Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ , Vachan , एम सी क्यू , वचन (संज्ञा के विकार)

1 min read
(संज्ञा के विकार)

(संज्ञा के विकार)

vachan

   You May Like –https://bit.ly/36iofp4          

                                                       एम सी क्यू 

                                                           वचन

किसी व्यक्ति वस्तु प्राणी स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। संसार में उपस्थित सभी चीज़ें/ वस्तुएँ किसी न किसी नाम से जानी जाती है , इसी नाम से उनकी पहचान होती है और यही नाम संज्ञा कहलाते हैं।

जैसे – पक्षी (जाति), गुस्सा (भाव), गुड़गाँव (स्थान)

संज्ञा के विकार (लिंग,वचन,कारक)                                                       

 संज्ञा की रूप -रचना लिंग, वचन तथा कारक के कारण बदलती हैं, इसी कारण इन्हें संज्ञा के विकार या विकारक  तत्व कहा जाता है।

 

प्रश्न 1- वाक्य में कर्ता का कार्य कर रहे संज्ञा व सर्वनाम शब्द किसका बोध कराते हैं?

(क) लिंग और वचन का  

(ख) एक या अनेक का  

(ग)(क) और (ख) दोनों 

(घ) इनमें से कोई नही  

 

प्रश्न 2- शब्द के जिस रूप से उसकी संख्या का पता चले, उसे क्या कहते हैं?

(क) बहुवचन  

(ख) एकवचन   

(ग) वचन   

(घ) इनमें से कोई नही  

 

प्रश्न 3 वचन के कितने भेद होते हैं?

(क) चार  

(ख) पाँच  

(ग) तीन  

(घ) दो  

 

प्रश्न 4- आदर तथा सम्मान का भाव देने के लिए एक वचन की जगह ——–का प्रयोग किया जाता है।

(क) बहुवचन का  

(ख) आकारांत का  

(ग) नित्य बहुवचन  

(घ) सभी सही हैं  

 

प्रश्न 5- सदैव एकवचन में प्रयोग किया जाने वाले शब्दों को क्या कहते हैं?

(क) सामान्य एकवचन   

(ख) सदा एकवचन  

(ग) नित्य एकवचन

(घ) सभी सही हैं  

 

You May Like –Vachan वचन , Sangya ke Vikar संज्ञा के विकार (लिंग,वचन,कारक)

प्रश्न 6-  ——— शब्दों ( ताला,घोड़ा आदि) को छोड़कर बाकी पुल्लिंग शब्दों के एकवचन व बहुवचन रूप समान होते हैं।

(क) आकारांत पुल्लिंग  

(ख) आकारांत स्त्रीलिंग

(ग) (क) और (ख) दोनों    

(घ) इनमें से कोई नही   

  

प्रश्न 7- इस पौधा पर अनगिनत फूल खिले हैं। वाक्य का शुद्ध रूप है –                                                               

(क) इस पौधा में अनगिनत फूल खिले हैं।   

(ख) इस पौधे पर अनगिनत फूल खिले हैं।  

(ग) इस पौधे में अनगिनत फूल खिले हैं।   

(घ) इस पौधे पर अनगिनत फूल खिली हैं।   

 

प्रश्न 8- संबोधन देते समय——-का प्रयोग ना करके——का प्रयोग ही करना चाहिए

(क) ओं, ओं  

(ख) ओ, ओ

(ग) ओं, ओ

(घ) इनमें से कोई नही    

 

प्रश्न 9- द्रव्यवाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग प्रायः————में होता है।

(क) बहुवचन में

(ख) नित्य एकवचन में

(ग) नित्य बहुवचन में  

(घ) एकवचन में  

 

प्रश्न 10- सदैव बहुवचन में प्रयोग किया जाने वाले शब्दों को क्या कहलाते हैं?

(क) सामान्य बहुवचन   

(ख) सदा बहुवचन

(ग) नित्य बहुवचन

(घ) सभी सही हैं  

 

प्रश्न 11 प्रत्येक और हरएक शब्दों का प्रयोग किस वचन में ही किया जाता है?

(क) बहुवचन में

(ख) नित्य एकवचन में

(ग) नित्य बहुवचन में 

(घ) एकवचन में  

 

प्रश्न 12- विभक्ति युक्त बहुवचन में ‘ओं’ का प्रयोग करना चाहिए।

(क) ‘ओ’ का   

(ख) ‘ओं’ का  

(ग)(क) और (ख) दोनों 

(घ) सभी सही हैं    

 

प्रश्न 13- आकारांत पुल्लिंग शब्दों के बहुवचन रूप में———–का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

(क) बिंदी

(ख) चंद्रबिंदी  

(ग)(क) और (ख) दोनों 

(घ) सभी सही हैं    

 

प्रश्न 14- स्त्रीलिंग शब्दों का बहुवचन बनाते समय अंत में ———- का प्रयोग किया जाता है

(क) एँ, ओं

(ख) या को याँ  

(ग) याँ, एँ  

(घ) इनमें से कोई नही     

 

प्रश्न 15– गण,जन, वृंद, लोग सब आदि लगाकर बने शब्द————हैं

(क) बहुवचन शब्द  

(ख) नित्य एकवचन शब्द

(ग) नित्य बहुवचन शब्द

(घ) एकवचन में शब्द

 

प्रश्न 16-पिताजी बाज़ार जा रहा हैं।‘ वाक्य का शुद्ध रूप है –                                                               

(क) पिताजी बाज़ार जा रही हैं।  

(ख) पिताजी बाज़ार जा रहे हैं।   

(ग)(क) और (ख) दोनों 

(घ) सभी सही हैं    

 

प्रश्न 17 ‘इस बच्चा को क्यों डाँट रहे हो ?’ वाक्य का शुद्ध रूप है –                                  

(क) इस बच्चा को क्यों डाँट रहा हो ?  

(ख) इस बच्चा को क्यों डाँट रहे है ?

(ग) इस बच्चा का क्यों डाँट रहे हो ?  

(घ) इस बच्चे को क्यों डाँट रहे हो?  

 

प्रश्न 18- बहुवचन कितने प्रकार के होते हैं?

(क) चार  

(ख) पाँच  

(ग) दो    

(घ) तीन  

 

प्रश्न 19- अधिकतर नित्य एकवचन शब्द———– या भाववाचक शब्द होते हैं।

(क) समूहवाचक

(ख) विभक्ति युक्त  

(ग)(क) और (ख) दोनों 

(घ) द्रव्यवाचक  

 

प्रश्न 20- ‘पेड़ पर फल लगा है।‘ का सही बहुवचन वाक्य है –               

(क) पेड़ पर फल लगे है।

(ख) पेड़ पर फल लगे हैं।  

(ग) पेड़ में फल लगे हैं।    

(घ) सभी सही हैं    

  

 प्रश्न 5- एकवचन आकारांत पुल्लिंग शब्दों (लड़का, पत्ता आदि) के आगे कोई भी विभक्ति आती है तो वे किस  रूप में प्रयोग किए जाते हैं?

(क) नित्य बहुवचन में

(ख) एकवचन रूप में  

(ग) बहुवचन रूप में  

(घ) इनमें से कोई नही  

 

 

प्रश्न 22- हिंदी व्याकरण में वचन का अर्थ क्या होता है?

(क) प्रण   

(ख) भरोसा  

(ग) आश्वासन  

(घ) संख्या  

 

प्रश्न 23- इनमें से कौन-सा शब्द नित्य एकवचन है ?

(क) दर्शन   

(ख) प्राण  

(ग) पानी  

(घ) हस्ताक्षर

 

प्रश्न 24- कठिनाई का सही बहुवचन रूप होगा –

(क) कठिनाएँ   

(ख) कठिनाइयाँ   

(ग) कठिनाईयाँ  

(घ) कठिनाइ  

 

प्रश्न 25- अ, इ, ई, उ, ऊ से अंत होने वाले पुल्लिंग शब्दों का बहुवचन रूप किसके सामान की होता है ?

(क) बहुवचन के सामान  

(ख) नित्य एकवचन के सामान

(ग) नित्य बहुवचन के सामान

(घ) एकवचन के सामान

 

प्रश्न 26- इनमें से कौन-सा शब्द नित्य बहुवचन है ?

(क) पानी  

(ख) भीड़

(ग) दर्शन

(घ) बारिश

 

प्रश्न 27- इनमें से कौन-सा शब्द नित्य एकवचन है ?

(क) दही   

(ख) प्राण  

(ग) दर्शन   

(घ) आँसू  

 

प्रश्न 28- संबोधन के समय  ————— का प्रयोग नहीं करना है।

(क) अनुस्वार (चंद्रबिंदु)  

(ख) अनुनासिक (बिंदी)  

(ग) (क) और (ख) दोनों  

(घ) सभी ग़लत हैं  

 

प्रश्न 29- वाक्य में कर्ता का कार्य कर रहे ——व ——- शब्द एक या अनेक का बोध कराते हैं।

(क) एकवचन व बहुवचन  

(ख) संज्ञा व सर्वनाम  

(ग) संज्ञा व क्रियापद

(घ) क्रियापद व सर्वनाम   

 

प्रश्न 30- इनमें से कौन-सा शब्द नित्य बहुवचन है ?

(क) शहद  

(ख) सभा

(ग) दर्शन

(घ) बारिश

 

 

समाधान

उत्तर 1(ख) एक या अनेक का  

उत्तर 2(ग) वचन   

उत्तर 3(घ) दो     

उत्तर 4-(क) बहुवचन का        

उत्तर 5-(ग) नित्य एकवचन         

उत्तर 6-(क) आकारांत पुल्लिंग             

उत्तर 7- इस पौधे पर अनगिनत फूल खिले हैं।

उत्तर 8(ग) ओं, ओ

उत्तर 9(घ) एकवचन में      

उत्तर 10(ग) नित्य बहुवचन          

उत्तर 11-(घ) एकवचन में           

उत्तर 12(ख) ‘ओं’ का   

उत्तर 13(क) बिंदी

उत्तर 14(ग) याँ, एँ  

उत्तर 15(क) बहुवचन शब्द  

उत्तर 16 (ख) पिताजी बाज़ार जा रहे हैं।   

उत्तर 17-(घ) इस बच्चे को क्यों डाँट रहे हो?           

उत्तर 18 (ग) दो    

उत्तर 19- (घ) द्रव्यवाचक  

उत्तर 20-(ख) पेड़ पर फल लगे हैं।  

उत्तर 21–(ग) बहुवचन रूप में   

उत्तर 22-(घ) संख्या  

उत्तर 23-(ग) पानी  

उत्तर 24- (ख) कठिनाइयाँ                 

उत्तर 25-(घ) एकवचन के सामान

उत्तर 26-(ग) दर्शन                   

उत्तर 27(क) दही                                 

उत्तर 28(ख) अनुनासिक (बिंदी)                               

उत्तर 29-(ख) संज्ञा व सर्वनाम   

उत्तर 30-(ग) दर्शन

 4,067 total views,  9 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!