Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Agnipath Class 9 Hindi Course B Sparsh

1 min read
कविता -अग्निपथ

कविता -अग्निपथ

 कविता -अग्निपथ
कविता -अग्निपथ

You May Like- विडियो -एम सी क्यू, अग्निपथ                            

प्रश्न 1– प्रस्तुत कविता के कवि का नाम लिखिए।

(क) सियराराम शरण गुप्त

(ख) हरिवंशराय बच्चन

(ग) अरुण कमल

(घ) सुमित्रानंदन पंत 

 

प्रश्न 2– कविता का मूल भाव क्या है?

(क) वैभवपूर्ण जीवन

(ख) जीवन में निरंतर संघर्ष करना

(ग) पीछे मुड़कर देखना

(घ) गरीबों की सेवा करना

 

प्रश्न 3–अग्निपथ कविता में कवि ने कैसे जीवन के बारे में बताया है?

(क) वैभवपूर्ण जीवन

(ख) सहज जीवन

(ग) संघर्षमय जीवन

(घ) आडंबरहीन जीवन

 

प्रश्न 4 – कविता में कवि किसे सम्बोधित कर रहा है?

(क) कायर व्यक्ति को

(ख) जीवन की राह में बढ़ते परिश्रमी व्यक्ति को

(ग) आलसी व्यक्ति को

(घ) ताकतवर व्यक्ति को

 

प्रश्न 5– कवि मनुष्य को किस बात की शपथ लेने के लिए कहता है ?

(क) कभी न रुकने की ।

(ख) कभी न भी न थकने की, कभी न रुकने की और कभी पीछे मुड़कर न देखने की।

(ग) लक्ष्य को न भूलने की।

(घ) कभी काम न करने की

 

प्रश्न 6– कवि मनुष्य को किसी से सहायता या सुख की अपेक्षा न रखने की बात क्यों कह रहा है ?

(क) ताकि वह दूसरों पर आश्रित न रहकर स्वयं अपने बलबूते पर आगे बढ़ सके

(ख) ताकि उसका स्वाभिमान कायम रहे

(ग) ताकि वह मेहनती बन सके

(घ) ताकि वह अपमानित न हो

 

प्रश्न 7– कवि के अनुसार मनुष्य की असली परीक्षा कब होती है?  

(क) जीवन के अंत में

(ख) कठिन समय में

(ग) परीक्षा भवन में

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 8– कविता में वृक्ष शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?

(क) स्वार्थी मनुष्यों के लिए

(ख) कठिन समय में मदद करने वालों के लिए

(ग) आलसी मनुष्यों के लिए

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 9 – कवि के अनुसार कौन से मनुष्य अंत में अपनी मंजिल को हासिल कर लेते हैं ?

(क) कठिन समय में हार मानने वाले

(ख) जीवन में हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले

(ग) कोशिश न करने वाले

(घ) किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने वाली

 

प्रश्न 10 – एक पत्र छांह भी माँग मत पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

(क) दूसरों से किसी भी प्रकार की सहायता की आशा न रखना

(ख) दूसरों के आश्रम में ना रहना

(ग) दूसरों के बल पर आगे बढ़ना

(घ) इनमें से कोई नहीं

You May Like – AgniPath , Pathit Kavyansh & NCERT Solutions for Class 10 Hindi

प्रश्न 11 – इस कविता के अनुसार किस प्रकार का मनुष्य पूजनीय है?

(क) आलसी और असफल व्यक्ति

(ख) दृढ़ ,संघर्षी और परिश्रमी व्यक्ति

(ग) मूर्ख और अहंकारी व्यक्ति

(घ) अमीर और पढ़ाकू व्यक्ति

 

प्रश्न 12 – दूसरों की सहायता लेने से कभी क्यों मना करता है?

(क) यदि हम दूसरों की सहायता लेंगे तो हमारी संघर्ष करने की शक्ति कम हो जाएगी

(ख) ऐसा करने से कवि के स्वाभिमान को ठेस पहुंचती है

(ग) यदि हम दूसरों की सहायता लेंगे तो हमें भी उनकी सहायता करनी पड़ेगी

(घ) दूसरों की सहायता असहाय लोग ही ले सकते हैं

 

प्रश्न 13 –छाया माँगने का क्या अर्थ है?

(क) ठंडक मांगना

(ख) छाँह में बैठने की अनुमति मांगना

(ग) सुख-सुविधा चाहना

(घ) धन दौलत की सहायता चाहना

 

प्रश्न 14 – कवि ने छाँह माँगने से क्यों मना किया है?

(क) छाँह घनी नहीं है

(ख) कभी को छाया प्रिय नहीं है

(ग) छाया में आलस आता है

(घ) संघर्ष के बीच सहारे की जरूरत नहीं है

 

प्रश्न 15  –कौन-सा मनुष्य अपनी मंजिल को हासिल कर लेता है?
(क) कठिन समय में हार मानने वाला
(ख) जीवन में हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाला
(ग) जीवन के अंत में हार मानने वाला
(घ) किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाला

 

प्रश्न 16 – कविता में शब्दों की पुनरावृत्ति बार -बार क्यों की गई है?
(क) बात पर ज़ोर देने के लिए
(ख) मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए
(ग) सुर,लय, ताल बनाए रखने के लिए

(घ) इनमें से कोई नही

 

प्रश्न 17 – कवि के अनुसार मनुष्य के कठिन समय में यदि कोई मदद का हाथ बढ़ाता है तो उसे क्या करना चाहिए?
(क) कठिन समय में मदद ले लेनी चाहिए
(ख) कठिन समय में किसी की मदद नहीं लेनी चाहिए
(ग) उसका हाथ थाम लेना चाहिए
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 18 – कवि के अनुसार जीवन में कौन सफल होता है?
(क) कठिन समय में मदद लेने वाला
(ख) कठिन समय में हार मानने वाला
(ग) जीवन के हर मोड़ पर दूसरों पर निर्भर रहने वाला
(घ) हमेशा मेहनत करने वाला

 

प्रश्न 19 – कवि के अनुसार कठिन रास्ते पर चलने का फैसला करने वाले मनुष्य को क्या प्रतिज्ञा करनी चाहिए?
(क) वह कभी थकेगा नहीं
(ख) वह कभी रुकेगा नहीं
(ग) वह कभी पीछे मुड़ कर देखेगा
(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 20 – किसका संघर्ष दूसरों के लिए प्रेरणा दायक होता है?
(क) कठिन समय में हार मानने वाले का
(ख) जीवन में हमेशा दूसरों पर निर्भर रहने वाले का
(ग) जीवन के अंत में हार मानने वाले का
(घ) किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले का

 

प्रश्न 21 – मुड़ने का तात्पर्य क्या है?

(क) यादों में लौटना

(ख) मंजिल प्राप्त करना

(ग) मंजिल प्राप्त किए बिना लौटना

(घ) थक जाना

 

प्रश्न 22 – शपथ का क्या अर्थ है?

(क) पथ

(ख) प्रतिज्ञा 

(ग) परिश्रम

(घ) कामना

 

 प्रश्न 23 – मनुष्य को लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए कवि ने क्या प्रेरणा दी है?

(क) अथक परिश्रम करने की

(ख) काम से जी चुराना करने की

(ग) थक कर रुक जाने करने की

(घ) विचलित हो ना होने की

 

प्रश्न 24 – कविता के अनुसार मनुष्य में किस प्रकार की विशेषता है? 

(क) सफलता पाने के लिए अंतिम समय तक प्रयास करना

(ख) कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते रहना

(ग) जीवन में कठिनाइयों को सरल बना लेना

(घ) सभी

 

प्रश्न 25 – कवि के अनुसार ‘अग्नि-पथ’ का अर्थ है?
(क) जिस रास्ते पर आग लगी हो
(ख) संघर्ष पूर्ण जीवन
(ग) आग से सना हुआ रास्ता
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 26 – पथ का पर्यायवाची छाँटकर लिखिए।

(क) राह

(ख) छाँह

(ग)चाह

(घ) मार्ग

 

प्रश्न 27 – कवि मानव को थकने और थमने से क्यों मना करता है?

(क) क्योंकि लक्ष्य पाने के लिए निरंतर परिश्रम ज़रूरी है

(ख) क्योंकि थकना व थमना कायरता है

(ग) क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्य में बाधा आती है

(घ) उपरोक्त सभी

 

प्रश्न 28 – संघर्षमय जीवन के सुंदर रूप को कविता की किस पंक्ति में दर्शाया गया है?

(क) तू ना थकेगा कभी

(ख) तू ना थमेगा कभी

(ग) अग्निपथ अग्निपथ

(घ) यह महान दृश्य है

 

प्रश्न 29 – कवि ने कविता में वृक्ष शब्द किसके लिए प्रयोग किया है?
(क) स्वार्थी मनुष्यों को
(ख) आलसी मनुष्यों को
(ग)  कठिन समय में मदद करने वालों के लिए
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 30 – कवि के अनुसार महान दृश्य क्या है?
(क) कठिन समय में भी आगे बढ़ते हुए मनुष्यों को देखना
(ख) महान व्यक्तियों के दर्शन करना
(ग) जीवन के अंत में हार मानाने वालों को देखना
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

 

समाधान

उत्तर  1 (ख) हरिवंशराय बच्चन

उत्तर 2(ख) जीवन में निरंतर संघर्ष करना

उत्तर 3 (ग) संघर्षमय जीवन

उत्तर 4 (ख) जीवन की राह में बढ़ते परिश्रमी व्यक्ति को  

उत्तर 5 (ख) कभी भी न थकने की, कभी न रुकने की और कभी पीछे मुड़कर न देखने की

उत्तर 6 (क) ताकि वह दूसरों पर आश्रित न रहकर स्वयं अपने बलबूते पर आगे बढ़ सके

उत्तर 7(ख) कठिन समय में

उत्तर 8(ख) कठिन समय में मदद करने वालों के लिए

उत्तर  9(घ) किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने वाले

उत्तर  10(क) दूसरों से किसी भी प्रकार की सहायता की आशा न रखना

उत्तर 11(ख) दृढ़ ,संघर्षी और परिश्रमी व्यक्ति

उत्तर 12(क) यदि हम दूसरों की सहायता लेंगे तो हमारी संघर्ष करने की शक्ति कम हो जाएगी

उत्तर 13 (ग) सुख-सुविधा चाहना

उत्तर  14(घ) संघर्ष के बीच सहारे की जरूरत नहीं है

उत्तर  15(घ) किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाला

उत्तर  16 –(ख) मनुष्य को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने के लिए
उत्तर 17(ख) कठिन समय में किसी मदद नहीं लेनी चाहिए

उत्तर 18 (घ) हमेशा मेहनत करने वाला

उत्तर 19(घ) उपरोक्त सभी

उत्तर  20(घ) किसी भी परिस्थिति में हार न मानने वाले का

उत्तर 21(ग) मंजिल प्राप्त किए बिना लौटना

उत्तर 22(ख) प्रतिज्ञा 

उत्तर 23(क) अथक परिश्रम करने की

उत्तर 24(घ) सभी

उत्तर 25(ख) संघर्ष पूर्ण जीवन

उत्तर 26(घ) मार्ग

उत्तर 27(क) क्योंकि लक्ष्य पाने के लिए निरंतर परिश्रम ज़रूरी है

उत्तर 28(घ) यह महान दृश्य है

उत्तर  29(ग)  कठिन समय में मदद करने वालों के लिए
 उत्तर  30(क) कठिन समय में भी आगे बढ़ते हुए मनुष्यों को देखना

 

 1,107 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!