(ख) लकीर पीटते रहना ही अपना धर्म समझते हैं
(ग) धर्म और ईमान की रक्षा के लिए प्राण देना वाजिब समझते हैं
(घ) सभी

 

प्रश्न 8 – लेखक की दृष्टि में प्रत्येक व्यक्ति को किस प्रकार धर्म की भावना जगाने की छूट होनी चाहिए?

(क) अपनी इच्छा अनुसार

(ख) धार्मिक गुरुओं के अनुसार

(ग) शास्त्रों के अनुसार

(घ) नेताओं के अनुसार

 

प्रश्न 9 – पाश्चात्य देशों में, धनी लोगों की क्या चीज़ गरीब मज़दूरों की झोंपड़ी का मज़ाक उड़ाती हैं?
(क) सच्चाई
(ख) ईमान
(ग) धन
(घ) ऊँची –ऊँची  अटटालिकाएँ

 

प्रश्न 10 – पाश्चात्य देशों में लोगों को किस तरह वश में किया जाता है?
(क) सच्चाई से
(ख) धन दिखाकर
(ग) धर्म से
(घ) ईमान से

You May Like- ऑडीओ – धर्म की आड़

प्रश्न 11 – लोग धर्म की आड़ में क्या-क्या करते हैं ?

(क) दूसरों पर अत्याचार          

(ख) बेईमानी और अत्याचार

(ग) गरीबों का शोषण             

(घ) धर्म की शुद्धता 

 

प्रश्न 12 – लेखक के अनुसार स्वाधीनता के क्षेत्र में क्या गलती हुई?
(क) सच्चाई को स्थान दिया गया
(ख) धर्माचार्यों को स्थान दिया गया

(ग) धर्म को स्थान दिया गया
(घ) ईमान को स्थान दिया गया

 

प्रश्न 13 – महात्मा गांधी किसको सर्वत्र स्थान देते हैं?
(क) सच्चाई
(ख) खुराफ़ात
(ग) धर्म
(घ) ईमान

 

प्रश्न 14 – सबसे सर्वश्रेष्ठ किसे कहा गया है?
(क) सच्चाई को
(ख) खुराफ़ात को
(ग) धर्म को
(घ) अच्छे आचरण को

 

प्रश्न 15 – लेखक के अनुसार लोग किस प्रकार ईश्वर और आत्मा का स्थान अपने

लिए लेते हैं?

(क) धार्मिक ज्ञान देकर 

(ख) राजनीति का भय दिखाकर

(ग) मन को शुद्ध कर के

(घ) बुद्धि पर पर्दा डालकर

 

प्रश्न 16 – महात्मा गांधी नास्तिक नहीं थे। वे धर्म को यथासंभव ——–स्थान देते थे।

(क) कहीं-कहीं,

(ख) सर्वत्र

(ग) सुबह-शाम 

(घ) परेशान होने पर

 

प्रश्न 17 – धर्म के स्पष्ट चिह्न क्या हैं?

(क) शुद्ध आचरण और ईमान

(ख) शुद्ध आचरण और सदाचार

(ग) सदाचार और सच्चाई

(घ) शुद्ध आचरण और सच्चाई

 

प्रश्न 18 – चालाक लोग कैसे लोगों से फायदा उठाते हैं ?

(क) सीधे लोगों का                    

(ख) चालाक लोगों का

(ग) साधारण आदमी का                     

(घ) राजनेताओं का

 

प्रश्न 19 – पाश्चात्य देशों में क्या हो रहा है ?

(क) बहुत ही उन्नति हो रही है।              

(ख) जनसंख्या बढ़ रही है।

(ग) धन के आधार पर भेदभाव किया जाता है।       

(घ) कोई भेदभाव नहीं किया जाता।

 

प्रश्न 20 – कुछ बड़े लोग किसलिए लोगों को बहकाते हैं ?

(क) अपना काम निकलवाने के लिए           

(ख) अपने हीन स्वार्थों की सिद्धि के लिए

(ग) दूसरों से काम निकलवाने के लिए         

 (घ) दूसरों का दुरुपयोग करने के लिए

 

प्रश्न 21 – गरीबों के चूसे जाने का क्या परिणाम हुआ ?

(क) गरीब और गरीब हो गए।           

(ख) अमीर-गरीब का भेदभाव समाप्त हो गया। 

(ग) अमीरों ने गरीबों का शोषण बंद कर दिया।       

(घ) साम्यवाद, बोल्शेविज़्म का जन्म हुआ। 

 

प्रश्न 22 – हमारे देश में धर्म के नाम पर क्या कुछ हो रहा है

(क) उत्पात हो रहा है।            

(ख) करोड़ों लोगों को वश में किया जाता है।

(ग) लोगों की शक्तियों और उत्साह का दुरुपयोग किया जाता है।    

(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 23 – लेखक ने किस चीज़ को अधिक बुरा माना है ?

(क) पाश्चात्य देशों में धनी लोगों का बोलबाला        

(ख) अपने देश में बुद्धि पर मार

(ग) पाश्चात्य देशों में धन की मार, यहाँ बुद्धि पर मार

(घ) धन दिखाकर करोड़ों को वश में करना

 

प्रश्न 24 – पाश्चात्य देशों में धनी लोग क्या करते हैं ?

(क) धन के आधार पर लोगों का शोषण        

(ख) गरीबों को धन दिखाकर वश में करना

(ग) रंग के आधार पर भेदभाव          

(घ) गरीबों से बहुत काम करवाया जाता है।

 

प्रश्न 25 – हमारे देश में धर्म के ठेकेदार मूर्ख लोगों को किस प्रकार बहकाते हैं ?

(क) शोषण का भय दिखाकर            

(ख) गरीबी का भय दिखाकर

(ग) धर्म का भय दिखाकर                   

(घ) इनमें से कोई नहीं

You May Like –Ek Phool Ki Chah , Prashottar,Class 9

प्रश्न 26 – पाश्चात्य देशों में किसका लालच देकर गरीबों को चूसा जाता है?

(क) पद का

(ख) घर का

(ग) विलासिता का

(घ) धन का

 

प्रश्न 27 – धर्म क्या होना चाहिए ?

(क) अलग-अलग होना चाहिए।          

(ख) मन का सौदा होना चाहिए।

(ग) सबका एक जैसा होना चाहिए।            

 (घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 28 – लेखक ने किन बाह्यडंबरों का यहाँ उल्लेख किया है ?

(क) तिलक लगाना, राम नाम जपना           

(ख) नमाज़ पढ़ना, भजन करना

(ग) अजाँ देना, शंख बजाना                  

(घ) सभी

 

प्रश्न 29 – लेखक ने धर्म और ईमान को मन का सौदा क्यों कहा है ?

(क) क्योंकि जिसका मन चाहे वह उस धर्म को माने   

(ख) क्योंकि धर्म अपने आप बनता है।

(ग) क्योंकि सबका अपना-अपना धर्म है।       

(घ) क्योंकि धर्म के आधार पर भेदभाव होता है।

 

प्रश्न 30 – किस प्रकार का कार्य देश की स्वाधीनता के विरूद्ध समझा जाना चाहिए ।

(क) दूसरों के धर्म को कुचलने का             

(ख) दूसरों के धर्म को बदलने का 

(ग) दूसरों के धर्म में जबरदस्ती टाँग अड़ाने का 

(घ) दूसरों के धर्म को न मानने का

 

समाधान

उत्तर  1 (ग) गणेश शंकर विद्यार्थी 

उत्तर 2 (ग) धर्म

उत्तर 3 (ख) आपका आचरण 

उत्तर 4 (घ) दो भिन्न धर्मों के मानने वालों के टकरा जाने के लिए

उत्तर 5 (घ) धर्म के नाम पर

उत्तर 6 (ग) धर्म और ईमान की रक्षा के लिए

उत्तर 7 (घ) सभी

उत्तर 8 (क) अपनी इच्छा अनुसार

उत्तर  9 (घ) ऊँची ऊँची  अटटालिकाएँ

उत्तर  10 (ख) धन दिखाकर

उत्तर 11 (ग) गरीबों का शोषण

उत्तर 12 (ख) धर्माचार्यों को स्थान दिया गया

उत्तर 13 (ग) धर्म

उत्तर 14 (घ) अच्छे आचरण को

उत्तर  15 (घ) बुद्धि पर पर्दा डालकर

उत्तर  16 (ख) सर्वत्र

उत्तर 17 (ख) शुद्ध आचरण और सदाचार

उत्तर 18 (ग) साधारण आदमी का

उत्तर 19 (ग) धन के आधार पर भेदभाव किया जाता है।

उत्तर  20 (ख) अपने हीन स्वार्थों की सिद्धि के लिए

उत्तर 21 (घ) साम्यवाद, बोल्शेविज़्म का जन्म हुआ। 

उत्तर 22 (घ) उपरोक्त सभी

उत्तर 23 (ग) पाश्चात्य देशों में धन की मार, यहाँ बुद्धि पर मार

उत्तर 24 (क) धन के आधार पर लोगों का शोषण

उत्तर 25 (ग) धर्म का भय दिखाकर

उत्तर 26 (घ) धन का

उत्तर 27 (ख) मन का सौदा होना चाहिए।

उत्तर 28 (ग) अजाँ देना, शंख बजाना 

उत्तर  29 (क) क्योंकि जिसका मन चाहे वह उस धर्म को माने

उत्तर  30 (ग) दूसरों के धर्म में जबरदस्ती टाँग अड़ाने का

 

 

 743 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!