Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Parvat Pradesh Me Pavas with Answer Key Class10

1 min read
पर्वत प्रदेश में पावस

पर्वत प्रदेश में पावस

                                                   

पर्वत प्रदेश में पावस
पर्वत प्रदेश में पावस

                                                                

विडीओ – पर्वत प्रदेश में पावस कविता के एम सी क्यू

विडीओ – पर्वत प्रदेश में पावस कविता की व्याख्या

ऑडीओ – पर्वत प्रदेश में पावस कविता की व्याख्या

प्रश्न 1- “पर्वत प्रदेश मे पावस” कविता  के कवि कौन हैं?

(क) मैथिलीशरण गुप्त

(ख) सुमित्रानंदन पंत

(ग)  महादेवी वर्मा

(घ) कैफी आज़मी

 

प्रश्न 2– पावस ऋतु मे प्रकृति मे कौन कौन से परिवर्तन आते हैं ?

(क) बहते हुए झरने मोतियों की लडी जैसे लागते हैं
(ख) बहुत सारे फ़ूल खिलते हैं
(ग) बादल आकर्षक लगते हैं
(घ) सभी

 

प्रश्न 3-  मेखलाकार शब्द का क्या अर्थ है ?

(क) करघनी के समान गोल
(ख) गोल सा
(ग) धरती के समान गोल
(घ) चाँद के समान गोल

 

प्रश्न 4-  मेखलाकार शब्द का प्रयोग कवि ने क्यों किया है ?

(क) पर्वत की विशालता और प्रकृति की सुन्दरता दर्शाने के लिए

(ख) विशालता दिखाने के लिए

(ग) सुंदरता दिखाने के लिए

(घ) सुंदरता की विशालता दिखाने के लिए

 

प्रश्न 5-  ‘सहस्त्र दृग सुमन’ से क्या तात्पर्य है ?

(क) हजारो पुष्प
(ख) हजारो पुष्प रूपी आँखे
(ग)  हजारो आँखे
(घ) आँखों के लिए

 

प्रश्न 6-  कवि ने तलाब की समानता किसके साथ दिखाई है?

(क) दर्पण से
(ख) पानी से
(ग)  जल से
(घ) सरोवर से

 

प्रश्न 7-कवि ने तलाब को दर्पण जैसा क्यों कहा है ?

(क) क्योंकि दोनों पारदर्शी हैं।
(ख) दोनों में इंसान चेहरा देख सकता है।
(ग) कविता की सुन्दरता बढ़ाने के लिये
(घ) सभी

 

प्रश्न 8-पर्वत के हृदय से उठ कर वृक्ष किसको देख रहे हैं?

(क) आसमान को
(ख) तारो को
(ग)  सूरज को
(घ) चाँद को

 

प्रश्न 9-  पर्वत के हृदय से उठ कर वृक्ष आसमान की ओर क्यों

देख रहे हैं ?

(क) क्योंकि वे आसमान को निहार रहे है ।
(ख) क्योंकि उनको ऊपर देखना अच्छा लगता है ।
(ग) क्योंकि वे भी आसमान की तरह ऊँचा उठना चाहते हैं ।
(घ) क्योंकि वे सीधे खड़े हैं ।

 

प्रश्न 10- कविता में ‘शाल’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(क) ओढ़ने का गरम कपड़ा।

(ख) एक किस्म की लकड़ी ।

(ग) एक प्रकार का वृक्ष

(घ) एक पहाड़ का नाम।

You May Like –Pathit Kavyansh, Kavita -Manushyata ,Class 10

प्रश्न 11- ‘भूधर’ शब्द का क्या अर्थ है ?

(क) धरती

(ख) पहाड़

(ग) बादल

(घ) गगन

 

प्रश्न 12- ‘रव-शेष’ रहने से क्या आशय है?

(क) केवल शोर बाकी रह जाना

(ख) केवल पर्वत का अस्तित्व रहना

(ग) केवल बादलों का आकाश में ठहरना

(घ) इंद्र का आकाश में विचरण करना

 

प्रश्न 13-‘सभय’ का उचित विलोम होगा –

(क) भयहीन

(ख) निर्भय

(ग) भयमुक्त

(घ) भययुक्त

 

प्रश्न 14- ऊँचे वृक्ष किस बात को प्रतिबिम्बित करते हैं ?

(क) शान्ति को
(ख) ऊँचे लक्ष्य को
(ग)  सभी
(घ) मन की शान्ति को

 

 

प्रश्न 15- शाल के वृक्ष धरती मे क्यों धंस गये ?

(क) धरती के हिलने से
(ख) धरती के घूमने से
(ग)  भयानक रूप से
(घ) वर्षा के भयानक रूप से डर कर

 

प्रश्न 16- झरने किसके गौरव का गान कर रहे हैं ?

(क) पर्वत का
(ख) पर्वत की ऊँचाई का
(ग)  पर्वत की उच्चता और महानता का
(घ) पर्वत की उच्चता

 

प्रश्न 17- आकाँक्षाओं को पाने के लिये किसकी आवश्यकता है?

(क) शान्त मन और चित की एकाग्रता की
(ख)  एकाग्रता की
(ग)  शान्ति की
(घ) ईश्वर की

 

प्रश्न 18- बहते हुए झरने की तुलना किस से की गई है ?

(क) आँसुओं से
(ख) फूलों से
(ग) मोतियों की लड़ी से
(घ) हारों से

 

प्रश्न 19- इस कविता में मुख्यतःकिस अलंकार का प्रयोग किया गया है?

(क) उपमा अलंकार
(ख) अनुप्रास अलंकार
(ग) उपमान अलंकार
(घ) मानवीकरण अलंकार

 

प्रश्न 20- इस कविता में कवि ने किसका सजीव चित्रण किया है?

(क) प्रकृति का
(ख) बादलो का
(ग) झरनों का
(घ) पावस ऋतु का

 

प्रश्न 21- इस कविता में कवि ने कौन से परिवर्तनों की बात की है?

(क) खनन से होने वाले
(ख) प्राकृतिक परिवर्तनों की
(ग) वर्षा ऋतु की
(घ) वर्षा ऋतु में होने वाले परिवर्तनों की

 

प्रश्न 22- है टूट पड़ा भू पर अम्बर‘ से क्या भाव है ?

(क) बादल बरस गए
(ख) बादल फट गया
(ग)  बिजली गिर गई
(घ) बहुत तेज़ और मूसलाधार वर्षा हो रही है ।

 

प्रश्न 23- ऊँचे वृक्ष आसमाँ की ओर कैसे देखते हैं ?

(क) प्यार से
(ख) ग़ुस्से से
(ग) हँसते हुए
(घ) एकटक

 

प्रश्न 24- मानवीकरण अलंकार का उदाहरण दीजिये |

(क) पर्वतों का आँखे फाड़ कर देखना
(ख) झरनों का गाना
(ग) पेड़ों का डर जाना
(घ) सभी

 

प्रश्न 25- ‘वारिद’ शब्द का कौन सा पर्याय है –          

(क) जलद

(ख) भूधर

(ग) मोघ

(घ) जलज

 

प्रश्न 26- कवि ने ‘इंद्र’ किसे कहा है?

(क) बादल को

(ख) देवता को

(ग) जल को

(घ) नारद को

 

प्रश्न 27-‘इंद्रजाल’ से कवि का क्या आशय है?

(क) बादल से

(ख) जादूगरी

(ग) देवता के समूह से

(घ) वर्षा से

 

प्रश्न 28-‘जलदयान’ का क्या अर्थ है?

(क) विमान

(ख) हवाई जहाज

(ग) बादल रूपी विमान

(घ) बादल

 

प्रश्न 29- कवि ने इस कविता में कौन सी शैली प्रयोग की है ?

(क) मानवीय
(ख) शाब्दिक
(ग) संदेशात्मक
(घ) चित्रात्मक

 

प्रश्न 30- इस कविता का सौन्दर्य किस पर निर्भर करता है ?

(क) अनेक शब्दों पर
(ख) चित्रमयी भाषा पर
(ग)  कविता की संगीतमातकता पर
(घ) शब्दों पर

प्रश्न 31- वृक्ष किसकी ओर देख रहे हैं ?

(क)  ताल की ओर
(ख)  आकाश की ओर
(ग)  पर्वत  की ओर
(घ)  झरनों की ओर 

 

समाधान

उत्तर 1 – ( ख) सुमित्रानंदन पंत                   

उत्तर 2– (घ) सभी

उत्तर 3 – (क) करघनी के समान गोल

उत्तर 4 – (क) पर्वत की विशालता और प्रकृति की सुन्दरता दर्शाने के लिए

उत्तर 5 – (ख) हजारो पुष्प रूपी आँखे

उत्तर 6 – (क) दर्पण से

उत्तर 7– (घ) सभी

उत्तर  8– (क) आसमान को

उत्तर  9– (ग) क्योंकि वे भी आसमान की तरह ऊँचा उठना चाहते हैं

उत्तर  10– (ग) एक प्रकार का वृक्ष

उत्तर  11– (ख) पहाड़                   

उत्तर 12– (क) केवल शोर बाकी रह जाना

उत्तर 13 – (ख) निर्भय                  

उत्तर  14– (ख) ऊँचे लक्ष्य को

उत्तर  15– (घ) वर्षा के भयानक रूप से डर कर

उत्तर  16– (क) पर्वत का

उत्तर 17– (क) शान्त मन और चित की एकाग्रता की

उत्तर 18 – (ग) मोतियों की लड़ी से

उत्तर  19– (घ) मानवीकरण अलंकार

उत्तर  20– (घ) पावस ऋतु का

उत्तर  21– (घ) वर्षा ऋतु में होने वाले परिवर्तनों की

उत्तर 22– (घ) बहुत तेज़ और मूसलाधार वर्षा हो रही है ।

उत्तर  23– (घ) एकटक

उत्तर 24– (घ) सभी

उत्तर 25– (क) जलद            

उत्तर 26– (ख) देवता को                  

उत्तर 27– (ख) जादूगरी                    

उत्तर  28– (ग) बादल रूपी विमान       

उत्तर  29– (घ) चित्रात्मक

उत्तर  30– (ख) चित्रमयी भाषा पर

उत्तर  31-(ख)  आकाश की ओर  

 

 

 

 

 1,855 total views,  2 views today

1 thought on “MCQ Parvat Pradesh Me Pavas with Answer Key Class10”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!