Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Diye Jal Uthe Class 9 Sanchyan Hindi Course B

1 min read
दिये जल उठे

दिये जल उठे

 दिये जल उठे
दिये जल उठे

You May Like –विडियो – एम सी क्यू -दिये जल उठे

प्रश्न 1 – लेखक ‘दिए जल उठे’ पाठ में किसका वर्णन कर रहा है ?
(क) गाँधी जी का
(ख) दांडी यात्रा का
(ग) दांडी यात्रा की तैयारी का
(घ) गाँधी जी के स्वभाव का

 

प्रश्न 2- वल्लभभई पटेल सात मार्च को कहाँ और क्यों पहुँचे?

(क) कनकपुरा, दांडी कुछ की तैयारी के सिलसिले में     

(ख) साबरमती आश्रम, दांडी कुछ की तैयारी के सिलसिले में    

(ग) रास, दांडी कुछ की तैयारी के सिलसिले में  

(घ) चंपारण , दांडी कुछ की तैयारी के सिलसिले में   

 

प्रश्न 3 – सरदार वल्ल्भभाई पटेल ने अपने भाषण में क्या कहा?
(क) लोगों को गाँधी जी का साथ देने को कहा
(ख) दांडी यात्रा में योगदान देने की बात कही
(ग) दांडी यात्रा की तैयारी का वर्णन किया
(घ) लोगों को सत्याग्रह के लिए तैयार रहने को कहा

 

प्रश्न 4 – सरदार वल्लभभाई पटेल को क्यों गिरफ्तार किया गया?
(क) गाँधी जी का साथ देने के कारण
(ख) निषेधाज्ञा की अवहेलना करने के कारण
(ग) दांडी यात्रा की तैयारी पर भाषण देने के कारण
(घ) लोगों को सत्यग्रह के लिए तैयार रहने के लिए कहने के कारण
 

प्रश्न 5 – सरदार वल्ल्भभाई पटेल को किसके आदेश पर गिरफ्तार किया गया ?
(क) अंग्रेजी सरकार के आदेश पर
(ख) स्थानीय कलेक्टर शिलिडी के आदेश पर
(ग) अदालत के आदेश पर
(घ) गाँधी जी के आदेश पर

 

प्रश्न 6- सरकारी नौकरियों से कौन लोग गंदी मक्खी की तरह चिपके हुए थे?

(क) मुखी लोग   

(ख) तलाटी लोग  

(ग) (क) और (ख) दोनों  

(घ) इनमें से कोई नहीं  

 

प्रश्न 7 – जज को अपना आठ लाइन का फैसला लिखने में कितना समय लगा?
(क) डेढ़ घंटा
(ख) एक घंटा
(ग) ढ़ाई घंटा
(घ) दो घंटे
 

प्रश्न 8 – जज का फैसला कितनी लाइन का था?
(क) सात
(ख) आठ
(ग) नौ
(घ) पाँच

 

प्रश्न 9 – जज के फैसले के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल को क्या सजा सुनाई गई?
(क) 500 रुपये जुर्माना और तीन महीने की सजा
(ख) 500 रुपये जुर्माना और तीन साल की सजा
(ग) 500 रुपये जुर्माना और तीन सप्ताह की सजा
(घ) 500 रुपये जुर्माना और एक साल की सजा

 

प्रश्न 10 – दांडी कूच के लिए कौन सी तारीख तय की गई थी?
(क) 2 मार्च
(ख) 18 मार्च
(ग) 15 मार्च
(घ) इनमें से कोई नहीं

You May Like – MCQ Mera Chhota sa Niji Pustkalya Sanchyan Class 9

प्रश्न 11- गांधी जी ने किस समुदाय के लोगों की प्रशंसा की?

(क) सत्यवादी समुदाय की

(ख) साम्यवादी समुदाय की

(ग) गांधीवादी समुदाय की

(घ) दरबार लोगों समुदाय की

 

प्रश्न 12 – लेखक के अनुसार पुलिस वालों ने गाड़ी को साबरमती आश्रम के आगे क्यों रोका?
(क) गाँधी जी के रोब के कारण
(ख) सरदार वल्लभभाई पटेल के रोब के कारण
(ग) सत्यग्रहियों के कारण
(घ) गाँधी जी के स्वभाव के कारण

 

प्रश्न 13 – दांडी कुछ शुरू होने से पहले गांधी ज़ी ने क्या निश्चय कर लिया था??
(क) अपनी यात्रा दरबार आधिपत्य वाले भूभाग से शुरू नहीं केरेंगे   

(ख) अपनी यात्रा ब्रिटिश आधिपत्य वाले भूभाग से  शुरू केरेंगे    

(ग) अपनी यात्रा ब्रिटिश आधिपत्य वाले भूभाग से ही शुरू केरेंगे  

(घ) इनमें से कोई नहीं   

 

प्रश्न 14 – गांधी जी ने अपने भाषण में त्याग और हिम्मत किससे सीखने को कहा?
(क) दरबार लोगों से
(ख) सरदार वल्लभभाई पटेल से
(ग) अब्बास तैयबजी से
(घ) सत्यग्रहियों से

 

प्रश्न 15 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक के होने से पहले जवाहरलाल नेहरू किससे मिलना चाहते थे?
(क) सत्यग्रहियों से
(ख) सरदार वल्लभभाई पटेल से
(ग) अब्बास तैयबजी से
(घ) गाँधी जी से

प्रश्न 16 – रास में गाँधी जी के भव्य स्वागत के लिए वहाँ कौन -कौन मौजूद था?

(क) कनकपुरा का जन समुदाय  

(ख) दरबार रविशंकर और गोपालदास महाराज   

(ग) दरबार गोपालदास और रविशंकर महाराज  

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 17 – गाँधी जी की जनसभा में कितने लोग आए हुए थे?
(क) बीस हजार से भी ज़्यादा लोग
(ख) तीस हजार से भी ज़्यादा लोग
(ग) पचास हजार से भी ज़्यादा लोग
(घ) चालीस हजार से भी ज़्यादा लोग

 

प्रश्न 18 – गांधी जी ने रास में अपने भाषण में किस बात पर जोर दिया?
(क) सरकारी नौकरियों को छोड़ने की बात पर
(ख) दांडी यात्रा की बात पर
(ग) राजद्रोह की बात पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
 

प्रश्न 19 – मही नदी के किनारे पर सत्याग्रहियों का स्वागत किसने किया?
(क) मही नदी की ठंडी धारा ने
(ख) दांडी यात्रा पर और चलने वाले लोगों ने
(ग) समुद्र की ओर से आने वाली ठंडी हवा ने
(घ) नाविकों ने

 

प्रश्न 20 – जनसभा के भाषण में गांधी जी ने अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे किस गलत काम का जिक्र किया?
(क) अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों का
(ख) अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे कुशासन का
(ग) अंग्रेजों द्वारा की जा रही गिरफ्तारियों का
(घ) नमक कानून तोड़ने का

प्रश्न 21 – गांधी को नदी पार कराने की जिम्मेदारी किसको सौंपी गई थी?
(क) रघुनाथ काका को
(ख) दांडी यात्रा के साथियों को
(ग) सत्यग्रहियों को
(घ) अब्बास तैयबजी को

 

प्रश्न 22 – मही नदी को कितने बजे पार किया गया?
(क) रात लगभग एक बजे
(ख) रात लगभग ग्यारह बजे
(ग) रात लगभग बारह बजे
(घ) रात लगभग दो बजे

 

प्रश्न 23- गांधी जी का तिलक एक वृद्धा ने किस स्थान पर किया?

(क) रास  

(ख) कनकपुरा  

(ग) बदलपुर   

(घ) बड़ौदा   

 

प्रश्न 24 – गांधी जी के पार उतरने पर भी लोग नदी तट पर क्यों खड़े रहे?
(क) रोशनी बढ़ाने के लिए
(ख) लोगों को रास्ता दिखाने के लिए
(ग) और लोगों का इंतज़ार करते हुए उन्हें नदी पार करने के लिए
(घ) जश्न मनाने के लिए

 

प्रश्न 25- किस नदी के तट पर लोग इकट्ठे थे?

(क) गंगा 

(ख) मही 

(ग) जमुना

(घ) कृष्णा 

 

प्रश्न 26- पटेल को किस अदालत में पेश किया गया ?

(क) साबरमती  

(ख) अहमदाबाद  

(ग) सूरत  

(घ) बोरसद  

 

प्रश्न 27-नदी के तट पर सत्याग्रहियों का स्वागत किसने किया?

(क) ठंडी बयार ने
(ख) बर्फीली हवा ने
(ग) स्थानीय लोगों ने
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 28- ‘मैं चलता हूँ अब आपकी बारी है’- किसके द्वारा कहा गया कथन है?

(क) महात्मा गांधी  

(ख) जवाहरलाल नेहरू  

(ग) वल्लभभाई पटेल  

(घ) इनमें से कोई नहीं  

 

प्रश्न 29-‘मै स्वराज लिए बिना नहीं लौटूँगा’- किसके द्वारा कहा गया कथन है?

(क) महात्मा गांधी 

(ख) जवाहरलाल नेहरू 

(ग) वल्लभभाई पटेल 

(घ) इनमें से कोई नहीं 

 

प्रश्न 30-  सत्याग्रहियों ने रघुनाथ काका को क्या कहना शुरू कर दिया?

(क) रघुनाथ चाचा   

(ख) निषादराज

(ग) योगिराज

(घ) महाराज

 

समाधान

उत्तर 1(ख) दांडी यात्रा का

उत्तर 2(ग) रास, दांडी कुछ की तैयारी के सिलसिले में 

उत्तर 3-(घ) लोगों को सत्याग्रह के लिए तैयार रहने को कहा     

उत्तर 4-(ख) निषेधाज्ञा की अवहेलना करने के कारण       

उत्तर 5-(ख) स्थानीय कलेक्टर शिलिडी के आदेश पर

उत्तर 6-(ग) (क) और (ख) दोनों          

उत्तर 7- (क) डेढ़ घंटा

उत्तर 8(ख) आठ

उत्तर 9(क) 500 रुपये जुर्माना और तीन महीने की सजा    

उत्तर 10(घ) इनमें से कोई नहीं           

उत्तर 11-(घ) दरबार लोगों समुदाय की

उत्तर 12(ख) सरदार वल्लभभाई पटेल के रोब के कारण

उत्तर 13 (ग) अपनी यात्रा ब्रिटिश आधिपत्य वाले भूभाग से ही शुरू केरेंगे 

उत्तर 14(क) दरबार लोगों से

उत्तर 15(घ) गाँधी जी से

उत्तर 16 (ग) दरबार गोपालदास और रविशंकर महाराज  

उत्तर 17(क) बीस हजार से भी ज़्यादा लोग

उत्तर 18 (क) सरकारी नौकरियों को छोड़ने की बात पर

उत्तर 19-

उत्तर 20-(ख) अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे कुशासन का

उत्तर 21-(क) रघुनाथ काका को

उत्तर 22-(ग) रात लगभग एक बजे

उत्तर 23-(ख) कनकपुरा                 

उत्तर 24-(ग) और लोगों का इंतज़ार करते हुए उन्हें नदी पार करने के लिए

उत्तर 25- (ख) मही 

उत्तर 26- घ) बोरसद                  

उत्तर 27(ग) स्थानीय लोगों ने               

उत्तर 28(ग) वल्लभभाई पटेल                               

उत्तर 29- (क) महात्मा गांधी   

उत्तर 30- (ख) निषादराज

 

 15,332 total views,  16 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!