Madhu kalash.

कुछ सीखें / खुद को खर्च करें / ताकि दुनिया आपको सर्च करे ।

MCQ Questions for Class 9 Hindi Chapter 1 दो बैलों की कथा

1 min read
दो बैलों की कथा

दो बैलों की कथा

                                                                             दो बैलों की कथा 

                                                         MCQ  

You May Like –  विडियो – एम सी क्यू, उपसर्ग -प्रत्यय 

1.हीरा और मोती में यदि गहरी मित्रता नहींहोती तो उनका क्या होता?

(क ) दोनों कुछ तय नहीं कर पाते|

(ख) दोनों आराम से घर पहुँच जाते|

(ग) दोनों विषम परिस्थतियों से लड़ नहीं पाते|

(घ) दोनों समय के अनुरूप चल नहीं पाते|

 

2.झूरी की पत्नी ने दोनों के माथे क्यों चूमे?

(क) वह उन्हें भगाना चाहती थी|

(ख) वह उन दोनों को साथ देखना चाहती थी|

(ग) उसे अपनी गलती का एहसास हो चुका था|

(घ) उसे बैलों से बहुत स्नेह था|

 

3.गधे के कौन-से गुण उसे ऋषियों मुनियों की श्रेणी में खड़ा कर देते हैं?

(क) परिश्रम

(ख) सहनशक्ति

(ग) स्वाध्याय

(घ) त्याग

 

4.पाठ में ‘दीवार गिरना’ किसकी ओर संकेत करता है?

(क) मरने का

(ख) गुलामी के बंधन खुलने का

(ग) सहनशक्ति के टूटने का

(घ) त्याग की भावना का

You May Like – MCQ , Upsarg – Pratyay, Hindi Course B

5.हीरा और मोती द्वारा किस कार्य को किए जाने पर गाँव की बाल सभा ने उन्हें अभिनंदन पत्र देने का निश्चय किया?

(क) उन्होंने डाकुओं को भगाया था|

(ख) वे कसाई को मारकर झूरी के पास वापस लौट आए|

(ग) उन्होंने चोरों को गाँव से भगाया था|

(घ) वे झूरी से बेहद स्नेह करते थे|

 

6.इस पाठ में किन पात्रों के मध्य संबंध बहुत मजबूत थे?

(क) हीरा और झूरी के मध्य

(ख) मोती और झूरी के मध्य

(ग) हीरा और कसाई के मध्य

(घ) हीरा और मोती के मध्य

 

7.‘बैल का जन्म लिया है तो मरने से कहाँ तक बचेंगे’ यह कथन किसने कहा?

(क) कांजीहौस के चौकीदार का

(ख) झूरी का

(ग) गया का

(घ) झूरी के पत्नी की

 

8.’हम अपना धर्म क्यों छोड़े?’ कथन में ‘धर्म’ शब्द से क्या अभिप्राय है?

(क) रूढ़िवादियों को बनाये रखने से

(ख) अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने से

(ग) धर्म विरोधी बातों को विरोध करने से

(घ) कमज़ोर का शोषण करने से

 

9.लेखक के अनुसार हम किसी मनुष्य को निम्नस्तर का मूर्ख कहने के लिए गधे की संज्ञा क्यों देते हैं?

(क) रूढ़िवादियों को बनाये रखने से

(ख) अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने से

(ग) धर्म विरोधी बातों को विरोध करने से

(घ) कमज़ोर का शोषण करने से

 

10.झूरी की पत्नी दोनों बैलों से नाराज़ होकर उन्हें क्या कहने लगी?

(क) कोल्हू का बैल

(ख) नमकहराम

(ग) नाकाम गधा

(घ) मूर्ख

 

11.बैल को गधे से थोड़ा कम सीधा क्यों समझा जाता है?

(क) उसके नाकामी के कारण

(ख) उसके मूर्खतापूर्ण रवैये के कारण

(ग) उसके कभी-कभार के अड़ियल रवैये के कारण

(घ) उसके मेहनती स्वाभाव के कारण 

 

12.‘बछिया का ताऊ’ गुहावरे का अर्थ है?

(क) गधे का बड़े भाई

(ख) मूर्ख व्यक्ति

(ग) नमकहराम

(घ) कोल्हू का बैल

 

13.पहली बार गया के घर से भागकर दोनों बैल कहाँ गए?

(क) कांजी हौस में

(ख) झूरी के घर

(ग) मटर के खेत में

(घ) लड़की के घर पर

 

14.हीरा और मोती किस जाति के बैल थे?

(क) जर्सी

(ख) पछाहीं

(ग) अफगानी

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

15.शाम के समय भैरों की लड़कियाँ बैलों के लिए क्या लेकर आयीं?

(क) दो रोटियाँ

(ख) चावल के कुछ दाने

(ग) आलू की सब्ज़ी

(घ) इनमें से कोई नहीं

 

16.“औरत पर सींग चलाना मना है” कथन किसका है?

(क) मोती का

(ख) हीरा का

(ग) झूरी का

(घ) सांड का

 

17.पशुओं में कौन-सा गुण मनुष्य के गुणों से ज्यादा विकसित है?

(क) मन के भावों को समझना

(ख) मेहनत करके खाने का

(ग) अच्छे बुरे में भेद करना

(घ) स्नेह करने का

 

18.हीरा और मोती एक-दूसरे के प्रति प्रेम कैसे प्रकट करते थे?

(क) एक-दूसरे से लड़कर

(ख) एक-दूसरे को चाटकर

(ग) एक-दूसरे को देखकर

(घ) एक-दूसरे के साथ चलकर

 

19.किसके डर से नौकर ने बैलों के खाने में खली नहीं मिलायी?

(क) झूरी

(ख) गया

(ग) झूरी की पत्नी

(घ) कसाई

 

20.झूरी के साले का क्या नाम था?

(क) गया

(ख) भैरों

(ग) मजूर

(घ) हीरा

 

 

                   समाधान

उत्तर 1(ग) दोनों विषम परिस्थतियों से लड़ नहीं पाते|

उत्तर 2(ग) उसे अपनी गलती का एहसास हो चुका था|

उत्तर 3 (ख) सहनशक्ति

उत्तर 4(ख) गुलामी के बंधन खुलने का

उत्तर 5 (ख) वे कसाई को मारकर झूरी के पास वापस लौट आए|

उत्तर 6(घ) हीरा और मोती के मध्य

उत्तर 7(क) कांजीहौस के चौकीदार का

उत्तर 8(ख) अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने से

उत्तर 9(ख) अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने से

उत्तर 10(ख) नमकहराम

उत्तर 11(ग) उसके कभी-कभार के अड़ियल रवैये के कारण

उत्तर 12(ख) मूर्ख व्यक्ति

उत्तर 13(ख) झूरी के घर

उत्तर 14(ख) पछाहीं

उत्तर 15(क) दो रोटियाँ

उत्तर 16(ख) हीरा का

उत्तर 17(क) मन के भावों को समझना

उत्तर 18 (ख) एक-दूसरे को चाटकर

उत्तर 19(ग) झूरी की पत्नी

उत्तर 20(क) गया

 

 

 

 

 107 total views,  107 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022, All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!