Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Lansdowne Travel Guide – लैंसडाउन उत्तराखंड

1 min read
Lansdowne

Lansdowne

                                                      Lansdowne Trip

लैंसडाउन

You May Like –Leh Ladakh Travel Guide – लेह, लद्दाख

 दिल्ली से किसी पहाड़ी जगह पर घूमने के लिए लैंसडाउन बेस्ट है। गर्मी हो या सर्दी लोग साल में एक ट्रिप तो जरूर बना सकते हैं।  उत्तराखंड में आपने वैसे तो कई खूबसूरत जगह देखी होंगी, लेकिन लैंसडाउन एक ऐसा हिल स्टेशन ले हैं, जो दिल्ली से इतना करीब है कि आप यहाँ एक से दो दिन में आराम से घूम सकते हैं। लैंसडाउन जो अपने शांत और खूबसूरत आकर्षणों के लिए जाना जाता है। ये पहाड़ी जगह पौढ़ी गढ़वाल जिले में मौजूद है, जहाँ के लंबेलंबे देवदार से भरे जंगल एक अलग ही अनोखा नज़ारा पेश करते हैं।  

 लैंसडाउन (Lansdowne) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के पौड़ी गढ़वाल ज़िले में स्थित एक छावनी नगर है।यह 1780 मीटर की ऊँचाई पर स्थित भारत के उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध पहाड़ी इलाका है। लैन्सडौन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित है, जो कोटद्वार शहर से 45 किमी दूर है।लैंसडाउन पक्षियों को देखने वालों के लिए स्वर्ग के रूप में प्रसिद्ध है क्योंकि यहाँ कई खूबसूरत पंख वाले पक्षी देखे जा सकते हैं। प्रकृति की सैरलहरदार हरीभरी पहाड़ियों से घिरा लैंसडाउन का स्वास्थ्यप्रद और शांत वातावरण इसे सुबह और शाम के समय हरियाली के बीच लंबी सैर के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।लैंसडाउन देहरादून के पास एक छोटा, शांत और एकांत हिल स्टेशन है।लैंसडाउन एक अनोखा शहर है जो पुराने ज़माने के औपनिवेशिक आकर्षण से भरा हुआ है।  

अक्टूबर से जनवरी तक यहाँ लगातार बर्फबारी होती है। ब्रिटिश काल के दौरान लैंसडाउन ब्रिटिश गढ़वाल के स्वतंत्रता सेनानियों की गतिविधियों का एक प्रमुख स्थान था। आजकल, भारतीय सेना की प्रसिद्ध गढ़वाल राइफल्स का रेजिमेंटल सेंटर यहाँ है।21 सितंबर, 1890 में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हेनरी लैंसडाउन के नाम पर कालुडांडा को लैंसडौन नाम दिया गया था । गढ़वाल राइफल्स की पहली बटालियन ले० कर्नल इ.।लैंसडाउन ब्रिटिश काल में ब्रिटिश गढ़वाल के स्वतंत्रता सेनानियों की गतिविधियों का प्रमुख स्थल था। आजकल, भारतीय सेना की प्रसिद्ध गढ़वाल राइफल्स का रेजिमेंटल सेंटर यहीं है।

लैंसडाउन कब जाना चाहिए?

लैंसडाउन का मौसम पूरे साल चकाचौंध भरा रहता है। सर्दियों (अक्टूबरमार्च) में यहाँ काफ़ी ठंड होती है और तापमान 0°C तक गिर जाता है। गर्मियों (अप्रैलजून) में मौसम आदर्श होता है, जहाँ तापमान 32-37°C तक पहुँच जाता है। मानसून (जुलाईसितंबर) में आसपास के इलाके की असली प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है।

लैंसडाउन के लिए कौन सा महीना सबसे अच्छा है?

पैदल ही छोटे से शहर का भ्रमण करें, जिसके बीच में एक झील है, प्रकृति की सैर का आनंद लें और छिपे हुए मंदिरों और चर्चों को देखें या बस आराम करें और प्राचीन पर्वतीय दृश्यों का आनंद लें। अप्रैल, मई, जून और सितंबर लैंसडाउन घूमने के लिए सबसे उपयुक्त महीने हैं।जनवरी में शुरुआती सर्दियों के महीने लैंसडाउन में सबसे अच्छे और आपके कंपास के सबसे करीब हो सकते हैं, साथ ही कम जोखिम वाले भी हो सकते हैं यदि आप मानसून को एक अलग दृष्टिकोण से देखना चाहते हैं और इसकी लुभावनी सुंदरता की सराहना करना चाहते हैं।

लैंसडाउन में घूमने के लिए कौन सी जगहें हैं?

कालेश्वर महादेव मंदिर , तारकेश्वर महादेव मंदिर , भैरव गढ़ी मंदिर और भीम पकौड़ा लैंसडाउन के पास के कुछ प्रसिद्ध मंदिर हैं। शरद ऋतु के दौरान इस हिल स्टेशन पर वार्षिकशरदोत्सव‘ (शरद ऋतु का त्योहार) भी आयोजित किया जाता है। लैंसडाउन में 15 ऐसे पर्यटन स्थल देखें जहाँ यात्री अपना ख़ाली समय बिता सकते हैं।

लैंसडाउन अभी सुरक्षित है?

लैंसडाउन के स्थानीय लोग बहुत विनम्र हैं और यहाँ तक कि वे यह भी सुनिश्चित करते हैं कि सभी पर्यटक सुरक्षित और स्वस्थ रहें। लैंसडाउन में अपराध दर लगभग नगण्य हैहालांकि खुद को परेशानियों से दूर रखने के लिए सामान्य ज्ञान हमेशा महत्वपूर्ण होता है

कैसे पहुंचें लैंसडाउन?

आप लैंसडाउन के लिए दिल्ली से डायरेक्ट कैब ले सकते हैं। कैब आपको 6-7 घंटे में लैंसडाउन पहुँचा देगी। या फिर आप दिल्ली से मेरठ की ट्रेन लेकर, वहाँ से कैब या लोकल बस कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोटद्वार के रास्ते भी लैंसडाउन जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली से कोटद्वार तक की ट्रेन में जाना होगा और फिर वहाँ से शेयरिंग ऑटो से आप लैंसडाउन पहुँच सकते हैं। लैंसडाउन से सबसे करीबी एयरपोर्ट देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। यहाँ से लैंसडाउन जाने के लिए आपको 152 किलोमीटर का सफर रोड के जरिए तय करना होगा

कहाँ रूकें?

लैंसडाउन में आपको रहने के लिए कई जगहें मिल जाएगी। होम स्टे से लेकर लग्जरी होटल तक यहाँ सब कुछ उपलब्ध है। यहाँ पर एक कमरे का किराया 500-1000 के बीच में है। अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप किसी स्थानीय निवासी के घर में भी रुक सकते हैं।

लैंसडाउन में क्या खाएँ ?

जब भी आप लैंसडाउन जाएँ तो वहाँ के सड़क किनारे छोटेछोटे ढाबों में खाना जरूर खाएँ। यहाँ पर आपको पहाड़ी ककड़ी का रायता और चुड़कानी भात का लुत्फ़ उठाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो गौहत की दाल भी खा सकते हैं।

You May Like –विडियोवाराणसी

लैंसडाउन में देखने लायक़ जगहें –

भुल्ला ताल

लैंसडाउन के सबसे फेमस जगह में से एक है भुल्ला ताल। यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है। इस झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। यह झील भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स के युवाओं को समर्पित है, जिन्होनें देश की सेवा में अपनी जिंदगी बिता दी। नाव में बैठकर इस झील में जरूर घूमें। इस झील में आपको तैरती हुई बत्तखें दिखेंगी, जो इस झील की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसके अलावा भुल्ला ताल के पास एक पार्क भी है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यकीन मानिए यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। आपका मन करेगा की आप हमेशा के लिए यहीं बस जाएं।

टिप एन टॉप हाइकिंग

इस जगह को टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यह सेंट मैरी चर्च के पास रिज पर स्थित एक सुंदर जगह है। इसी कारण से यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। यह जगह कपल से लेकर बच्चों के पिकनिक स्पॉट तक के लिए एकदम बेस्ट है। लैंसडाउन में हाइकिंग करने का सफर बेहद यादगार होता है। क्योंकि हाइकिंग के दौरान संकरे रास्ते और पहाड़ आपके सफर को सुहावना बना देते हैं। इसके अलावा यहाँ पर आपको हिमालय की पहाड़ियाँ भी देखने को मिलेंगी इसलिए जब भी लैंसडाउन जाएँ तो टीप एन टॉप की सैर जरूर करें।

स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक

अगर आपको हाइकिंग करना पसंद है तो आपके लिए यह बेस्ट जगह है। स्नो व्यूपॉइंट के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी। यहाँ पहुँचकर आपको बर्फ से ढके पहाड़ दिखेंगे। बर्फ से ढके पहाड़ और खुला आसमान आपका मन मोह लेंगे। आप यहाँ सर्दी और मानसून को छोड़कर साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। हरेभरे पहाड़ से निकलने वाली ठंडीठंडी हवा और ऊंचाई में बैठकर प्रकृति की अद्बभुत नजारों का लुफ्त उठाएँ। अपने साथ कैमरा ले जाना न भूलें। क्योंकि इतने खूबसूरत दृश्यों को कैप्चर करना भी जरूरी है।

तारकेश्वर महादेव मंदिर

अगर आप लैंसडाउन में दर्शनीय स्थल घूमना चाहते हैं तो आपको तारकेश्वर महादेव मंदिरके दर्शन करने चाहिए। केवल तारकेश्वर महादेव मंदिरही नहीं यहाँ आप दुर्गा देवी मंदिर और ज्वालपा देवी मंदिर भी जा सकते हैं।तारकेश्वरमदिंर टिप एन टॉप व्यूपॉइंट के पास ही है। यह मदिंर देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। मंदिर के आस पास आपको कई छोटेछोटे झरने भी देखने को मिलेंगे, जहाँ पर बैठकर आप दिन गुजार सकते हैं।

जंगल सफारी

लैंसडाउन शहर चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। ऐसे में आप यहाँ जंगल सफारी का आनंद उठा सकते हैं। जंगल सफारी के दौरान यहाँ आपको हिमालयी जंगली जानवर देखने को मिलेंगे। यहाँ के लोकल टूर ऑपरेटर इन जंगल सफारी का आयोजन करते हैं।

 1,067 total views,  2 views today

1 thought on “Lansdowne Travel Guide – लैंसडाउन उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!