Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Question Answers “Top”Class 10 Hindi Chapter 7

1 min read
कविता -तोप

कविता -तोप

कविता -तोप
कविता -तोप

You May Like –  विडियो – कविता ‘तोप’

प्रश्न 1 – विरासत में मिली चीजों की बड़ी संभाल क्यों होती है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – विरासत में मिली चीजों की बडी संभाल इसलिए होती है क्योंकि ये हमें अपने पूर्वजों द्वारा मिली होती है, इन के साथ हमारे पुरखों की यादें जुड़ी होती है। ये हमारी सभ्यता संस्कृति, परम्पराओं और इतिहास की जानकारी देती हैं और इसी के साथ हमें सीख भी देती हैं।

विरासत अगली पीढ़ी के लिए ज्ञान की वाहक होती है, यह नई पीढ़ी के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिए इन्हें अमूल्य माना जाता है। विरासत में मिली चीजों को संभालकर रखना हमारा कर्तव्य है।  

 

प्रश्न 2 –  इस कविता से आपको तोप के बारे में क्या जानकारी मिलती है ?

उत्तर – इस कविता में हमें तोप के विषय के बारे में यह जानकारी मिलती है कि ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा यह तो कंपनीबाग के द्वारा द्वार पर रखी गई थी गयी थी। सुन 1857 में इस तोप का प्रयोग अंग्रेजों द्वारा स्वाधीनता सेनानियों एवं क्रांतिकारियों को मारने के लिए किया गया था। यह तो इतनी शक्तिशाली थी कि उसने असंख्य शूरवीरों को उड़ा दिया था  

परन्तु आज यह तोप केवल देखने की वस्तु मात्र रह गई है और बच्चों के लिए खिलौना बन गई है अब बच्चे इस पर घुड़सवारी करते हैं और चिड़ियाँ इस पर गपशप करती है। इस कविता से तोप के बारे में यह जानकारी भी मिलती है किसी दिन सदा एक से नहीं रहते।

 

प्रश्न 3 – कंपनी बाग़ में राखी तोप क्या सीख देती है ?

उत्तर – कंपनी बाग में रखी तो अब यह हमें यह सीख देती है कि इस समय परिवर्तनशील है। वह सदा एक सा नहीं रहता। कंपनी बाग़ में रखी तोप हमें अंग्रेजों के अत्याचारों और हमारे शहीदों की याद दिलाती है और सावधान रहने की सलाह देती है ताकि कोई दोबारा हम पर राज ना करे। इसी के साथ तोप यह सीख भी देती है कि चाहे कोई कितना भी अधिक शक्तिशाली क्यों न हो एक ना एक दिन उसका अंत हो ही जाता है।

अत्याचार पर सदा ही सदाचार की जीत होती आई है, इसके अलावा यह तोप हमें यह सीख भी देती है कि हमें अतीत से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हमें अपनी स्वतंत्रता को सदा बचाकर रखना चाहिए इसके लिए भले ही हमें अपना सब कुछ अर्पित करना पड़े। हमें अच्छा सदा अच्छे काम करने चाहिए ताकि समय बदलने पर भी लोग अच्छे कामों के लिए हमें याद करें।

 

प्रश्न 4 – कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात कही गई है। ये दो अवसर कौन से होंगे ?

उत्तर – भारत की स्वतंत्रता के प्रतिक दो दिन 15 अगस्त और 26 जनवरी हैं। इन्ही दो उपलक्ष्यों पर कंपनी बाग़ को सजाया जाता है और तोप को चमकाया जाता है। हमारे देश के इतिहास में ये दोनों दिन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इनमें से 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को आजादी मिली और 26 जनवरी को हमारे देश का संविधान लागू हुआ ये दोनों ही अवसर हमारे राष्ट्रीय पर्व है.

इस अवसर पर राष्ट्रीय महत्त्व और विरासत से जुड़ी वस्तुओं की साफ सफाई करके चमकाया जाता है ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे प्रेरणा ले सके।

 

(ख ) निम्नलिखित के भाव स्पष्ट कीजिए -:

(1)  अब तो बहरहाल

छोटे बच्चों की सवारी से अगर यह फारिग हो

तो उसके ऊपर बैठकर

चिड़ियाँ ही अकसर करती है गपशप

उत्तर – प्रस्तुत पंक्तियों का भाव यह है कि सन 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय जिससे धूप में असंख्य शूरवीरों को मार गिराया था, कंपनी बाग के मुहाने पर रखी वहीं तो आज विरासत बन गई है। इन पंक्तियों में तोप की वर्तमान स्थिति का वर्णन किया है ,एक समय में जहाँ तोप ने सबको डरा कर रखा था वही आज बच्चे उस पर घुड़सवारी कर रहे हैं और चिड़ियाँ उस पर बैठ कर गपशप कर रही हैं।

 

(2)  वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप

एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

उत्तर -: भाव यह है कि समय परिवर्तनशील है। जो तो कभी अत्यंत ताकतवर हुआ करती थी आज कम्पनी बाग़ में रखी तोप किसी का कुछ नई बिगाड़  सकती । जिससे धूप ने बड़े बड़े सूरमाओं की धज्जियां उड़ा दी थी आज वही तो बच्चों और चिड़ियों के खेलने के साधन से ज्यादा कुछ नहीं है। यह दर्शाता है कि कोई कितना भी शक्तिशाली और क्रूर क्यों ना, हो एक दिन उसे शांत होना ही पड़ता है।

 

(3)  उड़ा दिए थे मैंने

अच्छे अच्छे सूरमाओं के धज्जें

उत्तर – भाव यह है कि तोप वर्ष 1857 में बहुत ही शक्तिशाली थी। उस समय देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से युद्ध करने वालों को तोप से उड़ा दिया गया था। इन पंक्तिओं में तोप अपनी प्रशंसा कर रही है कि 1857 में उससे ज्यादा शक्तिशाली कोई नहीं था उसने कई वीरों के अलावा निर्दोषों को भी अपनी शक्ति से मौत की नींद सुला दिया था।

You May Like – Pathit Gadyansh “Top”Class 10 Hindi Chapter 7 MCQ Question With Answers

अतिरिक्त प्रश्न 

प्रश्न 1 – “इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग़ की तरह, साल में चमकाई जाती है दो बार” इसका आशय स्पष्ट कीजिये?

उत्तर – इस तोप की बड़ी देखभाल की जाती है। कंपनी बाग़ की भी देखभाल की जाती है। इन्हें अपने पुरखों द्वारा मिली हुई धरोहर के रूप में सजाया जाता है। इस तोप को साल में दो बार चमकाया जाता है।सुबह-शाम कंपनी बाग़ में आते हैं।

 

प्रश्न 2 विरासत में मिली चीजों की संभाल करने के पीछे क्या उद्देश्य है?

उत्तर – विरासत में मिली चीज़ें हमें हमारे पूर्वजन की, पूर्व अनुभवों की और पुरानी परम्पराओं की याद दिलाती है नई पीढ़ी उनके बारे में जाने, उनके अनुभव से कुछ सीखे और उनकी बनाई हुई श्रेष्ठ परम्पराओं का पालन करें इसी उद्देश्य से विरासत में मिली चीज़ों को संभाल- संभाल के रखा जाता है ।

 

प्रश्न 3 – तोप की वर्तमान स्थिति क्या है?

उत्तर – तोप की वर्तमान स्थिति यह है की वह प्रदर्शन की वस्तु बन गयी है। अब न वह आग उगलती है, न ही लोग उससे डरते हैं। आजकल चिड़ियाँ तोप पर बैठ कर चहचहाती हैं। गौरैये उसके मुँह के अंदर घुस जाते हैं और लड़के उस पर बैठकर घुड़सवारी का मज़ा लेते हैं। अब वह सामान्य बाग़ के प्रवेश द्वार पर निष्क्रिय खड़ी है।

 

प्रश्न 4 – तोप कविता का प्रतिपाद्य लिखिए ।

उत्तर – कंपनी बाग़ मैं रखी तोप हमें यह सन्देश देती है की तोप-गोले बम- बारूद कितने भी विनाशकारी हों, वे मानव के सामने टिक नहीं सकते। आखिरकार मनुष्यता की शक्ति ही विजयी होती है। यह तोप यह भी बताती है की ईस्ट इंडिया कंपनी ने कंपनी बाग़ बनवाये उन्होंने तोपें भी चलायीं। इसलिए विदेशी ताकतों से सावधान रहें तथा अपने देश को बचा के रखें।

 

 

 

 662 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!