MCQ Harihar kaka,Sanchayan ,Class 10,Hindi Course B
1 min read
हरिहरकाका

हरिहर काका पाठ रिश्तों पर आधारित पाठ है ।समाज में रिश्तों की विशेष अहमियत होती है। रिश्ते ही एक दूसरे को अदृश्य डोर से बाँधे रहते हैं। ये रिश्ते ही मनुष्य को मान-सम्मान दिलाने में सहायक होते हैं, रिश्तों के कारण ही व्यक्ति एक दूसरे के सुख-दुख में काम आते हैं। यदि रिश्ते ना हो तो समाज में एक तरह का जंगल राज और अव्यवस्था का वातावरण होगा। वर्तमान समय में रिश्तों की अहमियत धीरे-धीरे कम होती जा रही है। रिश्तों पर स्वार्थ की भावना हावी होती जा रही है। व्यक्ति आत्म केन्द्रित हो गया है। भाईचारा,पारस्परिक सौहार्द, प्रेम किसी अन्य लोक की बातें बनकर रह गई हैं।
प्रश्न 1- हरिहर काका कहानी के लेखक कौन हैं ?
(क) गुरदयाल सिंह (ख) मिथिलेश्वर (ग) कोई नहीं (घ) दयाल सिंह
प्रश्न 2- गाँव में स्थापित मंदिर को क्या कहते थे ?
(क) शिवालय
(ख) धर्मिक स्थल
(ग) ठाकुरबारी
(घ) ठाकुरवाड़ा
प्रश्न 3 – ठाकुरबारी के नाम पर कितने खेत हैं ?
(क) १० बीघे
(ख) २० बीघे
(ग) ३० बीघे
(घ) २ बीघे
प्रश्न 4 – गाँव वालो की अपार श्रद्धा से उनकी किस मनोवृति का पता चलता है ?
(क) अंध भक्ति
(ख) अविश्वास
(ग) धार्मिक प्रवृति का
(घ) विश्वास की प्रवृति का
प्रश्न 5 – ठाकुरबारी के प्रति गाँव वालो के मन में क्या था ?
(क) अपार श्रद्धा
(ख) घृणा
(ग) नफरत
(घ) प्रेम
प्रश्न 6 – ठाकुरबारी के गाँव के लोगो ने मंदिर कैसे बनवाया था?
(क) पैसों से
(ख) ठाकुर के पैसो से
(ग) चंदा इकट्ठा करके
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 7 – गाँव के लोग अपनी सफलता का श्रेय किसको देते हैं?
(क) सरपंच को
(ख) ठाकुर जी को
(ग) स्वयं को
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 8 – ठाकुरबारी में लोग अपनी श्रद्धा कैसे व्यक्त करते है ?
(क) रूपए देकर
(ख) जेवर
(ग) अन्न देकर
(घ) सभी
प्रश्न 9- हरिहर काका कितने भाई थे ?
(क) चार
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) पाँच
प्रश्न 10- हरिहर काका के पास कितनी ज़मीन थी ?
(क) दो बीघे
(ख) दस बीघे
(ग) बीस बीघे
(घ) पंद्रह बीघे
You May Like – MCQ-Sapno Ke Se Din,क्लास १०
प्रश्न 11- महंत और हरिहर काका के भाई एक ही श्रेणी के क्यों थे ?
(क) दोनों ने दुर्व्यवहार किया था
(ख) दोनों ने ज़मीन हथियाने का षड्यंत्र किया
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 12- महंत ने हरिहर काका की किस परिस्थिति का लाभ उठाया ?
(क) पारिवारिक मजबूरी का
(ख) गरीबी का
(ग) पारिवारिक नाराजगी का
(घ) नाराजगी का
प्रश्न 13- महंत ने हरिहर काका को किस आधार पर ब्लैकमेल किया ?
(क) भावनात्मक आधार पर
(ख) परिवार के नाम पर
(ग) धर्म के नाम पर
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 14- कथा वाचक और हरिहर काका के बीच क्या संबंध था ?
(क) दोनों दोस्त हैं
(ख) एक ही परिवार से हैं
(ग) दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 15- हरिहर काका, कथा वाचक को कैसे घुमाया करते थे ?
(क) साइकिल पर
(ख) अपने कंधे पर बैठा कर
(ग) पैदल
(घ) अंगुली पकड़ कर
प्रश्न 16- हरिहर काका की सम्पति के दावेदार कौन थे ?
(क) महंत
(ख) हरिहर काका के भाई
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 17- हरिहर काका और कथावाचक आपस में कैसे बातें करते थे ?
(क) खुल कर
(ख) छुप कर
(ग) कोई नहीं
(घ) घुल घुल कर
प्रश्न 18- हरिहर काका के गाँव में यदि मीडिया होता तो उनकी स्थिति कैसी होती ?
(क) लड़ाई झगड़े होते
(ख) वास्तविकता का सबको पता चलता और उनकी स्थिति बेहतर होती
(ग) कोई नहीं
(घ) बात और बढ़ती
प्रश्न 19– हरिहर काका के परिवार के पास कितने बीघा खेत थे ?
(क) ६० बीघा
(ख) २० बीघा
(ग) ३० बीघा
(घ) ६ बीघा
प्रश्न 20- प्रत्येक भाई के हिस्से में कितने बीघा खेत आए ?
(क) १५ बीघा
(ख) २५ बीघा
(ग) २० बीघा
(घ) १ बीघा
प्रश्न 21- पुलिस के जवान हरिहर काका की सुरक्षा के नाम पर क्या करते थे ?
(क) ड्यूटी
(ख) मौज मस्ती
(ग) कुछ नहीं
(घ) मौज
प्रश्न 22- हरिहर काका की हालत की तुलना लेखक ने किसके साथ की है ?
(क) मछली के साथ
(ख) चूहे के साथ
(ग) जाल में फँसी चिड़िया से
(घ) जाल में फँसे आदमी के साथ
प्रश्न 23- हरिहर काका से कागज़ो पर अंगूठे कैसे लगवाए गए ?
(क) उन्हें सब कुछ पढ़ कर सुना कर
(ख) जबरन धोखे से
(ग) कोई नहीं
(घ) बन्दूक दिखा कर
प्रश्न 24- ठाकुरबारी में पूजा पाठ के अलावा और क्या होता था?
(क) धन संपत्ति, धर्म के नाम पर लूटी जाती
(ख) अनैतिक गतिविधियाँ
(ग) सभी
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 25- महंत कैसा व्यक्ति था ?
(क) अच्छा
(ख) प्रभु भक्त
(ग) ठग और डाकू
(घ) डाकू
प्रश्न 26- महंत लोगों को कैसे फ़ँसाते थे ?
(क) धर्म का भय दिखा कर
(ख) धोखे से
(ग) सभी
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 27- सम्पत्ति के लिए अपने भी पराये हो जाते हैं ,से क्या भाव है ?
(क) सम्पत्ति के कारण लोग स्वार्थी और लालची हो जाते हैं
(ख) सम्पत्ति बहुत खराब चीज है
(ग) सम्पत्ति खराब है
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 28- हरिहर काका के जीवन के शेष बचे दिन कैसे काट रहे थे ?
(क) मौन रह कर
(ख) वे बोलने की समर्थ्य खो चुके थे
(ग) नौकर रख कर
(घ) सभी
प्रश्न 29- हरिहर काका के भाईयों ने कैसा सलूक किया ?
(क) अच्छा
(ख) प्रेम भरा
(ग) बहुत बुरा और धोखे के साथ सम्पति हड़पने की कोशिश की
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 30- इस कहानी में साधु संतो के किस रूप को दिखाया गया है ?
(क) धर्म प्रचारक
(ख) धार्मिक
(ग) ठग और डाकु प्रवृति को
(घ) कोई नहीं
प्रश्न 31- गांव के नेताजी हरिहर काका की जमीन पर क्या बनवाना चाहते थे?
(क) एक धर्मशाला
(ख) हरिहर काका के नाम पर एक अस्पताल
(ग) हरिहर काका के नाम पर एक विद्यालय
(घ) कोई नहीं
समाधान
उत्तर 1 –(ख) मिथिलेश्वर
उत्तर 2– (ग) ठाकुरबारी
उत्तर 3 – (ख) २० बीघे
उत्तर 4 – (ग) धार्मिक प्रवृति का
उत्तर 5 – (क) अपार श्रद्धा
उत्तर 6 – (ग) चंदा इकट्ठा करके
उत्तर 7– (ख) ठाकुर जी को
उत्तर 8– (घ) सभी
उत्तर 9– (क) चार
उत्तर 10– (घ) पंद्रह बीघे
उत्तर 11– (ख) दोनों ने ज़मीन हथियाने का षड्यंत्र किया
उत्तर 12-(ग) पारिवारिक नाराजगी का
उत्तर 13 – (ग) धर्म के नाम पर
उत्तर 14– (ग) दोनों एक ही गाँव के निवासी हैं
उत्तर 15-(ख) अपने कंधे पर बैठा कर
उत्तर 16 – (ग) दोनों
उत्तर 17– (क) खुल कर
उत्तर 18 -(ख) वास्तविकता का सबको पता चलता और उनकी स्थिति बेहतर होती
उत्तर 19– (क) ६० बीघा
उत्तर 20– (क) १५ बीघा
उत्तर 21– (ख) मौज मस्ती
उत्तर 22– (ग) जाल में फँसी चिड़िया से
उत्तर 23– (ख) जबरन धोखे से
उत्तर 24– (क) धन संपत्ति, धर्म के नाम पर लूटी जाती
उत्तर 25-(ग) ठग और डाकू
उत्तर 26– (क) धर्म का भय दिखा कर
उत्तर 27– (क) सम्पत्ति के कारण लोग स्वार्थी और लालची हो जाते हैं
उत्तर 28-(घ) सभी
उत्तर 29– (ग) बहुत बुरा और धोखे के साथ सम्पति हड़पने की कोशिश की
उत्तर 30– (ग) ठग और डाकु प्रवृति को
उत्तर 31-(ग) हरिहर काका के नाम पर एक विद्यालय
527 total views, 2 views today
1 thought on “MCQ Harihar kaka,Sanchayan ,Class 10,Hindi Course B”