Dohe – rahim , Pathit Kavyansh , Class 9 ,Hindi Course B
1 min read
दोहे - रहीम

You May Like –विडियो – दोहे – रहीम
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय॥
प्रश्न 1 –प्रस्तुत दोहों के कवि का नाम लिखिए।
(क) कबीर
(ख) रैदास
(ग) रहीम
(घ) मीराबाई
प्रश्न 2 – कवि ने प्रेम के बंधन को कैसा बताया है ?
(क) बहुत कठोर
(ख) नाज़ुक
(ग) बेकार
(घ) महत्त्वपूर्ण
प्रश्न 3 – कवि ने प्रेम की तुलना किससे की है और क्यो ?
(क) धागे से की है क्योंकि प्रेम धागे की तरह नाज़ुक होता है।
(ख) पानी से की है क्योंकि प्रेम पानी की तरह ठंडा होता है।
(ग) पत्थर से की है क्योंकि प्रेम पत्थर की तरह कठोर होता है।
(घ) मोती से की है क्योंकि प्रेम मोती की तरह सुंदर होता है।
प्रश्न 4 – प्रेम के धागे के बारे में रहीम ज़ी ने क्या कहा है?
(क) प्रेम का धागा बहुत कठोर होता है।
(ख) प्रेम का धागा बहुत नाज़ुक होता है।
(ग) प्रेम का धागा होता ही नहीं है।
(घ) प्रेम का धागा बहुत नाज़ुक होता है।
प्रश्न 5 – प्रेम के बंधन टूटने पर क्या होता है ?
(क) दुबारा कभी नहीं जुड़ता
(ख) प्रेम का बंधन कभी टूटता ही नहीं
(ग) दुबारा नहीं जुड़ता और अगर जुड़ता भी है तो उसमें गाँठ पड़ जाती है।
(घ) उपरोक्त सभी सही हैं
समाधान
उत्तर 1 –(ग) रहीम
उत्तर 2-(ख) नाज़ुक
उत्तर 3 –(क) धागे से की है क्योंकि प्रेम धागे की तरह नाज़ुक होता है।
उत्तर 4 –(घ) प्रेम का धागा बहुत नाज़ुक होता है।
उत्तर 5 –(ग) दुबारा नहीं जुड़ता और अगर जुड़ता भी है तो उसमें गाँठ पड़ जाती है।
रहिमन निज मन की बिथा, मन ही राखो गोय।
सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहै कोय॥
प्रश्न 1 – रहीम दूसरों से क्या छुपा कर रखने को कहते है?
(क) अपना दुःख
(ख) धागा
(ग) मजाक
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 – कवि ने ऐसा क्यों कहा है कि हमें अपने हृदय की पीड़ा दूसरों को नहीं बतानी चाहिए ?
(क) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब दूर भाग जाते हैं।
(ख) क्योकि पीड़ा सुनकर लोग दुखी हो जाते हैं।
(ग) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब मज़ाक उड़ाते हैं।
(घ) हमें अपनी पीड़ा सुनाकर दूसरों को दुखी नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 3- व्यक्ति क्या सोचकर दूसरों को अपने मन की व्यथा सुनाता है ?
(क) कि दूसरे, पैसे देकर उसकी कुछ मदद करेंगे।
(ख) कि दूसरे भी उसकी व्यथा सुनकर रोएँगे।
(ग) कि वह परेशान है तो दूसरे भी उसकी तरह दुखी हों।
(घ) कि उसकी व्यथा सुनकर दूसरे उसके साथ सहानुभूति दिखाएँगे और उसका
दुख कुछ कम हो जाएगा।
प्रश्न 4 – ‘सुनि अठिलैहैं लोग सब’ का क्या आशय है?
(क) सुनकर सब अठखेलियाँ करेंगे
(ख) सुनकर सब मज़ाक उड़ाएँगे
(ग) सुनकर सब इठलाएँगे
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 5 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) अंत्यानुप्रास अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
समाधान
उत्तर 1 –(क) अपना दुःख
उत्तर 2–(ग) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब मज़ाक उड़ाते हैं।
उत्तर 3 –(घ) कि उसकी व्यथा सुनकर दूसरे उसके साथ सहानुभूति दिखाएँगे और उसका
दुख कुछ कम हो जाएगा।
उत्तर 4 –(ख) सुनकर सब मज़ाक उड़ाएँगे
उत्तर 5 –(ग) अंत्यानुप्रास अलंकार
You May Like –Dohe -Rahim , Vyakhya Class 9, Hindi Course B
एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाय।
रहिमन मूलहिं सींचिबो, फूलै फलै अघाय॥
प्रश्न 1 – रहीम ने एक समय में कितने काम करने के लिए कहा है?
(क) चार
(ख) दो
(ग) एक
(घ) तीन
प्रश्न 2 – कवि के अनुसार कार्य की सिदधि किस प्रकार संभव है ?
(क) जब हम अनेक कार्य एक साथ करेंगे।
(ख) जब हम एक कार्य में ही पूरी एकाग्रता के साथ मन को लगाएँगे ।
(ग) जब हम अनेक कार्य मन लगाकर एक साथ करेंगे।
(घ) जब हम सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे।
प्रश्न 3– ‘एकै साधे सब सधै’ दोहे में कवि क्या प्रेरणा देते हैं?
(क) हमें अनेक कार्य पूरी एकाग्रता के साथ मन लगाकर करना चाहिए।
(ख) हमें एक कार्य पूरी एकाग्रता के साथ मन लगाकर करना चाहिए।
(ग) हमें सभी काम मेहनत से पूरे करने चाहिएँ।
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
प्रश्न 4– ‘सब साधे सब जाय’ का क्या आशय है?
(क) मूल लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से बाक़ी के काम भी पूरे हो जाते हैं।
(ख) हमें सभी काम मेहनत से पूरे करने चाहिएँ।
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
प्रश्न 5 – कवि ने किस उदाहरण से अपनी बात की पुष्टि की है ?
(क) पेड़ के उदाहरण द्वारा अपनी बात की पुष्टि की है।
(ख) फलों के उदाहरण द्वारा अपनी बात की पुष्टि की है।
(ग) फूलों के उदाहरण द्वारा अपनी बात की पुष्टि की है।
(घ) पेड़ की जड़ के उदाहरण द्वारा अपनी बात की पुष्टि की है।
समाधान
उत्तर 1 –(ग) एक
उत्तर 2–(ख) जब हम एक कार्य में ही पूरी एकाग्रता के साथ मन को लगाएँगे ।
उत्तर 3 -(ख) हमें एक कार्य पूरी एकाग्रता के साथ मन लगाकर करना चाहिए।
उत्तर 4 –(क) मूल लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने से बाक़ी के काम भी पूरे हो जाते हैं।
उत्तर 5 –(क) पेड़ के उदाहरण द्वारा अपनी बात की पुष्टि की है।
चित्रकूट में रमि रहे, रहिमन अवध-नरेस।
जा पर बिपदा पड़त है, सो आवत यह देस॥
प्रश्न 1 – चित्रकूट में कौन रहने गए थे?
(क) रहीम
(ख) राम
(ग) कृष्ण
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 – चित्रकूट का महत्त्व बढ़ने का क्या कारण था ?
(क) श्री राम चित्रकूट में रहते थे।
(ख) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूटमें रहे थे।
(ग) चित्रकूट ,अवध को ही कहते हैं और श्री राम अवध के राजा थे।
(घ) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूट में रहे थे।
प्रश्न 3 – चित्रकूट में लोग किसलिए आते हैं ?
(क) छुट्टियाँ बिताने
(ख) इस आशा में आते हैं कि शायद उन्हें श्री राम के दर्शन हो जाएँगे
(ग) श्री राम का आशीर्वाद पाने
(घ) अपने दुखों से छुटकारा पाने
प्रश्न 4 – किस तरह के लोग चित्रकूट आते हैं?
(क) जिन्हें घूमना पसंद है।
(ख) जो बहुत अमीर हैं
(ग) विपत्ति में पड़े हुए लोग
(घ) उपरोक्त सभी ठीक हैं
प्रश्न 5 – अवध नरेश को चित्रकूट क्यों जाना पड़ा था?
(क) बारह वर्ष का वनवास भोगने
(ख) चौदह वर्ष का वनवास भोगने
(ग) मौज -मस्ती के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं
समाधान
उत्तर 1 –(ख) राम
उत्तर 2– (घ) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूट में रहे थे।
उत्तर 3 –(घ) अपने दुखों से छुटकारा पाने
उत्तर 4 –(ग) विपत्ति में पड़े हुए लोग
उत्तर 5 –(ख) चौदह वर्ष का वनवास भोगने
दीरघ दोहा अरथ के, आखर थोरे आहिं।
ज्यों रहीम नट कुंडली, सिमिटि कूदि चढ़ि जाहिं॥
प्रश्न 1 – कवि ने दोहे की क्या विशेषता बताई है?
(क) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं।
(ख) दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है।
(ग) दोहा सुनने में बहुत अच्छा लगता है।
(घ) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं परंतु दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है।
प्रश्न 2 – नट किस कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है ?
(क) बोलने की
(ख) दौड़ने की
(ग) कुंडली मारकर शरीर सिकोड़ने की
(घ) कुंडली मारने की
प्रश्न 3 – कवि ने किस उदाहरण से अपनी बात की पुष्टि की है?
(क) कवि ने नट का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
(ख) षरीर को सुकुचित करने का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
(क) कवि ने ऊॅंची छलाँग लगाने का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
(ख) षरीर को सुकुचित कर कलाबाजी दिखाने का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि
की है।
प्रश्न 4 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) अनुप्रास अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार , श्लेष अलंकार
(घ) उपमा अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
प्रश्न 5 – ‘दीरघ दोहा अरथ के, आखर थोरे आहिं’ से कवि का क्या आशय है?
(क) दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है, अक्षर बहुत कम होते।
(ख) दोहा बड़ा होता है,अक्षर छोटे होते हैं
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
समाधान
उत्तर 1 –(घ) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं परंतु दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है।
उत्तर 2–(ग) कुंडली मारकर शरीर सिकोड़ने की
उत्तर 3 –(क) कवि ने नट का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
उत्तर 4 –(क) अनुप्रास अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
उत्तर 5 –(क) दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है, अक्षर बहुत कम होते।
धनि रहीम जल पंक को लघु जिय पियत अघाय।
उदधि बड़ाई कौन है, जगत पिआसो जाय॥
प्रश्न 1 – किसके जल को धन्य कहा गया है?
(क) घड़े के
(ख) सागर के
(ग) नदी के
(घ) तालाब के
प्रश्न 2 – किसके जल को व्यर्थ कहा गया है?
(क) कीचड़
(ख) सागर
(ग) नदी
(घ) तालाब
प्रश्न 3– रहीम ने इस दोहे में किस बात पर बल दिया है ?
(क) किसी वस्तु के छोटे और बड़े होने पर बल दिया है।
(ख) किसी वस्तु के सार्थक और निरर्थक होने पर बल दिया है
(ग) किसी वस्तु की उपयोगिता पर बल दिया है।
(घ) प्यास बुझााने पर बल दिया है।
प्रश्न 4– कवि ने किस उदाहरण से अपनी बात की पुष्टि की है ?
(क) समुद्र का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
(ख) तालाब के कीचड़ यृक्त जल और समुद्र का उदाहरण देकर अपनी बात की पुष्टि की है।
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 5 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) अंत्यानुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) उपमा अलंकार
समाधान
उत्तर 1 –(घ) तालाब के
उत्तर 2-(ख) सागर
उत्तर 3 –(ख) किसी वस्तु के सार्थक और निरर्थक होने पर बल दिया है
उत्तर 4 –(ग) (क) और (ख) दोनों
उत्तर 5 –(क) अंत्यानुप्रास अलंकार
नाद रीझि तन देत मृग, नर धन देत समेत।
ते रहीम पशु से अधिक, रीझेहु कछू न देत॥
प्रश्न 1 – हिरण किससे खुश होकर अपना शरीर न्यौछावर कर देता है?
(क) संगीत
(ख) इंसान
(ग) गाना
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 – रहीम ने पशु और मनुष्य में से किसे अच्छा माना है ?
(क) मनुष्य को
(ख) पशु को
(ग) मनुष्य और पशु दोनो को
(घ) किसी को भी नही
प्रश्न 3 – मृग प्रसन्न होने पर क्या करता है ?
(क) नाचता है।
(ख) दौड़ता है।
(ग) शिकारी के जाल में फँस जाता है।
(घ) सो जाता है।
प्रश्न 4 – कवि ने मनुष्य के बारे में क्या कहा है ?
(क) प्रसन्न होने पर भी कुछ नहीं देता ।
(ख) प्रसन्न होने पर सब कुछ दे देता है।
(ग) प्रसन्न ही नहीं होता ।
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) अंत्यानुप्रास अलंकार
समाधान
उत्तर 1 –(क) संगीत
उत्तर 2-(ख) पशु को
उत्तर 3 -(ग) शिकारी के जाल में फँस जाता है।
उत्तर 4 –(क) प्रसन्न होने पर भी कुछ नहीं देता ।
उत्तर 5 –(घ) अंत्यानुप्रास अलंकार
बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोय।
रहिमन फाटे दूध को, मथे न माखन होय॥
प्रश्न 1 – बात के बिगड़ने पर क्या होता है?
(क) बात फिर नहीं बनती
(ख) बात फिर बन जाती है
(ग) बात टाल दी जाती है
(घ) बात दोहराई जाती है
प्रश्न 2 – बिगड़ी बात क्यों नहीं बन पाती ?
(क) क्योंकि दूध फट जाता है ।
(ख) क्योंकि मन में कड़वाहट आ जाती है।
(ग) क्योंकि बात बनना मुश्किल होता है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3 – रहीम जी ने फटे हुए दूध की तुलना किससे की है ?
(क) लस्सी से
(ख) घी से
(ग) बिगड़ी बात से
(घ) खीर से
प्रश्न 4 – रहीम जी ने किस प्रकार अपनी बात सिद्ध की है ?
(क) फटे हुए दूध को मथने से मक्खन नहीं निकलता।
(ख) मन में कड़वाहट आ जाती है।
(ग) फिर से बात बनना मुश्किल होता है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5– इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) उपमा अलंकार, अंत्यानुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार , श्लेष अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
समाधान
उत्तर 1 –(क) बात फिर नहीं बनती
उत्तर 2 -(ख) क्योंकि मन में कड़वाहट आ जाती है।
उत्तर 3 -(ग) बिगड़ी बात से
उत्तर 4 –(क) फटे हुए दूध को मथने से मक्खन नहीं निकलता।
उत्तर 5 –(घ) अनुप्रास अलंकार , अंत्यानुप्रास अलंकार
रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिये डारि।
जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि॥
प्रश्न 1 – दोहे के अनुसार सुई की जगह क्या काम नहीं आता?
(क) तार
(ख) धागे
(ग) डोरी
(घ) तलवार
प्रश्न 2 – हमें छोटी वस्तु की उपेक्षा क्यों नहीं करनी चाहिए ?
(क) छोटी वस्तु बड़े काम करती है।
(ख) बड़ी वस्तु का अपना महत्त्व है।
(ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्त्व है।
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3 – कवि ने किस उदाहरण से अपनी बात की पुष्टि की है ?
(क) छोटी वस्तु और बड़ी वस्तु का उदाहरण देकर
(ख) सुई और तलवार के उदाहरण देकर
(ग) बड़े और छोटे का उदाहरण देकर
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4 – ‘जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि’ से कवि का क्या आशय है?
(क) जहाँ सुई काम आती है वहाँ तलवार भी काम कर सकती
(ख) जहाँ तलवार काम आती है वहाँ सुई कुछ नहीं कर सकती
(ग) जहाँ सुई काम आती है वहाँ तलवार कुछ नहीं कर सकती
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए।
(क) अंत्यानुप्रास अलंकार
(ख) उपमा अलंकार
(ग) अनुप्रास अलंकार
(घ) यमक अलंकार
समाधान
उत्तर 1 –(घ) तलवार
उत्तर 2–(ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्त्व है।
उत्तर 3 –(ख) सुई और तलवार के उदाहरण देकर
उत्तर 4 –(ग) जहाँ सुई काम आती है वहाँ तलवार कुछ नहीं कर सकती
उत्तर 5 –(क) अंत्यानुप्रास अलंकार
रहिमन निज संपति बिना , कौउ न बिपति सहाय।
बिनु पानी ज्यों जलज को, नहिं रवि सके बचाय॥
प्रश्न 1 – रहीम के अनुसार विपत्ति में हमारा सहायक कौन है?
(क) जलज
(ख) रवि
(ग) हमारी अपनी संपत्ति
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 2 – ‘रहीम ने निजी संपत्ति बिना’ से कवि का क्या आशय है
(क) संकट के समय रहीम जी की संपत्ति काम आती है
(ख) संकट के समय अपनी संपत्ति ही काम आती है।
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 3 – जलहीन कमल की रक्षा सूर्य भी क्यों नहीं कर पाता?
(क) क्योंकि जल ही कमल की संपत्ति है
(ख) क्योंकि कमल सूरज से डरता है
(ग) क्योंकि सूरज की तेज गर्मी कमल को सुखा देती है
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 4 – दोहे में कमल और सूरज के पर्यायवाची शब्द हैं –
(क) जल और कमल
(ख) कमल और रवि
(ग) (क) और (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5 – ‘कौउ न बिपति सहाय’ से कवि का क्या आशय है?
(क) संकट में सभी सहायक हैं
(ख) संकट में रहीम ही सहायक हैं
(ग) संकट में कोई सहायक नहीं
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
समाधान
उत्तर 1 –(ग) हमारी अपनी संपत्ति
उत्तर 2–(ख) संकट के समय अपनी संपत्ति ही काम आती है।
उत्तर 3 –(क) क्योंकि जल ही कमल की संपत्ति है
उत्तर 4 –(ख) कमल और रवि
उत्तर 5 –(ग) संकट में कोई सहायक नहीं
रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून॥
प्रश्न 1 – रहीम ने पानी के कितने अर्थ लिए है?
(क) दो
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) तीन
प्रश्न 2 – मनुष्य के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) जीवन
(घ) इज़्ज़त
प्रश्न 3 – मोती के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) जल
(घ) जीवन
प्रश्न 4 – चून के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) जीवन
(घ) जल
प्रश्न 5 – किसके बिना जीवन असंभव है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) पानी
(घ) जीवन
समाधान
उत्तर 1 –(घ) तीन
उत्तर 2-(घ) इज़्ज़त
उत्तर 3 -(ख) चमक
उत्तर 4 -(घ) जल
उत्तर 5 –(ग) पानी
804 total views, 2 views today
1 thought on “Dohe – rahim , Pathit Kavyansh , Class 9 ,Hindi Course B”