Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ, Ram Lakshman Parshuram Samvad,Class 9, Ganga,NCERT

1 min read
राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद

प्रश्न 1. यह कविता तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरितमानस के किस का एक अंश है ?

(क) अयोध्याकांड का

(ख) ‘बालकांड’ का

(ग) उत्तरकांड का

(घ) सुंदरकांड का   

You May Like –  विडियो – एम सी क्यू, उपसर्ग -प्रत्यय

प्रश्न 2.पितु समेत कहि कहि निज नामा। लगे करन सब दंड प्रनामा॥” यह पंक्ति सभा में उपस्थित लोगों की किस मनःस्थिति को दर्शाती है ?
(क) आदर और सम्मान

ख) भक्ति और श्रद्धा
(ग) भय और शिष्टाचार
(घ) प्रेम और सहिष्णुता
 

प्रश्न 3.’जनक बहोरि आइ सिरु नावा। सीय बोलाइ प्रनामु करावा” पंक्ति से राजा जनक के व्यवहार की कौन-सी विशेषता उद्घाटित होती है?
(क) संवेदनशीलता

(ख) शिष्टता
(ग) सहनशीलता
(घ) उदासीनता
 

प्रश्न 4.अति रिस बोले बचन कठोरा।” जनक के प्रति परशुराम के कठोर वचन बोलने का मूल कारण था-
(क) उचित आदर-सत्कार न मिलना

(ख) जनक द्वारा समाचार छिपाना
(ग) शिव धनुष का खंडित होना
(घ) अन्य राजाओं की सभा में उपस्थिति
 

प्रश्न 5.राम का कथन “होइहि केउ एक दास तुम्हारा” उनके व्यक्तित्व की किस विशेषता को दर्शाता है?
(क) कूटनीति और चतुराई

(ख) विनम्रता और मर्यादा
(ग) त्याग और समर्पण
(घ) दृढ़ता और आत्मविश्वास
 

प्रश्न 6.सुनि मुनि बचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अपमाने।।” लक्ष्मण के मुस्कराने और उपहास भरे वचनों का क्या कारण था?
(क) वे सभा में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना चाहते थे।
(ख) उन्हें राम के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करना था।
(ग) वे परशुराम की शक्ति से अनभिज्ञ थे।
(घ) वे परशुराम को चुनौती देना चाहते थे।

You May Like –   NCERT Solution, Do Bailon Ki Katha, Class 9, Ganga

प्रश्न 7. श्री राम के शांत, गंभीर और मधुर स्वभाव को देखकर परशुराम

    जी पर क्या प्रभाव पड़ा?

(क) उनका सारा क्रोध वात्सल्य और प्रेम में बदल गया

(ख)  उनकी आँखों से वही स्नेह बरसने लगा।

(ग)  (क) और (ख)  दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 8. राम -लक्ष्मण की सुंदर और उत्तम जोड़ी (भली जोता) को देखकर परशुरामजी ने क्या किया?

(क) बहुत क्रोधित हुए।

(ख)  उन्हें आशीर्वाद (असीस) दिया।

(ग) दोनों श्राप दिया।

(घ)  इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 9. रामहि चितइ रहे थकि लोचन। रूप अपार मार मद मोचन॥

      यह प्रसंग श्री राम के रूप के बारे में क्या दर्शाता है?

(क)  उनका रूप अत्यंत अपार और अनुपम है।

 (ख)  कामदेव के भी अभिमान को चूर करने वाला है।  

(ग)  (क) और (ख)  दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 10. परशुराम जी के दुखी और क्रोधित थे – क्यों ?

(क) राम लक्ष्मण दोनों के कारण  

(ख)  आराध्य भगवान् शिव के धनुष के टूटने के कारण
(ग)  धनुष को तोड़ने वाले को अपने शत्रु की तरह देखने के कारण

(घ) (ख)  और  (ग)  दोनों

 

प्रश्न 11. जो सेवा का काम करे वो कौन है?
(क) नौकर

(ख) सेवक
(ग) चौकीदार
(घ) इनमें से कोई नहीं

 

प्रश्न 12. परशुराम के वचन किसके समान कठोर हैं?
(क) वज्र के

(ख) लोहे के
(ग) पत्थर के
(घ) लोहे के
 

  

प्रश्न 13. जनक द्वारा डर से चुप रहने पर अन्य राजा मन में प्रसन्न क्यों हुए होंगे?

(क) उन्हें लगा कि अब राजा जनक का अपमान होगा।

(ख) उन्हें लगा कि अब राजा जनक की बेटी सीता का अपमान होगा।

(ग) उन्हें लगा कि अब  राम का अपमान होगा।

(घ) उन्हें लगा कि अब राजा जनक, उनकी बेटी सीता और राम का अपमान होगा।  

  

प्रश्न 14.शिवजी का धनुष तोड़ने वाले को परशुराम अपना क्या समझते हैं?
(क) शत्रु

(ख) मित्र
(ग) भाई
(घ) पड़ोसी
  

प्रश्न 15. परशुराम द्वारा दी गई इस चेतावनी का सभा में उपस्थित राज- समाज पर क्या प्रभाव पड़ा होगा?

(क) लज्जित थे, वे बहुत खुश हुए होंगे।

(ख) उन्हें पहले अपनी सुरक्षा ने सताया होगा।

(ग) सभी राजा भयभीत हो गए होंगे।

(घ) उपरोक्त सभी    

  

प्रश्न 16नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।।‘

इसमें राम परशुराम जी से विनम्रतापूर्वक क्या कह रहे हैं?

(क) शिव-धनुष को तोड़ने वाला आपका ही कोई एक दास होगा

(ख) शिव-धनुष को तोड़ने वाला आपका ही कोई शत्रु ही होगा

(ग) शिव-धनुष अपने आप ही टूट गया होगा

(घ) इनमें से कोई नहीं

    

प्रश्न 17.आसिष दीन्हहिं सखी हरषानी’ किसने,किसको आशीर्वाद दिया?

(क) राजा जनक ने सीता जी को

(ख) राजा जनक ने श्री राम को

(ग) परशुराम जी ने सीता जी को

(घ) परशुराम जी ने श्री राम को 

  

प्रश्न 18. जनक के मौन का क्या कारण था ?

(क) परशुराम जी का तीव्र क्रोध

(ख) परशुराम जी की शक्ति

(ग) भय और स्थिति की गंभीरता

(घ) उपरोक्त सभी    

 

प्रश्न 19. देखत भृगुपति बेषु कराला। यहाँ परशुराम को किन नामों से संबोधित किया गया है?

(क) भृगुपति, परसुधर और भृगुलनाथ

(ख) भृगुपति, परसराम और भृगुकुलकेतू

(ग) भृगुपति, परसुधर और भृगुकुलकेतू

(घ) इनमें से कोई नहीं   

  

प्रश्न 20 लक्ष्मण ने शिव के धनुष को किसके समान बताया है?

(क) छोटी धनुही  के समान

(ख) विराट धनुष के समान

(ग) तुच्छ धनुष के समान

(घ) इनमें से कोई नहीं   

 

                   समाधान

उत्तर 1(ख) ‘बालकांड’ का  

उत्तर 2(ग) भय और शिष्टाचार

उत्तर 3 (ख) शिष्टता

उत्तर 4(ग) शिव धनुष का खंडित होना

उत्तर 5 (ख) विनम्रता और मर्यादा

उत्तर 6(घ) वे परशुराम को चुनौती देना चाहते थे।

उत्तर 7(ग)  (क) और (ख)  दोनों   

उत्तर 8(ख)  उन्हें आशीर्वाद (असीस) दिया।

उत्तर 9 (ग)  (क) और (ख)  दोनों  

उत्तर 10(घ) (ख)  और  (ग)  दोनों

उत्तर 11(ख) सेवक

उत्तर 12(क) वज्र के

उत्तर 13 (घ) उन्हें लगा कि अब राजा जनक, उनकी बेटी सीता और राम का अपमान होगा।  

उत्तर 14(क) शत्रु

उत्तर 15 (घ) उपरोक्त सभी    

उत्तर 16 (क) शिव-धनुष को तोड़ने वाला आपका ही कोई एक दास होगा

उत्तर 17 (ग) परशुराम जी ने सीता जी को

उत्तर 18 (घ) उपरोक्त सभी    

उत्तर 19(ग) भृगुपति, परसुधर और भृगुकुलकेतू

उत्तर 20 (क) छोटी धनुही के समान

 

 

 

 

 

 

  

 

 

 12 total views,  12 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!