Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Pathit Gadyansh Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers

1 min read
  तताँरा वामीरो कथा

  तताँरा वामीरो कथा

                                                               तताँरा वामीरो कथा

  तताँरा वामीरो कथा
तताँरा वामीरो कथा

You May Likeएम सी क्यू – पाठ तताँर वमीरो कथा            

                                 पठित गद्यांश

                                           

तताँरा एक नेक और मददगार इंसान था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँव वालों की ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था।

सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँव में भी उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक

लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था कि बावज़ूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग बाग उसकी तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।

 

प्रश्न 1- तताँरा वामीरो कथा के लेखक कौन हैं ?

(क) श्री लीलाधर मंडलोई

(ख) श्री प्रेम चंद

(ग) निदा फ़ाज़ली

(घ) हबीब तनवीर

 

प्रश्न 2 – तताँरा किस तरह का युवक था ?

(क) सुंदर , नेक

(ख) मददगार

(ग) शक्तिशाली

(घ) सभी

 

प्रश्न 3 – आस-पास के लोग तताँरा को क्यों आमंत्रित करते थे?

(क) उसके आत्मीय स्वभाव के कारण

(ख) उसके सुंदर होने के कारण

(ग) उसके लोकल होने के कारण

(घ) शक्तिशाली होने के कारण

 

प्रश्न 4 – तताँरा कमर पर क्या बाँधता था ?

(क) कपड़ा

(ख) लकड़ी की तलवार

(ग) बैल्ट

(घ) ताम्बे की तलवार

 

प्रश्न 5 – लोगों का तताँरा की तलवार को लेकर क्या विचार था?

(क) तलवार बेकार है

(ख) तलवार बहुत तेज़ है

(ग) तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति है

(घ) कोई नहीं

 

उत्तर 1-(क) श्री लीलाधर मंडलोई

उत्तर 2-(घ) सभी

उत्तर 3-(क) उसके आत्मीय स्वभाव के कारण

उत्तर 4-(ख) लकड़ी की तलवार

उत्तर 5-(ग) तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति है

 

 

एक शाम तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र के किनारे टहलने निकल पड़ा। सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थीं। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं। उसका मन शांत था।

विचारमग्न तताँरा समुद्री बालु पर बैठकर सूरज की अंतिम रंगबिरंगी किरणों को समुद्र पर निहारने लगा। तभी कहीं पास से उसे मधुर गीत गूँजता सुनाई दिया। गीत मानों बहता हुआ उसकी तरफ आ रहा हो। बीच बीच में लहरों का संगीत सुनाई देता। गीत इतना प्रभावी था कि वह  अपनी सुध-बुध

खोने लगा। लहरों के प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की। चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा जिधर से अब भी गीत के स्वर बह रहे थे। वह विकल-सा उस तरफ बढ़ता गया। अंततः उसकी नज़र एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की देह पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी। यह एक श्रृंगार गीत था।

 

प्रश्न 1- तताँरा समुद्र तट पर क्यों आया था ?

(क) गाना सुनने

(ख) टहलने

(ग) ठंडी बयार लेने

(घ) इनमे से कोई नही

 

प्रश्न 2– तताँरा समुद्री बालू पर बैठकर क्या कर रहा था ?

(क) सूरज की समुद्र पर पड़ती किरणों को निहार रहा था

(ख) बालू पर कुछ आकृतियाँ बना रहा था

(ग) बालू में सीपें खोज रहा था

(घ) बालू से खेल रहा था

 

प्रश्न 3- तताँरा ने जिस युवती को देखा, वह क्या कर रही थी ?

(क) वह श्रृंगार गीत गा रही थी          

(ख) वो जमीन पर गिरे फल चुन रही थी

(ग) वो जमीन पर बिखरी लकड़ियाँ चुन रही थी

(घ) वो अपने मवेशियों के लिए घास काट रही थी

 

प्रश्न 4- गीत सुनकर तताँरा की स्थिति कैसी हो गई ?

(क) वह खुशी से नाचने लगा

(ख) वह अपनी सुध-बुध खोने लगा

(ग) वह चीखने-चिल्लाने लगा

(घ) वह रोने लगा

 

प्रश्न 5- तताँरा किधर आगे बढ़ने के लिए विवश हो गया ?

(क) जिधर से शेर की दहाड़ सुनाई दे रही थे

(ख) जिधर से किसी बच्चे के रोने की आवाज़ आ रही थी

(ग) जिधर से गीत की स्वर सुनाई दे रही थे

(घ) जिधर से लोगों की भीड़ आ रही थी

 

  

उत्तर 1-(ख) टहलने

उत्तर 2-(क) सूरज की समुद्र पर पड़ती किरणों को निहार रहा था

उत्तर 3-(क) वह श्रृंगार गीत गा रही थी          

उत्तर 4-(ख) वह अपनी सुध-बुध खोने लगा

उत्तर 5-(ग) जिधर से गीत की स्वर सुनाई दे रही थे

You May Like-NCERT Solutions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा 

‘तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया?’ तताँरा नहीं विनम्रतापूर्वक कहा।

अपने सामने एक सुन्दर युवक को देखकर वह विस्मित हुई उसके भीतर किसी कोमल भावना का संचार हुआ। किन्तु अपने को संयत कर उसने बेरुखी के साथ जवाब दिया।

पहले बताओ ! तुम कौन हो, इस तरह मुझे घूरने और इस असंगत प्रश्न का कारण ? अपने गाँव के अलावा किसी और गांव के युवक के प्रश्नों का उत्तर देने को मैं बाध्य नहीं। यह तुम भी जानते हो ।

तताँरा मानो सुध-बुध खोए हुए था। जवाब देने के स्थान पर उसने पुनः अपना प्रश्न दोहराया। ‘तुमने गाना क्यों रोक दिया गाओ, गीत पूरा करो ।सचमुच तुमने बहुत सुरीला कंठ पाया है।‘

 

प्रश्न 1- तताँरा ने युवती से क्या पूछा?

(क) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया।

(ख) गौ गीत पूरा करो

(ग) सचमुच तुमने बहुत सुरीला कंठ पाया है

(घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 2– तताँरा अपनी सूझबूझ क्यों खोए हुए था?

(क) ठंड के कारण

(ख) युवती द्वारा गाए गए मधुर गीत को सुन कर

(ग) युवती का बेरुखी पूर्ण जवाब सुनकर

(घ) भूख के कारण

 

प्रश्न 3- युवती के भीतर कोमल भावना का संचार क्यों हुआ?

(क) अंजान युवक द्वारा टोके जाने पर

(ख) तताँरा का विनय पूर्वक बात करने के कारण

(ग) क्योंकि वह गाना गा रही थी

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 4- युवती ने तताँरा को बेरुखी के साथ क्या जवाब दिया?

(क) पहले बताओ तुम कौन हो?

(ख) इस तरह मुझे घूरने और इस असंगत प्रश्न का कारण?

(ग) अपने गांव के अलावा किसी और गांव के युवक के प्रश्नों का उत्तर देने को मैं बाध्य नहीं

(घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 5- तताँरा ने जवाब देने के स्थान पर क्या किया?

(क) कोई जवाब नहीं दिया

(ख) पुनः अपना प्रश्न दोहराया

(ग) चुपचाप खड़ा रहा

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर 1-(क) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया।

उत्तर 2- ख) युवती द्वारा गाए गए मधुर गीत को सुन कर

उत्तर 3-(ख) तताँरा का विनय पूर्वक बात करने के कारण

उत्तर 4-(घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर 5-(ख) पुनः अपना प्रश्न दोहराया

 

 

कुछ समय बाद पासा गाँव में पशुपर्व का आयोजन हुआ। पशु पर्व में हृष्टपुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओ से युवकों के शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है।

शाम को सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखे वमीरो को ढूँढने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा। उसने थोड़ा करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वमीरो थी, जो भयवश सामने आने से झिझक रही थी।

 

प्रश्न 1- पासा गाँव में किस पर्व का आयोजन हुआ ?                            

(क) मेले का                    

(ख) पशु-पर्व का 

(ग) संगीत का                       

(घ) नृत्य का 

 

प्रश्न 2- यह आयोजन कितने साल बाद होता है?                                

(क) एक साल बाद                   

(ख) दो साल बाद 

(ग) तीन साल बाद              

(घ) छह महीने बाद  

 

प्रश्न 3- तताँरा की आँखें किसको ढूँढ रही थीं ?                                      

(क) वामीरों को                 

(ख) सरपंच को  

(ग) उपर्युक्त दोनों को

(घ) किसी को नहीं

 

प्रश्न 4- वामीरों कहाँ छिपी हुई थी?                                               

(क) पहाड़ी के पीछे                         

(ख) नारियल के झुंड के पीछे से  

(ग) झोपड़ी के पीछे                        

(घ) दीवार के पीछे

 

प्रश्न 5- मेले में किसका प्रदर्शन किया जाता था ?                               

(क) हृष्ट-पुष्ट पशुओं का                     

(ख) युवकों की शक्ति परीक्षा का  

(ग) (क) और (ख) दोनों                         

(घ) इनमें से कोई नही

 

उत्तर 1-(ख) पशु-पर्व का 

उत्तर 2-(क) एक साल बाद  

उत्तर 3- (क) वामीरों को

उत्तर 4-(ख) नारियल के झुंड के पीछे से

उत्तर 5-(ग) (क) और (ख) दोनों

 

गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उथाने लगे। यह तताँरा के लिए असहनीय था। वामीरो अब भी रोए जा रही थी। तताँरा भी गुस्से से भर उठा। उसे जहाँ विवाह के निषेध परंपरा पर शोक था वहीं अपनी असहायता पर खींझ थी। वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था ।

उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए ?अनायास उसका हाथ तलवार की मूठ पर जा टिका क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था। लोग सहम उठे। एक सन्नाटा-सा खिंच गया। जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।

 

प्रश्न 1- तताँरा को किस बात पर क्षोभ हो रहा था?

(क) युवती द्वारा गाना नहीं सुनाने पर

(ख) विवाह की निषेध परंपरा पर

(ग) अपने क्रोध पर

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 2- क्रोध में आकर तताँरा ने क्या किया?

(क) अपनी तलवार निकाल ली

(ख) और कुछ विचार करता रहा

(ग) (क)  और (ख)

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 3- गाँव के लोग तताँरा के विरोध में क्या कर रहे थे?

(क) हथियार इकट्ठा करने लगे

(ख) नारे लगाने लगे

(ग) आवाजें उठने लगी

(घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 4- लोग क्यों सहम में उठे ?

(क) तताँरा का क्रोध देखकर

(ख) वामीरो का क्रोध देख कर

(ग) तताँरा की तलवार देखकर

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 5- तताँरा को किस बात पर खींझ थी?

(क) विवाह की निषेध परंपरा पर

(ख) अपनी और असहायता पर

(ग) वामीरो के रोने पर

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

उत्तर 1-(ख) विवाह की निषेध परंपरा पर

उत्तर 2-(ग) (क) और (ख)

उत्तर 3-(ग) आवाजें उठने लगी

उत्तर 4-(क) तताँरा का क्रोध देखकर

उत्तर 5-(क) विवाह की निषेध परंपरा पर

 

                       

 1,175 total views,  2 views today

1 thought on “Pathit Gadyansh Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!