MCQ, Jalate Chalo, Malhar,NCERT,जलाते चलो
1 min read
You May Like –MCQ, Satriya, Bihu Nrity, Class 6,सत्रिया बिहू नृत्य,Malhar, NCERT
प्रश्न 1 – कविता में अन्धकार का मतलब क्या है?
(क) रात का गहरा अँधेरा
(ख) निराशा और जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ
(ग) अमावस्या की रात
(घ) सामान्य रात
उत्तर – (ख) निराशा और जीवन में आने वाली कठिनाइयाँ
प्रश्न 2 – कविता में तूफान का क्या मतलब है?
(क) आँधी
(ख) तेज हवाएँ
(ग) जीवन की मुश्किलें और चुनौतियाँ
(घ) रेगिस्तान की तेज हवा
उत्तर – (ग) जीवन की मुश्किलें और चुनौतियाँ
प्रश्न 3 – ‘कभी तो धरा का अँधेरा मिटेगा’ पंक्ति का क्या आशय है?
(क) एक दिन सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जाएगी
(ख) पूर्णिमा की रात का उजाला
(ग) एक दिन धरती का अँधेरा समाप्त होगा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) एक दिन सारी परेशानियाँ ख़त्म हो जाएगी
You May Like – चेतक की वीरता –https://youtu.be/wNpX0KO_suc
प्रश्न 4 – कविता में तूफान किसका प्रतिक है?
(क) तबाही का
(ख) नुक्सान का
(ग) बड़ी-बड़ी समस्याओं का
(घ) जीवन का
उत्तर – (ग) बड़ी-बड़ी समस्याओं का
प्रश्न 5 – ‘दिए जलाते रहना’ से क्या आशय है?
(क) अँधेरे को मिटाने का प्रयास करना
(ख) लगातार कोशिश करते रहना
(ग) किसी को रास्ता दिखाना
(घ) उजाला करना
उत्तर – (ख) लगातार कोशिश करते रहना
प्रश्न 6 – कविता के अनुसार शक्ति किसमें निहित है?
(क) गणित
(ख) अंग्रेज़ी
(ग) विज्ञान
(घ) हिन्दी
उत्तर – (ग) विज्ञान
प्रश्न 7 – निम्नलिखित में से धरा का क्या अर्थ है?
(क) पृथ्वी
(ख) समुद्र
(ग) मैदान
(घ) आकाश
उत्तर – (क) पृथ्वी
प्रश्न 8 – कवि कैसे दिये जलाने की बात करता है?
(क) मिट्टी के
(ख) सोने के
(ग) स्नेह भरे
(घ) चाँदी के
उत्तर – (ग) स्नेह भरे
प्रश्न 9 – ‘स्वर्ण–सी’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिश्योक्ति अलंकार
(ग) उपमा अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार
उत्तर – (ग) उपमा अलंकार
प्रश्न 10 – कविता में विज्ञान की शक्ति की तुलना किससे की गई है?
(क) क्रोध और जलन से
(ख) स्नेह और प्रेम से
(ग) उन्नति से
(घ) सफलता से
उत्तर – (ख) स्नेह और प्रेम से
प्रश्न 11 – अनगिनत दीप निरंतर कहाँ जलाए जा रहे हैं?
(क) तिमिर के हृदय पर
(ख) तिमिर के सिर पर
(ग) अँधेरे की नदी पर
(घ) तिमिर की शिला पर
उत्तर – (घ) तिमिर की शिला पर
प्रश्न 12 – दीपक के माध्यम से क्या संदेश दिया गया है ?
(क) कठिनाइयों का सामना करने
(ख) कभी हार न मानने का
(ग) केवल (क)
(घ) (क) और (ख) दोनों
उत्तर – (घ) (क) और (ख) दोनों
प्रश्न 13 – कविता से क्या प्रेरणा मिलती है?
(क) जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की
(ख) जीवन में आने वाले अंधकार को साहस के साथ दूर करने की
(ग) जीवन में आने वाली समस्याओं को आशा के साथ दूर करने की
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
प्रश्न 14 – कविता से क्या सीख मितली है?
(क) कठिन परिस्थितियों में हार मानने की
(ख) कठिन परिस्थितियों में किसी से मदद लेने की
(ग) कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने की
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर आगे बढ़ते रहने की
प्रश्न 15 – कवि किन्हें बुझाने की बात करता है ?
(क) विद्युत के दिये
(ख) तेल के दिये
(ग) स्नेह के दिये
(घ) सभी दिये
उत्तर – (क) विद्युत के दिये
प्रश्न 16 – कविता से कवि आपको कैसा प्रतीत होता है?
(क) निराशावादी
(ख) आशावादी
(ग) असमंजवाला
(घ) परिस्थितियों को टालने वह
उत्तर – (ख) आशावादी
प्रश्न 17 – समय किस बात का साक्षी है?
(क) पवन ने जलते दियों को बुझा दिया
(ख) दीपक जलते रहते हैं
(ग) समय सभी को कष्ट देता है
(घ) मनुष्य ने दीपक अनगिनत जलाए हैं
उत्तर – (क) पवन ने जलते दियों को बुझा दिया।
प्रश्न 18 – तिमिर को उजारा किससे मिलेगा?
(क) दीपक से
(ख) सवेरे से
(ग) सूर्य से
(घ) ज्योति से
उत्तर – (घ) ज्योति से
You May Like –Kriya,Paribhasha,Pehchan, bhed,Examples
प्रश्न 19 – दिए और तूफान की कहानी कैसी है?
(क) प्राचीन
(ख) आधुनिक
(ग) सदा चलने वाली
(घ) भविष्य में समाप्त होने वाली
उत्तर – (ग) सदा चलने वाली
प्रश्न 20 – कवि की आशा किस बात पर टिकी है?
(क) अंधकार की आयु लंबी नहीं होती
(ख) एक न एक दिन अंधकार छँटकर रहेगा
(ग) आशा का नया सवेरा उदित होकर रहेगा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर – (घ) उपरोक्त सभी
10 total views, 10 views today