Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ , Upsarg – Pratyay, Class 9, Hindi Course B

1 min read
 उपसर्ग, प्रत्यय

 उपसर्ग, प्रत्यय

 उपसर्ग, प्रत्यय
उपसर्ग, प्रत्यय

 You May Like –  विडियो – एम सी क्यू, उपसर्ग -प्रत्यय                       

हिंदी भाषा में शब्दों की रचना कई प्रकार से की जाती है। इन्हीं में से एक विधि है-शब्दों के आरंभ या अंत में कुछ शब्दांश जोड़कर नए शब्द बनाना। इस तरह से प्राप्त नए शब्द के अर्थ में नवीनता देखी जा सकती है। जैसे-‘हार’ शब्द में ‘आ’, ‘प्र’, ‘वि’ जोड़ने पर हमें क्रमशः आहार, प्रहार और विहार शब्द प्राप्त होते हैं, जो अपने मूल शब्द हार के अर्थ से पूरी तरह अलग अर्थ रखते हैं;

जैसे-

हार (पराजय, फूलों की माला)
आ + हार = आहार – भोजन
प्र + हार = प्रहार – चोट
वि + हार = विहार – भ्रमण करना

उपसर्ग – वे शब्दांश, जो किसी शब्द के शुरू (आरंभ) में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता ला देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैंI जैसे –

उपसर्ग           मूल शब्द       शब्द

आ      +        दान     =    आदान 

प्र       +       दान      =    प्रदान

वि      +       ज्ञान      =    विज्ञान           

अव     +       गुण      =     अवगुण                                                       

               

प्रत्यय- वे शब्दांश, जो शब्दों के अंत में जुडकर शब्द के अर्थ में विशेषता या बदलाव ला देते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैंजैसे-

मूल शब्द          प्रत्यय            शब्द
 पर्वत      +      ईय       =      पर्वतीय  

 कीमत     +      ई        =      कीमती  

 लेख       +     इत       =      लिखित  

 प्रतिभा     +     वान       =     प्रतिभावान  

 

                        एम सी क्यू

 

प्रश्न 1 – ‘दुर्व्यवहार’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) दु
(ख) दुव
(ग) दुर्
(घ) दुव्

 

प्रश्न 2 – ‘बहुवचन’ शब्द  में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) ब
(ख) बह
(ग) ब्
(घ) बहु

 

प्रश्न 3. ‘इक’ प्रत्यय से बनने वाले शब्द हैं?
(क) व्यावसायिक

(ख) औद्योगिक
(ग) ऐतिहासिक
(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 4. कौन-सा शब्द ‘नी’ प्रत्यय लगने से नहीं बना है?
(क) चोरनी 

(ख) लड़की
(ग) मोरनी
(घ) उपरोक्त कोई नहीं

 

प्रश्न 5 – ‘समायोजन’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) सम
(ख) समा
(ग) स
(घ) सं

 

प्रश्न 6 – ‘चिरायु’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) चि
(ख) चिरा
(ग) चर
(घ) चिर्

 

प्रश्न 7. कौन-सा शब्द ‘य’ प्रत्यय से नहीं बना है ? 
(क) माधुर्य
(ख) दैत्य
(ग) आदित्य
(घ) पाथेय

 

प्रश्न 8. कौन-सा शब्द ‘अ’ प्रत्यय से नहीं बना है?
(क) राघव

(ख) ममत्व
(स) लाघव
(घ) वासुदेव

 

प्रश्न 9 – ‘परिवर्तन’ शब्द  में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) प्र
(ख) पर
(ग) परि
(घ) परी

 

प्रश्न 10 – ‘उपदेश’ शब्द  में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) उप
(ख) उ
(ग) अव
(घ) अप

You May Like – MCQ , Shabd Aur Pad tatha Svar Sandhi ,Class 9, Hindi Course B

 

प्रश्न 11. इनमें से किस शब्द में ‘य’ प्रत्यय नहीं है
(क) सौंदर्य

(ख) माधुर्य
(ग) शौर्य
(घ) भारतीय

 

प्रश्न 12. इनमें से किस शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय दोनों प्रयुक्त हुए हैं?
(क) आध्यात्मिक
(ख) लुभावना
(ग) बुढ़ापा
(घ) लूटेरा

 

प्रश्न 13 – ‘सुचारु’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) स
(ख) सू
(ग) सु
(घ) स्व

 

प्रश्न 14 – ‘दुर्भाग्य’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) दु
(ख) दू
(ग) दुभ्
(घ) दुर्

 

प्रश्न 15. ‘पुरोहित’ में उपसर्ग है
(क) पुरस

(ख) पुर:
(ग) पुरा
(घ) पूर

 

प्रश्न 16. ‘बहाव’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय कौन-सा है?
(क) बह

(ख) आव
(ग) अव
(घ) आवा

 

प्रश्न 17 – ‘बाइज्जत’ में मूल शब्द है?
(क) ब
(ख) बा
(ग) इज़्ज़त
(घ) बाइ

 

प्रश्न 18 – ‘प्रत्यक्ष’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) प्रति
(ख) पर
(ग) प्र
(घ) अक्ष

 

प्रश्न 19. चिरायु शब्द में प्रयुक्त उपसर्ग है
(क) चि

(ख) चिर
(ग) यु
(घ) आयु

 

प्रश्न 20. किस शब्द की उत्पत्ति प्रत्यय से हुई है?
(क) अभियोग

(ख) व्यायाम
(स) अपमान
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 21- ‘अवगुण’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) अ
(ख) आ
(ग) अव
(घ) अवु

 

प्रश्न 22 – ‘निर्भय’ में मूल शब्द है?
(क) न
(ख) भय
(ग) निभ
(घ) निर्

 

प्रश्न 23. पुराण में इक प्रत्यय लगने पर सही शब्द होगा-
(क) पुराणिक
(ब) पौराणिक
(ग) पोराणिक
(घ) पुरानेक

 

प्रश्न 24. वासुदेव में प्रयुक्त प्रत्यय है-
(क) ए
(ख) अ
(ग) इ
(घ) ऐ

 

प्रश्न 25 – ‘अनुवाद’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) अनु
(ख) अ
(ग) अन
(घ) अउ

 

 प्रश्न 26 – ‘पुनरुत्थान’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) पु
(ख) पुन
(ग) पुनः/पुनर्
(घ) पुनु

 

प्रश्न 27. अर्जीनवीस में प्रयुक्त प्रत्यय है?
(क) नवीस

(ख) वीस
(ग) स
(घ) नवी

 

प्रश्न 28. “ ठकुराइन” शब्द किस प्रत्यय से बना हुआ है?
(क) राइन
(ख) आइन

(ग) इन
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

 

प्रश्न 29 – ‘अभिजात’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?
(क) अ
(ख) अभ्
(ग) अभि
(घ) आ

 

प्रश्न 30 – ‘परलोक’ में मूल शब्द है?

(क) प
(ख) पर
(ग) लोक
(घ) प्र

 

समाधान

उत्तर 1 (ग) दुर्

उत्तर 2 (घ) बहु

उत्तर 3 (घ) उपरोक्त सभी

उत्तर 4 (ख) लड़की

उत्तर 5 (क) सम

उत्तर 6 (घ) चिर्

उत्तर 7 (घ) पाथेय

उत्तर 8 (ख) ममत्व

उत्तर  9 (ग) परि

उत्तर  10 (क) उप

उत्तर 11 (घ) भारतीय

उत्तर 12 (अ) आध्यात्मिक

उत्तर 13 (ग) सु

उत्तर  14 (घ) दुर्

उत्तर  15 (ख) पुर:

उत्तर  16 (ख) आव

उत्तर 17 (ग) इज़्ज़त

उत्तर 18 (क) प्रति

उत्तर 19 (ख) चिर

उत्तर  20 (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर 21 (ग) अव

उत्तर 22 (ख) भय

उत्तर 23 (ख) पौराणिक

उत्तर 24 (ख) अ

उत्तर 25 (क) अनु

उत्तर 26 (ग) पुनः/पुनर्

उत्तर 27 (क) नवीस

उत्तर 28 (ख) आइन

उत्तर  29 (ग) अभि

उत्तर  30(ग) लोक

 

 

 1,121 total views,  2 views today

2 thoughts on “MCQ , Upsarg – Pratyay, Class 9, Hindi Course B

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!