Matribhumi, Prashnottar,Class6,Malhar,Extra Questions मातृभूमि प्रश्नोत्तर
1 min read
प्रश्नोत्तर
Class 6 Hindi Chapter 1 Extra Questions मातृभूमि प्रश्नोत्तर
You May Like-https://youtu.be/2ewV_FUkhLI
प्रश्न 1.भारत देश कैसा देश है?
उत्तर:भारत देश कर्म प्रधान देश है।
प्रश्न 2.भारत माँ के चरण कौन स्पर्श करता है?
उत्तर:भारत माँ के चरण हिंद महासागर स्पर्श करता है।
प्रश्न 3.भारत देश में किन-किनका जन्म हुआ है?
उत्तर :भारत देश में रघुपति और माता सीता का जन्म हुआ है इसलिए यह पवित्र भूमि है।
प्रश्न 4.भारत की धरती पर किस-किस महापुरुष ने जन्म लिया? कविता के आधार पर बताइए ।
उत्तर:भारत की धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम, कृष्ण और महात्मा बुद्ध ने जन्म लिया ।
प्रश्न 5.हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:हिमालय पर्वत भारत की उत्तर दिशा में स्थित है।
प्रश्न 6.त्रिवेणी शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:त्रिवेणी ! अर्थात तीन नदियों का समूह भारत में तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम प्रयाग में होता है। यहाँ तीनों नदियाँ एक होकर बहने लगती हैं।
प्रश्न 7.‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का क्या अर्थ है ?
उत्तर:‘जगमग छटा निराली’ शब्दों का अर्थ है कि भारत की धरती नदियों के जल से स्वयं को सींचती है और अपार खनिज पदार्थ, औषधियाँ एवं वनस्पतियाँ प्रदान करती हैं।
प्रश्न 8.झरनों का कैसा स्वर सुनाई देता है?
उत्तर:झरनों का कल-कल का स्वर सुनाई देता है, जो सबका मन मोह लेता है।
प्रश्न 9.कोयल किस ऋतु में और कहाँ कूकती है ?
उत्तर:कोयल वसंत ऋतु में और आमों के बगीचों में मधुर गीत गाती है।
प्रश्न 10.शीतल एवं सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती हैं।
उत्तर:शीतल और सुगंधित हवाएँ मलयगिरि पर्वतों से चंदन की सुगंध लिए बहती है। ये भारत के पश्चिम दिशा में स्थित हैं।
You May Like-MCQ, HindMahasagr Me Chhota sa Hindustan,Class 6,हिन्द महासागर में छोटा सा हिंदुस्तान,Malhar,NCERT
प्रश्न 11.गीता में कृष्ण ने क्या संदेश दिया?
उत्तर:गीता में कृष्ण ने कर्म का संदेश दिया कि हमें निस्वार्थ भाव से कर्म करना चाहिए।
प्रश्न 12.गौतम बुद्ध ने संसार को क्या मार्ग दिखाया ?
उत्तर:गौतम बुद्ध ने संसार को दया, प्रेम एवं अहिंसा का मार्ग दिखाया।
प्रश्न 13.कवि ने मातृभूमि कविता की रचना किस उद्देश्य से की है?
उत्तर:कवि ने कविता की रचना भारत के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ इसकी महानता एवं गौरव का गान करने के लिए की है। इसमें बताया है कि हिमालय पर्वत किस प्रकार आकाश को चूमता प्रतीत होता है। हिंद महासागर की लहरें भारत माँ के चरण स्पर्श करती हैं। इसके सीने पर बहती नदियाँ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम स्थल आकर्षित करता है। कल-कल करते झरने मन मोह लेते हैं। मलय पर्वतों से आती ठंडी और सुगंधित हवाएँ सबकों
प्रश्न 14.महात्मा बुद्ध ने लोगों को क्या संदेश दिया?
उत्तर- महात्मा बुद्ध ने लोगों को दया, प्रेम, परोपकार का संदेश दिया। विश्व में व्याप्त अज्ञानता को उन्होंने ज्ञान रूपी दीये की लौ से आलोकित करना चाहा।
प्रश्न 15.कविता में कवि ने किस फल के वृक्ष का वर्णन किया है?
उत्तर :कविता में कवि ने आम के वृक्ष का वर्णन किया है और बताया है कि भारत में अनेक आम के वृक्ष हैं जहाँ कोयल गुंजार करती हैं।
प्रश्न 16.मलय पवन क्या करती है?
उत्तर :मलय पवन देशवासियों के तन-मन को अपनी सुगंधित वायु के माध्यम से सँवारती है।
प्रश्न 17.भारत देश में गीता का पाठ किसने पढ़ाया है?
उत्तर :भारत देश में गीता का पाठ श्री कृष्ण ने पढ़ाया है। साथ ही श्री कृष्ण ने अपनी मधुर वंशी से लोगों को प्रसन्न किया ।
प्रश्न 18.भारत देश का सुयश किसने बढ़ाया है?
उत्तर :गौतम बुद्ध ने भारत की भूमि पर जन्म लेकर सुयश बढ़ाया है।
प्रश्न 19.‘जगमग छटा निराली’, पग-पग पर छहर रही है’- पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:‘जगमग छटा’ निराली, पग-पग पर ‘छहर रही ‘ है- से कवि का आशय है कि भारत के इलाहाबाद में गंगा, यमुना एवं सरस्वती बह रही हैं। इन तीनों नदियों के ‘संगम’ पर इनकी लहरें चारों ओर अपनी सुंदरता बिखेर देती हैं और नदियों का जल धरती को सींचता हुआ आगे बढ़ता है जिससे धरती हरी-भरी हो जाती है और फसलो रूपी सोना बिखेरती है। यह सौंदर्य सबको अपनी ओर आकर्षित करता है।
प्रश्न 20.भारत को पुण्यभूमि और स्वर्णभूमि क्यों कहा गया है ?
उत्तर:भारत ऋषि मुनियों का देश है, जिन्होंने आजीवन पवित्र जीवन का संदेश भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को दिया है। उन्होंने सत्य, अहिंसा, मानवता, भाईचारे और दया आदि का संदेश चारों ओर फैलाया । इसीलिए भारत भूमि को पुण्यभूमि कहा है। भारत नदियों का देश है और यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है। इस कारण यहाँ भरपूर फ़सल होती है अर्थात यहाँ की मिट्टी सोना उगलती है। यही कारण है कि इसे स्वर्णभूमि कहा जाता है।
प्रश्न 21.कवि का परिचय दीजिए ।
उत्तर : ‘मातृभूमि’ कविता को सोहनलाल द्विवेदी जी द्वारा लिखा गया है। उनका जन्म आज से लगभग सवा सौ साल पहले हुआ था। उस समय अंग्रेज़ों का भारत पर आधिपत्य था । उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से अंग्रेज़ों का विरोध किया। साथ ही उन्होंने भारत का गौरवगान किया। उनकी रचनाएँ – ‘बढ़े चलो, बढ़े चलो’, ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ इत्यादि हैं।
प्रश्न 22.गौतम ने जग को दिया कैसे दिखाया ?
उत्तर :गौतम बुद्ध ने कहा कि दुःख के बारे में जानने के पश्चात् ही सुख मिलता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को दुःख से घबराना नहीं चाहिए। गौतम बुद्ध ने 8 नियम सम्यक् दृष्टि, सम्यक् संकल्प, सम्यक् वचन, सम्यक् कर्म, सम्यक् आजीविका, सम्यक् व्यायाम, सम्यक् स्मृति और सम्यक् समाधि पर बल दिया है।
प्रश्न 23.कवि ने भारत की भूमि को धर्मभूमि और कर्मभूमि नाम क्यों दिया है? (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक)
उत्तर:कवि ने बताया है कि यहाँ (भारत देश में) अनेक धर्मों की स्थापना हुई जिससे मनुष्य को नवीन जीवन प्राप्त हुआ है। यह भूमि कर्म प्रधान है। मनुष्य को सदैव कर्म करते रहना चाहिए। कर्म करने से ही सफलता प्राप्त होती है । यह भूमि धर्म और न्याय की रक्षक भी है। इसलिए कवि ने भारत की भूमि को धर्मभूमि और कर्मभूमि नाम दिया है।
प्रश्न 24.कविता में कवि ने किन दो महाकाव्यों के किन-किन पात्रों का उल्लेख किया है और भारतीय संस्कृति में उनका क्या महत्व है?
उत्तर:कवि ने बाल्मिकी द्वारा रचित रामायण के नायक श्रीराम और सीता तथा वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत के नायक भगवान श्रीकृष्ण का वर्णन किया है। राम ‘ पुरुषोत्तम राम’ कहलाए क्योंकि उन्होंने आदर्शों पर जीवन बिताया और श्रीकृष्ण ने कर्म का संदेश दिया। सीता का चित्रण आदर्श भारतीय नारी के रूप में किया है। इनसे यह प्रेरणा दी गई है कि हमें निस्वार्थ कर्म करना चाहिए और अपने जीवन को आदर्शों पर चलना चाहिए।
प्रश्न 25.कवि ने भारत की भूमि को युद्धभूमि और बुद्धभूमि क्यों कहा है?
उत्तर:कवि का यह मानना है कि भारत की धरती सदा संघर्ष भूमि रही है। न जाने कितने शासकों ने भारत पर शासन किया लेकिन भारत ने अपने संघर्ष से अपनी सभ्यता और संस्कृति पर कभी आँच न आने दी । बुद्धभूमि से कवि का तात्पर्य है कि महात्माबुद्ध भारतवासियों को प्रेम, दया, सहानुभूति एवं भाईचारा का संदेश पढ़ाया जो वर्तमान में ज्यों-का-त्यों है।
प्रश्न 26.एक भारतवासी होने के नाते हमारे क्या कर्तव्य बनते हैं?
उत्तर:भारतवासी होने के नाते हमारे निम्नलिखित कर्तव्य बनते हैं-
1.भारतीय संस्कृति के अनुसार मेहमानों का आदर और बड़े-छोटों सभी का सदैव सम्मान करना चाहिए ।
2.अपनी पढ़ाई की ओर पूरा ध्यान देना चाहिए ताकि बड़े होकर हम देश की आर्थिक उन्नति हेतु कार्य कर सकें।
3.सार्वजनिक स्थानों की सफ़ाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
4.धार्मिक और जातीय भावनाओं से ऊपर उठकर मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।
5.पुराने रीति-रिवाज़ या ऐसे बँधन जो हमारी उन्नति में बाधा उत्पन्न करते हैं, उन्हें तोड़ देना चाहिए।
6.पढ़-लिखकर विदेशों में पलायन न करके अपने देश को ऊँचा करने का प्रयास करना चाहिए।
7.पैतृक उद्योग-धंधों को बढ़ावा देना चाहिए ।
8.देश की रक्षा हेतु प्राण न्यौछावर करने से कभी घबराना नहीं चाहिए ।
9.हमारी सभ्यता और संस्कृति अक्षुण्ण है, इसकी गरिमा को सदैव बनाए रखना चाहिए ।
10.सदा सच्चाई और ईमानदारी के पथ पर चलना चाहिए।
प्रश्न 27.‘मातृभूमि’ कविता में कवि इस भूमि के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किस प्रकार करता है ?
उत्तरःकवि अपनी मातृभूमि के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन करते हुए बताता है कि इसी भूमि पर हिमालय पर्वत सिर ऊँचा करके खड़ा है। वह आकाश का चूमता प्रतीत होता है। इसी पर्वत के चरणों को हिंद महासागर चूमता है। इसी भूमि पर गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियाँ बहती है। उनकी छटा अनोखी हैं। यहाँ पहाड़ियों से अनेक झरने झरते हैं। यहाँ की झाड़ियों में चिड़ियाँ चहकती रहती हैं। यहाँ की अमराइयों में कोयल कूकती है।
प्रश्न 28.इसी भूमि पर किन-किन महापुरुषों ने जन्म लेकर क्या-क्या महान कार्य किए ?
उत्तरःइसी भूमि पर रामचंद्र जी, सीता, श्रीकृष्ण तथा गौतम बुद्ध ने जन्म लेकर अनेक महान कार्य किए। इसी भूमि पर श्रीकृष्ण ने बाँसुरी की मधुर तान तो सुनाई ही, साथ ही कुरुक्षेत्र में गीता का महान उपदेश दिया; जिसने कर्त्तव्य-अकर्त्तव्य का ज्ञान कराया। इसी प्रकार गौतम बुद्ध ने इसी भूमि पर जन्म लेकर संसार को दया-भाव का ज्ञान दिया। उन्होंने प्रेम का मार्ग दिखाया।
898 total views, 62 views today