Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

  ‘का’, ‘के’, ‘की’ और ‘कि’ में अंतर

1 min read
का, के,कि

का, के,कि

का, के,कि

You May Like –  https://bit.ly/36iofp4 

                                    ‘का’, ‘के’, ‘की’ और ‘कि’  में अंतर 

का, की और कि का प्रयोग कब,कहाँ और कैसे करें –

                  ‘का’ का प्रयोग

इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं –                   

‘का’ का प्रयोग पुल्लिंग शब्दों के लिए होता है। जैसे –

– यह रीमा का घर है।

यहाँ पहला शब्द ‘रीमा’ स्त्रीलिंग है और दूसरा शब्द ‘घर’ पुल्लिंग है।

‘का’ का प्रयोग करते समय हमें उस शब्द का लिंग देखना है, जो ‘का’ के बाद प्रयोग किया जाएगा।

उदाहरण है -यह रीमा का घर है। यहाँ हमें दूसरे शब्द ‘घर’ का लिंग देखना है जो पुल्लिंग है।

अन्य उदाहरण देखते हैं –

– नीम का पेड़ बहुत बड़ा है।

– रीमा का भाई क्यों आया था?

– रोहन का बस्ता बहुत भारी है।

अब आप यहाँ देखेंगे कि ‘का’ के बाद जो शब्द प्रयोग किए जा रहे हैं पेड़, भाई, बस्ता ये सभी पुल्लिंग है। ‘का’ से पहले का शब्द हमें नहीं देखना है, वह  स्त्रीलिंग भी हो सकता है और पुल्लिंग भी हो सकता है लेकिन ‘का’ के बाद जो शब्द प्रयोग किया जा रहा है उस शब्द को हमें देखना है कि वह स्त्रीलिंग है या पुल्लिंग है। अगर वह पुल्लिंग है तो हमे ‘का’ का ही प्रयोग करना है।

 

                      ‘के’ का प्रयोग

इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं –

अब हम देखेंगे कि ‘के’ का प्रयोग हम कब,कैसे  और कहाँ कर सकते हैं ?     

 ‘के’ का प्रयोग बहुवचन और आदर सूचक शब्दों के लिए किया जाता। उदाहरण देखते हैं –

– रीमा के कपड़े गीले हो गए हैं।

– रीमा के पिता ज़ी बाज़ार गए हैं।

पहले उदाहरण में हम देख रहे हैं कि ‘कपड़े’ शब्द बहुवचन है इसलिए हम ‘के’ का प्रयोग करेंगे। यहाँ ‘के’ से पहले प्रयोग किया गया शब्द ‘रीमा’ एक वचन है और ‘के’ के बाद प्रयोग किया गया शब्द ‘कपड़े’ बहुवचन है इसलिए यहाँ ‘के’ का प्रयोग किया जाएगा।

हमें ‘के’ से पहले प्रयोग किया जाने वाला शब्द नहीं देखना हमें देखना है कि ‘के’ के बाद जो प्रयोग किया जाने वाला शब्द बहुवचन ही होना चाहिए।

दूसरा उदाहरण हम देख रहे हैं रीमा के पिता जी

यहाँ ‘रीमा’ एकवचन है और ‘पिताजी’ भी एक वचन है लेकिन पिताजी शब्द आदर्श सूचक है इसलिए यहाँ ‘के’ का प्रयोग किया गया है।

अन्य उदाहरण देखते हैं

– रीमा के दोस्त ईमानदार हैं।

– भारत के खिलाड़ी बहुत मेहनती हैं।

– गुड़गाँव के लोग सजग नागरिक हैं।

अब यहाँ पर हम देखेंगे कि ‘दोस्त’, ‘खिलाड़ी’, ‘लोग’ ये सभी शब्द बहुवचन है इसलिए यहाँ पर ‘के’ का प्रयोग किया गया है।

May You Like –लिंग, Sangya ke Vikar संज्ञा के विकार (लिंग,वचन,कारक)

                       की’  का प्रयोग

इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं –                   

‘की’ का प्रयोग स्त्रीलिंग शब्दों के लिए होता है।

की का प्रयोग संज्ञा के बाद होता है

उदाहरण देखते हैं रोहन की बहन यहाँ पहला शब्द रोहन संज्ञा है और दूसरा शब्द बहन संज्ञा लेकिन स्त्रीलिंग है। पहला शब्द स्त्रीलिंग भी हो सकता है और पुल्लिंग भी हो सकता है लेकिन शब्द संज्ञा होना चाहिए और दूसरा शब्द हमेशा स्त्रीलिंग ही होना चाहिए।

तभी हम की का प्रयोग करेंगे की का प्रयोग करते समय हमें उस शब्द का लिंग देखना है जो की के बाद प्रयोग किया जाएगा और देखना है कि की से पहले वाला शब्द संज्ञा हो।

अन्य उदाहरण देखते हैं लोहे की ज़ंजीर यहाँ हम एक दूसरे शब्द का लिंग देखना है दूसरा शब्द ज़ंजीर स्त्रीलिंग है इसलिए यहाँ की का प्रयोग किया गया है अगर यहाँ पर शब्द होता दरवाज़ा तो दरवाज़ा शब्द पुल्लिंग था तो यहाँ हम की का प्रयोग नहीं कर सकते थे तब हम कहते लोहे का दरवाजा।

ऐसे ही पहले उदाहरण में रोहन की बहन है बहन शब्द स्त्रीलिंग है इसलिए हमने यहाँ की का प्रयोग किया है लेकिन अगर यहाँ पर पुल्लिंग शब्द होता भाई, तो यहाँ पर हम प्रयोग करते रोहन का भाई तो आप समझ गए होंगे की यहाँ की शब्द का प्रयोग करने के लिए हमें ये देखना है की की के बाद प्रयोग किया जाने वाला शब्द स्त्रीलिंग हो और जो की से पहले वाला जो शब्द है वह हमेशा संज्ञा होना चाहिए

 

                      ‘कि’ का प्रयोग

इसके नियम कुछ इस प्रकार हैं –                   

अब हम देखेंगे की का प्रयोग हम कहाँ और कैसे कर सकते हैं

की का प्रयोग दो वाक्यों या उप वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है इसका दूसरा नियम है कि का प्रयोग क्रिया के बाद ही किया जाता है उदाहरण देखते हैं – वह घर से निकला ही था कि वर्षा शुरू हो गई।

अब आप यहाँ ध्यान दें की ये दो वाक्य है वह घर से निकला ही था वर्षा शुरू हो गई दो वाक्य है इन दोनों वाक्यों को जोड़ने के लिए कि का प्रयोग किया गया है और दूसरा नियम है कि का प्रयोग क्रिया के बाद किया जाता है तो आप यहाँ देख रहे हैं यह एक क्रिया है निकला ही था क्रिया है और क्रिया के बाद प्रयोग किया गया है

अन्य उदाहरण देखते हैं-

– उसने कहा कि वह नहीं आएगा।

– उसने सोचा था कि वह समय पर पहुँच जाएगा।

– माँ ने समझाया था कि शरारत मत करना।

 यहाँ आप सभी वाक्यों में देखेंगे की ‘कि’ से पहले वाले जो शब्द हैं वे सभी क्रिया शब्द हैं और आप ध्यान रखेंगे कि ‘कि’ का प्रयोग हमेशा क्रिया के बाद ही होगा। वह घर से निकला ही था निकलना क्रिया है उसने कहा कहा क्रिया है उसने सोचा था क्रिया है माँ ने समझाया था समझाया था क्रिया है जितने भी वाक्य आप देख रहे हैं कि से पहले प्रयोग किए जाने वाले सभी शब्द क्रिया शब्द है

तो आइए अब हम इन नियमों को दोहराते हैं –

  • ‘का’ का प्रयोग पुल्लिंग शब्दों के लिए होता है।
  • ‘के’ का प्रयोग वाक्य में ‘के’ के बाद आने वाले शब्द के वचन के अनुसार और आदरसूचक शब्दों के लिए होता है।
  • ‘का’,’की’ का प्रयोग वाक्य में ‘का’,’की’ के बाद आने वाले शब्द के लिंग के अनुसार होता है।
  • ‘की’ का प्रयोग स्त्रीलिंग शब्दों के लिए होता है।
  • ‘की’ का प्रयोग संज्ञा के बाद होता है।
  • ‘की’ का प्रयोग क्रिया के बाद किया जाता है
  • ‘कि’ का प्रयोग दो वाक्यों या उप वाक्यों को जोड़ने के लिए किया जाता है।

    स्पष्ट है कि ‘का’, ‘के’, ‘की’ और ‘कि’ का प्रयोग कब कहाँ और कैसे

   कर सकते हैं।  

 6,447 total views,  9 views today

1 thought on “  ‘का’, ‘के’, ‘की’ और ‘कि’ में अंतर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!