Pathit , Kavita-Swadesh, Class 8,Hindi,Malhar,NCERT,कविता – स्वदेश
1 min read
पठित गद्यांश
कविता – स्वदेश
पठित गद्यांश
You May Like- https://youtu.be/0lA_xU97gvA
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं ।
जो जीवित जोश जगा न सका,
उस जीवन में कुछ सार नहीं ।
प्रश्न 1.कवि ने किसे ‘पत्थर’ कहा है?
(क) समाज
(ख) जीवन
(ग) वह हृदय जिसमें स्वदेश प्रेम न हो
(घ) सैनिक
प्रश्न 2.‘सार’ शब्द का अर्थ क्या है?
(क) सुंदरता
(ख) मूल्य या महत्व
(ग) गहराई
(घ) विस्तार
प्रश्न 3.किस जीवन में ‘कुछ सार नहीं’ है?
(क) जिसमें भक्ति न हो
(ख) जो सामाजिक न हो
(ग) जो देश के लिए जोश न जगा सके
(घ) जो लंबा हो
प्रश्न 4.‘स्वदेश’ शब्द का अर्थ है-
(क) विदेशी देश
(ख) अपना देश
(ग) पड़ोसी देश
(घ) नया देश
प्रश्न 5.इस अनुच्छेद में मुख्य बात क्या है?
(क) शिक्षा का महत्व
(ख) समाज सेवा
(ग) देशप्रेम की अनिवार्यता
(घ) स्वास्थ्य का महत्व
You May Like –Kavita -Swadesh, Vyakhya,Class 8,Malhar
प्रश्न 6.उपरोक्त पंक्ति में कवि किस भाव को व्यक्त करता है?
(क) करुणा
(ख) देशभक्ति
(ग) डर
(घ) द्वेष
प्रश्न 7.‘जोश’ शब्द का अर्थ है
(क) दु:ख
(ख) थकान
(ग) उत्साह
(घ) सोच
उत्तर :(ग) उत्साह
प्रश्न 8.‘सार’ शब्द किस बात का प्रतीक है?
(क) मूल्य
(ख) वस्त्र
(ग) परिवार
(घ) शासन
उत्तर –
(1) (ग) वह हृदय जिसमें स्वदेश प्रेम न हो
(2) (ख) मूल्य या महत्व
(3) (ग) जो देश के लिए जोश न जगा सके
(4) (ख) अपना देश
(5) (ग) देशप्रेम की अनिवार्यता
(6) (ख) देशभक्ति
(7) (ग) उत्साह
(8) (क) मूल्य
- जो चल न सका संसार-संग,
उसका होता संसार नहीं ।।
जिसने साहस को छोड़ दिया,
वह पहुँच सकेगा पार नहीं ।
प्रश्न 1.‘संसार-संग’ का तात्पर्य है-
(क) व्यापार
(ख) स्वदेश के साथ जुड़ाव
(ग) पर्यावरण
(घ) संगीत
प्रश्न 2.जो साहस छोड़ देता है, वह –
(क) आराम से जीता है
(ख) लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता
(ग) अमीर बनता है
(घ) सफल हो जाता है
प्रश्न 3.कवि के अनुसार संसार में जीने के लिए क्या जरूरी है?
(क) धन
(ख) शिक्षा
(ग) साहस और सहयोग
(घ) शक्ति
प्रश्न 4.‘पार पहुँचना’ किसका प्रतीक है?
(क) तैराकी
(ख) मुसीबत
(ग) लक्ष्य प्राप्ति
(घ) जंगल पार करना
प्रश्न 5.इस अनुच्छेद से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
(क) प्रतियोगिता से डरना चाहिए
(ख) अकेले रहना चाहिए
(ग) अपने देश के प्रति जुड़ाव की शिक्षा
(घ) यात्रा से बचना चाहिए
उत्तर –
(1) (ख) स्वदेश के साथ जुड़ाव
(2) (ख) लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता
(3) (ग) साहस और सहयोग
(4) (ग) लक्ष्य प्राप्ति
(5) (ग) अपने देश के प्रति जुड़ाव की शिक्षा
- जिससे न जाति – उद्धार हुआ,
होगा उसका उद्धार नहीं ।।
जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रस – धार नहीं ।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं ।।
प्रश्न 1.‘जाति-उद्धार’ का अर्थ है-
(क) जातिवाद
(ख) समाज का कल्याण
(ग) जातियों का अंत
(घ) धर्म परिवर्तन
प्रश्न 2.जो अपने समाज का भला नहीं कर सकता-
(क) वह धनवान है
(ख) वह ज्ञानी है
(ग) उसका उद्धार नहीं हो सकता
(घ) वह संत कहलाता है
प्रश्न 3.रस-धार किसका प्रतीक है?
(क) जल की धारा
(ख) भावना की गहराई
(ग) नदी
(घ) प्रेमिका
प्रश्न 4.भावनाओं से भरा न होने का तात्पर्य है –
(क) गुस्सैल होना
(ख) निष्ठुर होना
(ग) भावुक होना
(घ) ईमानदार होना
प्रश्न 5.इस अनुच्छेद में किसके महत्व की बात की गई है?
(क) धन
(ख) भावना और समाज कल्याण
(ग) शिक्षा
(घ) यात्रा
उत्तर –
(1) (ख) समाज का कल्याण
(2) (ग) उसका उद्धार नहीं हो सकता
(3) (ख) भावना की गहराई
(4) (ख) निष्ठुर होना
(5) (ख) भावना और समाज कल्याण
जिसकी मिट्टी में उगे बढ़े,
पाया जिसमें दाना-पानी ।
माता-पिता बंधु जिसमें,
हैं जिसके राजा-रानी ।। (पृष्ठ 2)
प्रश्न 1.यहाँ की ‘मिट्टी’ किसका प्रतीक है?
(क) खेत
(ख) नदी
(ग) मातृभूमि
(घ) बाजार
प्रश्न 2.‘दाना-पानी’ का अर्थ है-
(क) शिक्षा
(ख) जीवन निर्वाह के साधन
(ग) त्योहार
(घ) रक्षा
प्रश्न 3.इस अनुच्छेद में कवि किसके प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहा है?
(क) मित्रों
(ख) देश
(ग) पड़ोसी
(घ) राजा
प्रश्न 4.‘राजा-रानी’ किसके प्रतीक हैं?
(क) राजनीति
(ख) ऐश्वर्य और परंपरा
(ग) इस देश पर सबका समान अधिकार है
(घ) युद्ध
प्रश्न 5.‘बंधु’ शब्द का अर्थ क्या है?
(क) शत्रु
(ख) मित्र
(ग) परिवारजन या भाई
(घ) पड़ोसी
उत्तर –
(1) (ग) मातृभूमि
(2) (ख) जीवन निर्वाह के साधन
(3) (ख) देश
(4) :(ख) ऐश्वर्य और परंपरा और (ग) इस देश पर सबका समान अधिकार है
(5) (ग) परिवारजन या भाई
जिसने कि खजाने खोले हैं,
नव रत्न दिये हैं लासानी।
जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं,
जिस पर है दुनिया दीवानी ।। (पृष्ठ 2)
प्रश्न 1.‘खजाने’ का अर्थ है-
(क) युद्ध
(ख) धन और सांस्कृतिक संपत्ति
(ग) पुस्तक
(घ) गीत
प्रश्न 2.‘लासानी’ का अर्थ है-
(क) सस्ता
(ख) अद्वितीय
(ग) विदेशी
(घ) पुराना
उत्तर:(ख) अद्वितीय
प्रश्न 3.‘ज्ञानी भी मरते हैं’ का तात्पर्य है-
(क) ज्ञानी दुखी होते हैं।
(ख) वे भारत की महानता पर मोहित होते हैं।
(ग) वे नाराज रहते हैं।
(घ) वे देश छोड़ देते हैं।
प्रश्न 4.‘नव रत्न’ किसे दर्शाते हैं?
(क) आभूषण
(ख) ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
(ग) पहाड़
(घ) राजा
प्रश्न 5.इस अनुच्छेद में देश की कौन-सी विशेषता वर्णित है?
(क) सुंदरता
(ख) समृद्धि और महानता
(ग) जनसंख्या
(घ) कानून
उत्तर –
(1) (ख) धन और सांस्कृतिक संपत्ति
(2) (ख) अद्वितीय
(3) (ख) वे भारत की महानता पर मोहित होते हैं।
(4) (ख) ऐतिहासिक उपलब्धियाँ
(5) (ख) समृद्धि और महानता
उस पर है नहीं पसीजा जो,
क्या है वह भू का भार नहीं ।
निश्चित है निस्संशय निश्चित,
है जान एक दिन जाने को। (पृष्ठ 2)
प्रश्न 1.‘पसीजा’ का अर्थ है-
(क) चतुर
(ख) भावनात्मक जुड़ाव
(ग) दूर
(घ) नफरत करने वाला
प्रश्न 2.‘भू का भार’ किसे कहा गया है?
(क) आलसी व्यक्ति
(ख) देशप्रेम न करने वाले को
(ग) विदेशी को
(घ) सैनिक को
प्रश्न 3.‘निःसंशय’ का अर्थ है-
(क) संदेहपूर्ण
(ख) निश्चित
(ग) असंभव
(घ) बिना संदेह के
प्रश्न 4.यह अनुच्छेद जीवन के किस सत्य को दर्शाता है ?
(क) प्रेम
(ख) धन
(ग) मृत्यु का निश्चित होना
(घ) शिक्षा
प्रश्न 5.कवि के अनुसार जीवन किसके लिए जीना चाहिए?
(क) परिवार के लिए
(ख) पैसो के लिए
(ग) देश के लिए
(घ) मनोरंजन के लिए
उत्तर –
(1) (ख) भावनात्मक जुड़ाव
(2) (ख) देशप्रेम न करने वाले को
(3) (ख) निश्चित
(4) (घ) शिक्षा
(5) (ग) देश के लिए
है काल – दीप जलता हरदम,
जल जाना है परवानों को।।
सब कुछ है अपने हाथों में,
क्या तोप नहीं तलवार नहीं ।
वह हृदय नहीं है, पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं ।। (पृष्ठ 2)
प्रश्न 1.‘काल- दीप’ किसका प्रतीक है?
(क) दीपावली
(ख) समय
(ग) मृत्यु
(घ) दीपक
प्रश्न 2.‘परवाना’ किसके लिए प्रयोग हुआ है?
(क) नेता
(ख) सैनिक
(ग) देश पर मर मिटने वाले के लिए
(घ) व्यापारी
उत्तर:(ग) देश पर मर मिटने वाले के लिए
प्रश्न 3.‘सब कुछ है अपने हाथों में’ का अर्थ है-
(क) हम असहाय हैं
(ख) सब सरकार के हाथ में है
(ग) आत्मनिर्भर (स्वयं बलिदान हेतु) हैं
(घ) हमें कुछ नहीं करना
प्रश्न 4.‘तोप और तलवार’ किसका प्रतीक है?
(क) युद्ध
(ख) शक्ति और साहस
(ग) सजावट
(घ) कविता
प्रश्न 5.इस अनुच्छेद का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(क) डर फैलाना
(ख) मनोरंजन
(ग) बलिदान और आत्मबल का संदेश देना
(घ) व्यापार
उत्तर –
(1) (ग) मृत्यु
(2) (ग) देश पर मर मिटने वाले के लिए
(3) (ग) आत्मनिर्भर (स्वयं बलिदान हेतु) हैं
(4) (ख) शक्ति और साहस
(5) (ग) बलिदान और आत्मबल का संदेश देना
82 total views, 82 views today