Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

Pathit Kavyansh, Maa Keh Ek Kahani, Class 7,Malhar,NCERT,माँ कह एक कहानी

1 min read

कवितामाँ  कह एक कहानी

 You May Like-https://youtu.be/XobH-eifQyY

                    पठित काव्यांश

(1)   माँ कह एक कहानी

बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी?

कहती है मुझसे यह चेटी, तू मेरी नानी की बेटी

कह माँ कह लेटी ही लेटी, राजा था या रानी?

माँ कह एक कहानी।

तू है हठी, मानधन मेरे, सुन उपवन में बड़े सवेरे,

तात भ्रमण करते थे तेरे, जहां सुरभि मनमानी।

प्रश्न 1.माँ, कह एक कहानी’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है?
(क) रामनाथ ‘कमल’

(ख) प्रेमचंद
(ग) जयशंकर प्रसाद
(घ) राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

उत्तर – (घ) राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

प्रश्न 2.कविता में परस्पर किसके बीच बात हो रही है?
(क) माँ-बेटे के बीच

(ग) पिता-पुत्र के बीच
(ख) माँ और नानी के बीच
(घ) नानी और नाती के बीच

उत्तर –(क) माँ-बेटे के बीच

 

प्रश्न 3.सिद्धार्थ भ्रमण के लिए कहाँ जाते थे?
(क) नगर में

(ख) शहर में
(ग) वन में
(घ) उपवन में
उत्तर – (घ) उपवन में

 

प्रश्न 4.माँ ने पुत्र से ऐसा क्यों कहा- बेटा समझ लिया क्या तूने मुझको अपनी नानी ?
(क) क्योंकि बेटा माँ को अपनी नानी के रूप में देख रहा था।

(ख) क्योंकि पारंपरिक रूप से कहानी प्रायः नानी-दादी ही सुनाती हैं।
(ग) बेटे को अपनी नानी बहुत प्यारी थी।
(घ) नानी बेटे को गुस्सा करती थीं।
उत्तर –(ख) क्योंकि पारंपरिक रूप से कहानी प्रायः नानी-दादी ही

   सुनाती हैं।

 

प्रश्न 5. पुत्र क्यों कहता है- ‘कह माँ लेटी ही लेटी ?’
(क) माँ के पैरों में चोट लग गई होगी।

(ख) माँ खड़ी नहीं होना चाहती होंगी।
(ग) माँ को नींद आ रही होगी।
(घ) रात का समय होने के कारण माँ दिनभर के काम से थकी होंगी।
उत्तर –(घ) रात का समय होने के कारण माँ दिनभर के काम से थकी

 होंगी।

You May Like – Class 7, हिंदी ,मल्हार, M.C.Q.,(एम सी क्यू) , माँ, कह एक कहानी’बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

प्रश्न 6. ‘चेटी’ शब्द का अर्थ क्या है?
(क) बहन

(ख) दासी या सेविका
(ग) माँ
(घ) सखी

उत्तर  –(ख) दासी या सेविका

 

(2)   हाँ  सुरभि मनमानी! हाँ माँ यही कहानी।

वर्ण वर्ण के फूल खिले थे, झलमल कर हिमबिंदु झिले थे,

हलके झोंके हिले मिले थे, लहराता था पानी।

लहराता था पानी, हाँ हाँ यही कहानी।

गाते थे खग कल-कल स्वर से, सहसा एक हंस ऊपर से,

  

गिरा बिद्ध होकर खग शर से,

हुई पक्षी की हानि।

हुई पक्षी की हानि? करुणा भरी कहानी!

चौंक उन्होंने उसे उठाया, नया जन्म-सा उसने पाया,

इतने में आखेटक आया, लक्ष सिद्धि का मानी।

लक्ष सिद्धि का मानी! कोमल कठिन कहानी।

 

प्रश्न 3.सुंदर मनोरम उद्यान में जहाँ पक्षी मधुर मधुर स्वर में गा रहे   थे, अचानक क्या हुआ?
(क) नुकीला तीर आ गिरा।

(ख) नुकीले तीर से बिंधा हंस आ गिरा।
(ग) पंख कटा हुआ मोर आ गिरा।
(घ) पूँछ कटा हुआ पक्षी आ गिरा।
उत्तर- (ख) नुकीले तीर से बिंधा हंस आ गिरा।

प्रश्न 2.कवि ने इस प्रसंग को ‘करुणा भरी कहानी’ क्यों कहा है?
(क) क्योंकि किसी भी जीव को पीड़ा पहुँचाना सामान्य घटना नहीं होती।

(ख) करुणा भरी कहानी प्रत्येक निर्दयी को द्रवित कर देती है।
(ग) दयालु व्यक्तियों को करुणाभरी कहानियाँ सुननी अच्छी लगती हैं।
(घ) इनमें सभी
उत्तर- (क) क्योंकि किसी भी जीव को पीड़ा पहुँचाना सामान्य घटना नहीं होती।

प्रश्न 3.सिद्धार्थ ने पक्षी को लेकर क्या किया?
(क) पक्षी को पानी पिलाया।
(ख) पक्षी को हानि पहुँचाई |
(ग) उसकी प्राण-रक्षा की।
(घ) उसकी मरहम पट्टी की ।
उत्तर- (ग) उसकी प्राण-रक्षा की।

प्रश्न 4.‘लक्ष्य सिद्धि का मानी किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(क) यशोधरा

(ख) सिद्धार्थ
(ग) राहुल
(घ) आखेटक
उत्तर- (घ) आखेटक

  

(3)   माँगा उसने आहत पक्षी, तेरे तात किंतु थे रक्षी,

तब उसने जो था खगभक्षी, हठ करने की ठानी।

हठ करने की ठानी! अब बढ़ चली कहानी।

हुआ विवाद सदय निर्दय में, उभय आग्रही थे स्वविषय में,

गई बात तब न्यायालय में, सुनी सभी ने जानी।

सुनी सभी ने जानी! व्यापक हुई कहानी।

 

प्रश्न 1. विवाद किसे लेकर हुआ?

 (क) विवाद किस को लेकर हुआ ?

(ख) हंस को लेकर

(ग) शिकारी को लेकर            

(घ) राजा को लेकर

उत्तर – (ख) हंस को लेकर

 

प्रश्न 2. विवाद किस के बीच हुआ?

(क) सदय और निर्दयी के मध्य  

(ख) ताज़ा उस रंग के मध्य

(ग) राहुल और निर्दयी के बीच

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर –(क) सदय और निर्दयी के मध्य  

 

प्रश्न 3. बात कहाँ तक पहुँच गई?

(क) घर तक

(ख)  न्यायालय तक

(ग)  बाज़ार तक

(घ) लोगों तक

उत्तर –(ख)  न्यायालय तक

 

प्रश्न 4. सब ने यह कहानी कैसे जानी?

(क) बाद पूरे समाज में फैल गई  

(ख) एक के बाद एक लोग लोग एक दूसरे से को कहने लगे   

(ग) शिकारी ने सबको बता दी

(घ) कह और खाद दोनों

उत्तर –(क) बा पूरे समाज में फैल गई।   

 

(5)  राहुल तू निर्णय कर इसका, न्याय पक्ष लेता है किसका?

कह दे निर्भय जय हो जिसका, सुन लूँ तेरी बानी

माँ  मेरी क्या बानी? मैं सुन रहा कहानी।

कोई निरपराध को मारे तो क्यों अन्य उसे न उबारे?

रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी।

न्याय दया का दानी! तूने गुनी कहानी।

 

प्रश्न 1. माँ ने राहुल को क्या निर्णय लेने के लिए कहा?

 (क) न्याय किसके पक्ष में होना चाहिए          

(ख) माँ राहुल की नैतिकता परखना चाहती थी 

(घ) माँ देखना चाहती थीं कि उसे कहानी समझ में आयी या नहीं  

(ग)  इनमें से कोई नहीं

उत्तर –  (क) न्याय किसके पक्ष में होना चाहिए          

 

प्रश्न 2. निर्णय शब्द का क्या अर्थ है

 (क) फ़ैसला

(ख) चमत्कार  

(ग) दंड देना

(घ) सही ग़लत बताना

उत्तर –(क) फ़ैसला

 

 

प्रश्न 3. माँ राहुल से निर्भय होकर उत्तर देने को क्यों कहती है?

(क) वह किसी से डरकर उत्तर न दे

(ख) वह उसकी भावनाएँ परखना चाहती थी  

(ग) वह सही या ग़लत कहने की हिम्मत कर सके

(घ) सभी सही है

उत्तर – (घ) सभी सही है

 

प्रश्न 4. राहुल ने ऐसा क्यों कहा माँ मेरी क्या बानी अर्थात मैं क्या कहूँ?

 (क) राहुल कहना चाहता था कि मैं क्या कहूँ?        

(ख) राहुल ने तो सोचा ही नहीं था कि माँ उसी के हाथों में निर्णय सौंप देगी  

(ग) राहुल निरुत्तर था           

(घ) राहुल को समझ नहीं आया कि माँ से क्या कहे   

उत्तर – (ख) राहुल ने तो सोचा ही नहीं था कि माँ उसी के हाथों में निर्णय सौंप देगी  

 

 

प्रश्न 5. रक्षक पर भक्षक को वारे पंक्ति से आप क्या समझते हैं?

 (क) रक्षक को बचाने के लिए भक्षक को नष्ट कर देना चाहिए          

(ख) यदि किसी की रक्षा करने वाला संकट में हो तो भक्षक को नष्ट करना चाहिए  

(ग) रक्षा करने वालों की रक्षा के लिए हानि पहुँचाने वालों को नष्ट कर देना चाहिए           

(घ) दिए गए सभी

उत्तर (घ) दिए गए सभी

 

  

 3,742 total views,  2 views today

1 thought on “Pathit Kavyansh, Maa Keh Ek Kahani, Class 7,Malhar,NCERT,माँ कह एक कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!