Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Pathit Gadyaansh ,Kartoose, Class 10 ,Hindi Course B

1 min read
पाठ - कारतूस

पाठ - कारतूस

   

पाठ - कारतूस
पाठ – कारतूस

                                                         

You May Like – विडीओ – कारतूस क़हानी के एम सी क्यू

कर्नल – जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
लेफ़्टीनेंट – हफ्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता।
कर्नल – उसके अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ़ उसके दिल में किस कदर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। पर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेजी असर से बिलकुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।

प्रश्न 1– कारतूस कहानी के रचनाकार का नाम बताएँ |

(क) हबीब तनवीर
(ख) प्रह्लाद
(ग) मुंशी प्रेम चंद
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 2 – पाठ के अनुसार किसके अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड के किये हुए कारनामे याद आते हैं ?

(क) गुलाम अली के
(ख) सआदत अली के
(ग) वज़ीर अली के
(घ) अली के

 

प्रश्न 3 – पाँच महीने किसकी हकूमत रही ?

(क) सआदत अली की
(ख) गुलाम अली की की
(ग) वज़ीर अली की
(घ) किसी की नहीं

 

प्रश्न 4- लेफ़्टिनेंट ने जंगल में ख़ेमा क्यों लगा रखा था ?

(क) शिकार करने के लिए  

(ख) वज़ीर अली को मारने के लिए

(ग) वज़ीर अली को पकड़ने के लिए

(घ) वज़ीर अली से मिलने के लिए

 

प्रश्न 5 –  पाठ के अनुसार किस जगह से अंग्रेजी प्रभाव को समाप्त कर दिया गया और कितने समय में ?

(क)  कलिंग दरबार से ५ महीने में
(ख) अवध के दरबार से ५ महीने में
(ग) बंगाल के दरबार में ५ महीने में
(घ) दरबार में ५ महीने में

 

समाधान

उत्तर  1 (क) हबीब तनवीर

उत्तर 2(ग) वज़ीर अली के

उत्तर 3 (ग) वज़ीर अली की

 उत्तर 4 (ग) वज़ीर अली को पकड़ने के लिए

उत्तर 5 (ख) अवध के दरबार से ५ महीने में

 

You May Like –Kartoose, MCQ, class 10, Hindi Course B

लेफ्टिनेंट – कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है ?
कर्नल – आसिफ़उद्दौला का भाई है। वजीर अली और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख्याल किया।

लेफ्टिनेंट – मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी ?कर्नल – सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (जायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रूपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।

प्रश्न 1 –  वज़ीर अली के पिता का क्या नाम था ?

(क) सआदत अली

(ख) आसिफ़ुद्दौला

(ग) शमसुद्दौला

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 2 – सआदत अली कौन था  ?

(क) वज़ीर अली का भाई

(ख) शमसुद्दौला का भाई 

(ग) आसिफ़ुद्दौला का भाई

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 3- कर्नल कलिंज की बात कौन सुन रहा था ?

(क)  सआदत अली
(ख) गुलाम अली
(ग) लेफ्टिनेंट
(घ) कोई नहीं

 

 

प्रश्न 4- सआदत अली किसके साथ मिल गया थे ?

(क) वज़ीर अली के
(ख) अंग्रेजो के
(ग) मुगलो के
(घ) सिखों से

 

प्रश्न 5- सआदत अली ने अंग्रेजो को कितने रूपए दिए ?

(क)  ७ लाख
(ख) ८ लाख
(ग) १० लाख
(घ) १ लाख

 

समाधान

उत्तर  1 (ख) आसिफ़ुद्दौला

उत्तर 2(ग) आसिफ़ुद्दौला का भाई

उत्तर 3 (ग) लेफ्टिनेंट

उत्तर 4 (ख) अंग्रेजो के

उत्तर 5 (ग) १० लाख

 

 

लेफ्टिनेंट – वज़ीर अली की आज़ादी बहुत खतरनाक है। हमें किसी-न-किसी तरह इस शख्स को गिरफ्तार कर ही लेना चाहिए।
कर्नल – पूरी एक फ़ौज लिए उसका पीछा कर रहा हूँ और बरसों से वह हमारी आँखों में धूल झोंक रहा है और इन्ही जंगलों में फ़िर रहा है और हाथ नहीं आता। उसके साथ चंद जाँबाज़ सिपाही हैं। मुठ्ठी भर आदमी मगर ये दमखम है।
लेफ्टिनेंट – सुना है वज़ीर अली जाति तौर से भी बहुत बहादुर आदमी है।
कर्नल – बहादुर न होता तो यूँ कंपनी के वकील को क़त्ल कर देता ?

 

प्रश्न 1 – वजीर अली ने किसका क़त्ल कर दिया था ?

(क) लेफ्टिनेंट का

(ख) कर्नल का

(ग) वकील का

(घ) किसी का नहीं

 

प्रश्न 2–  वज़ीर अली से सिपाही क्यों तंग आ चुके थे ?

(क) क्योंकि वज़ीर अली के पास ज़्यादा सेना थी

(ख) क्योंकि वज़ीर अली छिपा हुआ था 

(ग) क्योंकि वे वज़ीर अली को पकड़ नहीं पा रहे थे

(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 3– वज़ीर अली जाति तौर से भी कैसा आदमी था?

(क) बहुत चालाक

(ख) बहुत कमजोर

(ग) बहुत बहादुर

(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 4 – किसकी आज़ादी बहुत ख़तरनाक थी?

(क) सआदत अली की

(ख) वज़ीर अली की  

(ग) आसिफ़ुद्दौला की

(घ) किसिकी नहीं

 

प्रश्न 5– वज़ीर अली के साथ कौन था?

(क) चंद जाँबाज़ सिपाही

(ख) पूरी सेना

(ग) अवध के लोग

(घ) कोई नहीं

 

समाधान

उत्तर  1 (ग) वकील का

उत्तर 2(ग) क्योंकि वे वज़ीर अली को पकड़ नहीं पा रहे थे

उत्तर 3 (ग) बहुत बहादुर

उत्तर 4 (ख) वज़ीर अली की  

उत्तर 5 (क) चंद जाँबाज़ सिपाही

 

किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वजीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रूपया सालाना वज़ीफा मुकर्रर कर दिया। कुछ महीनों बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेजों के खिलाफ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया।

कर्नल – स्कीम ये है कि किसी तरह नेपाल पहुँच जाए। अफ़गानी हमले का इंतज़ार करे, अपनी ताकत बढ़ाए, सआदत अली को उसके पद से हटाकर खुद अवध पर कब्ज़ा करे और अंग्रेजों को हिंदुस्तान से निकाल दे।
लेफ्टिनेंट – नेपाल पहुँचना तो कोई ऐसा मुश्किल नहीं, मुमकिन है कि पहुँच गया हो।
कर्नल – हमारी फौजें और नवाब सआदत अली खाँ के सिपाही बड़ी सख्ती से उसका पीछा कर रहे हैं। हमें अच्छी तरह मालूम है कि वो इन्हीं जंगलों में है। (एक सिपाही बड़ी तेज़ी से दाखिल होता है)

 

प्रश्न 1- वज़ीर अली को कलकत्ता किसने तलब किया था ?

(क) कर्नल ने

(ख) वकील ने

(ग) गवर्नर जनरल ने

(घ) लेफ़्टिनेंट ने

 

प्रश्न 2- वज़ीर अली को सालाना कितना वज़ीफ़ा मुक़रर्र हुआ ?

(क)  एक लाख रुपये

(ख) तीन लाख रुपये

(ग) पाँच लाख रुपये

(घ) छह लाख रुपये

 

प्रश्न 3- नेपाल पहुँचने की संभावना किसने जताई ?

(क) लेफ़्टिनेंट ने

(ख) वकील ने

(ग) कर्नल ने

(घ) सआदत अली ने

 

प्रश्न 4 – वज़ीर अली की स्कीम क्या थी ?

(क) कि वह किसी तरह नेपाल पहुँच जाए

(ख) कि वह किसी तरह अफगानिस्तान पहुँच जाए

(ग) कि वह किसी तरह कलकत्ता पहुँच जाए

(घ) कि वह किसी तरह घागरा पहुँच जाए

 

प्रश्न 5– वज़ीर अली का पीछा कौन कर रहा था?

(क) अंग्रेज़ी सिपाही

(ख) सआदत अली की सेना

(ग) फौजें और नवाब सआदत अली खाँ के सिपाही

(घ) उपर्युक्त सभी

 

समाधान

उत्तर  1 (ग) गवर्नर जनरल ने

उत्तर 2(ख) तीन लाख रुपये

उत्तर 3 (क) लेफ़्टिनेंट ने

उत्तर 4 (क) कि वह किसी तरह नेपाल पहुँच जाए

उत्तर 5 (ग) फौजें और नवाब सआदत अली खाँ के सिपाही

 

 

 

सवार – आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है ?
कर्नल – कंपनी का हुक्म है कि वज़ीर अली को गिरफ्तार किया जाए।
सवार – लेकिन इतना लावलश्कर क्या मायने ?
कर्नल – गिरफ़्तारी में मदद देने के लिए।
सवार – वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है साहब।
कर्नल – क्यों ?
सवार – वो एक जाँबाज़ सिपाही है।
कर्नल – मैंने भी यह सुन रखा है। आप क्या चाहते हैं ?

सवार – चंद कारतूस।
कर्नल – किसलिए ?
सवार – वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए।
कर्नल – ये लो दस कारतूस।
सवार – (मुस्कुराते हुए) शुक्रिया।
कर्नल – आपका नाम ?
सवार – वज़ीर अली। आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख्शी करता हूँ। (ये कहकर बाहर चला जाता है, टापों का शोर सुनाई देता है। कर्नल एक सन्नाटे में है। हक्का-बक्का खड़ा है कि लेफ्टिनेंट अंदर आता है)
लेफ्टिनेंट – कौन था ?
कर्नल – (दबी ज़बान से अपने आप से कहता है) एक जाँबाज़ सिपाही।

 

प्रश्न 1– वज़ीर अली अंग्रेजों के खेमें में क्यों गया ?

(क) कर्नल को मारने के लिए

(ख) आत्मसमर्पण करने के लिए

(ग) कारतूस हासिल करने के लिए

(घ) कारतूस देने के लिए

 

प्रश्न 2– किसकी गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल थी?

(क) सआदत अली की

(ख) वज़ीर अली की

(ग) आसिफ़ुद्दौला की

(घ) सभी की

 

प्रश्न 3– सवार ने कर्नल से कारतूस किसलिए माँगे?

(क) अंग्रेजों को मारने के लिए

(ख) वज़ीर अली गिरफ़्तार करने के लिए

(ग) सआदत अली को मारने के लिए

(घ) इनमे से कोई नही

 

प्रश्न 4– वज़ीर अली ने कर्नल से कितने कारतूस माँगे?

(क) चार

(ख) बीस

(ग) पाँच

(घ) दस

 

प्रश्न 5– सवार कौन था और उसने कर्नल से क्या माँगा?

(क) सआदत अली, धन -दौलत

(ख) वज़ीर अली, कारतूस

(ग) आसिफ़ुद्दौला, बंदूक़ें

(घ) उपर्युक्त सभी

 

समाधान

उत्तर  1 (ग) कारतूस हासिल करने के लिए

उत्तर 2(ख) वज़ीर अली की

उत्तर 3 (ख) वज़ीर अली गिरफ़्तार करने के लिए

उत्तर 4 (घ) दस

उत्तर 5 (ख) वज़ीर अली, कारतूस

 

 

 6,560 total views,  2 views today

1 thought on “Pathit Gadyaansh ,Kartoose, Class 10 ,Hindi Course B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!