Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Pathit Kavyansh “Top”Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question With Answers

1 min read
कविता - तोप

कविता - तोप

कविता - तोप
कविता – तोप

 

You May Like –  विडियो – कविता ‘तोप’

कंपनी बाग़ के मुहाने पर

धर रखी गई है यह 1857 की तोप

इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले

कंपनी बाग़ की तरह

साल में चमकाई जाती है दो बार।

 

 

प्रश्न 1तोप कविता के कवि कौन है ?

(क) वीरेन
(ख) वीरेन डंगवाल
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 2कविता के अनुसार तोप कहाँ रखी गई है ?

(क) प्रवेश द्वार पर
(ख) कंपनी बाग़ के मुहाने पर/प्रवेश द्वार पर

(ग) शहर के प्रवेश द्वार में
(घ) इंडिया गेट पर

 

प्रश्न 3तोप कंपनी बाग़ के प्रवेश द्वार पर क्यों रखी गई है ?

(क) ताकि सब तोप को देख पाएँ

(ख) वहाँ सुन्दर लगती है
(ग) बाग़ की सुंदरता बढ़ाने के लिए
(घ) ताकि सबको याद रहे ईस्ट इंडिया जैसी कंपनी दोबारा देश में न आ सके
 

प्रश्न 4– किन दो अवसरों पर तोप को चमकाया जाता है ?

(क) गांधी जयंती और बाल दिवस पर 

(ख) २ अक्तूबर और १५ अगस्त को
(ग)  स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर 

(घ) १ जनवरी और मई दिवस पर  

 

 प्रश्न 5बाग को कंपनी बाग क्यों कहा जाता है?

(क)  क्योंकि इसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने बनवाया था

(ख) क्योंकि कंपनी नामक आदमी ने बनवाया था
(ग) क्योंकि बनाने वाली फर्म का नाम कंपनी था
(घ)  क्योंकि लोगों ने यूं ही नाम रख दिया

 

उत्तर 1-() वीरेन डंगवाल

उत्तर 2-() कंपनी बाग़ के मुहाने पर/प्रवेश द्वार पर

उत्तर 3-() ताकि सबको याद रहे ईस्ट इंडिया जैसी कंपनी दोबारा देश में न आ सके

उत्तर 4-(ग)  स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर 

उत्तर 5-(क)  क्योंकि इसे ईस्ट इंडिया कंपनी ने बनवाया था

 

You May Like – MCQ “Top”Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question With Answers

 

सुबह शाम आते हैं कंपनी बाग़ में बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे अच्छे सूरमाओं के धज्जें
अपने ज़माने में

 

प्रश्न 1- 21- कम्पनी बाग मे सुबह शाम कौन आता है ?

(क) सिपाही
(ख) लडके
(ग) सैलानी
(घ) कोई नहीं

 

 

प्रश्न 2- अच्छे-अच्छे सूरमाओं से क्या तात्पर्य है?

(क) शत्रुओं से
(ख)  दुश्मनों से 

(ग) देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से
(घ) सभी

 

 

प्रश्न 3तोप अपने बारे में क्या बता रही है ?

(क) वह बहुत बड़ी है
(ख) वह अब कुछ नहीं कर सकती
(ग) कि वह अपने वक़्त में बहुत शक्तिशाली थी
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 4- तोप को जबर क्यो कहा गया है ?

(क) क्योकि वह गोलिया चलाती है
(ख) क्योकि इसका आकार बहुत बडा है
(ग) कोई नही
(घ) क्योकि 1857 के संग्राम मे इसने बहुत से वीरो की धज्जियाँ उडा दी थी

 

प्रश्न 5- जबर का क्या अर्थ है ?

(क) जबरदस्त
(ख) जबरदस्ती
(ग) कोई नही
(घ) शक्तिशाली

 

उत्तर 1-() सैलानी

उत्तर 2-(ग) देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों से

उत्तर 3-() कि वह अपने वक़्त में बहुत शक्तिशाली थी

उत्तर 4-() क्योकि 1857 के संग्राम मे इसने बहुत से वीरो की धज्जियाँ उडा दी थी

उत्तर 5-() शक्तिशाली

 

 

 

 

अब तो बहरहाल
छोटे बच्चों की सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती है गपशप
कभी -कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
खासकर गौरैयें

वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

 

प्रश्न 1- अब कम्पनी बाग मे आड़के तोप पर बैठ कर क्या करते हैं ?

(क) तोप चलाते हैं
B) तस्वीर खीचते हैं
((ग) दोस्तो को दिखाते हैं
(घ) तोप पर बैठ कर घुड़सवारी करते हैं

 

प्रश्न 2चिड़िया तोप पर बैठ कर क्या करती हैं ?

(क) चीची
B) दाना चुगती हैं
(ग) इधर उधर देखती हैं
(घ) गप -शप लगाती हैं

 

प्रश्न 3- तोप के भीतर कौन चला जाता है ?

(क) चूहे
(ख) बिल्ली
(ग) कबूतर
(घ) चिड़िया

 

प्रश्न 4- ‘एक दिन तो होना ही था उसका मुँह बंद, इस पंक्ति मे कौन-सा अलंकार है ?

(क) रूपक
(ख) मानवीकरण
(ग) उपमा
(घ) अनुप्रास

 

प्रश्न 5-  तोप कविता क्या संदेश देती है ?

(क) शक्तिशाली व्यक्ति ताकत से ज्यादा देर तक जनता का मुँह बंद नही कर सकते
(ख) तोप शक्तिशाली है
(ग) ब्रिटिश सरकार शक्तिशाली थी
(घ) किसी की नहीं

 

उत्तर 1-() तोप पर बैठ कर घुड़सवारी करते हैं

उत्तर 2-() गप -शप लगाती हैं

उत्तर 3-() चिड़िया

उत्तर 4-() मानवीकरण

उत्तर 5-(क) शक्तिशाली व्यक्ति ताकत से ज्यादा देर तक जनता का मुँह बंद नही कर सकते

 

 मुख्य बिंदु

इस कविता में हमें तोप के विषय के बारे में यह जानकारी मिलती है कि ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा यह तो कंपनीबाग के द्वारा द्वार पर रखी गई थी गयी थी। सुन 1857 में इस तोप का प्रयोग अंग्रेजों द्वारा स्वाधीनता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों को मारने के लिए किया गया था। यह तो इतनी शक्तिशाली थी कि उसने असंख्य शूरवीरों को उड़ा दिया था  

परन्तु आज यह तोप केवल देखने की वस्तु मात्र रह गई है और बच्चों के लिए खिलौना बन गई है अब बच्चे इस पर घुड़सवारी करते हैं और चिड़ियाँ इस पर गपशप करती है। इस कविता से तोप के बारे में यह जानकारी भी मिलती है किसी दिन सदा एक से नहीं रहते।

 

यह तो हमें विरासत में मिली थी, इसकी बड़ी संभाल की जाती है। विरासत में मिली चीजों की बडी संभाल इसलिए होती है क्योंकि ये हमें अपने पूर्वजों द्वारा मिली होती है, इन के साथ हमारे पुरखों की यादें जुड़ी होती है। ये हमारी सभ्यता संस्कृति, परम्पराओं और इतिहास की जानकारी देती हैं और इसी के साथ हमें सीख भी देती हैं। विरासत अगली पीढ़ी के लिए ज्ञान की वाहक होती है, यह नई पीढ़ी के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए इन्हें अमूल्य माना जाता है। विरासत में मिली चीजों को संभालकर रखना हमारा कर्तव्य है।  

 

कंपनी बाग में रखी तो अब यह हमें यह सीख देती है कि इस समय परिवर्तनशील है। वह सदा एक सा नहीं रहता। कंपनी बाग़ में रखी तोप हमें अंग्रेजों के अत्याचारों और हमारे शहीदों की याद दिलाती है और सावधान रहने की सलाह देती है ताकि कोई दोबारा हम पर राज ना करे। इसी के साथ तोप यह सीख भी देती है कि चाहे कोई कितना भी अधिक शक्तिशाली क्यों न हो एक ना एक दिन उसका अंत हो ही जाता है।

अत्याचार पर सदा ही सदाचार की जीत होती आई है, इसके अलावा यह तोप हमें यह सीख भी देती है कि हमें अतीत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हमें अपनी स्वतंत्रता को सदा बचाकर रखना चाहिए इसके लिए भले ही हमें अपना सब कुछ अर्पित करना पड़े। हमें अच्छा सदा अच्छे काम करने चाहिए ताकि समय बदलने पर भी लोग अच्छे कामों के लिए हमें याद करें।

भारत की स्वतंत्रता के प्रतिक दो दिन 15 अगस्त और 26 जनवरी हैं। इन्ही दो उपलक्ष्यों पर कंपनी बाग़ को सजाया जाता है और तोप को चमकाया जाता है। हमारे देश के इतिहास में ये दोनों दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इनमें से 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी मिली और 26 जनवरी को हमारे देश का संविधान लागू हुआ ये दोनों ही अवसर हमारे राष्ट्रीय पर्व है इस अवसर पर राष्ट्रीय महत्त्व और विरासत से जुड़ी वस्तुओं की साफ सफाई करके चमकाया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सके।

 

 

 553 total views,  2 views today

2 thoughts on “Pathit Kavyansh “Top”Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question With Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!