Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Pathit Kavyansh ,Pad-Meera,Class 10,Hindi CourseB

1 min read
पद -मीरा

पद -मीरा

 

पद -मीरा
पद -मीरा

You May Like – विडीओ – पद, मीरा

                         पठित काव्यांश 

                हरि आप हरो जन री भीर।

               द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर।

               भगत कारण रूप नरहरि, घरयो आप सरीर।

               बूढ़़तो गजराज राख्यो, काटी कुण्जर पीर।

               दासी मीरा लाल गिरघर, हरो म्हारी भीर।।

(मीराबाई अपने आराध्य श्री कृष्ण से विनती और अराधना करते हुए कहती हैं कि हे ईश्वर आप ही अपने भक्तों की पीड़ा और कष्ट दूर कर सकते हैं। )

प्रश्न 1- “हरि आप हरो जन री भीर ” इन पंक्तियों पर प्रकाश डालें |

(क) हे ईश्वर! आप अपने सभी भक्तो के दुःख हरते हैं  
(ख) हे प्रभु मेरी पीर हरो
(ग) हे प्रभु हरिजन की पीर हरो
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 2 श्री कृष्ण किसकी साड़ी को बढ़ाते चले गए ?

(क) मीरा की
(ख) राधा की
(ग) द्रौपदी की
(घ) सीता की

 

प्रश्न 3- ‘आप बढ़ायो चीर में’ आप किसके लिए आया है –

(क) ईश्वर       

(ख) विष्णु       

(ग) शिव       

(घ) कृष्ण

 

 

प्रश्न 4- किसको बचाने के लिए श्री कृष्ण ने नरसिंह का रूप धारण किया था ?

(क) भक्त प्रह्लाद
(ख) भक्त ऐरावत
(ग) भक्त अहलावत
(घ) सभी

 

प्रश्न 5- “बूढ़तो गजराज राख्यो , काटी कुंजर पीर |” पंक्ति का भाव है-

(क) जैसे आपने ऐरावत (हाथी) को मगरमच्छ से बचाया
(ख) जैसे आपने इंद्र को मगरमच्छ से बचाया
(ग) जैसे आपने भगवान् को मगरमच्छ से बचाया

(घ) सभी

 

प्रश्न 6- ऐरावत हाथी को बचाने के लिए श्री कृष्ण ने किसको मारा ?

(क) हाथियों के झुण्ड को
(ख) नरसिंह को
(ग) मगरमच्छ को
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 7- पदों में कौन सा भाव मुख्य है ?

(क) दास्य भाव   

(ख) मैत्री भाव    

(ग) सखा भाव   

(घ) पति भाव

 

समाधान

उत्तर 1 (क) हे ईश्वर! आप अपने सभी भक्तो के दुःख हरते हैं      

उत्तर 2 (ग) द्रौपदी की

उत्तर 3 (घ) कृष्ण

उत्तर 4 (क) भक्त प्रह्लाद

उत्तर 5 (क) जैसे आपने ऐरावत (हाथी) को मगरमच्छ से बचाया

उत्तर 6 (ग) मगरमच्छ को

उत्तर 7(क) दास्य भाव   

 

               स्याम म्हाने चाकर राखो जी,

               गिरघारी लाला म्हाने चाकर राखो जी।

                          चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ ।

                          बिन्दरावन री कुंज गली में, गोविन्द लीला गास्यूँ ।

                          चाकरी में दरसण पास्यूँ  सुमरण पास्यूँ खरची।

               भाव भगती जागीरी पास्यूँ , सुमरण पास्यूँ खरची।

                          मोर मुगट पीतांबर सोहे, गल वैजंती माला।

                          बिंदरावन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला

(प्रस्तुत पंक्तियों में मीरा कृष्ण के प्रति दास्य भाव प्रकट करते हुए चाकरी करने की इच्छा ज़ाहिर करती है कहती है ये कृष्ण आप मुझे अपनी सेविका बना लो हे गिरधरलाल आप मुझे अपनी यहाँ सेविका के रूप में रख लो ,सेविका बनाकर मैं आपके सभी काम करूँगी और आपके निकट रहने का सौभाग्य भी मुझे प्राप्त होगा।)

 

प्रश्न 1- मीराबाई किसकी चाकर बनना चाहती थीं ?                                                

(क) राजा की     

(ख) प्रहलाद की   

(ग) कृष्ण की     

(घ) विष्णु जी की

 

प्रश्न 2- दूसरे पद में मीराबाई श्याम की चाकरी क्यों करना चाहती हैं ?

(क) श्री कृष्ण के नजदीक रहने के लिए
(ख) कृष्ण के लिए
(ग) कृष्ण का हारसिंगार करने के लिए
(घ) दोहे लिखने के लिए

 

प्रश्न 3- हरो म्हारी भीर ’- मीरा किस पीड़ा को दूर करने को कह रही हैं ?                            

(क) घर छोड़कर आने की पीड़ा                  

(ख) श्री कृष्ण के दर्शन न पाने की पीड़ा

(ग) तीर्थ स्थानों की यात्रा करने से उत्पन्न पीड़ा  

(घ) लोगों को दुखी देखकर उत्पन्न हुई पीड़ा

 

प्रश्न 4- मीराबाई ने श्री कृष्ण के रूप सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है ?

(क) पीताम्बर मनमोहक के रूप में
(ख) पीताम्बर जनमोहक के रूप में
(ग) पीताम्बर के रूप में
(घ) किसी रूप में नहीं

 

प्रश्न 5- स्याम म्हाने चाकर राखो जीका अर्थ है
(क) हमने श्याम को नौकर रख लिया है

(ख) हे श्याम! मुझे दासी बना लो
(ग) हे श्याम! हमारे यहाँ नौकरी कर लो
(घ) इनमें से कोई नहीं।

 

प्रश्न 6-सुमरण पास्यूँ खरचीका क्या तात्पर्य है?
(क) जेब खर्च के रूप में प्रभु-स्मरण को पाऊँगी

(ख) जेब खर्च के लिए बहुत रुपए मिलेंगे
(ग) याद करने से ही पैसे प्राप्त हो जाएँगे

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

  प्रश्न 7- मीरा का हृदय क्यों अधीर है?
(क) मीरा ने कोई गलत काम किया है

(ख) मीरा का हृदय श्रीकृष्ण से मिलने के लिए अधीर है
(ग) मीरा का हृदय यमुना तट पर जाने के लिए अधीर है
(घ) क्योंकि आधी रात बीत गई है इसलिए मीरा का हृदय अधीर है

 

प्रश्न 8- ऊँचा-ऊँचा महल बणावं बिच-बिच राखू बारीसे क्या तात्पर्य है?
(क) श्रीकृष्ण के ऊँचे-ऊँचे महल के बीच में खड़े होने की बारी मेरी है
(ख) श्रीकृष्ण ऊँचे महलों में मुझे रखेंगे
(ग) मीरा श्रीकृष्ण के ऊँचे महल के बीच खिड़कियाँ/फुलवारी बनाएँगी
(घ) उपर्युक्त सभी

      

प्रश्न 9- मीरा श्री कृष्ण के दर्शन किस रंग की साड़ी पहनकर करना चाहती हैं ?

(क) केसरिया रंग

(ख) योगी रंग
(ग) कुसुम्बी रंग  
(घ) नारंगी रंग 

 

 

प्रश्न 10- मीरा हर रोज़ सुबह उठकर किसके दर्शन करना चाहती हैं ?

(क) श्री राम के
(ख) अपने पति के
(ग) श्री कृष्ण के
(घ) पिता के

 

प्रश्न 11- ‘यमुना जी रे तीरा’ का अर्थ है –

(क) यमुना जी से दूर    

(ख) यमुना के भीतर   

(ग) जमना जी का मंदिर  

(घ) यमुना का तट

                

प्रश्न 12- मीराबाई को श्रीकृष्ण की सेवा में कौन- सी जागीर प्राप्त हुई ?                       

(क) सेविका बनने की  

(ख) साँवरिया के दर्शन पाने की 

(ग) हृदय का अंधकार दूर करने की 

(घ) भाव- भक्ति की

 

प्रश्न 13- मीराबाई श्रीकृष्ण की लीला का गान कहाँ करती थीं ?                               

(क) मथुरा में   

(ख) यमुना किनारे   

(ग) वृंदावन की गलियों में    

(घ) मथुरा की गलियों में

 

 प्रश्न 14-  मीरा श्री कृष्ण के पास रहने के कौन से फायदे बताती हैं ?
(क) उसे हमेशा दर्शन प्राप्त होंगे

(ख) उसे श्री कृष्ण को याद करने की जरूरत नहीं होगी
(ग) उसकी भाव भक्ति का साम्राज्य बढ़ता ही जाएगा।
(घ) सभी

You May Like – MCQ, Meera , Chapter 2

समाधान

उत्तर 1 –(ग) कृष्ण की     

उत्तर 2-(क) श्री कृष्ण के नजदीक रहने के लिए

उत्तर 3 -(ख) श्री कृष्ण के दर्शन न पाने की पीड़ा

उत्तर 4 -(क) पीताम्बर मनमोहक के रूप में

उत्तर 5 -(ख) हे श्याम! मुझे दासी बना लो

उत्तर 6 –(क) जेब खर्च के रूप में प्रभु-स्मरण को पाऊँगी    

उत्तर 7-(ख) मीरा का हृदय श्रीकृष्ण से मिलने के लिए अधीर है

उत्तर 8-(ग) मीरा श्रीकृष्ण के ऊँचे महल के बीच खिड़कियाँ/फुलवारी बनाएँगी

उत्तर  9-(ग) कुसुम्बी रंग

उत्तर  10-(ग) श्री कृष्ण के

उत्तर 11–(घ) यमुना का तट

उत्तर 12-(घ) भाव- भक्ति की

उत्तर 13 -(ग) वृंदावन की गलियों में    

उत्तर  14– (घ) सभी

 

 974 total views,  2 views today

1 thought on “Pathit Kavyansh ,Pad-Meera,Class 10,Hindi CourseB

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!