Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ , Anusvar -Anunasik, Class 9, Hindi Course B

1 min read
अनुस्वार -अनुनासिक

अनुस्वार -अनुनासिक

अनुस्वार -अनुनासिक
अनुस्वार -अनुनासिक

You May Like – विडियो – एम सी क्यू, अनुस्वार

                          अनुस्वार   (    )

अनुस्वार वह व्यंजन है जो स्वर के बाद आता है और इसकी ध्वनि उच्चारण में वायु नाक से निकलती है। जैसे- हिंदी, कंगन, चंपक, कंकाल आदि

किसी शब्दों में न् ,म् ,अं वर्ण जिस वर्ण के बाद सुनाई दे, उसके ऊपर नियमानुसार बिंदी लगती है। जैसे- हि न् दी (हिंदी), कि न् तु (किंतु) , ह न् स (हंस) आदि।

जिन शब्दों में अनुस्वार के पश्चात् अर्थात् न् ,म् की ध्वनि के बाद यदि य, र, ल, व, ह आता है वहाँ नियमानुसार अपने मूल रूप में ही रहता है अर्थात इन्हें बिंदी के रूप में नहीं लगाया जाता।

जैस- पुण्य, मान्यता, समन्वय, कण्व, कन्हैया

यदि अनुसार के पश्चात कोई पंचम वर्ण (ङ्, ञ् ,ण् , न्, म् )  आ जाए तो अनुस्वार                     अपने मूल रूप में ही परयोग किया जाता है। यहाँ बिंदु का प्रयोग नहीं किया जाता। जैसे-

 वाङ्मय, सम्मान, उन्मुख, जन्म, उन्नति आदि।

 

                             अनुनासिक (     )

 अनुनासिक स्वर ‘स्वर’ है। इन स्वरों के उच्चारण में ध्वनि नाक के साथ-साथ मुँह से भी निकलती है। है।जैसे- चाँद, मुँह आदि।अनुनासिकता को प्रकट करने के लिए शिरोरेखा के ऊपर चंद्रबिंदु का प्रयोग किया जाता है परंतु जब शिरोरेखा के ऊपर स्वर की कोई मात्रा भी लगी हो तो चंद्रबिंदु की जगह केवल बिंदु लगा दिया जाता है।जैसे- छौंक, सिंचाई आदि। 

        

                               एम सी क्यू

 

प्रश्न 1 – ‘प्रारम्भ’ का अनुस्वार युक्त मानक रूप चुनिए –
(क) प्रारंभ
(ख) प्रारभं
(ग) प्रांरम्भ
(घ) प्रांरंभ

 

प्रश्न 2 – उचित अनुनासिक युक्त मानक रूप चुनिए –

(क) उगँली
(ख) उँगली
(ग) मँगल
(घ) जॅंगल

 

प्रश्न 3 – निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में अनुस्वार का प्रयोग उचित स्थान पर किया गया है

(क) पख
(ख) शंख
(ग) सँकर
(घ) शँख

 

प्रश्न 4 – निम्नलिखित शब्दों में से किस शब्द में अनुस्वार का प्रयोग उचित स्थान पर किया गया है –

(क) कितु
(ख) परंतु
(ग) खाँड़
(घ) नीद

 

प्रश्न 5 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें अनुस्वार का सही प्रयोग हुआ है –

(क) कंगन
(ख) गनगा
(ग) पथं
(घ) बिदुँ

 

प्रश्न 6 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग हुआ है –
(क) साँतवा
(ख) ध्वनिंया
(ग) सातवाँ
(घ) अँश

 

प्रश्न 7 – ‘नाद ‘ में उचित स्थान पर अनुनासिक लगा मानक रूप चुनिए –
(क) नांद
(ख) नाँद
(ग) नादं
(घ) नँद

 

प्रश्न 8 – ‘गङ्गा’ में उचित स्थान पर अनुस्वार लगा मानक रूप चुनिए –

(क) गगां
(ख) गन्गा
(ग) गंगा
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 9 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाला शब्द छाँटकर लिखिए –
(क) लंगड़ा
(ख) लगंड़ा
(ग) लंगंडा
(घ) लँगड़ा

 

प्रश्न 10 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाला शब्द छाँटकर लिखिए –

(क) चँचल
(ख) प्रसन
(ग) मंजुला
(घ) सुँदर  

You May Like – MCQ , Upsarg – Pratyay, Class 9, Hindi Course B

प्रश्न 11 – ‘सन्धि’ में उचित स्थान पर अनुस्वार लगा मानक रूप चुनि

 (क) सँधि
(ख) सधि
(ग) सधी
(घ) संधि

 

प्रश्न 12 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग हुआ है –
(क) गँगा
(ख) अँग
(ग) बाँसुरी
(घ) आँश

 

प्रश्न 13 – ‘हसमुख’ में उचित स्थान पर अनुनासिक लगा मानक रूप चुनिए –

(क) हंसमुख
(ख) हँसमुख
(ग) हसँमुख
(घ) हसमुँख

 

प्रश्न 14 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाला शब्द छाँटिए  –

(क) कंपन
(ख) कम्पन
(ग) कगंन
(घ) पुयं

 

प्रश्न 15 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है –

(क) काँकाल
(ख) कंकाल
(ग) कंकाँल
(घ) कंकालं

 

प्रश्न 16 – ‘मुह’ में उचित स्थान पर अनुनासिक लगाकर मानक रूप लिखिए –
(क) मुंह
(ख) मुँह
(ग) मुहँ
(घ) मुहं

 

प्रश्न 17 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग हुआ है –
(क) पूँछिए
(ख) सँभव
(ग) माँसपेशियाँ
(घ) लिखींए

 

प्रश्न 18 – ‘अङ्क’ में उचित स्थान पर अनुस्वार लगाकर मानक रूप लिखिए –

(क) अकं
(ख) अक
(ग) अंक
(घ) अन्क

 

प्रश्न 19 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाले शब्द छाँटिए –  

(क) गाँव
(ख) हिँसा
(ग) उत्तराँचल
(घ) प्रारँभ

 

प्रश्न 20 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग हुआ है –
 (क) ऊंचाई
(ख) ऊँचाई
(ग) ऊचाँई
(घ) ऊंचाईँ

 

प्रश्न 21 – ‘पन्थ’ का उचित अनुस्वार वाला शब्द छाँटिए    

(क) पंथ
(ख) पथं
(ग) पथ
(घ) पँत

 

प्रश्न 22 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार के उचित प्रयोग वाले शब्द को छाँटकर लिखिए –

(क) शब्द
(ख) मुंबई
(ग) अकं
(घ) प्रारभ

 

प्रश्न 23 – निम्नलिखित शब्दों में से उचित स्थान पर अनुस्वार के प्रयोग वाले शब्द को चुनिए –   
(क) जंगल
(ख) जगंल
(ग) जगल
(घ) जॅंगल

 

प्रश्न 24 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुनासिक का प्रयोग हुआ है –
(क) सँग्राम
(ख) प्रतिज्ञाँए
(ग) आँख
(घ) गँध

 

प्रश्न 25 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें अनुनासिक का प्रयोग

हुआ है
(क) कँपन
(ख) ऊँट
(ग) पतँग
(घ) दिनाँक

 

प्रश्न 26 – निम्नलिखित शब्दों में से अनुनासिक के उचित प्रयोग वाले शब्द को छाँटकर

लिखिए –

(क) चँचल
(ख) कुआँ
(ग) परँतु

(घ) सुँदर

 

प्रश्न 27 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें उचित स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग हुआ है –

(क) गणतत्रं
(ख) ध्वनियाँ
(ग) गणतंत्र
(घ) ध्वनियां

 

प्रश्न 28 – ‘कण्ठ’ में उचित स्थान पर अनुस्वार लगा मानक रूप चुनिए  –
 (क) कणठ
 (ख) कंठ    

(ग) कठं
(घ) कन्ठ

 

प्रश्न 29 – ‘बाधकर’ में उचित स्थान पर अनुनासिक लगा मानक रूप चुनिए 
(क) बाँधकर
(ख) बांधकर

(ग) बँधकर
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 30 – निम्नलिखित शब्दों में से उस शब्द को चुनिए, जिसमें अनुनासिक का प्रयोग

होता है
(क) जाऊँगा
(ख) प्रयंत्न
(ग) मँगल
(घ)) घँटो

 

समाधान

उत्तर 1 () प्रारंभ

उत्तर 2 (ख) उँगली

उत्तर 3 () शंख

उत्तर 4 () परंतु

उत्तर 5 () कंगन

उत्तर 6(ग)सातवाँ
 उत्तर 7 (ख) नाँद
 उत्तर 8 () गंगा

उत्तर  9 (घ) लँगड़ा

उत्तर  10(क)चँचल

उत्तर 11(घ) संधि

उत्तर 12(ग) बाँसुरी
 उत्तर 13 (ख) हँसमुख
 उत्तर  14(क) कंपन

उत्तर  15(ख)कंकाल

उत्तर  16 (ख) मुँह

उत्तर 17(ग) माँसपेशियाँ
उत्तर 18 (ग) अंक

उत्तर 19(क) गाँव

उत्तर  20(ख) ऊँचाई

उत्तर 21(क) पंथ

उत्तर 22(ख) मुंबई

उत्तर 23(क) जंगल

उत्तर 24(ग) आँख

उत्तर 25(ख) ऊँट

उत्तर 26(ख) कुआँ

उत्तर 27(ग) गणतंत्र

उत्तर 28(ख) कंठ    

उत्तर  29(क) बाँधकर

उत्तर  30(क) जाऊँगा

 1,292 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!