Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Samas Class 10 ,Hindi Course B

1 min read
समास

समास

                                                            समास

 

समास
समास

परस्पर संबंध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्दों के मेल को समासकहते हैं।

दो शब्दों को संक्षिप्त करके नया शब्द बनाने की प्रक्रिया को समास कहते हैं।

जैसे – जेब + घड़ी = जेबघड़ी     इस प्रकार बने शब्द को समस्तपद कहते हैं।

समस्तपद के पहले  शब्द को पूर्वपद तथा दूसरे पद को उत्तरपद कहते हैं।

समस्तपद         पूर्वपद          उत्तरपद              समास-विग्रह

 डाकघर           डाक            घर                डाक का घर

 

समस्तपद के शब्दों को अलग करना और अलग करते हुए उनका संबंध स्पष्ट करना समास विग्रह कहलाता है।

उदाहरण –

समस्तपद              पूर्वपद           उत्तरपद          समास-विग्रह

तुलसीकृत             तुलसी             कृत           तुलसी द्वारा कृत

कमलनयन             कमल            नयन         कमल जैसे नयन

 

 समास के छह भेद हैं –

1.तत्पुरुष समास

2.द्वंद्व समास

3.द्विगु समास

4.कर्मधारय समास

5.बहुव्रीहि समास

6.अव्ययीभाव समास

 

1.तत्पुरुष समास

1.इस समास में दूसरा पद प्रधान होता है ।

2.इस समास में समस्तपद का विग्रह करते समय पूर्व पद और उत्तर पद के बीच कारक चिह्न लगा दिया जाता है और समस्तपद बनाते समय दोनों शब्दों के बीच आने वाले  कारक चिह्नों का लोप हो जाता है।

उदाहरण

   समस्तपद    समास-विग्रह

1.जन्मरोगी – जन्म से रोगी

2.डाकगाड़ी – डाक के लिए गाड़ी

3.आपबीती – आप पर बीती

4.स्वर्ग को प्राप्त – स्वर्गप्राप्त

5. देश का वासी – देशवासी

 

2.द्वंद्व समास

द्वंद्व समास की पहचान है कि इसके समस्तपद के पूर्वपद और उत्तरपद के बीच योजक चिह्न लगा होता है।

1.इसमें दोनों पद समान होते हैं।

2.दोनों ही प्रधान होते हैं।

3.इसमें समस्तपद का विग्रह करते समय पूर्व पद और उत्तर पद के बीच या, और, तथा,अथवा जैसे योजक लगा दिए जाते हैं और समस्तपद बनाते समय दो शब्दों को मिलाने वाले योजकों का लोप हो जाता है।

उदाहरण-

    समस्तपद    समास-विग्रह

1.माता – पिता = माता और पिता

2. ठंडा – गरम = ठंडा और गरम

3.पूर्व – पश्चिम ₌ पूर्व और पश्चिम

4.रात और दिन = रात – दिन

5.दाल और चावल = दाल – चावल

 

3.द्विगु समास

1.इस समास में पहला पद संख्यावाची होता है।

2.दूसरा पद प्रधान होता है।

उदाहरण-

   समस्तपद    समास-विग्रह

1.पंचवटी – पाँच वटों का समूह

2.शताब्दी – शत अब्दों का समूह

3.चौराहा – चार राहों का समूह

4.दोपहर – दो पहर का समूह

5.चारपाई – चार पैरों का समूह

 

4.कर्मधारय समास

इस समास मे विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध होता है।

विशेषण – संज्ञा की विशेषता बताने वाले शब्द

विशेष्य – जिन शब्दों की विशेषता बताई जाती है।

उपमेय – जिसकी तुलना की जाए

उपमान – जिससे तुलना की जाए।

उदाहरण-

नीलगाय ——-नीली है जो गाय

विशेषण – नीली      विशेष्य – गाय

घनश्याम ——— घन के समान श्याम  

उपमेय – श्याम    उपमान – घन

उदाहरण-

    समस्तपद    समास-विग्रह

1.नीलांबर – नीला है जो अंबर

2.पुरुषोत्तम – पुरुषों में उत्तम है जो

3.श्वेतांबर – श्वेत है जो अंबर

4.चंद्रमुख – चंद्र के समान मुख

5.मुखचंद्र – मुख रूपी चंद्र

 

5.बहुव्रीहि समास       

1.इसमें कोई भी पद प्रधान नहीं होता अपितु कोई अन्य पद प्रधान होता है।

2.इस समास में दोनों पद मिलकर किसी अन्य पद की ओर संकेत करते है।

उदाहरण-

  समस्तपद    समास-विग्रह

1.लंबोदर – लंबा है उदर जिसका (गणेश)

2.दशानन – दस हैं आनन जिसके (रावण)

3.महात्मा – महान है आत्मा जिसकी (व्यक्ति विशेष)

4.चक्रधर – चक्र को धारण करने वाला अर्थात् श्रीकृष्ण

5.अष्टाध्यायी – आठ अध्यायों वाला अर्थात् पाणिनि का व्याकरण

 

6.अव्ययीभाव समास

1.अव्ययीभाव समास में पूर्व पद अव्यय होता है।

2.उसका अर्थ भी प्रधान होता है।

3.इस समास का समस्तपद भी अव्यय होता है।

4.यह समस्तपद लिंग, कारक, वचन की दृष्टि से नहीं बदलता।

5.इस समास के समस्तपद में कभी-कभी एक शब्द दो बार भी जाता है।

उदाहरण-

  समस्तपद    समास-विग्रह

1.यथाशक्ति – शक्ति के अनुसार

2.यथानियम – नियम के अनुसार

3.भरपेट = पेट भरकर

4.रातों -रात ₌ रात ही रात में

5.हाथों – हाथ ₌ हाथ ही हाथ में

 

 

द्विगु समास और बहुव्रीहि समास में अंतर

द्विगु समास –  इसका पहला पद संख्यावाची होता है।

बहुव्रीहि समास – इसके दोनों पद मिलकर किसी विशेष पद की ओर  संकेत करते हैं।

उदाहरण

1.चतुर्भज – चार भुजाओं का समूह       – द्विगु समास  

2.चार भुजाएँ हैं जिसकी अर्थात विष्णु    – बहुव्रीहि समास                                            

3.त्रिनेत्र – तीन नेत्रों का समूह – द्विगु समास

4.तीन नेत्र हैं जिसके अर्थात् शिव      – बहुव्रीहि समास

5.अष्टाध्यायी – आठ अध्यायों का समूह – द्विगु समास

6.आठ अध्याय हैं जिसके अर्थात् पाणिनि का व्याकरण – बहुव्रीहि समास

 

 

कर्मधारय और बहुव्रीहि समास में अंतर

कर्मधारय – इस समास मे दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य या उपमान-उपमेय का संबंध होता है।

बहुव्रीहि समास – इसके दोनों पद मिलकर किसी विशेष पद की ओर संकेत करते हैं।

उदाहरण-

1.पीतांबर – पीत है जो अंबर – कर्मधारय समास

2.पीत हैं अंबर जिनके अर्थात् श्रीकृष्ण – बहुव्रीहि समास

3.नीलकंठ – नीला है जो कंठ – कर्मधारय समास

4.नीला है कंठ जिसका अर्थात् शिव  – बहुव्रीहि समास

5.घनश्याम – घन के समान श्याम – कर्मधारय समास

6. घन के समान श्याम हैं जो अर्थात् श्री कृष्ण – बहुव्रीहि समास

 

You May Like –  विडियो – एम सी क्यू समास

प्रश्न 1. समास का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?

(क) संक्षेप

(ख) विस्तार

(ग )  विग्रह

(घ) विच्छेद

 

प्रश्न 2. किस समास का पूर्वपद(पहलापद) प्रधान होता है ?

(क) संबंध तत्पुरुष समास    

(ख) कर्मधारय समास

(ग ) अव्ययीभाव समास

(घ) द्वंद्व समास

 

प्रश्न 3. समास के कितने  भेद होते है ?

(क) तीन    

(ख) नौ   

(ग ) छः 

(घ) आठ

 

प्रश्न 4.‘घुड़दौड़का समास-विग्रह बताइए ?

(क) घोड़े जैसी तेज़ दौड़    

(ख) घोड़े की दौड़

(ग ) दौड़ने वाला घोड़ा  

(घ) घोड़ा और दौड़

 

प्रश्न 5. तत्पुरुष समास के कितने भेद होते है ?

(क) 4   

(ख) 10   

(ग ) 8 

(घ) 6

 

प्रश्न 6. अगोचर में कौन-सा समास है ?

(क) अव्ययीभाव समास     

(ख) पंचमी तत्पुरुष समास

(ग ) नञ् समास

(घ) कर्मधारय समास

 

प्रश्न 7. जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो वह समास क्या कहलाता है?   

(क) अव्ययीभाव समास    

(ख) तत्पुरुष समास  

(ग ) बहुव्रीहि समास

(घ) द्वंद्व समास

 

प्रश्न 8. जिस समास में अन्य पद प्रधान हो वह कौन सा समास है?

(क) द्वंद्व समास   

(ख) बहुव्रीहि समास    

(ग ) अव्ययीभाव समास

(घ) तत्पुरुष समास

 

प्रश्न 9. यथाशक्तिका सही विग्रह क्या होगा –

(क)  जैसी शक्ति

(ख) जितनी शक्ति

(ग ) शक्ति के अनुसार

(घ) यथा जो शक्ति

 

 

प्रश्न 10. घनश्याम में कौन- सा समास है ?

(क) द्वंद्व समास        

(ख) अव्ययीभाव समास      

(ग ) बहुव्रीहि समास      

(घ) कर्मधारय समास

You May Like – Aupcharik Patra Lekhan (औपचारिक पत्र लेखन)

प्रश्न 11. द्विगु समास का उदाहरण है –

(क) अन्वय

(ख) दिन – रात

(ग ) चतुरानन

(घ) पंचतत्व

 

प्रश्न 12. निम्न में से बहुव्रीहि समास का उदाहरण कौन सा है ?

(क) निशिदिन

(ख) त्रिभुवन

(ग ) नीलकंठ

(घ) पुरुषसिंह

 

प्रश्न 13. ‘अष्टाध्यायीमें कौन-सा समास है ?

(क) बहुव्रीहि समास        

(ख) तत्पुरुष समास      

(ग ) द्वंद्व  समास      

(घ) अव्ययीभाव समास    

 

प्रश्न 14. इनमें से द्वंद्व समास का उदाहरण है –

(क) पीताम्बर

(ख) नेत्रहीन

(ग ) चौराहा

(घ) रुपया-पैसा

 

प्रश्न 15. मृत्युंजय में कौन-सा समास है ?

(क) तत्पुरुष समास   

(ख) बहुव्रीहि समास    

(ग ) अव्ययीभाव समास

(घ) द्वंद्व समास

 

प्रश्न 16 . किसमें सही सामासिक पद है –

(क) पुरुषधन्वी

(ख) उदारहृदय

(ग ) त्रिलोकी

(घ) मंत्रीपरिषद

 

प्रश्न 17. विशेषण और विशेष्य के योग से कौन-सा समास बनता है ?

(क) द्विगु समास

(ख) द्वंद्व समास

(ग ) कर्मधारय समास

(घ) तत्पुरुष समास

 

प्रश्न 18. महादेव में कौन-सा समास है ?

(क) तत्पुरुष समास

(ख) अव्ययीभाव समास

(ग ) कर्मधारय समास

(घ) द्वंद्व समास

 

प्रश्न 19. त्रिलोचन का समास विग्रह  है –

(क) तीन लोचन का समाहार 

(ख) तीन लोचन वाला

(ग ) तीन हैं लोचन जिसके अर्थात् शिव

(घ) इनमे से कोई नहीं

 

प्रश्न 20. चौराहा में कौन-सा समास है ?

(क) बहुव्रीहि समास

(ख) तत्पुरुष समास

(ग ) अव्ययीभाव समास

(घ) द्विगु समास

 

प्रश्न 21. पाप-पुन्य में कौन सा समास है ?

(क) कर्मधारय समास

(ख) द्वंद्व समास

(ग ) तत्पुरुष समास

(घ) बहुव्रीहि समास

 

प्रश्न 22. देशभक्ति में कौन सा समास है ?

(क) द्विगु समास

(ख) तत्पुरुष समास

(ग ) द्वंद्व समास

(घ) बहुव्रीहि समास

 

प्रश्न 23. निम्न में कौन-सा कर्मधारय समास है

(क) चक्रपाणी

(ख) चतुर्युगम

(ग ) श्वेतांबर

(घ) माता-पिता

 

प्रश्न 24. गजानन में कौन-सा समास है

(क) द्वंद्व समास

(ख) बहुव्रीहि समास

(ग ) तत्पुरुष समास

(घ) कर्मधारय समास

 

प्रश्न 25. ’विशेषाधिकार’ का समास विग्रह है

(क) विशेष में है जो अधिकार

(ख) विशेष का अधिकार

(ग) अधिकार है जो विशेष

(घ) विशेष है जो अधिकार

 

प्रश्न 26. ’वनगमन में कौन-सा समास है

(क) बहुव्रीहि समास

(ख) द्विगु समास

(ग ) तत्पुरुष समास

(घ) कर्मधारय समास

 

प्रश्न 27. क्रोधाग्नि में कौन सा समास है ?

(क) द्विगु समास

(ख) द्वंद्व समास

(ग ) कर्मधारय समास

(घ) तत्पुरुष समास

 

प्रश्न 28. किस शब्द में द्विगु समास है ?

(क) आजीवन

(ख) भूदान

(ग ) सप्ताह

(घ) पुरुषसिंह

 

प्रश्न 29. बहुव्रीहि समास का उदाहरण है-

(क) अन्वय

(ख) दिन – रात

(ग ) चतुरानन

(घ) पंचतत्व

 

प्रश्न 30. इनमें से द्वंद्व समास का उदाहरण है-

(क) पीताम्बर

(ख) नेत्रहीन

(ग ) चौराहा

(घ) रुपया-पैसा

 

समाधान

उत्तर 1 (क) संक्षेप

उत्तर 2 (ग ) अव्ययीभाव समास

उत्तर 3 (ग ) छः 

उत्तर 4 (ख) घोड़े की दौड़

उत्तर 5 (घ) 6

उत्तर 6 (ग ) नञ् समास

उत्तर 7 (ख) तत्पुरुष समास  

उत्तर 8 (ख) बहुव्रीहि समास    

उत्तर  9 (ग ) शक्ति के अनुसार

उत्तर  10 (घ) बहुव्रीहि समास    

उत्तर 11 (घ) पंचतत्व

उत्तर 12 (ग ) नीलकंठ

उत्तर 13 (क) बहुव्रीहि समास         

उत्तर  14 (घ) रुपया-पैसा

उत्तर  15 (ख) बहुव्रीहि समास    

उत्तर  16 (ख) उदार हृदय

उत्तर 17 (ग ) कर्मधारय समास

उत्तर 18 (ग ) कर्मधारय समास

उत्तर 19 (ग ) तीन हैं लोचन जिसके अर्थात् शिव

उत्तर  20 (घ) द्विगु समास

उत्तर 21 (ख) द्वंद्व समास

उत्तर 22 (ख) तत्पुरुष समास

उत्तर 23 (ग ) श्वेतांबर

उत्तर 24 (ख) बहुव्रीहि समास

उत्तर 25 (घ) विशेष है जो अधिकार

उत्तर 26 (ग ) तत्पुरुष समास

उत्तर 27 (ग ) कर्मधारय समास

उत्तर 28 (ग ) सप्ताह

उत्तर  29 (ग ) चतुरानन

उत्तर  30 (घ) रुपया-पैसा

 

 

 

 

 

                       

 1,085 total views,  2 views today

1 thought on “MCQ Samas Class 10 ,Hindi Course B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!