CBSE Class 8 Sample Papers,Hindi,2025-26
1 min read
First Term Paper
सत्रीय परीक्षा
आदर्श प्रश्न पत्र (2025-26)
विषय – हिंदी कक्षा – आठ
समय – 3 घंटे अधिकतम अंक – 80
You May Like – video – हिंदी के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
खंड – क
प्रश्न1 – निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए – (7)
जब लोग त्रस्त हों, पराजित हों या शोकग्रस्त हों, तभी उन्हें हमारी सहानुभूति, सहायता या प्रोत्साहन की ज़रुरत होती है। उस समय उनका अंधविश्वास लड़खड़ा जाता है। उस समय उनकी खिल्ली उड़ाने का या उनकी परेशानी का मज़ा लूटने का मोह हमें रोकना चाहिए और उन्हें सहारा देना चाहिए, उनकी हिम्मत बढ़ानी चाहिए। जो ऐसा करते हैं, वे उनके हृदय में हमेशा के लिए स्थान पा लेते हैं, अपनी लोकप्रियता की परिधि विस्तृत करते हैं। दूसरों के सुख दुख में सच्चे अंतः करण से दिलचस्पी लेना अच्छे संस्कार का लक्षण तो है ही, साथ ही व्यवहार कुशलता भी है, जो लोगों को हमारी ओर आकर्षित करता है। हॉं, इसमें दिखावा, बनावटीपन और ऊपरी शिष्टाचार नहीं होना चाहिए। जो भावना सच्ची होती है, हृदय से निकलती है, वही हृदय को बॉंध भी सकती है।
1.लोगों को हमारी सहानुभूति की सबसे अधिक आवश्यकता कब होती है ?
(क) जब वे परेशान, निराश व शोकग्रस्त हों
(ख) जब वे सुखी, डरे हुए व चिंतित हों
(ग) जब वे निराश, हताश व पीड़ित हों
(घ) जब वे थके हारे व निराश हों
2.लोकप्रिय वे लोग होते हैं जो –
(क) दूसरों कह खिल्ली उड़ाते हैं।
(ख) दूसरों को दुखी देखकर कन्नी काट लेते हैं।
(ग) दूसरों की बातों का मज़ा लूटते हैं।
(घ) दूसरों को सहानुभूति व प्रोत्साहन देते हैं।
3.‘किसी के सुख- दुख में रूचि लेना’ कहलाता है –
(क) अच्छे संस्कार का लक्षण
(ख) प्रेम व शिष्टाचार
(ग) अच्छे संस्कार का लक्षण व व्यवहार कुशलता
(घ) परोपकार
4.हृदय को विजित करने के लिए आवष्यक है –
(क) शिष्टाचार (ख) अच्छे संस्कार
(ग) सद्भावना (घ) वाचालता
5.गद्यांश का उचित शीर्षक होगा –
(क) जीवन में व्यवहार कुशलता की आवश्यकता
(ख) जीवन में परोपकार की भावना
(ग) शिष्टाचार
(घ) जीवन में लोकप्रिय होने के कारण
You May Like – Swar Sandhi, Hindi, स्वर संधि, हिंदी Course B
प्रश्न 2– निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए -(7)
हम केवल सीखने के लिए ही पुस्तकों का साथ नहीं ढूँढते, आनंद के लिए भी हम इनके पास जाते हैं। आनंद और मनोरंजन दोनों पृथक- पृथक वस्तुएँ हैं। कुछ लोग मनोरंजन के लिए भी पढ़ते हैं। ये लोग ऐसी कथा और कहानियॉं पढ़ते हैं, जो आज है और कल नहीं, जो नई है और कल बासी पड़ जाती है। सच्चा साहित्य आनंद देता है, ऐसा आनंद जिसे समझना कठिन है, और साहित्य यह आनंद पहुँचाता है अपने सत्य और सौंदर्य द्वारा।
पुस्तकों का अध्ययन जीवन के अध्ययन से कहीं अधिक सरल होता हैं, क्योंकि जिन सहस्रों ने जीवन का सचमुच साक्षात् अध्ययन किया है, उन सबका अद्भुत ज्ञान हमें एक ही स्थान पर मिल जाता है। फिर भला उनके अध्ययन में हमें सहस्र गुना आनंद क्यों न आए ? अध्ययन का वास्तविक आनंद हमें तभी आता है, जब पढ़ना और विचार करना साथ-साथ चलता है। तोताराम बनने के लिए पढ़ना व्यर्थ है। अध्ययन के द्वारा विशय के मर्म को समझना चाहिए कि लेखक का अभिप्राय क्या है ? उसे व्यवहार की कसौटी पर तौलना चाहिए और उसमें जो उपयोगी बात हो, उसे जीवन में ग्रहण करना चाहिए।
1.लोग पुस्तकों का अध्ययन करते हैं –
(क) ज्ञान प्राप्ति के लिए (ख) आनंद के लिए
(ग) मनोरंजन के लिए (घ) उपर्युक्त में से किसी के लिए भी
2.साहित्य किसके माध्यम से आनंद प्रदान करता है –
(क) सत्य द्वारा (ख) सौंदर्य द्वारा
(ग) कल्याण द्वारा (घ) उपर्युक्त ‘क’ व ‘ख’ सही
3.अध्ययन का वास्तविक आनंद कब आता है ?
(क) जब हम षांत रहकर पढ़ें (ख) जब हम बातें करते हुए पढ़ें
(ग) जब हम जोर से पढ़ें (घ) जब हम विचार करते हुए पढ़ें
4.‘तोताराम बनने’ से अभिप्राय है –
(क) रटने की प्रवृत्ति वाला व्यक्ति (ख) सुंदर व्यक्ति
(ग) वाचाल (घ) ऊॅंची महत्त्वाकांक्षाओं वाला व्यक्ति
5.पुस्तकों के अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य है –
(क) स्वयं को व्यस्त रखना
(ख) उसमें लिखी उपयोगी बातों को जीवन में ग्रहण करना
(ग) समय का सदुपयोग करना
(घ) अपना मनोरंजन करना
खंड – ख
प्रश्न 3– स्वर संधि पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निदेशानुसार लिखिए। (2×2=4)
(क) निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए। – (1) मल्हार (2) स्वागत
(प्रश्न 4– उपसर्ग प्रत्यय पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए। (कोई चार) (4×1=4)
(क) निम्नलिखित उपसर्गों से एक-एक नया शब्द बनाइये –
प्रति, अभि
(ख) निम्नलिखित से एक-एक नया शब्द बनाइये –
आई, आपा
प्रश्न 5– क्रिया पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए। (3×1=3)
क्रिया शब्द को रेखांकित करके उसका भेद लिखिए कीजिए तथा
कर्म छाँटकर लिखिए –
(क) रीना पत्र लिख रही है।
प्रश्न 6-विराम चिन्ह पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए। (2×1=2)
उचित विराम चिन्ह का प्रयोग कीजिए।
(क) स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है
(ख) प्रदूषण एक समस्या
प्रश्न 7– कारक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए। (2×1=2)
निम्नलिखित वाक्य में कारक चिन्ह रेखांकित कीजिए।
(क)मैं बस द्वारा विद्यालय जाता हूँ।
(ख) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।
प्रश्न 8-अशुद्धि- शोधन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दीजिए। (3×1=3)
निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखी है।
उज्वल, ओदयोगिक, कवित्री
खंड – ग
प्रश्न 10– निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प
चुनकर लिखिए – (1×5=5) आँगन में आम का पेड़ है, तरह तरह के पक्षी उस पर डेरा डाले रहते हैं। जो भी पक्षी, पहाड़ियों, घाटियों पर से उड़ता हुआ दिल्ली पहुँचता है, पिताजी कहते हैं वह सीधा हमारे घर पहुँच जाता है जैसे हमारे घर का पता लिखवा कर लाया हो। यहाँ कभी तोते पहुँच जाते हैं तो कभी कौवे। और कभी-कभी तरह-तरह की गोरैया। वह शोर मचता है कि कानों के पर्दे फट जाएँ, पर लोग कहते हैं कि पक्षी गा रहे हैं। घर के अंदर भी यही हाल है। बीसियों तो चूहे बसते हैं, रात भर एक कमरे से दूसरे कमरे में भागते फिरते हैं, वह धमा चौकड़ी मचती है कि हम लोग ठीक तरह से सो भी नहीं पाते। बर्तन गिरते हैं, डिब्बे खुलते हैं, प्याले टूटते हैं, एक चूहा अंगीठी के पीछे बैठना पसंद करता है, शायद बूढ़ा है, उसे सर्दी बहुत लगती है। एक दूसरा है जिसे बाथरूम की टंकी पर चढ़कर बैठना पसंद है। उसे शायद गर्मी बहुत लगती है। बिल्ली हमारे घर में रहती तो नहीं मगर घर उसे भी पसंद है। और वह कभी कभी झाँक जाती है।
1.आंगन में कौन सा पेड़ है और उस पर कौन रहता है?
(क) पीपल का (ख) जामुन का
(ग) आम का (ग) सेब का
2.घर में शोर क्यों मचता है?
(क) पशुओं के कारण (ख) पक्षियों के कारण
(ग) चूहों के कारण (घ) बिल्लियों के कारण
3.एक चूहा अंगीठी के पीछे बैठना क्यों पसंद करता है?
(क) उसे अंगीठी अच्छी लगती है।
(ख) क्योकि वह बूढ़ा है।
(ग) उसे अंगीठी का रंग पसंद है।
(घ) उसे सर्दी बहुत लगती है।
4.टंकी पर चढ़कर कौन बैठता है और क्यों?
(क) बिल्ली (ख) तोता
(ग) चूहा (घ) गौरैया
5.घर में कभी कभी कौन झाँक जाती है?
(क) चुहिया (ख) कोई नहीं
(ग) गौरैया (घ) बिल्ली
प्रश्न 11– निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए – (1×5=5)
जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों
भावना की गोद से उतरकर
जल्द पृथ्वी पर चलना सीखे
चाँद-तारों-सरी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए
रूठना-मचलना सीखें
हँसें
मुस्कराएँ
गाएँ
हर दिए की रोशनी देखकर ललचाएँ
उँगली जलाएँ
अपने पाँवों पर खड़े हों।
जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों।
1.कविता में किसे संबोधित किया गया है?
(क) युवा वर्ग को
(ख) नागरिकों को
(ग) बच्चों को
(घ) श्रमिकों को
2.“तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति में ‘स्वप्न’ से क्या आशय है?
(क) कल्पना की उड़ान भरना
(ख) आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना
(ग) बहुत-सी उपलब्धियाँ पाना
(घ) बड़े लक्ष्य निर्धारित करना
3.“उँगली जलाएँ” पंक्ति में उँगली जलाने का भाव
(क) चुनौतियों को स्वीकार करना
(ख) प्रकाश का प्रसार करना
(ग) अग्नि के ताप का अनुभव करना
(घ) कष्टों से नहीं घबराना
4.“अपने पाँवों पर खड़े हों” पंक्ति से क्या आशय है?
(क) अपने पैरों पर खड़े होना
(ख) सफलता प्राप्त करना
(ग) कठिनाइयों का सामना करना
(घ) आत्मनिर्भर होना
5. प्रस्तुत पंक्तियाँ किस कविता से ली गईं हैं और कविता के रचयिता कौन हैं?
(क) आशीर्वाद, दुष्यंत कुमार
(ख) एक आशीर्वाद, दुष्यंत कुमार
(ग) आशीर्वाद, गयाप्रसाद शुक्ल
(घ) स्वदेश, दुष्यंत कुमार
प्रश्न 12– निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों
के उत्तर 25 से 30 शब्दों में दीजिए – (3*2=6)
(क) पिता जी ने यह क्यों कहा कि घर सराय बना हुआ है?
(ख) माँ क्यों कह रही थी कि गौरैया घर छोड़कर नहीं जाएँगी ?
(ग) हरिद्वार में हर की पैड़ी क्यों प्रसिद्ध है?
प्रश्न 13- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों में दीजिए – (3*2=6)
(क) एक आशीर्वाद कविता किसे संबोधित करके लिखी गई है?
(ख) स्वदेश कविता के अनुसार कौन सा हृदय पत्थर के समान है?
(ग) संसार संग चलने का क्या अर्थ है?
प्रश्न 14- निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर 40 से 50 शब्दों में दीजिए – (2*3=6)
(क) स्वप्न बड़े होने का क्या आशय है? अपने किसी बड़े स्वप्न के बारे में बताइए।
(ख) ‘जिसने की ख़ज़ाने खोले हैं’ पंक्ति में कवि किन ख़ज़ानों की बात कर रहा है?
(ग) गौरैया कहानी कौन सुना रहा है? यह आपको कैसे पता चला?
खंड – घ
प्रश्न 15– निम्नलिखित किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर अनुच्छेद लिखिए – (5)
(क) भारत में बाढ़ की समस्या
* बाढ़ के कारण
* बाढ़ का जनजीवन पर प्रभाव
* बाढ़ से बचने का उपाय
(ख) विद्यालय में विज्ञान – प्रदर्शनी
* विज्ञान प्रदर्शनी क्या
* प्रदर्शनी की उपयोगिता
* नए वैज्ञानिकों की उपलब्धियॉं
(ग) भ्रष्टाचार और जनता
* भ्रष्टाचार का अर्थ
* जनता पर प्रभाव
* भ्रष्टाचार से मुक्ति का प्रभाव
प्रश्न16 – दिए गए विषय पर पत्र लिखिए – (5)
वाद -विवाद प्रतियोगिता में प्रथम आने पर छोटी बहन को बधाई पत्र लिखिए।
या
बुरे वक्त में मित्र द्वारा की गई सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए पत्र लिखिए।
प्रश्न17 – दिए गए विषय पर विज्ञापन लिखिए – (5)
पर्यावरण संरक्षण हेतु एक आकर्षक विज्ञापन लिखिए।
या
साबुन की बिक्री के लिए एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
प्रश्न 18– समय के सदुपयोग पर दो मित्रों के मध्य संवाद लिखिए। (5)
1,777 total views, 4 views today