Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

CBSE Class 9 Sample Paper ,Hindi,2025-26

1 min read
class 9

class 9

                                          प्रथम सत्र परीक्षा

                                             2025-26

 

विषयहिंदी                                                    कक्षा – नौ                  

निर्धारित समय –3 घंटे                             अधिकतम अंक – 80

You May Like –विडीओ – अर्थ के आधार पर वाक्य

                       खंड – क

प्रश्न 1-  निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त

           उत्तर लिखिए –                                                                          (1+1+1+2+2=7)

मनुष्य एक ऐसा प्राणी है, जो विवेकशील है। वह केवल वर्तमान की ही नहीं सोचता बल्कि भविष्य के बारे में भी विचार कर सकता है। उसमें उचित और अनुचित का ज्ञान कराने वाली बुद्धि है, बुद्धि के दो पक्ष हैं -सुबुद्धि और दुर्बुद्धि। सुबुद्धि का सुमति पर्याय है और दुर्बुद्धि कुमति का  ? जब मनुष्य में स्मृति रहती है तो वह अच्छे कार्यों में लगता है और इसी से उसे अच्छे बुरे का विवेक भी होता है। जब वह सुमति से हटकर कुमति से प्रभावित होकर काम करता है तब उसे कठिनाइयों में विपत्तियों आदि का सामना करना पड़ता है।सुमति में संपत्ति, सुख आदि की प्राप्ति होती है और कुमति में अहंकार, घमंड, दंभ, क्रोध आदि दुर्गुणों का विकास होता है, जो आगे चलकर व्यक्ति को कठिनाइयों और उलझनों में फँसाता है दूसरी ओर नम्रतापूर्वक आचरण करना, बड़ों का आदर करना, उदार बनाना, सुमति के लक्षण हैं ।

1.मनुष्य और अन्य प्राणियों में प्रमुख अंतर क्या है?

(क) पशु सोचते हैं मनुष्य नहीं।

(ख) मनुष्य उचित अनुचित सोचते है, जबकि पशु नहीं।

(ग) पशु अनुचित समझ जाता है मनुष्य नहीं।

(घ) पशु उचित सोचते हैं, मनुष्य नहीं।

 

2.मनुष्य अच्छे कार्य कम करता है।

(क) जब वह सुबुद्धि में होता है।

(ख) जब वह दुर्बुद्धि में होता है।

(ग) जब वह कुमति में होता है।

(घ) जब वह अविवेकपूर्ण स्थिति में होता है।

 

3.निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चयन कीजिए।

कथन: बुद्धि और विवेक दोनों जीवन में शांति एवं सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

कारण: बुद्धि से ज्ञान प्राप्त करने में तथा विवेक से सही और गलत को पहचानने में मदद मिलती है।

(क) कथन और कारण दोनों गलत है।                        

(ख) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।                       

(ग) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।        

(घ)  कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

 

प्रश्न 4- मनुष्य को विवेकशील प्राणी क्यों कहा गया है?

प्रश्न 5-  सुमति और कुमति के क्या परिणाम होते हैं?

 

You May Like – MCQ – Arth Ke Aadhar Per Vakya,Class 9, Hindi Course B

 

प्रश्न 3निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए                                                                     (1+1+1+2+2=7)

दूसरों को स्नेह देना और उनका सम्मान करना सामाजिक सफलता का एकमात्र मंत्र है। जीवन में सुख, शांति और उन्नति चाहने वाले प्रत्येक महत्वकांक्षी को सबसे पहले वही सीख धारण करनी चाहिए। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण ने लोगों के स्वागत की जिम्मेदारी ली और बदले में वे उस यज्ञ के सर्वाधिक पूज्य माने गए। गौतम बुद्ध, महावीर, महात्मा गाँधी जैसे महापुरुषों में रंचमात्र भी अभिमान न था। उन्होंने सदैव दूसरों को महत्त्व दिया। और इस तरह वे स्वयं महान बन गए। मान-सम्मान का मूल्य चुकाना असंभव है। बिना मान-सम्मान के यदि अमृत भी मिले तो विष बन जाता है और मान पूर्वक दिया गया विष अमृत बन जाता है।

विद्यार्थी जीवन का प्रथम पाठ यही है कि वह गुरु के प्रति सच्चे सम्मान का भाव अपने हृदय में पैदा करे, अन्यथा उसकी विद्या निष्फल हो जाएगी।

1.सामाजिक सफलता का एकमात्र मंत्र क्या है?

(क) सब का स्वागत करना।

(ख) दूसरों को स्नेह देना।

(ग) दूसरों का सम्मान करना।

(घ) विकल्प ख और गा सही।

 

2.श्री कृष्ण सर्वाधिक पूज्य क्यों माने गए?

(क) उन्होंने राजसूर्य यज्ञ किया।

(ख) वे सर्वप्रथम आमंत्रित थे।

(ग) राजसूय यज्ञ में उन्होंने लोगों के स्वागत की जिम्मेदारी ली।

(घ) सभी विकल्प सही।

 

3.कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़ कर दिए गए विकल्पों में से कोई एक विकल्प चुनिए।

कथन: इस प्रकार वे स्वयं महान बन गए।

कारण: गौतमबुद्ध, महावीर, महात्मा गाँधी जैसे महापुरुषों में ये रंचमात्र भी अभिमान नहीं था। उन्होंने सदैव दूसरों का महत्त्व दिया।

(क) कथन और कारण दोनों गलत है।                        

(ख) कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।                       

(ग) कथन सही है, लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।        

(घ)  कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

 

4.जीवन में सुख, शांति और उन्नति चाहने वाले?को क्या सीख अपनानी चाहिए?

5.जीवन में अमृत का भविष्य बन जाता है।

 

                                          खंड – ख

प्रश्न 3.- निर्देशानुसार शब्द व पद  पर आधारित  तीन  प्रश्नों में से किन्हीं दो  प्रश्नों के उत्तर लिखिए –                                                                                                                      (1×2=2)

(क) वाक्य में प्रयुक्त सार्थक शब्द क्या कहलाते हैं?

(ख) शब्द कब पद बन जाता है ?

(ग) शब्द किसे कहते हैं, उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

 

प्रश्न 4. – निर्देशानुसार  अनुस्वार , व अनुनासिक’ पर आधारित तीन प्रश्नों में से दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

                                                                                                             (1×2=2)

(क) अनुनासिक के कोई दो उदाहरण दीजिए।

(ख) चंचल, चाँद, आनंद, आँख – किन शब्दों में अनुस्वार का प्रयोग हुआ है?

(ग) अनुस्वार और अनुनासिक में क्या अंतर है?

 

 

प्रश्न 5. – निर्देशानुसार उपसर्ग व प्रत्यय  पर आधारित पांच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर  दीजिए –                                                                                                        (1×4=4)

 (क) उपसर्ग   किसे कहते हैं?      

(ख) ‘सुनिश्चित’ शब्द  में से उपसर्ग वि प्रत्यय अलग कीजिए।

(ग)  ‘ठकुराइन’ शब्द किस प्रत्यय से बना हुआ है?         

(घ) ऐसे दो शब्द लिखिए। जिनमें एक से अधिक प्रत्येक जुड़े हों।

 प्रश्न 6 निर्देशानुसार संधि पर आधारित चार प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के  उत्तर लिखें। (1×3=3)                                                                     

(क) संधि के कितने भेद हैं? नाम लिखिए।       

(ख) ‘स्वैच्छिक’ में कौन सी संधि है?

(ग) ‘सूक्ति’ शब्द का संधि विच्छेद कीजिए।           

(घ) वृद्धि संधि कब होती है?

प्रश्न 7 निर्देशानुसार विराम चिन्ह पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए।                                                                                                                (1×2=2)

(क) अल्पविराम कब लगाया जाता है?         

(ख)  पूर्ण विराम तथा प्रश्नवाचक चिह्न में क्या अंतर है?

(ग) उदधरण चिह्न कितने होते हैं?होते                                                                                                                                                              

प्रष्न 8 निर्देशानुसार ‘अर्थ के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित चार  प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर

             लिखिए।                                                                                       (1×3=3) 

 (क) वाक्य की कोई दो विशेषताएँ लिखी है।          

(ख) कौन सा वाकया निषेधवाचक होता है?

(ग)   वहाँ बैठ जाओ। वाक्य का भेद लिखी है।         

(घ)  संदेह वाचक वाक्य किसे कहते हैं?

 

                                                           खंड

प्रष्न 9 –निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प जोड़कर लिखिए।                                                              (1×5=5)

कल जिसका बेटा चल बसा, आज वह बाज़ार में सौदा बेचने चली है, हाय रे पत्थर-दिल। उस पुत्र-वियोगिनी के दुःख का अंदाज़ा लगाने के लिए पिछले साल अपने पड़ोस में पुत्र की मृत्यु से दुःखी माता की बात सोचने लगा। वह संभ्रांत महिला पुत्र की मृत्यु के बाद अढ़ाई मास तक पलंग से उठ न सकी थी। उन्हें पंद्रह-पंद्रह मिनट बाद पुत्र-वियोग से मूर्छा आ जाती थी और मूर्छा न आने की अवस्था में आँखों से आँसू न रुक सकते थे। दो-दो डॉक्टर हरदम सिरहाने बैठे रहते थे। हरदम सिर पर बर्फ़ रखी जाती थी। शहर भर के लोगों के मन उस पुत्र-शोक से द्रवित हो उठे थे। जब मन को सूझ का रास्ता नहीं मिलता तो बेचैनी से कदम तेज़ हो जाते हैं। उसी हालत में नाक ऊपर उठाए, राह चलतों से ठोकरें खाता मैं चला जा रहा था। सोच रहा था – शोक करने, गम मनाने के लिए भी सहूलियत चाहिए और… दुःखी होने का भी एक अधिकार होता है।

 

प्रश्न 1 लेखक ने पुत्र वियोगिनी किसे कहा है ?

(क) संभ्रांत महिला को      

(ख) बुढ़िया को      

(ग) संभ्रांत महिला व बुढ़िया दोनों को     

(घ) किसी को नहीं

 

प्रश्न 2 – बुढ़िया के दुःख को देख कर लेखक को किसकी याद आई ?
(क) अपनी माँ की
(ख) गाँव की 

(ग) संभ्रांत महिला की

(घ) बच्चों की

 

प्रश्न 3 – डॉक्टर हरदम किसके सिरहाने बैठे रहते थे ?

(क) बुढ़िया के पुत्र के       

(ख) बुढ़िया के    

(ग) गरीब महिला के      

(घ) संभ्रांत महिला के

 

प्रश्न 4 – लेखक के अनुसार किसे दुःख मनाने का अधिकार नहीं है ?
(क) बुढ़िया को 
(ख) पड़ोसी को 
(ग) गरीबों को
(घ) बच्चों को

 

प्रश्न 5 – संभ्रांत महिला पुत्र की मृत्यु के बाद कितने मास तक पलंग से उठ न सकी।

(क) तीन  मास तक

(ख) अढ़ाई मास तक

(ग) डेढ़ मास तक

(घ) पाँच मास तक

 

प्रश्न 10 –गद्य  खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 से 30

            शब्दों में लिखिए।                                                                                    (2×3=6)

(क) पाठ के आधार पर बचेंद्री पाल की चरित्रिक विशेषताएँ बताइए।

(ख) समाज में विभिन्न श्रेणियों का विभाजन पोशाक के आधार पर क्यों होता है?

(ग) समाज किस प्रकार व्यक्ति के सुख -दुःख को प्रभावित करता है?

(घ)  एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा पाठ से आपको क्या शिक्षा मिलती है?

 

प्रष्न 11 – निम्नलिखित काव्यां को पढ़कर प्रश्नों के सही उत्तर विकल्पों में से चुनिए।      (1×5=5)

 नाद रीझि तन देत मृग, नर धन देत समेत।
ते रहीम पशु से अधिक, रीझेहु कछू न देत॥

प्रश्न 1 – हिरण किससे खुश होकर अपना शरीर न्यौछावर कर देता है?
(क) संगीत
(ख) इंसान
(ग) गाना
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 2 – रहीम ने पशु और मनुष्य में से किसे अच्छा माना है ?

(क) मनुष्य को
(ख) पशु को
(ग) मनुष्य और पशु दोनो को
(घ) किसी को भी नही

 

प्रश्न 3 – मृग प्रसन्न होने पर क्या करता है ?

(क) नाचता है।  

(ख) दौड़ता है।    

(ग) शिकारी के जाल में फँस जाता है।

(घ) सो जाता है।

 

प्रश्न 4 – कवि ने मनुष्य के बारे में क्या कहा है ?

(क) प्रसन्न होने पर भी कुछ नहीं देता ।           

(ख) प्रसन्न होने पर सब कुछ दे देता है।           

(ग) प्रसन्न ही नहीं होता ।                   

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 5 – इस दोहे में से अलंकार छाँटकर लिखिए। 

(क) उपमा अलंकार

(ख) यमक अलंकार

(ग) अनुप्रास अलंकार 

(घ) अंत्यानुप्रास अलंकार

 

प्रश्न 12  काव्य खंड पर आधारित निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25 से 30 शब्दों

      में लिखिए।                                                                                                      (2×3=6)

 (क) छोटी वस्तु का तिरस्कार क्यों नहीं करना चाहिए?         

(ख) छोटी वस्तु का तिरस्कार क्यों नहीं करना चाहिए?

(ग) मनुष्य को किसी भी सहारे की चाह क्यों नहीं रखनी चाहिए?           

(घ) कवि ने अपनी कविता में बार-बार ‘अग्नि पथ’ शब्द का प्रयोग क्यों किया है?

 

प्रश्न13 – पूरक  पाठ्यपुस्तक संचयन पर आधारित निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर

              लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए।                                                         (4×2=8)                                      

 (क) लेखिका तथा गिल्लू के आपसी संबंधों से हमें क्या संदेश मिलता है?         

(ख) चक्षुश्रवा किसे और क्यों कहा जाता है?  

(ग) ‘स्मृति’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि लेखक का युक्ति कौशल अत्यंत प्रशंसनीय था।           

  

                                                            खंड – घ

प्रश्न14 – निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखी है।                                                                                                      ( 5)

 (क)   पराधीनता-एक अभिशाप

संकेत बिंदु-

*पराधीनता का आशय

* पराधीनता-एक अभिशाप

*पराधीनता से मुक्ति का साधन-त्याग एवं बलिदान

 

(ख) खेलों का महत्त्व

संकेत बिंदु-

*खेल हमारे जीवन का अनिवार्य अंग

*विभिन्न गुणों का विकास

*मनुष्यता की ओर ले जाने में सहायक

 

(ग) कंप्यूटर का महत्त्व

संकेत बिंदु-

*हमारे जीवन में कंप्यूटर का प्रवेश इंटरनेट के लाभ

*जीवन के सभी क्षेत्रों में उपयोगी

*कंप्यूटर से हानि

 

प्रश्न15 – निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र  लिखिए।      ( 5)

(क) अपनी बहन को पत्र लिखकर योगासन करने के लिए प्रेरित कीजिए।

                            अथवा

(ख) छात्रावास में रह रहे अपने छोटे चचेरे भाई को सोशल मीडिया के दुष्परिणामों से अवगत करवाते हुए पत्र लिखिए ।

 

प्रश्न16 –  दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर मन से उभरे विचार को अपनी भाषा में लगभग 100 शब्दों में

        प्रस्तुत कीजिए। विचारों का वर्णन स्पष्ट रुप से चित्र से संबंधित होना चाहिए।                         (5)                                                                       

चित्र
                     

प्रश्न17निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर 100 शब्दों में संवाद लेखन कीजिये।            (5)                                                                            

(क) जन्मदिन पर ना आने की मजबूरी प्रकट करते हुए दो मित्रों में होने वाला संवाद लिखिए ।

        

                                                         अथवा

(ख) परीक्षा भवन के बाहर दो छात्रों की बातचीत को संवाद रूप में लिखिए।

 

  

 1,676 total views,  23 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!