Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ, Kavita-Swadesh,Class 8,Malhar,NCERT

1 min read
MCQ Swadesh

MCQ Swadesh

 

You May Like- https://youtu.be/0lA_xU97gvA

कवि गयाप्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ द्वारा रचित कविता ‘स्वदेश’ मातृभूमि के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति की भावना को उजागर करती है। कवि का कथन है कि वह हृदय पत्थर के समान है जिसमें अपने देश के लिए प्रेम न हो । ऐसे जीवन का कोई मूल्य ही नहीं जो देश के प्रति सजग न हो; जो देश की रक्षा की खातिर दुश्मनों से लड़ न सके या देश के हित हेतु कार्य करने का साहस न रखता हो ।

जो व्यक्ति संसार के साथ नहीं चलता, अपने वर्तमान को नहीं अपनाता वह पीछे रह जाता है और संसार भी उसे छोड़ देता है। जो अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए अपने साहस को छोड़ देता है अर्थात हिम्मत हार जाता है वह अपनी मंजिल नहीं प्राप्त कर सकता।

जो व्यक्ति अपने समाज या जाति का उद्धार नहीं कर सकता वह कभी जीवन में उन्नति भी नहीं कर पाता। कवि मातृभूमि की महिमा बताते हुए कहते हैं कि जिस मिट्टी में हम जन्मे, पले-बढ़े और जिससे अन्न-जल प्राप्त किया, जहाँ हमारे माता-पिता रहते एवं परिवार रहता है-वही हमारा सच्चा देश होता है। उसके प्रति हमें सदा कृतज्ञ होना चाहिए।

प्रश्न 1.कवि के अनुसार वह हृदय क्या है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं?
(क) जल

(ख) पत्थर
(ग) दीप
(घ) दीपक

प्रश्न 2. किसमें रस की धार नहीं बहती?
(क) नदी में

(ख) कविता में
(ग) भावशून्य हदय में
(घ) मन में

प्रश्न 3.किसकी मिट्टी में हम उगे-बढ़े?
(क) प्रदेश

(ख) मातृभूमि
(ग) पहाइ
(घ) जंगल

प्रश्न 4.कविता में कवि के अनुसार किसको जल जाना है?
(क) परवानों को

(ख) राजा को
(ग) दीवानों को
(घ) बंधु को

प्रश्न 5. कबिता में किस दीप के जलने की बात की गई है?
(क) मिट्टी का दीप

(ख) काल-दीप
(ग) जीवन-दीप
(घ) स्वदेश-दीप

प्रश्न 6.जिससे न जाति-उद्धार हुआ’- वह क्या नहीं हो सकता?
(क) नेता

(ख) बुद्धिमान
(ग) उद्धारक
(घ) सैनिक

प्रश्न 7.है जान एक दिन जाने को’- इस पंक्ति का भाव क्या है?
(क) अमरता

(ख) मृत्यु निश्चित है
(ग) दु:ख
(घ) विस्मरण

प्रश्न 8.जो जीवित जोश जगा न सका’- उसके जीवन में क्या नहीं है?
(क) दिशा

(ख) प्रेम
(ग) सार
(घ) गति

प्रश्न 9.कविता का मुख्य विषय क्या है?
(क) प्रकृति

(ख) जीवन दर्शन
(ग) देशभक्ति
(घ) अध्यात्म

प्रश्न 10. ‘सारशब्द का अर्थ क्या है?
(क) सुंदरता

(ख) मूल्य या महत्व
(ग) गहराई
(घ) विस्तार

You May Like-CBSE Class 8 Sample Papers,Hindi,2025-26

प्रश्न 11. किस जीवन में कुछ सार नहींहै?
(क) जिसमें भक्ति न हो

(ख) जो सामाजिक न हो
(ग) जो देश के लिए जोश न जगा सके
(घ) जो लंबा हो

 

प्रश्न 12.स्वदेशशब्द का अर्थ है-
(क) विदेशी देश

(ख) अपना देश
(ग) पड़ोसी देश
(घ) नया देश

प्रश्न 13.भावनाओं से भरा न होने का तात्पर्य है –
(क) गुस्सैल होना
(ख) निष्ठुर होना
(ग) भावुक होना
(घ) ईमानदार होना

प्रश्न 14. कवि के अनुसार संसार में जीने के लिए क्या जरूरी है?
(क) धन

(ख) शिक्षा
(ग) साहस और सहयोग
(घ) शक्ति

प्रश्न 15. ‘जोशशब्द का अर्थ है
(क) दु:ख
(ख) थकान
(ग) उत्साह
(घ) सोच

प्रश्न 16.‘संसार-संगका तात्पर्य है-
(क) व्यापार

(ख) स्वदेश के साथ जुड़ाव
(ग) पर्यावरण
(घ) संगीत

प्रश्न 17.जो साहस छोड़ देता है, वह
(क) आराम से जीता है

(ख) लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता
(ग) अमीर बनता है
(घ) सफल हो जाता है

प्रश्न 18.कवि के अनुसार संसार में जीने के लिए क्या जरूरी है?
(क) धन

(ख) शिक्षा
(ग) साहस और सहयोग
(घ) शक्ति

प्रश्न 19.‘पार पहुँचनाकिसका प्रतीक है?
(क) तैराकी

(ख) मुसीबत
(ग) लक्ष्य प्राप्ति
(घ) जंगल पार करना

प्रश्न 20.इस कविता से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
(क) प्रतियोगिता से डरना चाहिए

(ख) अकेले रहना चाहिए
(ग) अपने देश के प्रति जुड़ाव की शिक्षा
(घ) यात्रा से बचना चाहिए

समाधान

उत्तर 1(ख)पत्थर

उत्तर 2(ग) भावशून्य हृदय में

उत्तर 3(ख) मातृभूमि

उत्तर 4(क) परवानों को

उत्तर 5(ख) काल-दीप

उत्तर 6(ग) उद्धारक

उत्तर 7(ख) मृत्यु निश्चित है

उत्तर 8(ग) सार

उत्तर 9(ग) देशभक्ति

उत्तर 10(ख) मूल्य या महत्व

उत्तर 11(ग) जो देश के लिए जोश न जगा सके

उत्तर 12(ख) अपना देश

उत्तर 13-(ख) निष्ठुर होना

उत्तर 14(ग) साहस और सहयोग

उत्तर 15(ग) उत्साह

उत्तर 16 (ख) स्वदेश के साथ जुड़ाव

उत्तर 17(ख) लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता

उत्तर 18(ग) साहस और सहयोग

उत्तर 19(ग) लक्ष्य प्राप्ति

उत्तर 20(ग) अपने देश के प्रति जुड़ाव की शिक्षा

 

 2,664 total views,  4 views today