Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Vaky Roopantaran Rachna Ke Aadhar Per, Class 10

1 min read
वाक्य रूपांतरण

वाक्य रूपांतरण

                   

Vakye Rupantaran
Vakye Rupantaran

PPT – Vakye Rupantaran

You May Like –विडीओ – वाक्य रूपांतरण

प्रश्न 1 – ‘जैसे ही गार्ड  ने इशारा किया, गाड़ी चल दी।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य

(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य

 

प्रश्न 2 – ’मेरे  अंक इसलिए अच्छे आए  हैं क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की थी।वाक्य किस भेद से संबंधित है?
(क) मिश्र वाक्य

(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) सरल वाक्य
(घ) कोई नही

 

प्रश्न 3 – ‘तुम पढ़कर सो जाना।’ वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) जब तुम पढ़ लोगे, तब सो जाना।

(ख) तुम पढ़ना और सो जाना।
(ग) वह पढ़कर सो गया।
(घ) जैसे ही उसने पढ़ा वह सो गया।

 

प्रश्न 4 – ‘सत्य बोलो, परंतु कटु सत्य न बोलो।वाक्य संबंधित है-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) कटु वाक्य

                   

प्रश्न 5 – ‘ पुलिस ने चोर को देखा और उसे पकड़ लिया।वाक्य संबंधित है-
 (क) मिश्र वाक्य
 (ख) सरल वाक्य
 (ग) संयुक्त वाक्य
 (घ) कटु वाक्य

 

प्रश्न 6 – ‘यद्यपि मुझे नौकरी मिल गई है, तथापि मैं पढ़ता रहता हूँ।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य

 

प्रश्न 7 – ‘तुम पढ़कर सो जाना।वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) जब तुम पढ़ लोगे, तब सो जाना।
(ख) तुम पढ़ना और सो जाना।
(ग) वह पढ़कर सो गया।
(घ) जैसे ही उसने पढ़ा वह सो गया।

 

प्रश्न 8 – ‘सत्य बोलो, परंतु कटु सत्य न बोलो।वाक्य संबंधित है-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) कटु वाक्य

 

प्रश्न 7 – ‘सूर्यास्त होने पर अंधकार छा गया।का संयुक्त वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) सूर्यास्त हुआ और अंधकार छा गया।
(ख) सूर्यास्त होने पर हमेशा ही अंधकार छा जाता है।
(ग) सूर्यास्त होने पर अंधकार छा गया।
(घ) जैसे ही सूर्यास्त हुआ वैसे ही अंधकार छा गया।

 

प्रश्न 8 – ‘बादल घिरकर भी न बरसे।वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
(क) बादल घिरे तो सही वर्षा न हुई।
(ख) जैसे ही बादल घिरे वैसे ही वर्षा हुई।
(ग) बादल घिरे परन्तु वर्षा न हुई।
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

 

प्रश्न 9 – ’निखिल बीमार हो गया था, इसलिए विद्यालय नहीं जा सका।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य

 

प्रश्न 10 – ‘जो झूठ बोलते हैं, सभी उनसे दूर रहना चाहते हैं।वाक्य किस भेद से संबंधित है?
(क) मिश्र वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) सरल वाक्य

(घ) देशज वाक्य

You May Like –MCQ Samas Class 10 ,Hindi Course B

प्रश्न 11 – ’गरीब होने पर भी वह ईमानदार है।वाक्य का संयुक्त रूप है-
(क) गरीब होने पर भी वह ईमानदार है, यह बहुत अनोखी बात है।
(ख) गरीब लोग ईमानदार होते है।
(ग) गरीब होने पर भी कई लोग ईमानदार होते है।
(घ) वह गरीब है, किन्तु ईमानदार है।

 

प्रश्न 12 – ‘मैं चाहता था कि आज हिंदी पढ़ूँ।वाक्य का सरल रूप है –
(क) जैसे ही मेरा मन किया कि आज हिंदी पढ़ूँ लाइट चली गई।
(ख) मैं चाहता था कि मैं हिंदी पढ़ूँ।
(ग) मैं आज हिंदी पढ़ना चाहता था।
(घ) मेरा मन था कि आज हिंदी पढ़ूँ।

 

प्रश्न 13 – ‘जैसे ही शोर हुआ चोर भाग गए।वाक्य का संयुक्त रूप है-
(क) जैसे ही शोर मचाया गया चोर भाग गए।
(ख) शोर हुआ और चोर भाग गए।
(ग) शोर होते ही चोर भाग गए।
(घ) शोर होते ही चोरों को भागना पड़ा।

 

प्रश्न 14 – ‘जब से कोरोना फैला है, तब से बीमारियाँ बढ़ गई।वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से
(घ) प्रश्न वाक्य से

 

प्रश्न 15 – ’फ़िल्म शुरू हुई और मोहन आ गया।वाक्य का भेद है-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) कटु वाक्य

 

प्रश्न 16 – ‘जब मैं अकेला था, तब मुझे चोरों ने घेर लिया ।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) प्रश्नवाचक वाक्य

 

प्रश्न 17 – ‘मैने जब शिखर को देखा, तब वह हँसने लगा।वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से

(घ) उपरोक्त कोई नहीं

 

प्रश्न 18 – ‘जब वर्षा शुरू हुई, तब बाढ़ आ गई ।वाक्य का संयुक्त वाक्य

 रूपांतरण है-
(क) वर्षा शुरू हुई और बाढ़ आ गई।
(ख) जैसे ही वर्षा शुरू हुई, वैसे ही बाढ़ आ गई ।
(ग) वर्षा के शुरू होते ही तब बाढ़ आ गई ।
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

 

प्रश्न 19 – ‘क्योंकि सबकी मिलीभगत है, इसलिए बेईमानी फैल रही हैं ।वाक्य का सरल रूप है-
(क) सबकी मिलीभगत है तभी बेईमानी फैल रही हैं ।
(ख) बेईमानी फैल रही हैं क्योंकि सबकी मिलीभगत है।
(ग) सबकी मिलीभगत होने के कारण बेईमानी फैल रही हैं ।
(घ) सबकी मिलीभगत से बेईमानी फैल रही हैं ।

 

प्रश्न 20 – ‘इसी जगह पर कभी स्कूल हुआ करता था।वाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) जगह वही है जहाँ कभी स्कूल हुआ करता था।
(ख) यही वह जगह है, जहाँ पर कभी स्कूल हुआ करता था।
(ग) इसी जगह पर कभी स्कूल का निर्माण हुआ करता था।
(घ) इसी जगह पर कभी स्कूल में पूजा की जाती थी।

 

प्रश्न 21 – ‘जैसे ही परीक्षाएँ समाप्त हुई, वैसे ही मामा जी आ गए।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य

 

प्रश्न 22 – ‘हम फ़िल्म देखने के लिए सिनेमा घर गए।वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से
(घ) प्रश्न वाक्य से

 

प्रश्न 23 – ‘मैं ऐसे व्यक्ति से मिला जो जादूगर था।वाक्य का सरल रूप है-
(क) मैं एक जादूगर से मिला था।
(ख) मैं एक व्यक्ति से मिला जो जादूगर था।
(ग) मुझे एक व्यक्ति मिला जो कि जादूगर था।
(घ) एक व्यक्ति जादूगर था जिससे मैं मिला।

 

प्रश्न 24 – ’सूखे हुए पत्ते गिरने लगे हैं।वाक्य का भेद है-
(क) सरल वाक्य
(ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) देशज वाक्य

 

प्रश्न 25 – ‘वह परिश्रमी था और सफल हुआ।वाक्य संबंधित है-
(क) मिश्र वाक्य
(ख) सरल वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य
(घ) कटु वाक्य

 

प्रश्न 26 – ‘कमाने वाला खाएगा।वाक्य का मिश्र वाक्य होगा-
(क) कमाने वाला ही खाता है।
(ख) कमाने वाला ही खाएगा।
(ग) जैसे ही वह कमाएगा तबसे खाएगा।
(घ) जो कमाएगा, वह खाएगा।

 

प्रश्न 27 – ‘दो बजे और घंटी बज गईवाक्य का मिश्र वाक्य रूपांतरण होगा-
(क) दो बजे , घंटी बजी।
(ख) जैसे ही दो बजे वैसे ही घंटी बज गई।
(ग) दो बजते ही घंटी बज गई।
(घ) दो बजे फिर घंटी बज गई।

 

प्रश्न 28 – ‘जैसे ही बिजली गई वैसे ही इंटरनेट बंद हो गया।वाक्य का सरल रूप है-
(क) जैसे ही बिजली गई इंटरनेट तुरंत बंद हो गया।
(ख) बिजली गई, इंटरनेट बंद हो गया।
(ग) बिजली जाते ही इंटरनेट बंद हो गया।
(घ) जैसे ही बिजली गई इंटरनेट का बंद होना स्वाभाविक था।

 

प्रश्न 29 – ‘माँ कपडे खरीदने बाजार गई।वाक्य संबंधित है-
(क) संयुक्त वाक्य से
(ख) सरल वाक्य से
(ग) मिश्र वाक्य से
(घ) प्रश्न वाक्य से

 

प्रश्न 30 – ‘यद्यपि आकाश अच्छा खेला, फिर भी हार गया।वाक्य का संयुक्त वाक्य रूपांतरण है-
(क) आकाश अच्छा खेला, किन्तु हार गया।
(ख) जैसे ही आकाश अच्छा खेला, वैसे ही  हार गया।
(ग) अच्छा खेलने के बावजूद भी आकाश हार गया।
(घ) आकाश खेला, हार गया।

 

समाधान

उत्तर 1 (ख) मिश्र वाक्य

उत्तर 2(क) मिश्र वाक्य

उत्तर 3 (क) जब तुम पढ़ लोगे, तब सो जाना।

उत्तर 4 (ग) संयुक्त वाक्य

उत्तर 5 (ग) संयुक्त वाक्य  

उत्तर 6 (ख) मिश्र वाक्य  

उत्तर 7 (क) सूर्यास्त हुआ और अंधकार छा गया।

उत्तर 8 (ग) बादल घिरे परन्तु वर्षा न हुई।

उत्तर  9 (ग) संयुक्त वाक्य

उत्तर  10 (क) मिश्र वाक्य

उत्तर 11 (घ) वह गरीब है, किन्तु ईमानदार है।

उत्तर 12 (ग) मैं आज हिंदी पढ़ना चाहता था।

उत्तर 13 (ख) शोर हुआ और चोर भाग गए।

उत्तर  14 (ग) मिश्र वाक्य से

उत्तर  15 (ग) संयुक्त वाक्य

उत्तर  16 (ख) मिश्र वाक्य

उत्तर 17 (ग) मिश्र वाक्य से

उत्तर 18 (क) वर्षा शुरू हुई और बाढ़ आ गई।

उत्तर 19 (घ) सबकी मिलीभगत से बेईमानी फैल रही हैं।

उत्तर  20 (ख) यही वह जगह है, जहाँ पर कभी स्कूल हुआ करता था।

उत्तर 21 (ख) मिश्र वाक्य

उत्तर 22 (ख) सरल वाक्य से

उत्तर 23 (क) मैं एक जादूगर से मिला था।

उत्तर 24 (क) सरल वाक्य

उत्तर 25 (ग) संयुक्त वाक्य

उत्तर 26 (घ) जो कमाएगा, वह खाएगा।

उत्तर 27 (ख) जैसे ही दो बजे, वैसे ही घंटी बज गई।

उत्तर 28 (ग) बिजली जाते ही इंटरनेट बंद हो गया।

उत्तर  29 (ख) सरल वाक्य से

उत्तर  30 (क) आकाश अच्छा खेला, किन्तु हार गया।

 

 

 

 1,109 total views,  2 views today

2 thoughts on “MCQ Vaky Roopantaran Rachna Ke Aadhar Per, Class 10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!