Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Ab Kaha Dusre Ke Dukh Se Dukhi Hone Wale , Class 10 Hindi

1 min read
लेखक - -निदा फ़ाज़ली

लेखक - -निदा फ़ाज़ली

लेखक - -निदा फ़ाज़ली

You May Like –  विडीयो – अब कहाँ दूसरे के दुःख से दुखी होने वाले                                    

इस पाठ में लेखक निदा फ़ाज़ली ने प्रतिदिन मनुष्य की बढ़ती स्वार्थ वृत्ति की ओर संकेत किया है। ईश्वर ने यह धरती सभी जीवधारियों को उपहार स्वरूप दी थी परंतु स्वार्थी इंसान ने इसे अपनी जागीर बना लिया है जिससे अन्य प्राणियों को दरबदर भटकना पड़ रहा है।

अनेक जीव-जंतु नष्ट हो गए और अनेक यहाँ -वहाँ भटकने के लिए विवश हो गए। इतने पर भी मनुष्य का स्वार्थ समाप्त नहीं हुआ उसने अन्य प्राणियों को धरती से बेदखल कर दिया और अब तो वह स्वयं मनुष्य को भी बेदखल करने के लिए तैयार हो गया है । अब उसे ना किसी के सुख-दुख की चिंता है और न किसी को सहारा देने की इच्छा है। यह पाठ स्वार्थी मनुष्य का वास्तविक चित्र प्रस्तुत करता है।

 प्रश्न 1 .इस कहानी के लेखक कौन है ?

(क) निदा फ़ाज़ली
(ख) अंतोन
(ग) खुशवंत सिंह
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 2 . सुलेमान कौन थे ?

(क) एक बादशाह

(ख) सबका रखवाला

(ग) सबके लिए मुहब्बत

(घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 3लेखक के अनुसार किस तरह के लोग अब नहीं हैं ?

(क) सूझबूझ वाले

(ख) दूसरो के दुःख से दुखी होने वाले
(ग) अमीर
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न  4 – सुलेमान किसके साथ रास्ते से गुज़र रहे थे ?

(क) अपने घोड़े के साथ
(ख) अपने बच्चों के साथ
(ग) अपने लश्कर के साथ
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 5 घोड़ों की टापों की आवाज़ किसने सुनी ?

(क) घोड़ों ने

(ख) सुलेमान ने
(ग) चींटियों ने
(घ) किसी ने नही

 

प्रश्न 6 चींटियाँ एक दूसरे से, कहाँ चलने को कह रहीं थी ?

(क) पेड़ पर
(ख) खेतों में
(ग) अपने-अपने बिलों में
(घ) नदी में

 

प्रश्न 7 चींटियों को सुलेमान ने क्या कह कर धीरज बंधाया ?

(क) मैं मुसीबत नहीं मोहब्बत हूँ, रखवाला हूँ
(ख) मैं तुम्हे कुछ नहीं कहूँगा  
(ग) मैं तुम्हारा रखवाला

(घ) मैं रखवाला हूँ

 

प्रश्न 8 सुलेमान सबके लिए क्या थे ?

(क) मुसीबत
(ख) रखवाले
(ग) मोहब्बत
(घ) कुछ नहीं

 

प्रश्न  9 शेख अयाज़ किस भाषा के कवि थे ?

(क) हिंदी
(ख) फ़ारसी
(ग) सिंधी भाषा के
(घ) उर्दू के

 

प्रश्न 10 शेख अयाज़ के पिता की बाजू पर क्या रेंग रहा था ?

(क) छिपकली
(ख) बिच्छू
(ग) च्यूँटा
(घ) कुछ नहीं

 

प्रश्न 1 1 नूह नाम के पैगंबर का ज़िक्र कहाँ मिलता है ?

(क) कुरान में

(ख) रामायण में
(ग) बाइबल में
(घ) कही नहीं

 

प्रश्न 12 – नूह का असली नाम क्या था ?

(क) लशकर

(ख) पैगंबर

(ग) सोलोमन

(घ) सुलेमान

 

प्रश्न 13 – युधिष्ठिर का साथ अंत तक कौन निभाता रहा ?

(क) सभी भाई

(ख) घोड़ा

(ग) कुत्ता

(घ) द्रौपदी

 

प्रश्न 14 – धरती के बारे में क्या- क्या प्रश्न उठते हैं ?

(क) धरती किसी एक की नही है

(ख) इस पर सबका समान अधिकार है 

(ग) मानव,पशु,पक्षी सबका समान अधिकार है

(घ) उपर्युक्त सभी

 

प्रश्न 15 – समुद्र को कौन पीछे धकेल रहा था?

(क) नदियाँ

(ख) पर्वत

(ग) आबादी

(घ) इनमें से कोई नही

You May Like – NCERT Solutions for Ab Kaha Dusro Ke Dukh Se Dukhi Hone WaleClass 10 Hindi

प्रश्न 16 – वातावरण को किसने सताना शुरू कर दिया था?

(क) बारूदों की विनाशलीलाओं ने

(ख) पक्षियों ने

(ग) बिल्डरों ने

(घ) इनमें से कोई नही

 

प्रश्न 17 – समुद्र को ग़ुस्सा क्यों आया ?

(क) बिल्डर समुद्र की ज़मीन हथिया रहे थे

(ख) क्योंकि लोग उसके पानी का दुरुपयोग करने लगे

(ग) क्योंकि लोगों ने उसकी कोई परवाह नही की

(घ) इनमें से कोई नही

 

प्रश्न 18 – बिल्डर क्या कर रहे थे ?

(क) नई-नई बिल्डिंग बना रहे थे

(ख) समुद्र को धकेलकर, उसकी ज़मीन हथिया रहे थे

(ग) अपने बनाए हुए घर बेच रहे थे

(घ) इनमें से कोई नही

 

प्रश्न 19 – समुद्र को पीछे धकेलने में बिल्डरों का क्या उद्देश्य था ?

(क) समुद्र का आकार छोटा करना

(ख) ज़मीन हथियाना

(ग) लोगों की भलाई करना

(घ) इनमें से कोई नही

 

प्रश्न 20 – बस्तियों को बसाने के लिए मनुष्य ने क्या किया ?

(क) जंगल काटे

(ख) पशुओं को मारा

(ग) कंक्रीट पैदा किया

(घ) पैसा लगाया

 

प्रश्न 21 – लेखक की माँ सूरज ढलने पर क्या करने को मना करती है ?

(क) खाना खाने को

(ख) बाहर जाने को
(ग) पेड़ के पत्त्ते तोड़ने को
(घ) बाहर खड़े होने को

 

प्रश्न 22लेखक की माँ दरिया को क्या करने को कहती है ?

(क) साफ़ करने को
(ख) देखने को
(ग) सलाम करने को
(घ) कुछ नहीं

 

प्रश्न 23लेखक का घर किस शहर में था ?

(क) दिल्ली में
(ख) राजस्थान में
(ग) ग्वालियर में
(घ) जयपुर में

 

प्रश्न 24 – कबूतर इधर – उधर क्यों फड़फड़ा रहे थे ?

(क) दोनों अंडे टूट जाने के कारण
(ख) ठण्ड के कारण
(ग) घोंसला न मिलने के कारण
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 25 डेरा डालने से आप क्या समझते हैं ?

(क) अल्पकालिक निवास
(ख)) आवास
(ग) निवास स्थान
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 26अब लोग कैसे घरों में रहते हैं ?

(क)  खुले
(ख)  छोटे-छोटे
(ग)  डिब्बे नुमा घरों में
(घ)  फ्लैट में

 

प्रश्न 27- पहले पूरा संसार किसके जैसा था ?

(क)  एक देश जैसा 
(ख)  एक परिवार जैसा 

(ग)  एक मन जैसा 
(घ)  एक गेंद जैसा 

 

प्रश्न 28अब लोगो में आपस में क्या बढ़ रहा है ?

(क)  नज़दीकी
(ख)  ईर्ष्या
(ग)  दूरी
(घ)  प्रेम

 

प्रश्न 29 – प्रकृति में आये असंतुलन के क्या परिणाम है ?

(क) गर्मी में अधिक गर्मी
(ख) असमय वर्षा होना
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं

 

प्रश्न 30 – मनुष्य ने अपनी बुद्धि से क्या खड़ा किया है ?

(क) सदभाव 
(ख) स्वभाव

(ग) भेदभाव और ऊँची दीवारें
(घ) दीवारें

 

 

समाधान

उत्तर 1 () निदा फ़ाज़ली

उत्तर  2 (घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर 3 (ख) दूसरो के दुःख से दुखी होने वाले

उत्तर 4 (ग) अपने लश्कर के साथ

उत्तर 5 (ग) चींटियों ने

उत्तर 6 (ग) अपने-अपने बिलों में

उत्तर 7 () मैं मुसीबत नहीं मोहब्बत हूँ , रखवाला हूँ

उत्तर 8 (ग) मोहब्बत

उत्तर  9 (ग) सिंधी भाषा के

उत्तर  10 (ग) च्यूँटा

उत्तर 11 (ग) बाइबल में

उत्तर 12 (क) लशकर

उत्तर 13 (ग) कुत्ता

उत्तर  14 (घ) उपर्युक्त सभी

उत्तर  15 (घ) इनमें से कोई नही

उत्तर  16 (क) बारूदों की विनाशलीलाओं ने

उत्तर 17 (क) बिल्डर समुद्र की ज़मीन हथिया रहे थे

उत्तर 18 (ख) समुद्र को धकेलकर, उसकी ज़मीन हथिया रहे थे

उत्तर 19 (ख) ज़मीन हथियाना

उत्तर  20 (क) जंगल काटे

उत्तर 21 (ग) पेड़ के पत्त्ते तोड़ने को

उत्तर 22 (ग) सलाम करने को

 उत्तर 23 (ग) ग्वालियर में

उत्तर 24 (क) दोनों अंडे टूट जाने के कारण

उत्तर 25 (क) अल्पकालिक निवास

उत्तर 26 (ग) डिब्बे नुमा घरों में

उत्तर 27 (ख) एक परिवार

उत्तर 28 (ग) दूरी

उत्तर  29 (ग) दोनों

उत्तर  30 (ग) भेदभाव और ऊँची दीवारें

 12,852 total views,  8 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!