Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Polland Trip , पोलैंड यात्रा (पोलैंड के बारे में रोचक जानकारी)

1 min read
पोलैंड

पोलैंड

                                                   Polland Trip , पोलैंड यात्रा

पोलैंड
पोलैंड

You May Like-एंड्रेटा और बीर बिलिंग यात्रा (Andrretta & Bir Billing Trip)

पोलैंड यूरोप का एक बहुत ही आकर्षक देश है जोकि यूरोप का नौवाँ  सबसे बड़ा देश भी माना जाता है। पोलैंड अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और ऐतिहासिक स्थलों के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। पर्यटन की दृष्टि से पोलैंड का नाम पूरी दुनिया में 16वें  स्थान पर आता है । पोलैंड में बहुत पुराने महल तथा स्मारक है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर  आकर्षित करते है।  

पोलैंड के बारे में रोचक जानकारी  –

  • पोलैंड यूरोप का नौंवा सबसे बड़ा देश है।
  • पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ है।
  • पोलैंड को पोलस्का भी कहते हैं।
  • पोलैंड का शहर वॉरसॉ दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लगभग नष्ट हो गया था लेकिन इसका फिर से निर्माण किया गया हैं।
  • पोलैंड की राष्ट्रीय भाषा पोलिश है जोकि दुनिया के और भी देशों में बोली जाने वाली भाषा है। पोलैंड के लोग पोलिश भाषा बोलते है।
  • पोलैंड देश की मुद्रा पोलिश ज़्लॉटी है जिसे पोलिश मार्क को ख़त्म करने के लिए सन 1919 में बनाया गया था। पोलैंड को प्रस्ताव मिला था कि यूरो को पोलैंड देश की मुद्रा बनाई जाए परन्तु पोलैंड देश ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नही किया।
  • पोलैंड में कई खूबसूरत समुद्री तट, पर्वत, वन, रेगिस्तान और झीलें हैं।

 

कैसे जाएँ?

भारत से पोलैंड जाने का एक मात्र रास्ता हवाई मार्ग ही है जिससे आसानी से पोलैंड पहुँचा जा सकता है। पोलैंड के प्रमुख हवाई अड्डे वॉरसॉ फ्रेडरिक चोपिन एयरपोर्ट (Warsaw Frederic Chopin Airport), कटोविस एअरपोर्ट और जॉन-पॉल प्रमुख इंटरनेशनल हवाई अड्डो में से किसी पर भी पहुँच कर पोलैंड जैसे खूबसूरत देश की यात्रा कर सकते है।

पोलैंड घूमने जाने के लिए भारत के विभिन्न शहरों जैसे नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, बंगलौर, कोच्चि आदि से आसानी से नियमित रूप से फ्लाइट मिल सकती है ।  

पोलैंड देश जाने के लिए भारतीयों को वीज़ा की आवश्यकता होती है और वीज़ा बनवाने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज लगते है।

  • पासपोर्ट साइज़ फोटो,
  • परिचय पहचान पत्र,
  • पासपोर्ट,
  • वीज़ा का पूरा सही भरा आवेदन पत्र
  • वीज़ा के लिए जो भी पैसे दिए है उनका प्रमाण
  • यह वीज़ा अधिकतम 90 दिनों तक मान्य रहेगा आप इसके उपयोग से 90 दिन तक पोलैंड में यात्रा कर सकते है।

कहाँ रुकें ?

पोलैंड में रहने के लिए सुविधाजनक स्थान

पोलैंड बहुत ही खूबसूरत देश है और यहाँ हर साल दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते है।पोलैंड के विभिन्न शहरो में आसानी से हाई-बजट से लेकर लो-बजट तक होटल्स उपलब्ध है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल्स का चुनाव कर सकते है।

  • क्वीनबुटिक होटल (Queen Boutique Hotel)
  • मेट्रोपोलिटन बुटिक होटल (Metropolitan Boutique Hotel)
  • होटल इंडिगो क्राको (Hotel Indigo Crakow)
  • पोलोनियापैलेश होटल (Polonia Palace Hotel)
  • हिल्टन गार्डन इन क्राको (Hilton Garden Inn Crakow)

 

घूमने के लिए अनुकूल समय……..

पोलैंड यात्रा के लिए पर्यटक वैसे तो साल के किसी भी महीने का चुनाव कर सकते हैं लेकिन मार्च से मई के बीच का समय घूमने के लिए अच्छा है। मार्च से मई के बीच आप पोलैंड की यात्रा का पूरा आनंद ले पाएँगे  और यहाँ होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को भी देख पाएँगे । सितम्बर से नबम्बर माह में भी इस आकर्षक देश को घूमना ठीक रहता है क्योकि ठण्ड में यहाँ भीड़ कम रहती है।

 

घूमने में कितना पैसा खर्च होगा ?

दिल्ली से पोलैंड की फ़्लाइट आठ घंटे बीस मिनट की है और एक तरफ़ा यात्रा के लगभग 27 हज़ार रुपये लगेंगे। पोलैंड के देश बहुत ही फ्रैंडली है , यहाँ वीज़ा और मास्टर कार्ड आसानी से प्रयोग किए ज़ा सकते हैं इसलिए कैश ले जाने की बिलकुल भी ज़रूरत नही है।

होटल के लिए आपको एक दिन का 100-300 PLN,  नाश्ता 15 PLN, लंच/डिनर के लिए 20 -50 PLN , PLN अर्थात् पोलिश currency zloty।और ये खर्च शहर के अनुसार घटता-बढ़ता रहेगा ।

 

खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन…………

  पोलैंड में अधिकतर माँसाहारी व्यंजन पसंद किया जाता है। बिगोस, पिएरोगी, चीस, पोलिश ब्रेड आदि पोलैंड के कुछ प्रसिद्ध भोजन है। खाने के साथ पोलैंड के लोग वाइन के भी शौकीन होते है। भारतीयों के लिए पोलैंड में कई रेस्टोरेंट है जहाँ पोलैंड के खाने के साथ साथ भारतीय खाने का आनंद भी पर्यटकों को मिल जाता है।

1. Buddha Indian Restaurant

Address: Nowy Świat 23, 00-029 Warszawa, Poland
Phone: +48 22 826 35 01

2. Bombay Masala

Address: al. Jana Pawła II 23, 00-854 Warszawa, Poland
Phone: +48 22 653 96 00

3. Namaste India

Address: Nowogrodzka 15, 00-511 Warszawa, Poland
Phone: +48 22 357 09 39

4. Bollywood Lounge

Address: Nowy Świat 58, 00-363 Warszawa, Poland
Phone: +48 22 827 02 83

पोलैंड घूमने तथा यहाँ के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के साथ-साथ आप पोलैंड के फेमस खाने का स्वाद चखने का आनंद भी प्राप्त कर सकते है।

 

लोकप्रिय पर्यटक स्थल

वॉरसॉ Warsaw

वॉरसॉ, पोलैंड की राजधानी है, यह बहुत ही आकर्षक शहर है। वॉरसॉ में बहुत ऊँची-ऊँची इमारते है जोकि आसमान को छूती हुई प्रतीत होती है। वारसॉ शहर सांस्कृतिक शहर के रूप में भी जाना जाता है क्योकि यहाँ वर्ष भर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है।

जिनमे दुनिया भर से आये हुए पर्यटक भी भाग लेते है। वॉरसॉ शहर का गौरव यहाँ की ‘द वॉरसॉ मरमेड स्मारक’ है जोकि पर्यटकों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आता है।

पोलैंड
पोलैंड

 

क्रयको Krakow

क्रयको, पोलैंड देश के खूबसूरत शहरों में से एक शहर है। यह शहर पोलैंड का सबसे बड़ा और सबसे पुराना ऐतिहासिक शहर है। क्रयको में वावेल शाही महल, ,रेनक ग्लानी, विलिजक्का नमक खदान भी देखने लायक जगह है। पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत शानदार शहर है। यहाँ  आप पोलिश राजघराने के पुराने राजकीय कमरे देख सकते है। यह शहर पोलैंड के इतिहास से अवगत कराने में बहुत मदद साबित होगा ।

ऑशविट्ज़ Auschwitz

यह शहर पर्यटकों को द्वितीय विश्व युद्ध से जुडी बातों के बारे में अवगत करवाता  है । दूसरे विश्व युद्ध के दौरान पोलैंड में हिटलर की नाजी सेना के बनाए यातना शिविरों में करीब 10 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई, जिसमें ज्यादातर यहूदी थे। 

इस आकर्षक स्थान पर आप पैदल यात्रा करके यहाँ के सारे दर्शनीय स्थलों पर घूम सकते है।

यह नाज़ियों का यातना शिविर था, जिसे ‘ऑस्त्विज कैंप’ के नाम से जाना जाता है। ऑस्त्विज कैंप के बाहर ही एक बड़ा सा लोहे का दरवाजा है, जिसे ‘गेट ऑफ डेथ’ यानी ‘मौत का दरवाज़ा ‘ कहा जाता है। कहते हैं कि बड़ी संख्या में यहूदी लोगों को रेलगाड़ियों में भेड़-बकरियों की तरह लाद कर उसी दरवाजे से यातना शिविरों में ले जाया जाता था और उसके बाद उन्हें ऐसी-ऐसी यातनाएं दी जाती थीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा  सकते ।

 ‘ऑस्त्विज कैंप’ एक ऐसी जगह था और उसे इस तरह बनाया गया था कि वहाँ से भाग पाना नामुमकिन था। कहते हैं कि कैंप के अंदर यहूदियों, राजनीतिक विरोधियों और समलैंगिकों से जबरन काम करवाया जाता था। इसके अलावा बूढ़े और बीमार लोगों को कैंप के अंदर बने गैस चेंबर में डालकर जिंदा जला दिया जाता था। कहते हैं कि ऐसे ही लाखों लोगों को इन गैस चेंबरों में डालकर मार दिया गया था। 

ऑस्त्विज शिविर के परिसर में ही एक दीवार है जिसे ‘वॉल ऑफ डेथ’ यानी ‘मौत की दीवार’ कहा जाता है। कहते हैं कि यहाँ अक्सर लोगों को बर्फ के बीच खड़ा कर गोली मार दी जाती थी। नाज़ियों ने ऐसे हजारों लोगों को मौत के घाट उतारा था। साल 1947 में नाज़ियों के इस यातना शिविर को पोलैंड की संसद ने एक कानून पास कर सरकारी म्यूजियम में बदल दिया।

कहते हैं कि म्यूजियम के अंदर करीब दो टन बाल रखे गए हैं। दरअसल, मरने से पहले नाज़ी, यहूदी और अन्य लोगों के बाल काट लेते थे ताकि उनसे कपड़े वगैरह बनाए जा सकें। इसके अलावा कैदियों के लाखों चप्पल-जूते और अन्य सामान भी म्यूज़ियम में आज भी देखे ज़ा सकते हैं। 

You May Like –विडियो – वाराणसी

वावेल महल Wawel Castle

वावेल कैसल पोलैंड के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है जोकि 14वी शताब्दी में पोलिश के सम्राट कासिमिर द्वारा बनाया गया था। यह गोथिक महल क्राउन पोलिश का एक ही संग्राहल है जहां यह प्रसिद्ध द जग्ड स्वॉर्ड तलवार रखी हुई है। यह तलवार ज्वेल्स की सबसे अच्छी कलाकारी है। पर्यटकों को यह ऐतिहासिक महल बहुत ही आकर्षक लगेगा।

 

मसूरिया लेकलैंड Masurian Lakeland

मसूरिया लेकलैंड बहुत सारी झीलों का शहर है इस शानदार शहर को पर्यटक नाव से घूम सकते है। क्योकि शहर में बहुत सारी झीले और झरने हैं इसलिए नाव से यात्रा करना ही बेस्ट चॉइस रहेगी। मसूरियन लेकलैंड को यूरोप महाद्वीप के झील जिले के नाम से भी जाना जाता है। इस शानदार शहर शहर में आपको बहुत सारे होटल मिल जाएंगे जहाँ रुक कर आप इन सारी झीलों का नजारा देख सकेंगे।

पोलैंड
                 मसूरिया लेकलैंड

 

स्लोविंस्की सैंड ड्यून्स –  Slowinski Sand Dunes

पोलैंड के उत्तर में स्थित क्लूकी शहर में स्लोविन्सकी सैंड नेशनल पार्क है यह पार्क रेत से बने हुए टीलों के कारण फेमस है। इन रेत से बने हुए टीलों को टिब्बा कहते है। स्लोविन्सकी सैंड पार्क का नाम क्लूकी शहर के महान कलाकार स्लोविनीशियंस के नाम पर रखा गया था। इस पार्क के आस-पास स्लोविनीशियंस की कलाकृतियाँ देखने को मिलेंगी। पर्यटन की दृष्टि से यह बहुत ही आकर्षक स्थान है।

पोलैंड
पोलैंड

मालबोर्क कैसल Malbork Castle

मालबोर्क कैसल शूरवीरों द्वारा सन 1274 में स्थापित किया गया था। यह महल शूरवीरों का मुख्यालय था जोकि पोलिश के दुश्मनों से लड़ने में शूरवीरों का आश्रय स्थल था। मालबोर्क महल पोलैंड के प्रमुख ऐतिहासिक दार्शनिक स्थलों में से एक है।

 

विल्लिज़्का नमक की खान Wieliczka Salt Mine

पोलैंड के क्रयको शहर में स्थित विल्लिज्का नामक की खान दुनिया की सबसे पुरानी नमक की खान है। 13वी शताब्दी से इस खदान से नमक का व्यापार किया जा रहा है। नमक की खदान के साथ ही यहाँ नमक से निर्मित मूर्तियाँ भी है जो संग्रहालय में स्थित है। दुनिया भर से लोग इन मूर्तियों की सुन्दरता देखने आते है।

पोलैंड
               विल्लिज़्का नमक की खान

लोड्ज Lodz

लोड्ज पोलैंड का तीसरा सबसे बड़ा शहर है जोकि लाल-ईंट के शहर के नाम से भी जाना जाता है। 19बी शताब्दी में लोड्ज शहर में बहुत बड़ा कपड़े का उद्योग था जिसके कारण लोड्ज बहुत फेमस शहर बन गया परन्तु फिर बाद में इस उद्योग में गिरावट आ गई।

अब पुनः लोड्ज अपने व्यापर को बढ़ा रहा है। दुनिया भर से कई पर्यटक यहाँ शोपिंग के लिए आते है और लाल-ईंट के इस शानदार शहर को देखकर आश्चर्य में खो जाते है।

तोरुन Torun

पोलैंड में विस्तुला के तट पर स्थित गोथिक तोरुन बहुत ही शानदार दीवारों वाला शहर है। व्यापार और प्रशासनिक केंद्र के रूप में जाना जाने वाला यह शहर पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा लुभाता है। पोलैंड के तोरुन शहर को यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में रखा गया है।

 

मेन मार्केट स्क्वायर Main Market Square

पोलैंड में मेन मार्केट स्क्वायर एक ऐतिहासिक स्थान है जोकि वर्गाकार स्थान पर बसा हुआ है। मेन मार्केट स्क्वायर 13वी शताब्दी में बना हुआ यूरोप का बहुत बड़ा शहर है। मैन मार्केट स्क्वायर में ऐतिहासिक गोदाम, महल और बहुत सारे चर्च है जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने हुए है।

पोलैंड
                मेन मार्केट स्क्वायर

काज़िमिरेज़/ काज़िमियश Kazimierz

काज़िमिरेज़ पोलैंड का बहुत पुराना और स्वतंत्र शहर है जोकि क्रिश्चन द्वारा बसाया गया था। यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक शहर है। पर्यटकों को यहाँ कई क्लब, रेस्टोरेंट और कैफ़े भी उपलब्ध है। लगभग 700 साल पुराना यह शहर अपने आप में बहुत सारी ऐतिहासिक संरचनाओं को समेटे हुए है।

 

व्रोकला/ वोर्सला  Wroclaw

पोलैंड में ओड्रा नदी के किनारे बसा हुआ शहर व्रोकला बहुत ही अच्छा शहर है। 12 द्वीप और 130 पुलों से सजा हुआ यह स्थान अपनी ख़ूबसूरती से पर्यटकों के मन को आनंद से भर देता है। यहाँ पर सुन्दर पार्क भी है जहाँ समय बिता के आप सुकून की अनुभूति कर सकेंगे।

 

टाट्रा Tatras

पोलैंड के आकर्षक स्थानों में से एक टाट्रा पर्वत शिखर है जोकि स्लोवाकिया में फैला हुआ है। यह कारपेथियन की सबसे ऊँची श्रृंखला है। इस स्थान पर साल भर बर्फ के ढेर बने रहते है जोकि पर्यटकों को बहुत ही आकर्षक लगते है।

 

 13,737 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!