Kriya,Paribhasha,Pehchan, bhed,Examples
1 min read
क्रिया , परिभाषा, पहचान
जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का पता चले, उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- लिखना, नाचना, खाना, गाना, पढ़ना, रोना, हँसना इत्यादि क्रिया है।
कर्ता – काम करने वाला कर्ता कहलाता है।
जैसे- रुवान खेलने लगा।
इस वाक्य में खेलने का कार्य रुवान द्वारा किया जा रहा है। अतः यहाँ रुवान कर्ता है।
(धातु – क्रियाओं का मूल रूप ‘धातु’ कहलाता है। क्रिया शब्दों का निर्माण धातुओं से होता है। लिखना क्रिया की धातु है‘लिख’। जो क्रिया शब्दों के मूल में होता है, वह अंश धातु कहलाता है; जैसे- खा, जा, पढ़, चल आदि।)
क्रियाएँ ऐसे शब्द हैं जो किसी कार्य या अवस्था को बताते हैं। जैसे- जाओ, पढ़ो, खाओ, सोओ, दौड़ो, लिखो, बोलो, उठो, गाओ, और सुनो। ये सभी शब्द बताते हैं कि कोई व्यक्ति क्या कर रहा है।
क्रियाओं के कुछ और उदाहरण –
You May Like – Swar Sandhi, Hindi, स्वर संधि, हिंदी Course B
1.दौड़ना -वह तेज दौड़ता है।
2.खाना -बच्चे खाना खा रहे हैं।
3.लिखना -मैंने एक पत्र लिखा है।
4.पढ़ना -वह किताब पढ़ रहा है।
5.गाना -वह मधुर गा रही है।
6.बोलना -वह बहुत धीरे बोलता है।
7.उठना -सुबह जल्दी उठो।
8.सोना -मैंने आज बहुत देर तक सोया।
9.जाना -हम सब स्कूल जा रहे हैं।
10.देखना – उसने वह फिल्म देखी है।
क्रिया के भेद
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं?
1.अकर्मक क्रिया
2.सकर्मक क्रिया।
अकर्मक क्रिया –जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर ही रहे तथा जिसके साथ कर्म की आवश्यकता न हो, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं। जैसे- शिखर हँस रहा है। शेर दहाड़ता है।
सकर्मक क्रिया –जिस क्रिया में कर्म पाया जाता है, वह सकर्मक क्रिया कहलाती है।
जैसे- सान्या दूध पी रही है।
रुवान पुस्तक पढ़ रहा है।
सकर्मक और अकर्मक क्रिया पहचानने के लिए क्रिया से “क्या” या “किसको” का प्रश्न पूछें। यदि क्रिया का जवाब “क्या” या “किसको” के रूप में मिलता है, तो वह सकर्मक क्रिया है, और यदि जवाब नहीं मिलता, तो वह अकर्मक क्रिया है। सकर्मक क्रियाओं को कर्म की आवश्यकता होती है, जबकि अकर्मक क्रियाएँ बिना कर्म के भी अपना अर्थ पूरा करती हैं।
अकर्मक क्रिया के उदाहरण –
1.बालक उछल रहे हैं।: (उछलना क्रिया का असर बालकों पर हो रहा है)
2.अथर्व रोता है।: (रोने का काम अथर्व कर रहा है, उसका असर उसी पर है)
3.सान्या चलती है।(चलने की क्रिया का प्रभाव सान्या पर है)
4.शिखर सोता है।(सोने का काम शिखर का है)
5.इशिता नाचती है।(नाचने का असर इशिता पर है)
6.चिड़िया उड़ती है।(उड़ने का काम चिड़िया ही कर रही है)
7.बच्चे हँसते हैं।(हँसने का फल बच्चों पर ही पड़ता है)
8.वह गिरता है।(गिरने की क्रिया का असर उस पर पड़ रहा है)
9.सूरज उगता है।(उगने का काम सूरज कर रहा है)
10.नदी बहती है। (बहने का असर नदी पर है)
11.बालक उछलते हैं।
12.मोहन रोता है।
13.मीरा चलती है।
14.नीरज सोता है।
15.राधा नाचती है।
16.चिड़िया उड़ती है।
17.बच्चे हँसते हैं।
18.वह गिरता है।
19.सूरज उगता है।
20.नदी बहती है।
अकर्मक क्रिया वह क्रिया है जिसका असर सीधे कर्ता पर पड़ता है और जिसमें कर्म नहीं होता है।
सकर्मक क्रिया के उदाहरण –
1.राम पुस्तक पढ़ता है।
2.माँ खाना बना रही है।
3.नेहा सेब खाती है।
4.बच्चा दूध पी रहा है।
5.वह पत्र लिखता है।
6.माली पौधों को पानी देता है।
7.रानी ने चिट्ठी लिखी।
8.बच्चा खिलौने देख रहा है।
9.सुरेश दुकान से कलम खरीदता है।
10.शिक्षक बच्चों को पढ़ाते हैं।
पहचानने के तरीके
प्रश्न पूछें:
क्रिया से संबंधित वाक्य में “क्या” या “किसको” प्रश्न करें।
उदाहरण: “राजीव दौड़ता है” में, “दौड़ना” क्रिया है।यदि आप पूछते हैं, “राजीव क्या दौड़ता है?” या “राजीव किसको दौड़ता है?”, तो कोई जवाब नहीं मिलता है। इसलिए, “दौड़ता है” एक अकर्मक क्रिया है।
उदाहरण: “मोहन पुस्तक पढ़ता है” में, “मोहन” कर्ता है और क्रिया “पढ़ता है” है।यदि आप “मोहन क्या पढ़ता है?” पूछते हैं, तो उत्तर मिलता है, “पुस्तक पढ़ता है”। चूंकि “पुस्तक” जवाब में है, यह एक सकर्मक क्रिया है।
बहुविकल्पी प्रश्न
1.जिस शब्द से काम करना या होना पात चले।
(i) कर्म
(ii) शब्द
(iii) क्रिया
(iv) कर्ता
2.एककर्मक क्रिया व विकर्मक क्रिया के भेद हैं
(i) सकर्मक क्रिया
(ii) अकर्मक क्रिया
(iii) प्रेरणार्थक क्रिया
(iv) इनमें से कोई नहीं
3.जिस क्रिया के व्यापार का फल कर्ता पर पड़े
(i) सकर्मक क्रिया
(ii) अकर्मक क्रिया
(iii) एककर्मक क्रिया
(iv) विकर्मक क्रिया
4.‘कर्ता’ कहलाता है
(i) काम करना
(ii) क्रिया का मूल रूप
(iii) काम करने वाला
5.कर्म के आधार पर क्रिया के भेद हैं?
(i) कर्म क्रिया
(ii) सकर्मक क्रिया
(iii) सकर्मक, अकर्मक
(iv) शब्द क्रिया
6.एककर्मक क्रिया कहते हैं ?
(i) एक क्रिया हो
(ii) जिस क्रिया का एक कर्म हो
(iii) एक शब्द की क्रिया हो
(iv) एक कर्ता हो
उत्तर-
1. (iii) क्रिया
2. (i) सकर्मक क्रिया
3. (ii) अकर्मक क्रिया
4. (iii) काम करने वाला
5. (iii) सकर्मक, अकर्मक
6. (ii) जिस क्रिया का एक कर्म हो
5,506 total views, 2 views today
1 thought on “Kriya,Paribhasha,Pehchan, bhed,Examples”