Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Message Writing in Hindi (सन्देश लेखन), Vigyapan Lekhan (विज्ञापन लेखन)

1 min read

सन्देश लेखन का प्रारूप व उदाहरण, Format of message writing in Hindi for class 9

                               संदेश का अर्थ है . कोई जानकारी, समाचार , आज्ञा या आदेश

PPT – संदेश लेखन

PPT – विज्ञापन लेखन

You May Like –विडीओ – संदेश लेखन

  • संदेश को अंग्रेजी में मैसेज कहा जाता है संदेश द्वारा हम अपनी शुभकामनाएँ सहानुभूति सद्भावनाएँ सामान्य सूचनाएँ दूसरों तक पहुंचाते हैं
  • संदेश वैयक्तिक होते हैं।
  • संदेश औपचारिक व अनौपचारिक दोनों हो सकते हैं।

                संदेश लेखन  कोई नया विषय नहीं है, सदियों पहले कबूतरों की सहायता से संदेश भेजे जाते थे, राजा चैराहे पर नगाड़े बजवाकर प्रजा तक अपने संदेश पहुँचाते थे। संदेशवाहक अपनी लाठी में घुँघरू बाँध कर  गाँव-गाँव जाकर संदेश पहुँचाते थे।

                        बदलते समय के साथ संदेश में भी परिवर्तन आया, डाकिया चिट्ठी द्वारा संदेश पहुँचाने लगा। डाकिए का स्थान टेलिफोन ने लिया, टेलिफोन का मोबाइल ने और आजकल व्हाट्सप के आने के बाद पूरा परिदृश्य ही बदल गया है।Email, Facebook,whatsapp आदि के माध्यम से अलग.अलग प्रारूपों में संदेश भेजे जाते हैं,मुख्य आधार व्हाट्सएप ही है।

CBSE द्वारा निर्देशित संदेश लेखन का आशय है –

  • विभिन्न पर्व-त्योहारों, उत्सवों पर भेजे जाने वाले बधाई संदेश जैसे दिवाली, ईद आदि।
  • विभिन्न दिवसों जैसे महिला दिवस, मातृ.पितृ दिवस, योग दिवस पर भेजे जानेवाले शुभकामना संदेश।
  • सामाजिक संदेश जैसे पास.फेल उपलब्धि पर भेजे जानेवाले संदेश।
  • खोया .पाया  संदेश।

You May Like –MCQ – Arth Ke Aadhar Per Vakya

संदेश का प्रारूप

  • संदेश , विषय के पूर्णतः अनुकूल 30- 40 शब्दों में हो सकता है। 
  • संदेश अनौपचारिक व औपचारिक दोनों तरह के हो सकते हैं।
  • बॉक्स बनाना आवश्यक।
  • सबसे ऊपर बीच में संदेश /शुभकामना संदेश /आवश्यक संदेश आदि लिखें।
  • तिथि व समय लिखना जरूरी है।
  • संबोधन (अर्थात किसके लिए है)लिखना जरूरी है।
  • लिखनेवाले का नाम आवश्यक है (प्रश्न में दिए जाने पर नाम लिखें अन्यथा क ख ग लिखना चाहिए।)
  • एक ही अनुच्छेद हो,सटीक हो।
  • अनौपचारिक व औपचारिकता विषय पर निर्भर करती  है।
  • भाषाई दक्षता के स्थान पर सरल, सुगम, बोधगम्य शब्दावली को वरीयता दी जानी चाहिए।
  • सृजनात्मकता का महत्व है परंतु विषयगत तथ्यों पर अधिक बल हो।
  • संक्षिप्त होना चाहिए।
  • इधर-उधर की बातों, मुहावरों, महानुभावों की सूक्तियों,उक्तियों का प्रायः प्रयोग नहीं किया जाता।

               

   


                                               संदेश

दिनांक……

समय…….

सबोधन (बिना किसी अभिवादन के)

     

…………………………………………………………………………...........................

……………………………………विषय वस्तु……………………………………………………                          …………………………………………………………………………

 …………………………………………………………………………………………………

प्रेषक (यहाँ, प्रश्न में दिए गए नाम को लिखें , प्रश्न में कोई नाम नहीं दिया गया हो तो क ख ग लिखें)


                                                                     संदेश

8 नवंबर 2020                                                                                         

 रात्रि  11 बजे

प्रिय भारतवासियों महामारी के इस संकटकाल में मैं आप सभी से निवेदन करूँगा कि अपने .अपने घरों में सुरक्षित रहें। सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। केवल ज़रूरत के समय में ही घरों से बाहर निकलें।आशा है इस मुश्किल समय में आप सभी मेरा साथ देंगे।

स्वस्थ रहें,सुरक्षित रहें।

नरेंद्र मोदी

 


                                             शुभकामना संदेश

8 नवंबर 2020                      

रात्रि . 11 बजे

प्रिय मित्रों

कल दीपावली का पर्व है। झिलमिल दीपों की रोशनी से प्रकाशित ये दिवाली आपके परिवार में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता लेकर आए। इस पावन पर्व पर मेरे परिवार की ओर

से हार्दिक शुभकामनाएँ।

क ख ग  परिवार

परीक्षा में आने वाले कुछ सम्भावित प्रश्न –                   

1.रामायण और महाभारत के पुनः प्रसारण का संदेश लिखिए ।
2. छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस नियंत्रित है इस बात का संदेश लिखिए ।

3. कक्षा नवमी एवं दसवीं में हुए कुछ बदलाव के बारे में संदेश लिखिए ।
4. इस महामारी के बीच अपनी कुशलता का संदेश लिखिए ।
5. जूम क्लास में उपस्थित होने हेतु संदेश लिखिए ।
6. सोशल मीडिया की अपफवाहों से बचने हेतु लिखिए ।

7.राज्य क्रिकेट टीम के कप्तान चुने जाने पर मित्र को बधाई-संदेश लिखए।

8.ऊर्जा कंपनी के श्रमिकों को श्रम दिवस हेतु बधाई संदेश लिखें।

9.अपने मित्र को होली की शुभकामना देते हुए संदेश लिखें।

10.छात्र समिति के अध्यक्ष की तरफ से छात्रों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामना का एक संदेश लिखिए।

 

                                               विज्ञापन लेखन

विज्ञापन लेखन किसे कहते हैं ?

खरीदने के लिए या अन्य जानकारी देने व लेने से लेकर अपने किसी अन्य विषय की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए किया जाने वाला जनसंचार विज्ञापन (Advertisement) कहलाता है।

वर्तमान समय में उपभोक्ता को आकर्षित करने का सबसे बेहतरीन तरीका क्या है?

आज के समय में उपभोक्ता को आकर्षित करने का सबसे बेहतरीन तरीका है विज्ञापन। जो वस्तुओं की बिक्री का सबसे बड़ा साधन है। विज्ञापन अपने उत्पाद के गुणों के बारे में प्रचारित करने का सबसे बढ़िया माध्यम है जिसका विज्ञापन जितना बेहतर होगा , लोग उसके प्रति उतने ही आकर्षित होते हैं।

विज्ञापन बनाने का उद्देश्य क्या है ?

विज्ञापन बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों तक कोई विशेष जानकारी /सूचना पहुंचना होता हैं। जैसे किसी सामान को बेचना , खरीदना या किसी रोजगार /नौकरी से संबंधित , किराए में मकान देना या लेना या नाम बदलना , गुमशुदा की तलाश करना ,वर -वधू चाहिए या स्कूल में प्रवेश , खोया पाया या दुकान का प्रचार प्रसार हेतु या चुनावी प्रचार प्रसार या कोई जन आम लोगों से संबंधित सूचना आदि के लिए विज्ञापन का इस्तेमाल किया जाता है। 

विज्ञापन तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

विज्ञापन तैयार करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए –
(1) वह आकर्षक होना चाहिए।
(2) प्रभावशाली तरीके से कम शब्दों में अधिक शब्द कहने चाहिए।
(3) कोई पंक्ति ऐसी लिखनी चाहिए जो ध्यान आकर्षित करके याद रह जाने वाली हो।
(4) उसमें किसी ‘चित्र’’ का प्रयोग करना चाहिए।
(5) जिस विषय के बारे में हो ,उसकी विशेषताओं/महत्त्व को बताने वाले हों।
(6) विज्ञापन बॉक्स में ही बनाना अनिवार्य है।
(7) प्रभावशाली बने के लिए रंगों का प्रयोग भी किया जा सकता है।

You May Like –Aupcharik Patra Lekhan (औपचारिक पत्र लेखन)

विज्ञापन में प्रयुक्त होने वाले कुछ प्रेरक वाक्य

  • धमाका सेल
  • जल्दी कीजिए
  • मौक़े का लाभ उठाएँ
  • पहले आओ, पहले पाओ
  • सोचिए मत, लीजिए
  • १०० % सुरक्षा की गारंटी
  • आपके शहर में पहली बार
  • ऐसा अवसर फिर नही मिलेगा
  • ऑफ़र सीमित समय के लिए
  • स्टॉक सीमित है, जल्दी करें

अच्छे विज्ञापन के उदाहरण –

 

 

Yo May Like – विडीओ – लघुकथा लेखन

परीक्षा में आने वाले कुछ सम्भावित प्रश्न –

प्रश्न 1- वीणा संगीत कला केंद्र के प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन बनाइए।

प्रश्न 2- ऊनी वस्त्रों की सेल हेतु एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

प्रश्न 3- आप अपना मकान बेचना चाहते हैं। उसके मूल्य एवं अन्य खूबियों का उल्लेख करते हुए  एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

प्रश्न4 – “अमृत मेडिकल्स” मास्क व सैनिटाइजर बेचने वाली कंपनी के लिए एक विज्ञापन लिखिए।

प्रश्न 5- ‘लीला वाशिंग पाउडर’ नामक उत्पाद हेतु   एक विज्ञापन तैयार कीजिए ।

प्रश्न 6- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों को आकर्षित करने के लिए  एक विज्ञापन लिखिए।

प्रश्न 7- ‘अमृत केश तेल’ के लिए  एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।  

प्रश्न 8- रचना साड़ियों की बिक्री बढ़ाने के लिए  एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

प्रश्न 9- विटामिन ‘सी ’ युक्त दर्द-निरोधक दवा के लिए,उसके लाभ बताते हुए   एक विज्ञापन लिखिए।

प्रश्न 10- आप अपना पुराना कंप्यूटर बेचना चाहते हैं । उससे संबंधित विज्ञापन तैयार कीजिए। 

   

 


                    

 

 1,861 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!