MCQ,Ek Ashirwad, एक आशीर्वाद,Malhar,NCERT,
1 min read
एक आशीर्वाद
एक आशीर्वाद
You May Like- https://youtu.be/0lA_xU97gvA
प्रश्न 1.“मचलना” का क्या अर्थ है-
(क) घूमना
(ख) दौड़ना
(ग) हठ करना
(घ) रोना
प्रश्न 2.‘एक आशीर्वाद’ कविता के कवि कौन हैं?
(क) दुष्यंत कुमार
(ख) महादेवी वर्मा
(ग) हरिवंशराय बच्चन
(घ) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
प्रश्न 3.‘एक आशीर्वाद’ किस प्रकार की रचना है ?
(क) प्रेरणादायक
(ग) यथार्थवादी
(ख) हास्यात्मक
(घ) आलोचनात्मक
प्रश्न 4.‘एक आशीर्वाद’ कविता में किसको बड़े होने की बात कही गई है?
(क) बच्चे को
(ख) स्वप्न को
(ग) मन को
(घ) धन को
प्रश्न 5.‘भावनात्मक दुनिया से बाहर आना “कविता की किस पंक्ति का अर्थ है?
(क) जा, तेरे स्वप्न बड़े हों
(ख) भावना की गोद से उतरकर
(ग) जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें
(घ) रूठना – मचलना सीखें
प्रश्न 6.‘एक आशीर्वाद’ किस प्रकार की कविता है?
(क) प्रेरणादायक
(ग) हास्यात्मक
(ख) व्यंग्यात्मक
(घ) आलोचनात्मक
प्रश्न 7.कवि सपनों को ‘भावना की गोद से उतरकर’ क्या सीखने को कहते हैं?
(क) उड़ना
(ख) तैरना
(ग) पृथ्वी पर चलना
(घ) दौड़ना
प्रश्न 8.‘चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों’ का क्या अर्थ है?
(क) दूर के, मुश्किल से मिलने वाले सत्य
(ख) चाँद और तारों की चमक
(ग) कल्पनाएँ और श्रम
(घ) जो सच कभी मिल ही नहीं सकता
प्रश्न 9.कविता में ‘रूठना-मचलना’ किस संदर्भ में आया है?
(क) बच्चों की नादानी
(ख) बड़े लक्ष्यों के लिए दृद संकल्प
(ग) किसी बात पर नाराजगी जताना
(घ) खेल-कूद में मस्ती करना
प्रश्न 10.‘हंसें, मुसकराएँ, गाएँ’ से कवि क्या प्रेरणा देना चाहते हैं?
(क) सिर्फ खुश रहना
(ख) जीवन में उत्साह और आनंद बनाए रखना
(ग) दूसरों को हैसाना
(घ) मनोरंजन करते रहना
प्रश्न 11.‘हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ’ का भाव क्या है?
(क) दूसरों की चीजों की चाह रखना
(ख) हर नई सीख या अवसर को पाने की इच्छा
(ग) रोशनी के प्रति आकर्षित होना
(घ) दीये जलाना सीखना
प्रश्न 12.“उँगली जलाएँ’’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
(क) लापरवाही से काम करना
(ख) जान-बूझकर स्बुद को चोट पहुँचाना
(ग) अनुभव प्राप्त करने के लिए जोखिम लेना
(घ) आग से खेलना सीखना
You May Like – Pathit , Kavita-Swadesh, Class 8,Hindi,Malhar,NCERT,कविता – स्वदेश
प्रश्न 13.‘अपने पाँवों पर खड़े हों’ यह पंक्ति किस ओर संकेत करती है?
(क) शारीरिक मजबूती की ओर
(ख) आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर
(ग) यात्रा करने की और
(घ) आराम करने की ओर
प्रश्न 14.कविता का मुख्य संदेश क्या है?
(क) छोटे सपने देखना चाहिए
(ख) केबल कल्पना में जीना चाहिए
(ग) बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए संघर्ष करें
(घ) सिर्फ खुश रहना ही काफी है
प्रश्न 15.तेरे स्वप्न हों। रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प चुनिए।
(क) पृथ्वी
(ख) आसमान
(ग) भावना
(घ) बड़े
प्रश्न 16.‘जा, तेरे स्वप्न बड़े हों’ – इस पंक्ति से कवि का क्या भाव व्यक्त होता है ?
(क) उपेक्षा का
(ख) प्रोत्साहन और आशीर्वाद का
(ग) डर का
(घ) निराश का
प्रश्न 17.सपनों को साकार करने के लिए क्या करने की जरूरत है?
(क) मेहनत
(ख) पैसे कमाने की
(ग) उच्च आकांक्षा रखने की
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 18.कविता के अंत में कवि क्या दोहराते हैं?
(क) उठो, जागो
(ख) आगे बढ़ो
(ग) जा, तेरे स्वप्न बड़े हों
(घ) हिम्मत रखो
प्रश्न 19.‘एक आशीर्वाद’ किस प्रकार की रचना है ?
(क) प्रेरणादायक
(ग) यथार्थवादी
(ख) हास्यात्मक
(घ) आलोचनात्मक
प्रश्न 20. ‘एक आशीर्वाद’ कविता किस चीज से परिचित कराती है?
(क) स्वप्न से
(ख) युवाओं से
(ग) वास्तविकताओं से
(घ) आकांक्षाओं से
समाधान
उत्तर 1 –(ग) हठ करना
उत्तर 2 –(क) दुष्यंत कुमार
उत्तर 3 –(क) प्रेरणादायक
उत्तर 4 – (ख) स्वप्न को
उत्तर 5 – (ख) भावना की गोद से उतरकर
उत्तर 6 –(क) प्रेरणादायक
उत्तर 7 –(ग) पृथ्वी पर चलना
उत्तर 8 –(क) दूर के, मुश्किल से मिलने वाले सत्य
उत्तर 9 –(ख) बड़े लक्ष्यों के लिए दृद संकल्प
उत्तर 10–( ख) जीवन में उत्साह और आनंद बनाए रखना
उत्तर 11–(ख) हर नई सीख या अवसर को पाने की इच्छा
उत्तर 12–(ग) अनुभब प्राप्त करने के लिए जोखिम लेना
उत्तर 13 – (ख) आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर
उत्तर 14–(ग) बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए संघर्ष करें
उत्तर 15 –(घ) बड़े
उत्तर 16– (ख) प्रोत्साहन और आशीर्वाद का
उत्तर 17 –(क) मेहनत
उत्तर 18 –(ग) जा, तेरे स्वप्न बड़े हों
उत्तर 19 –(क) प्रेरणादायक
उत्तर 20–(ग) वास्तविकताओं से
22 total views, 22 views today