CBSE Class 7 Sample Paper ,Hindi,2025-26
1 min read
आदर्श प्रश्न पत्र
सत्रीय परीक्षा
आदर्श प्रश्न पत्र (2025-26)
विषय – हिंदी कक्षा – सात समय – 3 घंटे कुल अंक -80
You May Like – MCQ, Padbandh, Class 10, Hindi Course B, Vyakaran
खंड – क
प्रश्न1 – निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए – (7)
हँसी शरीर के स्वास्थ्य का संदेश देने वाली है। वह एक साथ ही शरीर और मन को प्रसन्न करती है। पाचन शक्ति बढ़ाती है, रक्त को चलाती है और अधिक पसीना लाती है। हँसी एक शक्तिशाली दवा है। एक डॉक्टर के अनुसार हँसी जीवन की मीठी दवा है। आनंद से बढ़कर बहुमूल्य वस्तु मनुष्य के पास और नहीं है। कारलाइल एक राजकुमार था। वह कहता है कि जो जी से हँसता है वह कभी बुरा नहीं होता। जी से हँसो, तुम्हें अच्छा लगेगा। अपने मित्र को हँसाओ, वह अधिक प्रसन्न होगा। शत्रु को हँसाओ, तुमसे कम घृणा करेगा। एक अनजान को हँसाओ, तुम पर भरोसा करेगा। उदास को हँसाओ, उसका दुःख घटेगा। एक बालक को हँसाओ, उसके स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। वह प्रसन्न और प्यारा बालक बनेगा। कष्टों में और चिंताओं में एक सुंदर हँसी, बड़ी प्यारी वस्तु भगवान ने दी है।
(क) प्रसन्न, उदास विशेषण शब्द हैं। इनकी भाववाचक संज्ञा हैः
(1) प्रशंसनीय, उदासी
(2) प्रसन्नता, उदासी
(3)प्रसन्नता, उदासीन
(4) प्रसन्नतापूर्वक, उदासपूण
(ख) मनुष्य के पास सबसे अनमोल वस्तु है: (1)
(1) बुद्धि
(2) धन
(3) हँसी
(4.) बल
(ग) हँसी क्या नहीं करती है? (1)
(1) मन और शरीर को प्रसन्न
(2) पाचन शक्ति में वृद्धि
(3) बीमारी में वृद्धि
(4) स्वास्थ्य में वृद्धि
(घ) हँसी शरीर के स्वास्थ्य का संदेश देने वाली है, कैसे ? (2)
(ड) कारलाइल का राजकुमार क्या कहता था? (2)
प्रश्न 2– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए -(7)
फ़िजूलखर्ची एक बुराई है ,इसके पीछे बारीकी से नज़र डाले तो अहंकार नज़र आएगा | अहं के प्रदर्शन से तृप्ति मिलती है | अहं की पूर्ति के लिए कई बार बुराईयों से रिश्ता जोड़ना पड़ता है | अहंकारी लोग बाहर से भले ही गंभीरता का आवरण ओढ़ ले ,लेकिन भीतर से वे उथलेपन से भरे रहते हैं | जब कभी समुद्र तट पर जाने का मौक़ा मिले ,तो आप देखेंगें कि लहरें आती है और जाती हैं और चट्टानों से टकराती है | पत्थर वहीँ रहते है ,लहरें उन्हें भिगोकर लौट जाती है | हमारे भीतर हमारे आवेगों की लहरें भी हमें ऐसे ही टक्कर देती है | इन आवेगों,आवेशों के प्रति अडिग रहने का अभ्यास करना होगा ,क्योंकि अहंकार यदि लम्बे समय तक टिकने की तैयारी में आ जाएँ ,तो वह नए-नए तरीके ढूँढेगा | स्वयं को महत्त्व मिले अथवा स्वेच्छाचरित के प्रति आग्रह ,ये सब सामान्य जीवन शैली बन जाती है |जीसस ने विनम्रता ,निरहंकारिता को महत्त्व दिया है | आपके प्रयास व् परिणाम प्रथम हो ,अग्रणी रहे पर आप भीतर से अंतिम हो यानि विनम्र ,निरहंकारी रहे | अन्यता अहं अकारण ही जीवन के आनंद को खो जाता है |
प्रश्न 1– लेखक ने मानव मन में उद्वेलित होने वाली भावनाओं की तुलना किस से की है ?
(क) ईसा मसीहा से (1)
(ख) समुद्र तट की लहरों से
(ग) भौतिक आकांश से
(घ) निरहंकार से
प्रश्न 2– जीसस के अनुसार ,मनुष्य को भीतर से कैसा होना चाहिए ? (1)
(क) विनम्र (ख) अहंकारी (ग) पहला और दूसरा (घ) लालची
प्रश्न 3– प्रस्तुत गद्यांश का शीर्षक क्या होगा ? (1)
(क) अहंकार एक बड़ा अवगुण (ख) फिजूल्खार्चे का महत्त्व
(ग) जीसस के विचार (घ) मनुष्य की जीवन शैली |
प्रश्न 4– गद्यांश में अहंकारी व्यक्तियों की किन कमियों की ओर संकेत किया गया है ? (2)
प्रश्न 5– अहं की पूर्ति के लिए कई बार क्या करना पड़ता है? (2)
You May Like – video – हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
खंड – ख
प्रश्न 3– निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए –
(क) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (1)
(1)———-भाषा को शुद्धता प्रदान करता है।
(ख) वर्ण संयोजन कीजिए – (1)
(1) द् +अ +फ्+त् +अ+र+अ
(ग) वर्ण विच्छेद कीजिए- (1)
(1) श्रमिक
प्रश्न 4– कारक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निदेशानुसार लिखिए।
(क) निम्नलिखित वाक्य में प्रयुक्त कारक को रेखांकित कर भेद का नाम लिखिए। (2)
कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
(ख़) निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कारक चिन्हों से कीजिए। (1)
(2) बच्चों ——– बोर्ड ——– कारक चिन्ह लिखवाए गए।
प्रश्न 5– निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए। (3×1=3)
(क) श्याम ने पत्र को पढ़ा।
(ख) आपका किताब हम ले लिया।
(ग) हमने हमारी सहेली से कुछ कहा।
प्रश्न 6– विश्लेषण पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निदेशानुसार लिखिए।
(क) निम्नलिखित वाक्य में विशेषण रेखांकित कर भेद का नाम लिखिए। (2)
(1) दुकान में दस लोग हैं।
(ख) निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये। (1)
(1) मेरा —– भाई गायक है।
(2) वह बहुत ——- है।
प्रश्न 7-क्रिया पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए।
(क) निम्नलिखित वाक्य में क्रिया को रेखांकित कर भेद का नाम लिखिए। (2)
(1) तुम अभी चलो।
(ख) निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये। (1)
(1) वह पतंग नहीं ———–।
(2) मक्खियाँ मिठाईं पर———।
प्रश्न 8– निम्नलिखित मुहावरों का सार्थक वाक्य में प्रयोग कीजिए। (2×1=2)
(क) दिन रात एक करना
(ख) अंधे की लाठी
प्रश्न 9– निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित श्रुति सम भिन्नार्थक शब्दों से कीजिए।
(क) मैं——मेरा दोस्त विद्यालय की ——- गए। (1)
खंड – ग ( पाठ्य पुस्तक)
प्रश्न 10– निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त
उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए – (5)
जब वे नगर के बिल्कुल निकट पहुँच गए तो सबसे बड़ा भाई अचानक रुका। उसने धरती पर दृष्टि डाली और बोला। थोड़ी देर पहले यहाँ से एक बहुत बड़ा उठ गया है। वे थोड़ा और आगे गए तो मझला भाई रुका और सड़क के दोनों ओर देखकर बोला संभवतः वह ऊ ट एक आंख से नहीं देख पाता हो। वे कुछ और आगे गए तो सबसे छोटे भाई ने कहा ऊंट पर एक महिला और एक बच्चा सवार थे। तो हुआ ही नहीं।
(1) कहाँ पहुँच कर बड़ा भाई अचानक रुक गया?
(क) नदी के किनारे। (ख) जंगल में।
(ग) नगर के निकट। (घ) मेले में।
(2) एक आंख से कौन नहीं देख पाता होगा?
(क) बड़ा भाई (ख) ऊँट
(ग) महिला (घ) नगर वासी।
(3) थोड़ी देर पहले वहाँ से क्या गया था?
(क) हाथी (ख) बंदर
(ग) ऊँट (घ) गाय
(4) अंत में कुछ और आगे कौन गया?
(क) मझला भाई (ख) बड़ा भाई
(ग) छोटा भाई (घ) घुड़सवार।
(5) एक बच्चे के साथ महिला किस पर सवार थीं?
(क) हाथी पर।
(ख) घोड़े पर।
(ग) नाव पर।
(घ) ऊंट पर।
प्रश्न 11– निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त
उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए – (5×1=5)
मेह उन पर है बरसता एक-सा,
एक- सी उन पर हवायें हैं बही।
पर सदा ही यह दिखाता है हमें।
ढंग उनके एक से होते नहीं।
(1) मेंह शब्द का अर्थ क्या है।
(क) धूप। (ख) वर्षा।
(ग) बादल। (घ) बर्फ़।
(2) फूल और कांटे पर कैसी हवाएं बहती है?
(क) गर्म। (ख) तेज़।
(ग) अलग अलग। (घ) एक सी।
(3) सदा ही यह दिखाता है समय हमें। इसका क्या अर्थ है?
(क) समय सब कुछ बदल देता है।
(ख) समय सब सीखा देता है।
(ग) इस समय अंतर दर्शाता है।
(घ) इस समय फूल और कांटे के विचार को एक कर देता है।
(4) इन पंक्तियों का मुख्य संदेश क्या है?
(क) बारिश फूलों को नुकसान देती है।
(ख) हवाई फूलों को तोड़ देती है।
(ग) समान परिस्थिति में भी स्वभाव भिन्न हो सकते हैं।
(घ) स्कूल कांटों से बेहतर होते।
(5) ढंग उनके एक से होते नहीं। किसके लिए कहा गया है?
(क) पौधों के लिए। (ख) फूल और कार्टून के लिए।
(ग) हवाओं के लिए। (घ) समय के लिए।
प्रश्न 12– निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में दीजिए –
(3×2=6)
(क) खोज तीनों भाइयों ने बिना ऊँट को देखे उसके विषय में कैसे बता दिया था?
(ख) पानी रे पानी पाठ का मुख्य संदेश क्या है?
(ग) तीनों भाइयों को यात्रा के दौरान क्या क्या परेशानियां उठानी पड़ीं?
(घ) अकाल और बाढ़ से कैसे बचा जा सकता है?
प्रश्न 13- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में दीजिए –
(3×2=6)
(क) फूल और काँटे के बीच क्या अंतर है?
(ख) उपवन में सहसा हंस नीचे क्यों गिरा?
(ग) कवि नहीं, समान परिस्थिति में जन्म लेने पर स्वभाव में भिन्नता क्यों बतायी है?
(घ) माँ ने राहुल से किस विवाद का निर्णय करने को कहा?
प्रश्न 14- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 40 से 50 शब्दों में दीजिए –
(2×3=6)
(क) तीनों भाइयों को यात्रा के दौरान क्या क्या परेशानियां उठानी पड़ीं?
(ख) माँ कहे एक कहानी कविता हमें क्या सीख देती है?
(ग) पानी की बर्बादी से। क्या नुकसान होते हैं? गया हो ननलला।
खंड – घ
प्रश्न 15– निम्नलिखित किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिये –(5)
(क) सच्ची मित्रता
संकेत बिंदु-
*जीवन में मित्र की अनिवार्यता
* सच्चे मित्र की पहचान।
* सच्चा मित्र एक अनमोल वरदान।
(ख) ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोए
* मीठी वाणी का रूप।
* मीठी वाणी बोलने से लाभ। हो गया हो।?
* कड़वी भाषा बोलने से हानि।
प्रश्न16 – अनौपचारिक पत्र (5)
कक्षा में प्रथम आने की सूचना देते हुए अपने पिताजी को पत्र लिखी।
या
ग्रीष्मावकाश अपने साथ बिताने के लिए मित्र को पत्र लिखकर आमंत्रित कीजिए।
प्रश्न 17– विज्ञापन तैयार कीजिए – (5)
आकर्षक वस्तुओं की बिक्री हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
या
ताजा जूस की दुकान के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रश्न 18– दिए गए चित्र का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए – (5)
1,880 total views, 4 views today