Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Mera Chhota sa Niji Pustkalya Sanchyan Class 9

1 min read
पाठ -मेरा छोटा -सा निजी पुस्तकालय

पाठ -मेरा छोटा -सा निजी पुस्तकालय

पाठ -मेरा छोटा -सा निजी पुस्तकालय
पाठ -मेरा छोटा -सा निजी
पुस्तकालय

विडियो – एम सी क्यू -मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय                           

प्रश्न 1- पाठ के लेखक का नाम –

(क) यशपाल

(ख) जयशंकर प्रसाद

(ग) धर्मवीर भारती

(घ) एस. के. पोट्टेकाट

 

प्रश्न 2- लेखक के लिए बचपन में कौन-कौन सी पत्रिकाएँ आती थीं?
(क) नंदन एवं चंपक
(ख) बालसखा एवं चमचम
(ग) सुमन सौरभ एवं बाल भारती
(घ) बालहंस एवं पराग

 

प्रश्न 3- लेखक को इनाम में किताबें क्यों और कब मिलीं ?

(क) कक्षा चार में, प्रथम आने पर

(ख) कक्षा पाँच में प्रथम आने पर

(ग) कक्षा चार में, अच्छा काम करने पर

(घ) कक्षा पाँच में, अंग्रेज़ी में सबसे ज़्यादा नम्बर आने पर

 

प्रश्न 4- लेखक को किस सन् में कितने हार्ट अटैक आए ?

(क) 1988, 5

(ख)1989 ,3

(ग) 1989, 4

(घ) 1988, 2

 

प्रश्न 5- ट्रस्टी द रग ……………….के बारे में थी।

(क) पक्षियों के बारे में

(ख) पशुओं के बारे में

(ग) समुद्री जहाज़ों के बारे में

(घ) परियों के बारे में

 

प्रश्न 6- लेखक द्वारा खरीदी सबसे पहली किताब ……………थी।

(क) बालसखा

(ख) चमचम

(ग) देवदास

(घ) आर्यमित्र

 

प्रश्न 7- ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने किस नाम से लाइब्रेरी स्थापित की?
(क) दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी

(ख) आर्य  पुस्तकालय
(ग) सरस्वती
(घ) पब्लिक लाइब्रेरी

 

प्रश्न 8- कौन-सी लाइब्रेरी थी, जिसमें लेखक किताबें पढ़ा करता था?

(क) हरी लाइब्रेरी
(ख) हरि भवन
(ग) हरि महल
(घ) हरी पुस्तकालय

 

प्रश्न 9- मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का क्या नाम था?
(क) निजी पुस्तकालय

(ख) भारती भवन
(ग) सरस्वती भवन
(घ) भवानी भवन

 

प्रश्न 10- लेखक के मुहल्ले की लाइब्रेरी का क्या नाम था?
(क) भारती भवन

(ख) साहित्य सदन
(ग) हरि भवन
(घ) सरस्वती निकेतन

You May Like – MCQ – Smriti, Class 9, Sanchayan

 

प्रश्न 11- लेखक ने देवदास फिल्म न देखकर फिल्म के लिए मिले पैसों से क्या खरीदा?
(क) एक ट्रांजिस्टर

(ख) देवदास उपन्यास

(ग) मानसरोवर कथा संग्रह .
(घ) पेरिस का कुबड़ा (लेखक विक्टर ह्यूगो)

 

प्रश्न 12– लेखक के साथ साल 1989 में क्या हुआ था जिससे लेखक के बचने की उम्मीद नहीं थी?

(क) कार दुर्घटना

(ख) तीन-तीन हार्टअटैक आए थे

(ग) ऑपरेशन होना था

(घ) ओपन हार्ट सर्जरी होनी थी

 

प्रश्न 13– डॉक्टर बोर्जेस ने लेखक पर क्या प्रयोग किया ?

(क) ऑपरेशन किया

(ख) 700 वोल्ट्स  के शॉक्स दिए

(ग) ओपन हार्ट सर्जरी की

(घ) 900 वाल्ट्स के शॉक्स लिए

 

प्रश्न 14– घर आने पर लेखक ने क्या ज़िद की ?

(क) लेखक को बेडरूम में नहीं बल्कि उसके किताबों वाले कमरे में ही रखा जाए

(ख) लेखक को बेडरूम में ही रखा जाए

(ग) लेखक को अगले कमरे में रखा जाए जहाँ कोई ना आए

(घ) लेखक से किसी को भी ना मिलने दिया जाए

 

प्रश्न 15– लेखक की प्रिय पुस्तक कौन सी थी ?

(क) गांधीजी की एक जीवनी

(ख) स्वामी दयानंद जी की एक जीवनी

(ग) स्वामी विवेकानंद जी की एक जीवनी

(घ) बाल पत्रिकाएँ

 

प्रश्न 16– लेखक को किताबें इकट्ठी करने का शौक क्यों सवार हुआ ?

(क) पुस्तकालयों को देखने के कारण

(ख) पत्रिकाएँ पढ़ने के कारण

(ग) उपन्यासों को पसंद करने के कारण

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 17– लेखक के पिता की मृत्यु से लेखक के जीवन में क्या फर्क पड़ा ?

(क) लेखक को हर काम में आज़ादी मिल गई

(ख) लेखक के जीवन में आर्थिक संकट आ गया

(ग) लेखक पर माँ की जिम्मेदारी आ गई

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 18– फ़िल्म देवदास को ना देखकर लेखक ने क्या किया ?

(क) कुछ भी नहीं किया पैसे वापस माँ को दे दिए

(ख) घूमने चला गया

(ग) अच्छा भोजन किया

(घ) किताब खरीदी

 

प्रश्न 19– लेखक ने कितने रुपये में देवदास किताब खरीदी ?

(क) 12 आने में

(ख) 10 आने में

(ग) पाँच आने में 

(घ एक रुपए में

 

प्रश्न 20– लेखक का ऑपरेशन सफल हो जाने के बाद लेखक से कौन मिलने आया था ?

(क) ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर

(ख) मराठी की एक बड़ी कवि विंदा करंदीकर

(ग) ओपन हार्ट सर्जरी करने वाला सर्जन

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 21– लेखक के अनुसार लेखक की जान किस में बसती थी ?

(क) लेखक द्वारा इकट्ठी की गई पुस्तकों में

(ख) किसी तोते में

(ग) लेखक की माँ में

(घ) देवदास पुस्तक में

 

प्रश्न 22- लेखक का ओपेन हार्ट ऑपरेशन करने से सर्जन क्यों हिचक रहे थे ?

(क) क्योंकि लेखक का केवल आधा ही हार्ट काम कर रहा था
(ख) क्योंकि लेखक का केवल चालीस प्रतिशत ही हार्ट काम कर रहा था
(ग) क्योंकि लेखक का केवल पैंतीस प्रतिशत ही हार्ट काम कर रहा था
(घ) क्योंकि लेखक का केवल तीस प्रतिशत ही हार्ट काम कर रहा था

 

प्रश्न 23- बिजली के शॉक्स देने में लेखक का कितने प्रतिशत हृदय नष्ट (Damage) हो गया?
(क) साठ प्रतिशत

(ख) चालीस प्रतिशत
(ग) पच्चीस प्रतिशत
(घ) पचास प्रतिशत

 

प्रश्न 24- लेखक को अपनी सारी किताबें इकठ्ठे करने में कितना समय लग गया था?

(क) तीस-चालीस साल
(ख) चालीस-पचास साल
(ग) पचास साल
(घ) साठ साल

 

प्रश्न 25- माँ किस बात पर जोर देती थी?

(क) हर तरह की पत्र-पत्रिकाएँ पढ़ने पर
(ख) हर तरह की पत्र-पत्रिकाएँ नहीं पढ़ने पर
(ग) केवल स्कूली पढ़ाई करने पर
(घ) स्कूली पढ़ाई के साथ अन्य पत्रिकाएँ पढ़ने पर

प्रश्न 26- लेखक की माँ लेखक को स्कूली पढ़ाई करने पर क्यों जोर दिया करती थी?

(क) ताकि लेखक फेल न हो जाए
(ख) ताकि लेखक पत्रिकाएँ न पढ़े
(ग) ताकि लेखक अच्छे अंक ले आए
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 27- लेखक ने बंबई आकर कौन-सा कार्य आरंभ किया था?

(क) संपादन का
(ख) पत्रकारिता का
(ग) लेखन का
(घ) अध्यापन का

 

प्रश्न 28- लेखक के पास दो रूपये कहाँ से आए थे?

(क) बच्चों को पढ़ाकर
(ख) माता द्वारा दिए जाने पर
(ग) किताबें बेचने पर
(घ) ट्रॉफी बेचने पर

 

प्रश्न 29- माताजी को सिनेमा देखना क्यों नापसंद था?

(क) सिनेमा दूषित विचारों का समावेश करता है
(ख) अश्लीलता परोसता है
(ग) पैसे की बर्बादी करता है
(घ) बच्चों को बिगाड़ता है

 

प्रश्न 30- कक्षा पाँचवीं में लेखक को किस विषय में सबसे अधिक अंक मिले थे?

(क) अंग्रेज़ी में
(ख) हिंदी में
(ग) गणित में
(घ) विज्ञान में

 

 

समाधान

उत्तर 1 (ग) धर्मवीर भारती   

उत्तर 2(ख) बालसखा एवं चमचम  

उत्तर 3 (घ) कक्षा पाँच में, अंग्रेज़ी में सबसे ज़्यादा नम्बर आने पर 

उत्तर 4 (ख)1989 ,3   

उत्तर 5 (ग) समुद्री जहाज़ों के बारे में  

उत्तर 6(ग) देवदास  

उत्तर 7(घ) पब्लिक लाइब्रेरी   

उत्तर 8(ख) हरि भवन   

उत्तर 9(ख) भारती भवन   

उत्तर 10 (ग) हरि भवन

उत्तर 11(ख) देवदास उपन्यास   

उत्तर 12 (ख) तीन तीन हार्टअटैक आए थे 

उत्तर 13(घ) 900 वाल्ट्स के शॉक्स लिए 

उत्तर 14(क) लेखक को बेडरूम में नहीं बल्कि उसके किताबों वाले कमरे में ही रखा जाए

उत्तर 15(ख) स्वामी दयानंद जी की एक जीवनी   

उत्तर 16(क) पुस्तकालयों को देखने के कारण

उत्तर 17(ख) लेखक के जीवन में आर्थिक संकट आ गया 

उत्तर 18(घ) किताब खरीदी 

उत्तर 19(ख) 10 आने में

उत्तर 20(ख) मराठी की एक बड़ी कवि विंदा करंदीकर 

उत्तर 21(क) लेखक द्वारा इकट्ठी की गई पुस्तकों में

उत्तर 22(ख) क्योंकि लेखक का केवल चालीस प्रतिशत ही हार्ट काम कर रहा था

उत्तर 23(क) साठ प्रतिशत

उत्तर 24(ख) चालीस-पचास साल

उत्तर 25 (ग) केवल स्कूली पढ़ाई करने पर

उत्तर 26 (क) ताकि लेखक फेल न हो जाए

उत्तर 27(क) संपादन

उत्तर 28(ग) किताबें बेचने पर

उत्तर 29(घ) बच्चों को बिगाड़ता है

उत्तर 30(क) अंग्रेजी

 4,179 total views,  2 views today

2 thoughts on “MCQ Mera Chhota sa Niji Pustkalya Sanchyan Class 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!