Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ ,Dohe -Rahim, Class 9, Hindi Course B

1 min read
Dohe -Rahim

Dohe -Rahim

 

Dohe -Rahim
Dohe -Rahim

You May Like MCQ  –विडियो – दोहे – रहीम

प्रश्न  1 –प्रस्तुत दोहों के कवि का नाम लिखिए।

(क) कबीर       

(ख) रैदास       

(ग) रहीम        

(घ) मीराबाई

 

प्रश्न 2 –  दोहों में क्या विशेषता होती है?
(क) लम्बे
(ख) बिना अर्थ के 
(ग) कम शब्द के

(घ) कम शब्दों में अधिक अर्थ बताने वाले

 

प्रश्न 3 – कवि ने प्रेम के बंधन को कैसा बताया है ?

(क) बहुत कठोर   

(ख) नाज़ुक       

(ग) बेकार       

(घ) महत्त्वपूर्ण

 

प्रश्न 4 – रहीम दूसरों से क्या छुपा कर रखने को कहते है?
(क) अपना दुःख
(ख) धागा
(ग) मजाक
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 5 – कवि ने ऐसा क्यों कहा है कि हमें अपने हृदय की पीड़ा दूसरों को नहीं बतानी चाहिए ?

(क) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब दूर भाग जाते हैं।

(ख) क्योकि पीड़ा सुनकर लोग दुखी हो जाते हैं।

(ग) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब मज़ाक उड़ाते हैं।

(घ) हमें अपनी पीड़ा सुनाकर दूसरों को दुखी नहीं करना चाहिए।

 

प्रश्न 6 – कवि ने प्रेम की तुलना किससे की है और क्यो ?

(क) धागे से की है क्योंकि प्रेम धागे की तरह नाज़ुक होता है।

(ख) पानी से की है क्योंकि प्रेम पानी की तरह ठंडा होता है।

(ग) पत्थर से की है क्योंकि प्रेम पत्थर की तरह कठोर होता है।

(घ) मोती से की है क्योंकि प्रेम मोती की तरह सुंदर होता है।

 

प्रश्न 7चित्रकूट में कौन रहने गए थे?
(क) रहीम
(ख) राम
(ग) कृष्ण
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 8 – किसके जल को धन्य कहा गया है?
(क) घड़े के
(ख) सागर के     
(ग) नदी के
(घ) तालाब के

 

प्रश्न 9 – किसके जल को व्यर्थ कहा गया है?
(क) कीचड़ के
(ख) सागर के     
(ग) नदी के
(घ) तालाब के

 

प्रश्न 10 – हिरण किससे खुश होकर अपना शरीर न्यौछावर कर देता है?
(क) संगीत
(ख) इंसान
(ग) गाना
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 11 – रहीम ने एक समय में कितने काम करने के लिए कहा है?
(क) चार
(ख) दो
(ग) एक
(घ) तीन

 

प्रश्न 12 – बिगड़ी बात क्यों नहीं बन पाती ?

(क) क्योंकि दूध फट जाता है ।     

(ख) क्योंकि मन में कड़वाहट आ जाती है।     

(ग) क्योंकि बात बनना मुश्किल होता है।        

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 13 – रहीम ने पशु और मनुष्य में से किसे अच्छा माना है ?

(क) मनुष्य को
(ख) पशु को
(ग) मनुष्य और पशु दोनो को
(घ) किसी को भी नही

You May Like –Dohe – Rahim , Prashnottar ,Class 9, Hindi Course B

प्रश्न 14 – रहीम जी ने फटे हुए दूध की तुलना किससे की है ?
(क) लस्सी से
(ख) घी से
(ग) बिगड़ी बात से
(घ) खीर से

 

प्रश्न 15 – बात के बिगड़ने पर क्या होता है?
(क) बात फिर नहीं बनती
(ख) बात फिर बन जाती है 
(ग) बात टाल दी जाती है
(घ) बात दोहराई जाती है

 

प्रश्न 16 – दोहे के अनुसार सुई की जगह क्या काम नहीं आता?
(क) तार
(ख) धागे
(ग) डोरी
(घ) तलवार

 

प्रश्न 17- व्यक्ति क्या सोचकर दूसरों को अपने मन की व्यथा सुनाता है ?

(क) कि दूसरे, पैसे देकर उसकी कुछ मदद करेंगे।

(ख) कि दूसरे भी उसकी व्यथा सुनकर रोएँगे।

(ग) कि वह परेशान है तो दूसरे भी उसकी तरह दुखी हों।

(घ) कि उसकी व्यथा सुनकर दूसरे उसके साथ सहानुभूति दिखाएँगे और उसका

    दुख कुछ कम हो जाएगा।

 

प्रश्न18 कवि के अनुसार कार्य की सिद्धि किस प्रकार संभव है ?

(क) जब हम अनेक कार्य एक साथ करेंगे।

(ख) जब हम मन लगाकर पूरी एकाग्रता के साथ सिर्फ़ एक ही काम करेंगे  

(ग) जब हम अनेक कार्य मन लगाकर एक साथ करेंगे।

(घ) जब हम सभी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे।

 

प्रश्न 19 – रहीम ने पानी के कितने अर्थ लिए है?
(क) दो
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) तीन

 

प्रश्न 20 – मनुष्य के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) जीवन
(घ) इज़्ज़त

 

प्रश्न 21 – मोती के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) जल
(घ) जीवन

 

प्रश्न 22 – चून के लिए पानी का क्या अर्थ है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक

(ग) जीवन
(घ) जल

 

प्रश्न 23 – किसके बिना जीवन असंभव है?
(क) विनम्रता
(ख) चमक
(ग) पानी
(घ) जीवन

 

प्रश्न 24 – नट किस कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है ?
(क) बोलने की
(ख) दौड़ने की
(ग) कुंडली मारकर शरीर सिकोड़ने की
(घ) कुंडली मारने की  

 

प्रश्न 25 – चित्रकूट का महत्त्व बढ़ने का क्या कारण था ?

 (क) श्री राम चित्रकूट में रहते थे।

 (ख) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूट के राजा थे।

 (ग) चित्रकूट ,अवध को ही कहते हैं और श्री राम अवध के राजा थे।

 (घ) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूट में रहे थे।

 

प्रश्न 26 – चित्रकूट में लोग किसलिए आते हैं ?

 (क) छुट्टियाँ बिताने 

 (ख) इस आशा में आते हैं कि शायद उन्हें श्री राम के दर्शन हो जाएँगे

 (ग) श्री राम का आशीर्वाद पाने

 (घ) अपने दुखों से छुटकारा पाने

 

प्रश्न 27 – कवि ने दोहे की क्या विशेषता बताई है ?

(क) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं।

(ख) दोहे का अर्थ बहुत गहरा होता है।

(ग) दोहा सुनने में बहुत अच्छा लगता है।

(घ) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं परंतु अर्थ बहुत गहरा होता है।

 

प्रश्न 28 – हमें छोटी वस्तु की उपेक्षा क्यों नहीं करनी चाहिए ?

(क) छोटी वस्तु बड़े काम करती है।     

(ख) बड़ी वस्तु का अपना महत्त्व है।     

(ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्त्व है।        

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 29 – मृग प्रसन्न होने पर क्या करता है ?

(क) नाचता है।  

(ख) दौड़ता है।    

(ग) शिकारी के जाल में फँस जाता है।

(घ) सो जाता है।

 

प्रश्न 30 – इन सभी दोहों में कौन-सा अलंकार है ?

(क) अंत्यानुप्रास अलंकार

(ख) यमक अलंकार 

(ग) अनुप्रास अलंकार 

(घ) उपमा अलंकार

 

समाधान

उत्तर  1 (ग) रहीम        

उत्तर 2 (घ) कम शब्दों में अधिक अर्थ बताने वाले

उत्तर 3 (ख) नाज़ुक       

उत्तर 4 (क) अपना दुःख

उत्तर 5 (ग) क्योंकि पीड़ा सुनकर सब मज़ाक उड़ाते हैं।

उत्तर 6 (क) धागे से की है क्योंकि प्रेम धागे की तरह नाज़ुक होता है।

उत्तर 7 (ख) राम

उत्तर 8 (घ) तालाब

उत्तर  9 (ख) सागर 

उत्तर  10 (क) संगीत

उत्तर 11 (ग) एक

उत्तर 12 (ख) क्योंकि मन में कड़वाहट आ जाती है।     

उत्तर 13 (ख) पशु को

उत्तर  14 (ग) बिगड़ी बात से

उत्तर  15 (क) बात फिर नहीं बनती

उत्तर  16 (घ) तलवार

उत्तर 17 (घ) कि उसकी व्यथा सुनकर दूसरे उसके साथ सहानुभूति दिखाएँगे और उसका दुख कुछ कम हो जाएगा।

उत्तर 18 (ख) जब हम मन लगाकर पूरी एकाग्रता के साथ सिर्फ़ एक ही काम करेंगे  

उत्तर 19 (घ) तीन

उत्तर  20 (घ) इज़्ज़त

उत्तर 21 (ख) चमक

उत्तर 22 (घ) जल

उत्तर 23 (ग) पानी

उत्तर 24 (ग) कुंडली मारकर शरीर सिकोड़ने की

उत्तर 25 (घ) चौदह वर्ष के वनवास के दौरान श्री राम चित्रकूट में रहे थे।

उत्तर 26 (घ) अपने दुखों से छुटकारा पाने

उत्तर 27 (घ) दोहे में अक्षर बहुत कम होते हैं परंतु अर्थ बहुत गहरा होता है।

उत्तर 28 (ग) प्रत्येक वस्तु का अपना महत्त्व है।        

उत्तर  29 (ग) शिकारी के जाल में फँस जाता है।

उत्तर  30 (क) अंत्यानुप्रास अलंकार

 850 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!