Pathit Kavyansh , Kavita -Geet -Ageet,Class 9, Hinsdi Course B
1 min read
Geet -Ageet

You May Like –विडियो – एम सी क्यू, गीत -अगीत
गीत और गीत कविता के द्वारा रामधारी सिंह दिनकर जी ने जीवन में प्रेम और कोमलता के महत्त्व को दर्शाया है। यहाँ मौन और मुखर दोनों अभिव्यक्तियों को सुंदर कहा गया है अर्थात् गीत और गीत दोनों को ही सुन्दर कहा गया है और दोनों को ही बराबर महत्त्व दिया गया है।
जैसे नदी कल- कल करती अपना सुख-दुख कहती चली जाती है। अपने दिल को हल्का करने के लिए पत्थरों से बातें करती है और दूसरी तरफ तट पर खड़ा गुलाब चुपचाप अपनी सुंदरता बिखेरता है और अपने मन के भावों में अपने विचारों मेँ मग्न रहता है।
वह अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट नहीं कर पाता इस प्रकार अपनी भावनाओं को प्रकट करने के दो तरीके हैं मौन और मुखर ये दोनों ही रूप अपनी-अपनी जगह सुंदर हैं।
पठित काव्यांश
गाकर गीत विरह के तटिनी
वेगवती बहती जाती है
दिल हल्का कर लेने को
उपलों से कुछ कहती जाती है।
तट पर एक गुलाब सोचता
देते स्वर यदि मुझे विधाता
अपनी पतझड़ के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता।
गाना गाकर बह रही निर्झरी
पाटल मूक खड़ा तत्पर हैं।
गीत अगीत कौन सुंदर है।
प्रश्न 1–गीत गीत किसके द्वारा लिखी गई कविता है?
(क) रामधारी सिंह दिनकर
(ख) हरिवंश राय बच्चन
(ग) अरुण कमल
(घ) सियाराम शरण गुप्त
प्रश्न 2– कविता के प्रथम भाग में किसका चित्रण है?
(क) प्रकृति के सौंदर्य का
(ख) जीव जंतुओं के ममत्व का
(ग) मानवीय राग और प्रेम भाव का
(घ) उपर्युक्त सभी का
प्रश्न 3-किसके मन में गीत सुनाने के भाव उभर रहे हैं?
(क) नदी के हृदय में
(ख) गुलाब के मन में
(ग) उपलों के मन में
(घ) धारा के प्रवाह में
प्रश्न 4-कवि ने निर्झरी शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया है?
(क) नदी के लिए
(ख) शुक के लिए
(ग) प्रेमिका के लिए
(घ) शुकी के लिए
प्रश्न 5-तटिनी किससे क्या कहती है?
(क) सागर से अपने मन की इच्छा
(ख) किनारों से अपनी विरह वेदना
(ग) सागर से ना मिल पाने की शिकायत
(घ) सागर से पानी न देने की शिकायत
समाधान
उत्तर 1–(क) रामधारी सिंह दिनकर
उत्तर 2–(क) प्रकृति के सौंदर्य का
उत्तर 3-(ख) गुलाब के मन में
उत्तर 4–(क) नदी के लिए
उत्तर 5–(ख) किनारों से अपनी विरह वेदना
बैठा शुक उस घनी डाल पर
जो खोंते को छाया देती
पंख फुला नीचे खोंते में
शुकी बैठ अंडे हैं सेती
गाता शुक जब किरण वासंती
छूती अंग पर्ण से छनकर
किंतु शुकी के गीत उमड़कर
बातें सनेह में सनकर
गूंज रहा शुक का स्वर वन में
फूला मग्न शुकी का पर है
गीत अगीत कौन सुंदर है?
You May Like –Pathit Gadyaansh ,Everest Meri Shikhar Yatra, Class 9
प्रश्न 1–कवि को इस गीत में क्या दुविधा दिखाई देती है?
(क) कवि सोचता है कि क्या मनुष्य के अतिरिक्त और जीत भी प्यार करते हैं।
(ख) कवि सोचता है कि प्रेम को किस प्रकार सब तक पहुंचाया जाए।
(ग) कवि की दुविधा है कि गीत सुंदर है या अगीत
(घ) कोई भी दुविधा नहीं है
प्रश्न 2– कविता के दूसरे भाग में किसका चित्रण है?
(क) प्रकृति के सौंदर्य का
(ख) शुक -शुकी के प्रेम का
(ग) मानवीय राग और प्रेम भाव का
(घ) उपर्युक्त सभी का
प्रश्न 3-शुकी क्या कार्य कर रही है?
(क) गाना गा रही है।
(ख) अंडे से रही है।
(ग) पेड़ की डाल पर बैठी हैं।
(घ) दाना चुग रही है
प्रश्न 4-किस के स्वर से पूरा वन मुखरित हो रहा है?
(क) कोयल के स्वर से
(ख)शुक के स्वर से
(ग)शुकी के स्वर से
(घ) आल्हा के गांग से
प्रश्न 5-शुकी का गीत कैसा है?
(क) मधुर है
(ख) अगीत है
(ग) बेसुरा है
(घ) नीरस है
समाधान
उत्तर 1–(ग)कवि की दुविधा है कि गीत सुंदर है या अगीत
उत्तर 2-(ख) शुक -शुकी के प्रेम का
उत्तर 3-(ख) अंडे से रही है।
उत्तर 4-(ख)शुक के स्वर से
उत्तर 5-(ख) अगीत है
पहला स्वर उसकी राधा को
घर से यही खींच लाता है ।
चोरी चोरी छिपकर सुनती है,
हुई न क्यों मैं कड़ी गीत की
विधना यो मन में गुनती है।
वह गाता पर किसी वेग से
फूल रहा इसका अंतर है।
गीत- अगीत कौन सुंदर है?
प्रश्न 1– कविता के तीसरे भाग में किसका चित्रण है?
(क) प्रकृति के सौंदर्य का
(ख) शुक -शुकी के प्रेम का
(ग) प्रेमी प्रेमिका के प्रेम का
(घ) उपर्युक्त सभी का
प्रश्न 2-प्रेमिका नींम की छाया में छिपी क्या सोचती हैं?
(क) वह सोचती हैं कि विधाता ने उसे स्वर क्यों नहीं दिया
(ख) वह सोचती हैं कि वह गीत की कड़ी क्यों नहीं बन पाई
(ग) वह सोच रही है कि विधाता ने उसे पंख क्यों नहीं दिए
(घ) वह वहाँ से भाग जाना चाहती है
प्रश्न 3-प्रेमिका मन में क्या कामना करती है?
(क) प्रेमी से विवाह होने की
(ख) प्रेमी से वियोग ना होने की
(ग) प्रेमी के गीत की कड़ी होने की
(घ) प्रेमी के साथ गाने की
प्रश्न 4-प्रेमी क्या गा रहा था?
(क) आल्हा
(ख) मल्हार
(ग) राग भैरवी
(घ) दीपक राग
प्रश्न 5-अगीत से कवि का क्या अभिप्राय है?
(क) कर्कश गान
(ख) बेसुरा गान
(ग) मौन गान
(घ) शोर
समाधान
उत्तर 1-(ग) प्रेमी प्रेमिका के प्रेम का
उत्तर 2-(ख) वह सोचती हैं कि वह गीत की कड़ी क्यों नहीं बन पाई
उत्तर 3–(ग) प्रेमी के गीत की कड़ी होने की
उत्तर 4-(क) आल्हा
उत्तर 5-(ग) मौन गान
स्वमूल्यांकन हेतु अतिरिक्त प्रश्न
1.कवि गीत-अगीत के माध्यम से क्या कहना चाहता है
2.इस कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है
3.शुक और शुकी के गायन में क्या अंतर है?
4.शुकी के गीत उमड़कर क्यों रह जाते हैं?
5.विरह के गीत कौन गा रहा है और क्यों?6.कभी के दृष्टिकोण में अगीत भी गीत है स्पष्ट कीजिए।
7.गुलाब के मन में कौन सी इच्छा उठती हैं?
8.गीता गीत में अंतर स्पष्ट कीजिए।
9.संगीत की स्थिति किन किन पत्रों में घटित होती है और क्यों
10.गीत- अगीत कविता में कवि की दुविधा क्या है उसने अपनी दुविधा को किन उदाहरणों के
माध्यम से अभिव्यक्त किया है?
11. अगीत की स्थिति किन-किन पात्रो में घटित होती है और क्यों?
12.कविता में किन किन को गीत वांग आने वाले कहा गया है और क्यों?
13. प्रेमिका गीत सुनकर भी उसकी राधा उसके पास क्यों नहीं जाती हैं गीत-अगीत कविता के आधार पर लिखिए।
14. आपके अनुसार गीत क्या है?
15. नदी के मन के भाव कैसे मुखरित हो रहे हैं?
16. नदी के तट पर कौन खड़ा है और क्या सोच रहा है?
17. क्या गुलाब सुकी एवं राधा के मूल स्वर मुखरित हो सकते हैं कविता की इस भावना पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।
18. तीसरे क्षण में कमीने दो प्रेमियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की लोग मर्यादा का चित्रण किया है गीत अगीत कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
2,436 total views, 2 views today
1 thought on “Pathit Kavyansh , Kavita -Geet -Ageet,Class 9, Hinsdi Course B”