Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Class 6, हिंदी, मल्हार, 3.कविता -पहली बूँद,पठित काव्यांश

1 min read
boond

boond

                                                         पहली बूँद

                                           कवि – गोपालकृष्ण कौल

                                                    पठित काव्यांश

May You Like- Class 6, Hindi First Term Exam, आदर्श प्रश्न पत्र (2025-26)

वह पावस का प्रथम दिवस जब,

पहली बूँद धरा पर आयी।

अंकुर, फूट पड़ा धरती से,

नव जीवन की ले अंगड़ाई।

 

धरती के सूखे अधरों पर,

गिरी बूँद अमृत-सी आकर।

वसुंधरा की रोमावली-सी ,

हरि बूँद पुल की मुस्कराई।

पहली बूँद धरा पर आई।

 

1.पावर्स का क्या अर्थ है?

(क) वर्षा ऋतु            (ख) ग्रीष्म ऋतु

(ग) वसन्त ऋतु          (घ) शरद ऋतु

 

2.उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से ली गई है?

(क) बादल राग           (ख) पहली बूँद

(ग) वह चिड़िया जो       (घ) मैं भी छोटी होऊँ

 

3.ग्रीष्म ऋतु के बाद कौन सी ऋतु आती है?

(क) शरद ऋतु          (ख) वसन्त ऋतु

(ग) वर्षा ऋतु           (घ) हेमन्त ऋतु

 

4वर्षा ऋतु के आगमन से चारों तरफ क्या फैली है?

(क) आनंद रूपी हरियाली        (ख) कीचड़

(ग) जल                     (घ) धूल

 

5.धरती के सूखे होठों पर बारिश की बूंदें किसके समान आकर

  गिरी?

(क) पानी के समान        (ख) अग्नि के समान

(ग) बर्फ़ के समान         (घ) अमृत के समान

 

You May Like – video – हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

आसमान में उड़ता सागर,

लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर।

बजर नगाड़े जगा रहे हैं ,

बादल धरती के तरुणाई।

पहली बूँद धरा पर आई।

 

1.उपर्युक्त पंक्तियों के रचयिता कौन है?

(क) गोपालकृष्ण कौल        (ख) केदारनाथ अग्रवाल

(ग) महादेवी वर्मा            (घ) दिनकर

 

2.सागर किसकी सुनहरे पंख लगाकर आसमान में उड़ रहा है।

(क) मोर के              (ख) बिजलियों के

(ग) बादलों के            (घ) धरती के

 

3.बादल नगाड़े बजाकर किस की यौवनता को जगा रहे हैं?

(क) सागर की           (ख) बिजली की

(ग) धरती के            (घ) सूरज की

 

4.जल रूपी बादलों में क्या चमक रही है?

(क) तारे              (ख) सूरज

(ग) जुगनू।            (घ) बिजली

 

5.काव्यांश में सुनहरे का पर्यायवाची शब्द क्या प्रयुक्त हुआ है?

(क) स्वर्णिम           (ख) आसमान

(ग) धरती             (घ) बिजली

 

नीले नयनों-सा यह अंबर,

काली पुतली से यह जलधर।

करुणा विगलित अश्रु बहाकर,

धरती की चिर-प्यास बुझाई।

बूढ़ी धरती शस्य-श्यामला,

बनने को फिर से ललचाई।

पहली बूँद धरा पर आई।

 

1.कवि ने नीले आसमान को किस रूप में माना है?

(क) बूंद के समान        (ख) काली पुतली के समान

(ग) नीली आँखों के सामान  (घ) इनमें से कोई नहीं

 

2.काले बादल किस के प्रतीक हैं?

(क) आँख की काली पुतली के समान       

(ख) नीली आँखों के सामान

(ग) वर्षा रूपी आंसुओं के समान        

(घ) शस्य श्यामला धरती के समान

 

3.वर्षा के प्रेम से धरती के मन में कौन सी इच्छा जाग उठी हैं?

(क) हरी भरी होने की         (ख) बंजर होने की।

(ग) जल में जलमग्न होने की  (घ) इनमें से कोई नहीं

 

4.शस्य श्यामला शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया गया है?

(क) धरती के लिए       

(ख) धरती के हरा भरा होने के लिए

(ग) धरती के सूख जाने के लिए        

(घ) क और खा दोनों के लिए

 

5.धरती का दुख क्या था, अपनी कल्पना के आधार पर बताइए।

(क) वह हरी भरी नहीं रही थी       

(ख) बहुत दिनों से प्यासी थी

(ग) वर्षा के जल से परिपूर्ण होकर वह अपना सौंदर्य चारों ओर

    बिखेरना चाहती थी        

(घ) दिए गए सभी  

 

 

 1,545 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!