CBSE Class 6 Sample Paper ,Hindi,2025-26
1 min read
प्रथम सत्र परीक्षा
आदर्श प्रश्न पत्र (2025-26)
विषय – हिंदी कक्षा – छह
समय – 3 घंटे कुल अंक -80
You May Like – MCQ, Padbandh, Class 10, Hindi Course B, Vyakaran
प्रश्न1 – निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए – (7)
समय बहुत मूल्यावान होता है। यह बीत जाए तो लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करके भी इसे वापस नहीं लाया जा सकता। इस संसार में जिसने भी समय की कद्र की है, उसने सुख के साथ जीवन गुजारा है और जिसने समय की बर्बादी की, वह खुद ही बर्बाद हो गया है। समय का मूल्य उस खिलाड़ी से पूछिए, जो सेकंड के सौवे हिस्से से पदक चूक गया हो। स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी एक मिनट के विलंब से छूट जाती है। आजकल तो कई विद्यालयों में देरी से आने पर विद्यालय में प्रवेश भी नहीं करने दिया जाता। छात्रों को तो समय का मूल्य और भी अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, क्योंकि इस जीवन की कद्र करके वे अपने जीवन के लक्ष्य को पा सकते हैं।
1. (क) उपरोक्त गद्यांश में कीमती किसे माना गया है?
(i) जीवन को
(ii) अनुशासन को
(iii) समय को
(iv) खेल को
(ख) किसने सुख के साथ जीवन गुजारा
(i) जिसने दुनिया में खूब धन कमाया
(ii) जिसने मीठी बाणी बोली
(iii) जिसने समय की कद्र की
(iv) जिसने समय को बर्बाद किया
(ग) छात्रों को समय की कद्र करने से क्या लाभ होता है?
(i) वे स्वस्थ हो जाते हैं।
(ii) वे मेधावी बन जाते हैं।
(iii) वे सभी विषयों में 100% अंक प्राप्त करते हैं।
(iv) वे लोकप्रिय हो जाते हैं।
2.गद्यांश में किसे और क्यों मूल्यवाने बताया गया है?
You May Like – व्याकरण की परिभाषा,सीमा तथा लाभ
3.कौन व्यक्ति स्वयं बर्बाद हो जाता है?
प्रश्न 2– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए – (7)
संसार में सबसे मूल्यावान वस्तु समय है क्योंकि दुनिया की अधिकांश वस्तुओं को घटाया-बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना व्यक्ति के बस में नहीं है। समय के बीत जाने पर व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होता। विद्यार्थी के लिए तो समय का और भी अधिक महत्त्व है। विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है शिक्षा प्राप्त करना। समय के उपयोग से ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते। मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें।
1.(क) समय को सबसे अमूल्य वस्तु क्यों कहा गया है?
(i) इसका एकक्षण भी घटाया-बढ़ाया नहीं जा सकता
(ii) सम्य व्यक्ति के वश में नहीं है।
(iii) समय ही व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है
(iv) मनुष्य उस समय की गति को नहीं रोक सकता
(ख) विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है
(i) जीवन को सुखी बनाना
(ii) गुरुओं का आदेश मानना
(iii) व्यक्ति के जीवन में समय का महत्त्व
(iv) शिक्षा प्राप्त करना
(ग) विद्यार्थी जीवन भर क्यों पछताते रहते हैं ?
(i) क्योंकि वे आलसी होते हैं
(ii) जो अपना कीमती समय मौज मस्ती और आलस्य में खो देते हैं।
(iii) जो ज्ञान प्राप्त नहीं करते।
(iv) जो विद्यार्थी माता-पिता और गुरुओं की आज्ञा का पालन नहीं करते
2.किस प्रकार के विद्यार्थी पछताते हैं?
उत्तर – जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते रहते हैं।
3.मनुष्य का क्या कर्तव्य है?
उत्तर – मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बजाय जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें।
खंड – ख
प्रश्न 3– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए – (2)
(क) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1.———-और————-शब्द अनुनासिक के उदाहरण हैं।
2.वर्ण विछछेस कीजिए – (कोई दो) (2)
(क) मल्हार (ख) दिल्ली (ग) जलवायु
3.वर्ण संयोग कीजिए- (कोई दो) (2)
(क) प्+र+अ+श+न्+अ
(ख) ब+अ+र +अ +स +आ +त +अ
(ग) क +अ +म् +अ +ल +अ
प्रश्न 4– निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्दों को रेखांकित करके भेद का नाम लिखिए (2)
(क)ममता ने गुलाबी फ़्राक पहनी है।
(ख) पिता जी बाज़ार से एक किलो मिठाई लाए।
(ग) माँ ने स्वादिष्ट पकवान बनाये हैं।
You May Like – video – हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
प्रश्न 5– निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों से कीजिए – (2) (क) राम ——- श्याम उस क़िले की ——-गए।
(ख) उसने —— से ———- बंद कर दिए।
(ग) ——— ने ———-को और भड़का दिया।
प्रश्न 6– निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखिए – (कोई दो) (2)
(क) नाक में दम करना
(ख) दिन-रात एक करना
(ग) अक्ल का अंधा
प्रश्न 7– निम्नलिखित अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखिए – (2)
(क) जो पढ़ा लिखा ना हो
(ख) जो परिचित ना हो
(ग) मास में होने वाला
प्रश्न 8– निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा शब्दों को रेखांकित कीजिए – (3)
(क) मैंने कुतुबमीनार नहीं देखी।
(ख) बुराई से बचो।
(ग) बचपन की बातें मुझे आज भी याद हैं।
प्रश्न 9– निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए – (3)
(क) गुण –
(ख) आस्तिक-
(ग) प्रश्न –
खंड – ग ( पाठ्य पुस्तक)
प्रश्न 10- निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर
वाले विकल्प चुनकर लिखिए – (5)
हिरणों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नजर पड़ रही है। अतएव वे चरना भूल कर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ ही हिरन एक तरफ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके रहे। बाकी हिरण ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि उन्हें सिंह देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरणों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरह भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाते हैं। अब यह बात समझ में आई कि हिरण भागने को निरापद नहीं समझ कर एक गोल में क्यों खड़े थे।
(1) हिरणों के झुंड ने क्या ताड़ लिया था?
(क) कि उन पर हाथियों की नजर पड़ रही है।
(ख) कि उन पर सिंहों की नजर पड़ रही है।
(ग) कि उन पर बंदरों की नजर पड़ रही है।
(घ) कि उन पर घोड़ों की नजर पड़ रही है।
(2) बाक़ी हिरण कैसे खड़े थे?
(क) ठिठके हुए (ख) एक पंक्ति में
(ग) आँखे बंद किए हुए (घ) अकड़कर
(3) सिंह शिकार कब करते हैं?
(क) बारिश में (ख) सुबह-सुबह
(ग) सूर्यास्त के समय (घ) रात में
(4) हिरणों की सहज प्रवृत्ति उन्हें क्या समझा रही थी?
(क) कि खतरा कभी भी भागने में हो सकता है।
(ख) कि खतरा कभी भी ना भागने में हो सकता है।
(ग) कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है।
(घ) कि खतरा हो ही नहीं सकता है।
(5) हिरण भागने को निरापद ना समझकर कैसे खड़े थे?
(क) एक गोल में नहीं खड़े थे।
(ख) एक गोल गड्ढ़े में खड़े थे।
(ग) एक गोल उल्टे खड़े थे।
(घ) एक गोल में क्यों खड़े थे।
प्रश्न 11- निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प
चुनकर लिखिए – (5)
वह पावर का प्रथम दिवस जब
पहली बूँद धरा पर आई।
अंकुर फूट पड़ा धरती से
नव जीवन की ले अंगड़ाई।
धरती के सूखे अधरों पर
गिरी बूँद अमृत से आकर।
वसुंधरा की रोमावली सी
हरी दूब पुलकी मुस्काई।
पहली बूँद धरा पर आई।
(1) पावर्स का क्या अर्थ है?
(क) वर्षा ऋतु (ख) ग्रीष्म ऋतु
(ग) वसन्त ऋतु (घ) शरद ऋतु
(2) उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से ली गई है?
(क) बादल राग (ख) पहली बूँद
(ग) वह चिड़िया जो (घ) मैं भी छोटी होऊँ
(3) ग्रीष्म ऋतु के बाद कौन सी ऋतु आती है?
(क) शरद ऋतु (ख) बसंत ऋतु
(ग) वर्षा ऋतु (घ) हेमन्त ऋतु
(4) वर्षा ऋतु के आगमन से चारों तरफ क्या फैली है?
(क) आनंद रूपी हरियाली (ख) कीचड़
(ग) जल (घ) धूल
(5) धरती के सूखे होठों पर। बारिश की बूँदें किसके सामान आकर गिरी?
(क) पानी के समान (ख) अग्नि के समान
(ग) बर्फ़ के समान (घ) अमृत के समान
प्रश्न 12- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (कोई तीन) (3×2=6)
(क) बिहू साल में कितनी बार और कब-कब मनाया जाता है?
(ख) एंजेला को अपनी माँ पर गर्व क्यों हुआ?
(ग) सिंह शिकार कब और कैसे करते हैं?
(घ) मॉरीशस की जनता कौन -सी भाषा बोलते हैं?
प्रश्न 13- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (कोई तीन) (3×2=6)
(क) सागर किसके सुनहरे पंख लगाकर आसमान में उड़ रहा है?
(ख) कविता में आकाश और बादलों को किनके स्मान बताया गया है?
(ग) चेतक शत्रुओं पर किस प्रकार आक्रमण करता था?
(घ) चेतक कौन था?
प्रश्न 14- निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए – (2×3=6)
(क) कवि ने चेतक की गति की तुलना किससे की है?
(ख) काले बादल किसके प्रतीक हैं?
(ग) मॉरीशस के अधिकतर भारतीय कौन -सी भाषा बोलते हैं?
प्रश्न 15- संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिये – (5)
मोबाइल एक आवश्यकता
- मोबाइल एक आवश्यक यंत्र
- मोबाइल के लाभ
- मोबाइल के नुकसान
प्रश्न16 – अनौपचारिक पत्र (5) जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने मित्र को बुलाने के लिए पत्र लिखिए।
या
परीक्षा में प्रथम आने पर मित्र को बधाई देते हुए पत्र लिखिए।
प्रश्न 17- विज्ञापन – (5)
‘पानी बचाएँ’- इस विषय पर एक विज्ञापन बनाइए।
या
दिवाली के अवसर पर दुकान में सेल लगाने हेतु विज्ञापन बनाइए।
प्रश्न 18- दिए गए चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए – (5)

792 total views, 3 views today
3 thoughts on “CBSE Class 6 Sample Paper ,Hindi,2025-26”