Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ , Kavita -Geet – Ageet, Class 9 Hindi Course B

1 min read
एम सी क्यू, गीत -अगीत

एम सी क्यू, गीत -अगीत

   

एम सी क्यू, गीत -अगीत
एम सी क्यू, गीत -अगीत

                        

You May Like –विडियो – एम सी क्यू, गीत -अगीत

प्रश्न 1–गीत अगीत किसके द्वारा लिखी गई कविता है?

(क) रामधारी सिंह दिनकर

(ख) हरिवंश राय बच्चन

(ग)  अरुण कमल

(घ)  सियाराम शरण गुप्त

 

प्रश्न 2– कविता के प्रथम भाग में किसका चित्रण है?

(क) प्रकृति के सौंदर्य का 

(ख) जीव जंतुओं के ममत्व का

(ग) मानवीय राग और प्रेम भाव का

(घ) उपर्युक्त सभी का

 

प्रश्न 3–कवि को इस गीत में क्या दुविधा दिखाई देती है?

(क) कवि सोचता है कि क्या मनुष्य के अतिरिक्त और जीत भी प्यार करते हैं।

(ख) कवि सोचता है कि प्रेम को किस प्रकार सब तक पहुंचाया जाए।  

(ग)  कवि की दुविधा है कि गीत सुंदर है या अगीत  

(घ) कोई भी दुविधा नहीं है  

 

प्रश्न 4– कविता के दूसरे भाग में किसका चित्रण है?

(क) प्रकृति के सौंदर्य का 

(ख) शुक -शुकी के प्रेम का 

(ग) मानवीय राग और प्रेम भाव का

(घ) उपर्युक्त सभी का

 

प्रश्न 5– कविता के तीसरे भाग में किसका चित्रण है?

(क) प्रकृति के सौंदर्य का 

(ख) शुक -शुकी के प्रेम का 

(ग) प्रेमी प्रेमिका के प्रेम का

(घ) उपर्युक्त सभी का

 

प्रश्न 6-शुकी क्या कार्य कर रही है?

(क) गाना गा रही है।

(ख) अंडे से रही है।

(ग) पेड़ की डाल पर बैठी हैं।

(घ) दाना चुग रही है

 

प्रश्न 7-किसके मन में गीत सुनाने के भाव उभर रहे हैं?

(क) नदी के हृदय में

(ख) गुलाब के मन में

(ग) उपलो के मन में

(घ) धारा के प्रवाह में

 

प्रश्न 8-तटिनी किससे क्या कहती है?

(क) सागर से अपने मन की इच्छा

(ख) किनारों से अपनी विरह वेदना

(ग) सागर से ना मिल पाने की शिकायत

(घ) सागर से पानी न देने की शिकायत

 

प्रश्न 9-नदी किस प्रकार के गीत गाती है?

(क) विरह के

(ख) संयोग के

(ग) खुशी के

(घ) प्रेम की

 

प्रश्न 10-कवि ने निर्झरी शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?

(क) नदी के लिए

(ख) शुक के लिए

(ग) प्रेमिका के लिए

(घ) शुकी के लिए

 

प्रश्न 11-गुलाब को क्या दुख है?

(क) पतझर में ना खिलने का

(ख) गतिशील ना हो सकने का

(ग) काँटे होने का

(घ) पतझड़ की बात किसी से ना कह पाने का

 

प्रश्न 12– कविता मैं गुलाब के लिए प्रयोग किया गया पर्यायवाची शब्द है-

(क) निर्झरी

(ख) पाटल

(ग) विधना

(घ) तटिनी

 

प्रश्न 13-प्रेमिका मन में क्या कामना करती है?

(क) प्रेमी से विवाह होने की

(ख) प्रेमी से वियोग ना होने की

(ग) प्रेमी के गीत की कड़ी होने की

(घ) प्रेमी के साथ गाने की

 

प्रश्न 14-नदी क्यों गाती है?

(क) सागर को सुनाने के लिए

(ख) मन में छंद गुनगुनाने के लिए

(ग) मन को हल्का करने के लिए

(घ) गुलाब को सुनाने के लिए

 

प्रश्न 15– शुक कब गाता है?

(क) रात के अंधेरे में

(ख) चंद्रमा की रौशनी में

(ग) तारों की टिमटिमाहट में

(घ) सूर्य के प्रकाश में

You May Like –Pathit Gadyaansh ,Everest Meri Shikhar Yatra, Class 9

प्रश्न 16– शुक कहाँ बैठा है?

(क) शुकी के साथ घोंसलें में

(ख)  पेड़ की डाल पर

(ग) घर की छत पर

(घ) जमीन पर

 

प्रश्न 17 शुकी के गीत किस में डूब जाते हैं?

(क) क्रोध में

(ख) घृणा में

(ग) वात्सल्य में

(घ) उदासी में

 

प्रश्न 18 शुक को क्या छू गई थी?

(क) शीतल हवा

(ख) शुकी का पर

(ग) किरण बसंती

(घ) वृक्ष की डाल

 

प्रश्न 19-घनी डाल की छाया कहा पड़ रही थी?

(क) नदी पर

(ख) घोंसलें पर

(ग) शाखाओं पर

(घ) चट्टान पर

 

प्रश्न 20-प्रेमी क्या गा रहा था?

(क) आल्हा

(ख) मल्हार

(ग) राग भैरवी

(घ) दीपक राग

 

प्रश्न 21-अगीत से कवि का क्या अभिप्राय है?

(क) कर्कश गान

(ख) बेसुरा गान

(ग) मौन गान

(घ) शोर

 

प्रश्न 22-गुलाब के हृदय में किस बात को लेकर कसक है?

(क) वह दोबारा कल ही क्यों नहीं बन सकता?

(ख) उसकी पंखुड़ियाँ क्यों झर जाती है?

(ग) विधाता ने उसे स्वर क्यों नहीं दिया?

(घ) उसके साथ काँटे क्यों है?

 

प्रश्न 23-किस के स्वर से पूरा वन मुखरित हो रहा है?

(क) कोयल के स्वर से

(ख)शुक के स्वर से

(ग)शुकी के स्वर से

(घ) आल्हा के गान से

 

प्रश्न 24-शुकी का गीत कैसा है?

(क) मधुर है

(ख) अगीत है

(ग) बेसुरा है

(घ) नीरस है

 

प्रश्न 25- शुकी का गीत, अगीत क्यों है?

(क) क्योंकि वह गीत गा ही नहीं सकती

(ख) क्योंकि उसे अगीत अच्छा लगता है

(ग) क्योंकि वह अंडे से रही है

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 26– शुकी कहाँ बैठकर अपने अंडे से रही है?

(क) नदी के किनारे

(ख) पेड़ के नीचे

(ग) घर की छत पर

(घ) सघन पेड़ की छाया में बने अपने घोंसलें में

 

प्रश्न 27- प्रेमी का स्वर किसे आकृष्ट करता है?

(क) प्रेमिका को

(ख) राधा को  

(ग) शुक और शुकी को  

(घ) सभी को

 

प्रश्न 28-प्रेमिका अपने प्रेमी का गाना किस तरह सुनती है?

(क) प्रकृति को निहारते हुए

(ख) नीम की छाया में छिपकर

(ग) नदी के किनारे बैठकर

(घ) आम के पेड़ की छाँव में खड़े होकर

 

प्रश्न 29-प्रेमिका नींम की छाया में छिपी क्या सोचती हैं?

(क) वह सोचती हैं कि विधाता ने उसे स्वर क्यों नहीं दिया

(ख) वह सोचती हैं कि वह गीत की कड़ी क्यों नहीं बन पाई

(ग) वह सोच रही है कि विधाता ने उसे पंख क्यों नहीं दिए

(घ) वह वहाँ से भाग जाना चाहती है

 

प्रश्न 30-नदी तट से क्या कहना चाहती है?

(क) प्रेम निवेदन

(ख) अपने मन की व्यथा

(ग) किनारों की शिकायत

(घ) पर्वतों की शिकायत

 

उत्तर 1(क) रामधारी सिंह दिनकर

उत्तर 2(क) प्रकृति के सौंदर्य का 

उत्तर 3(ग)  (ग)  कवि की दुविधा है कि गीत सुंदर है या अगीत 

उत्तर 4-(ख) शुक -शुकी के प्रेम का         

उत्तर 5- (ग) प्रेमी प्रेमिका के प्रेम का  

उत्तर 6-(ख) अंडे से रही है।         

उत्तर 7-(ख) गुलाब के मन में

उत्तर 8(ख) किनारों से अपनी विरह वेदना

उत्तर 9(क) विरह के  

उत्तर 10(क) नदी के लिए          

उत्तर 11(घ) पतझड़ की बात किसी से ना कह पाने का         

उत्तर 12(ख) पाटल  

उत्तर 13 (ग) प्रेमी के गीत की कड़ी होने की

उत्तर 14(ग) मन को हल्का करने के लिए

उत्तर 15(घ) सूर्य के प्रकाश में

उत्तर 16 (ख)  पेड़ की डाल पर

उत्तर 17(ग) वात्सल्य में

उत्तर 18 (ग) किरण बसंती

उत्तर 19-(ख) घोंसलें पर

उत्तर 20-(क) आल्हा

उत्तर 21-(ग) मौन गान

उत्तर22-(ग) विधाता ने उसे स्वर क्यों नहीं दिया?

उत्तर 23-(ख)शुक के स्वर से             

उत्तर 24-(ख) अगीत है

उत्तर 25-(ग) क्योंकि वह अंडे से रही है

उत्तर 26-(घ) सघन पेड़ की छाया में बने अपने घोंसलें में                

उत्तर 27(क) प्रेमिका को                

उत्तर 28(ख) नीम की छाया में छिपकर                               

उत्तर 29-(ख) वह सोचती हैं कि वह गीत की कड़ी क्यों नहीं बन पाई  

उत्तर 30-(ख) अपने मन की व्यथा

 

 

 2,131 total views,  2 views today

1 thought on “MCQ , Kavita -Geet – Ageet, Class 9 Hindi Course B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!